Sunil Gavaskar - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

इमरान खान के लिए गावस्कर, कपिल देव समेत 21 पूर्व क्रिकेट कप्तानों ने पीएम शरीफ को लिखा पत्र, स्वास्थ्य स्थिति को गंभीरता से लेने की अपील
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत तक पहुंच गई है। सुनील गावस्कर, कपिल देव समेत 21 पूर्व क्रिकेट कप्तानों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ की सरकार को पत्र लिखकर इमरान खान को उचित मेडिकल इलाज मुहैया कराने की मांग की है।

23 अगस्त को लिखे गए इस पत्र में पूर्व कप्तानों ने इमरान खान के साथ मानवीय व्यवहार करने और उनकी स्वास्थ्य स्थिति को गंभीरता से लेने की अपील की है। पत्र में कहा गया है कि पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुरूप इमरान खान की मेडिकल जांच कराई जानी चाहिए और उन्हें जरूरी उपचार उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

टीम में सुधार की गुंजाइश : गावस्कर
नई दिल्ली। भारत ने अब तक अपने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अभियान में अपने सभी मैच जीते हैं। टीम ग्रुप चरण में अजेय रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंची और अंतिम चार के मुकाबले में विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त दी। भारत के महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा है कि लगातार जीत के बावजूद कई स्थान हैं जहां टीम अब भी सुधार कर सकती है।

इन क्षेत्रों में करना होगा बेहतर :

गावस्कर ने एक बातचीत में कहा, कि जब आप भारतीय सलामी बल्लेबाजों को देखो तो उन्होंने भारतीय टीम को वैसी शुरूआत नहीं दी जैसी उनसे उम्मीद की गई थी। मुझे लगता है कि इसमें एक कमी है। नई गेंद के साथ भी आप पहले 10 ओवरों में ज्यादा से ज्यादा विकेट लेना चाहेंगे। आप निश्चित रूप से दो या तीन विकेट लेना चाहते हैं। यह भी नहीं हो रहा है। बीच के ओवरों में हमें विकेट नहीं मिले, भले ही रन रुक रहे हों। इन क्षेत्रों में बेहतर होने पर फाइनल में जीतने की संभावना बेहतर होती है।

प्लेइंग-11 में बदलाव नहीं होना चाहिए :

गावस्कर का यह भी मानना है कि भारत को फाइनल में अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं करना चाहिए और चार स्पिनरों को खिलाने के फॉर्मूले पर टिके रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव दोनों के शामिल होने से भारत के आक्रमण को मजबूती मिली है और उन्हें विजयी संयोजन के साथ छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए।

रोहित लंबे समय तक बल्लेबाजी करें :

गावस्कर ने रोहित को सलाह दी कि वे टीम को तेज शुरूआत प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय लंबे समय तक बल्लेबाजी करें। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया पर भारत की जीत के बाद मुख्य कोच गौतम गंभीर ने रोहित के दृष्टिकोण का बचाव किया और कहा कि स्टार बल्लेबाज को उनके इम्पैक्ट पर आंका जाता है, न कि उनके नंबरों पर। गावस्कर हालांकि इस टिप्पणी से प्रभावित नहीं हुए और उन्होंने कहा कि अगर रोहित जैसा बल्लेबाज 25-30 ओवर तक क्रीज पर टिकता है तो वह खेल को विरोधियों से दूर ले जाएगा और इसे भी अपने गेमप्ले में शामिल किया जाना चाहिए।

गावस्कर ने हार्दिक पंड्या की कप्तानी की आलोचना की
मुम्बई। भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर सहित विशेषज्ञों ने मुम्बई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या की आलोचना करते हुए कहा कि उनकी साधारण कप्तानी और गेंदबाजी के कारण उनकी टीम को चौथी हार का सामना करना पड़ा है।

पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने हार्दिक पंड्या की कप्तानी की कठोर शब्दों में आलोचना करते हुए कहा कि उनकी कप्तानी और गेंदबाजी दोनों साधारण रही। उन्होंने अंतिम ओवर में महेन्द्र सिंह धोनी की स्लॉट में कमजोर फुलटॉस और लेंथ गेंदें की, जिसके कारण गेंद बाउंड्री पार छक्के के लिए गई। मुम्बई की टीम आराम से चेन्नई को 185-190 पर रोक सकती थी, लेकिन अंतिम ओवर प्रमुख अंतर साबित हुआ।

हार्दिक अंतिम ओवर ऐसे समय करने आये जब यॉर्कर विशेषज्ञ आकाश मधवाल का एक ओवर बचा हुआ था। हालांकि वह भी इस मैच में तीन ओवर में 37 रन देकर संघर्ष कर रहे थे, इसलिए हार्दिक ने खुद पर दांव लगाना उचित समझा।

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन में भी हार्दिक की कप्तानी और रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके पास प्लान बी की कमी दिखी या तो उन्होंने इसे अमल में नहीं लाया। जब तेज गेंदबाज लगातार 20-20 रन दे रहे थे, तो उन्हें स्पिनर लाकर गेंद की गति को कम करना था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

