tourist destinations - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पर्यटन स्थलों पर लोक कला को जीवंत रखे हुए हैं लोक कलाकार : लोक गीतों की प्रस्तुति के साथ कठपुतली नृत्य देख रोमांचित हो रहे टूरिस्ट
जयपुर। राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत पर्यटन की आत्मा बन चुकी है। यह सांस्कृतिक विरासत प्रदेश की लोक परम्पराएं केवल अतीत का गौरव नहीं बल्कि वर्तमान का जीवंत सत्य हैं। जब ये परम्पराएं पर्यटन से जुड़ती हैं, तो एक ओर कलाकारों को स्थायित्व मिलता है, तो वहीं दूसरी ओर पर्यटन को पहचान और गरिमा।

पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित गणगौर व तीज
महोत्सव, मरू महोत्सव, पुष्कर महोत्सव, ब्रज उत्सव समेत तकरीबन तीस से अधिक मेलों व उत्सवों में लोक कलाकार अपनी प्रस्तुति
देते देखे जाते हैं। वहीं शहर के पर्यटन स्थलों पर भी इन्हें जगह दी गई है, ताकि वे देसी और विदेशी पर्यटकों के सामने लोक कला की प्रस्तुति दे सकें।

आमेर महल, हवामहल अल्बर्ट हॉल में प्रस्तुति
पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के जयपुर में संरक्षित मॉन्यूमेंट्स की बात करें तो आमेर महल, हवामहल, जंतर-मंतर, अल्बर्ट हॉल सहित अन्य जगहों पर लोक कलाकार लोक गीत, वाद्य यंत्र के जरिए लोक गीतों की प्रस्तुति देने के साथ ही कठपुतली नृत्य दिखाकर देसी और विदेशी पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। हवामहल समारक में लोक कला की प्रस्तुति देने वाले लोक कलाकार तेजपाल नागौरी और राजपाल नागौरी का कहना है कि राजस्थानी गीतों पर पर्यटक झूम उठते हैं, वहीं विलुप्त होती कठपुतली नृत्य देख वे रोमांचित हो जाते हैं।

ताजमहल के बाद आमेर में सबसे अधिक आते हैं विदेशी पावणे
जयपुर। देश और प्रदेश के ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों पर हर साल लाखों की संख्या में घरेलू और विदेशी पर्यटक आते हैं। भारत में सबसे अधिक विदेशी पर्यटक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) के अधीन आने वाले आगरा के ताजमहल में आते हैं। साल 2023-24 के दौरान 6,81,339 विदेशी पर्यटकों ने मोहब्बत की निशानी कहे जाने वाले ताजमहल का दीदार किया।
इस संख्या के साथ ताजमहल देश में पहले पायदान पर है। अन्य ऐतिहासिक स्थलों की बात करें तो प्रदेश में पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के अधीन आने वाला आमेर महल विदेशी पर्यटकों की उपस्थिति के मामले में दूसरे स्थान पर आता है। यहां 2023-24 के दौरान 2,75,229 विदेशी पर्यटकों ने महल के विभिन्न हिस्सों को निहारा। दिल्ली स्थित कुतुब मीनार 2,20,017 विदेशी पर्यटकों के साथ तीसरे, आगरा का किला 2,18,144 पर्यटकों के साथ चौथे और 2,12,072 विदेशी पर्यटकों की आवक के साथ जंतर मंतर स्मारक (पुरातत्व विभाग) पांचवें स्थान पर है।

घरेलू पर्यटकों में आमेर का 5वां स्थान
देश के पर्यटन स्थलों पर घरेलू पर्यटकों की आवक की बात करें तो आमेर महल इस मामले में पांचवें स्थान पर है। एएसआई के अधीन आने वाले स्मारकों में 2023-24 में ताजमहल में 60,98,876, कोणार्क सूर्य मंदिर में 31,96,903, कुतुब मीनार में 31,23,643, लाल किला में 27,94,083 और प्रदेश में पुरातत्व विभाग के अधीन आने वाले आमेर महल में 18,40,765 घरेलू पर्यटकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

आमेर महल के अधीक्षक डॉ. राकेश छोलक ने बताया कि यहां पर्यटकों की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज मॉन्यूमेंट्स की सूची में शामिल आमेर महल में हर साल लाखों की संख्या घरेलू और विदेशी आते हैं। साल 2023-24 में 18 लाख 40 हजार से अधिक घरेलू और 2 लाख 75 हजार से अधिक विदेशी पर्यटक आए हैं। इस पर्यटन सीजन में पर्यटकों की संख्या में और वृद्धि की उम्मीद है।

राजस्थान एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स के प्रेसिडेंट महेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि जयपुर आने वाले घरेलू और विदेशी पर्यटकों की सबसे पहली प्राथमिकता आमेर महल देखने की होती है। यहां खासकर विदेशी पर्यटक हाथी सवारी करने में भी रूचि दिखाते हैं।

पर्यटन विशेषज्ञ संजय कौशिक ने कहा कि ऐतिहासिक किले, महल और स्मारकों में ताजमहल का नाम सबसे ऊपर आता है। यहां विदेशी पावणों की संख्या अधिक रहती है। वहीं हमारे लिए गौरव की बात है कि जयपुर का आमेर महल और जंतर-मंतर स्मारक भी विदेशी पर्यटकों की पसंद में शामिल है।

रिवर फ्रंट और ऑक्सीजन पार्क का कल होगा उद्घाटन, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व कैबिनेट रहेगी मौजूद
कोटा। कोटा में विकसित किए गए चंबल रिवर फ्रंट और सिटी पार्क विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल बनने जा रहे हैं । देशवासियों को पर्यटन स्थलों की सौगात का काउंटडाउन शुरू हो चुका है 12 और 13 सितंबर को कोटा में भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया जा रहा है जिसमें सीएम अशोक गहलोत सहित 25 मंत्री 25 आयोग के अध्यक्ष विभिन्न देशों के राजदूत शामिल होंगे। वहीं बॉलीवुड सितारे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को कोटा नगर विकास न्यास ने चंबल रिवर फ्रंट का ब्रांड एंबेसडर बनाया है जो साल भर कोटा नहीं देखा तो क्या देखा थीम पर प्रमोशन करेंगे। इन दोनों बॉलीवुड सितारों का उद्घाटन समारोह के दौरान 13 सितंबर को उम्मेद सिंह स्टेडियम में प्रोग्राम भी है जहाँ हजारों लोग इनका परफॉर्मेन्स देखने के लिए शामिल होंगे।  यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल लगातार अंतिम चरण की तैयारी का जायजा ले रहे हैं। आज भी मंत्री धारीवाल ने चंबल रिवर फ्रंट पर उद्घाटन की तैयारी का जायजा लिया। नयापुरा बावड़ी से ही उद्घाटन समारोह के दौरान घाटों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी का जायजा लिया। रिवर फ्रंट पर विकसित किए गए सभी घाटों की विशेषताओं को बारीकी से देखा,  लोक कलाकारों द्वारा अवलोकन के दौरान अद्भुत प्रस्तुतियां दी गई। वहीं कुमाऊँ बैंड ने भी परफॉर्म किया। इस दौरान संभागीय आयुक्त प्रतिभा सिंह, कलेक्टर ओपी बुनकर, एसपी शरद चौधरी ,ओएसडीआरडी मीणा व सचिव मानसिंह मीणा समेत प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।