हार्दिक ने कहा कि हमने उस समय अपनी सर्वश्रेष्ठ योजना को अमल में लाया। आप अभी कह सकते हैं कि मैं स्पिनरों को क्यों नहीं लेकर आया, लेकिन इस विकेट पर दुबे को रोकने के लिए तेज गेंदबाज ही अधिक उपयुक्त होते ना कि स्पिनर्स।

उन्होंने कहा कि हमें अपनी योजनाओं को लेकर स्मार्ट होना होगा और हमें पता है कि हम ऐसा कर सकते हैं।

मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में मुम्बई के बल्लेबाजी कोच कायरप पोलार्ड भी अपने कप्तान के बचाव करते कहा कि क्रिकेट में आपके लिए अच्छे और बुरे दिन आते रहते हैं। क्रिकेट एक टीम गेम है और इसमें किसी एक व्यक्ति पर सवाल उठाना तार्किक नहीं है। मैं इन सबसे तंग आ चुका हूं। वह व्यक्ति अगले छह सप्ताह में अपने देश की तरफ़ से खेलने जा रहा है। वह व्यक्ति भारत के सबसे बड़े ऑलराउंडर्स में से एक है। वह बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फ़ील्डिंग सब कर लेता है। वह एक्स-फ़ैक्टर है और मुझे पता है कि अगले कुछ मैचों में जब वह वापसी करेगा तो सभी फिर से उनकी प्रशंसा करने लगेंगे।

उल्लेखनीय है कि मुंबई इंडियंस की चेन्नई सुपर किंग्स पर 20 रनों की बड़ी हार के बाद विशेषज्ञों ने हार्दिक पंड्या की कप्तानी पर सवाल उठाए हैं। यह छह मैचों में मुम्बई की चौथी हार है। इस मैच के दौरान हार्दिक ने चेन्नई की पारी का अंतिम ओवर लेकर आए और 26 रन लुटा दिए।

गावस्कर के घर पर आज भी रखी है धोनी के साइन वाली शर्ट
रांची। सत्तर और अस्सी के दशक में अपनी बल्लेबाजी से खूंखार गेंदबाजों के माथे पर सिलवटें लाने वाले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और टीवी कमेंटेटर सुनील गावस्कर के घर पर महेन्द्र ङ्क्षसह धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी गर्व के साथ रखी हुयी है।

यह खुलासा खुद गावस्कर ने स्टार स्पोर्टस के कार्यक्रम आईपीएलआनस्टार के दौरान किया। उन्होंने धोनी के प्रति अपनी प्रशंसा का इजहार किया और प्रतिष्ठित क्रिकेटर द्वारा हस्ताक्षरित शर्ट के मालिक होने पर गर्व व्यक्त किया। उन्होने धोनी के पुराने प्रशंसक  के तौर पर एमएसडी से मिलने और हस्ताक्षरित स्मृति चिन्ह को एक बेशकीमती संपत्ति के रूप में संजोने के यादगार अनुभव को याद किया।

मैदान के अंदर और बाहर धोनी के अनुकरणीय आचरण पर गावस्कर ने खेल में रोल मॉडल के महत्व पर जोर दिया और धोनी की शालीनता और ईमानदारी की सराहना की।

आईपीएल 2024 से पहले स्टार स्पोर्ट्स से विशेष रूप से बात करते हुए गावस्कर ने कहा कि वह हमेशा महेंद्र सिंह धोनी के प्रशंसक रहे हैं और उन्हें अपनी शर्ट पर गर्व है जिस पर पिछले साल के आईपीएल में उनके हस्ताक्षर थे। उन्होंने कहा कि जब से मैंने एमएसडी को पहली बार खेलते देखा है, तब से मैं उनका प्रशंसक हूं और एक प्रशंसक क्या चाहता है। प्रशंसक अपने नायक से मिलना चाहता है और उसके साथ बातचीत करना चाहता है, उसका ऑटोग्राफ लेने की कोशिश करना चाहता है। मैं उनके क्रिकेट, उनके रवैये की प्रशंसा करता हूं। जब आप एक रोल मॉडल होते हैं तो आपके ऊपर सभी के साथ अच्छा व्यवहार करने और एक अच्छा रोल मॉडल बनने की जिम्मेदारी होती है। और वह एक बहुत अच्छे रोल मॉडल हैं और जिस तरह से वह खुद को शालीनता के साथ संचालित करते हैं।

पिछले साल आईपीएल के एक मैच के दौरान गावस्कर ने धोनी के पास जाकर उनसे टी शर्ट पर साइन करने को कहा था जिसके बाद माही ने साइन किया था। गावस्कर ने बताया कि मेरी शर्ट आज भी गर्व से मेरे घर में रखी हुई है।

गावस्कर की शुभमन गिल को सलाह, कहा- टेस्ट में आक्रामकता पर रोक लगाएं
सेंचुरियन। अपने समय के दिग्गज टेस्ट बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने कहा टी-20 और एकदिवसीय क्रिकेट की तुलना में टेस्ट में अंतर होता है और इस प्रारूप में बेहतर करने के लिए शुभमन गिल को अपनी बल्लेबाजी की आक्रामकता पर अंकुश लगाना चाहिए।

गावस्कर ने कहा, ''मुझे लगता है कि गिल टेस्ट क्रिकेट में कुछ ज्यादा ही आक्रामक तरीके से खेल रहे हैं।" उन्होंने कहा कि जब आप टी-20 और एकदिवसीय क्रिकेट की तुलना में टेस्ट क्रिकेट खेलते हैं तो इसमें थोड़ा अंतर होता है। अंतर गेंद में होता है।

उन्होंने कहा कि लाल गेंद हवा में और पिच के बाहर भी सफेद गेंद की तुलना में थोड़ी अधिक घूमती है। यह थोड़ी अधिक उछाल भी लेती है। उन्हें इसे ध्यान में रखना चाहिए।

गावस्कर ने कहा, ''शुभमन गिल ने अपने करियर की शुरुआत बहुत अच्छी की और हमने उनके शॉट्स की सराहना की। हम केवल उम्मीद कर सकते हैं कि वह अपनी फॉर्म में वापस आ जाएं।" उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि वह कड़ी मेहनत करेगा और भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करेगा।

उल्लेखनीय है कि गिल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में पहले टेस्ट में लगातार असफलताओं का सामना करना पड़ा। जब वह दिन की शुरुआत में पहली पारी में नांद्रे बर्गर की एक वाइड डिलीवरी पर शॉट लगाने का प्रयास कर रहे तो उनका कैच पकड़ लिया गया था और जब उन्होंने दूसरी पारी में लाइन के पार खेलने की प्रयास किया तो मार्को जानसन ने उन्हें आउट कर दिया। तीसरे नंबर पर उनका स्कोर दो और 26 रहा था।

इस वर्ष गिल ने सफेद गेंद के प्रारूप में 63.36 के औसत और 105.45 के स्ट्राइक रेट से एकदिवसीय मुकाबलों में 1584 रन, वहीं टी-20 में 44.51 की औसत से 154.30 के स्ट्राइक रेट से 1202 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया था।

भारतीय ओपनर्स ने सही एप्रोच के साथ बल्लेबाजी की: सुनील गावस्कर
बारिश में धुला मैच कई बार मुकाबला हार जाने से बेहतर होता है क्योंकि इससे दोनों टीमों को बराबर अंक मिल जाते हैं। ग्रुप स्टेज पर जब टीम इंडिया की बल्लेबाजी के बाद भारत-पाकिस्तान मैच बारिश से धुल गया तो कई प्रशंसकों ने ये सोचकर राहत की सांस ली होगी कि भारत-नेपाल मैच बारिश की भेंट चढ़ भी जाए तब भी टीम इंडिया का सुपर-4 में प्रवेश तय है।

अगर मामला नेट रनरेट पर आ जाता तब भी भारत अगले चरण में पहुंचने में कामयाब होता क्योंकि उसने पाकिस्तान के खिलाफ 266 रनों का अच्छा स्कोर बनाया था। यानी ग्रुप चरण इस तरह बनाया गया था कि भारत और पाकिस्तान की टीमें अगले दौर में जगह बना ही लें। आईसीसी के स्तर पर भी भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा जाता है ताकि इन दोनों टीमों के बीच कम से कम एक ब्लॉकबस्टर मुकाबला जरूर हो। टीम इंडिया को अब श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले अपने दोनों मुकाबले जीतने होंगे। श्रीलंका के खिलाफ टीम का रिकॉर्ड बुरा नहीं है।

हालांकि मौसम भी अहम भूमिका निभाएगा और अगर सुपर-4 चरण के बाकी सभी मुकाबले बारिश से धुल जाते हैं तो श्रीलंकाई टीम भारत के 3 अंकों के मुकाबले 4 अंकों के साथ फाइनल में जगह बना लेगी। ऐसे में घरेलू समर्थकों के साथ श्रीलंका पाकिस्तान की टीम के लिए मुश्किल प्रतिद्वंदी साबित होगी।

भारतीय ओपनर्स ने सही एप्रोच के साथ बल्लेबाजी की। दोनों ने न केवल पाकिस्तान के नई गेंद के आक्रमण को दबाव में ला दिया बल्कि टीम को बैकफुट पर भी धकेल दिया। जहां शुभमन गिल ने कई खूबसूरत शॉट्स लगाए वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने नसीम शाह के खिलाफ जबरदस्त प्रतिबद्धता दिखाई। रोहित का ये प्रयास इसलिए भी सराहनीय रहा क्योंकि नसीम शाह की गेंद असहज तरीके से उछाल ले रही थी। बारिश की वजह से जब खेल रुका तब भारत ने मैच पर अपना दबदबा बना रखा था। अब भारत को आज लगातार तीसरे दिन मैच खेलना है जो बिलकुल भी आसान काम नहीं है। अब उम्मीद है कि बारिश बाकी के मुकाबलों से दूर रहेगी। इससे भारत को भी ये मौका मिल सकेगा कि वो काबिलियत के आधार पर फाइनल में जगह बना सके न कि किस्मत की वजह से।

-सुनील गावस्कर