bharatpur accident - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कुंड में डुबकी लगाने जा रहे श्रद्धालुओं को कार ने रौंदा : 20 श्रद्धालु घायल, चालक हिरासत में
कामां। डीग जिले के कांमा में गंगा दशहरा के अवसर पर तीर्थराज विमलकुंड में स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की भीड़ में एक तेज रफ्तार कार घुस गई, जिससे 20 लोग घायल हो गए। घायलों में कई महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हैं, इनमें से कुछ गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि गंगा दशहरा के अवसर पर विमल कुंड की ओर भारी संख्या में श्रद्धालु जा रहे थे। इस दौरान कामां की तरफ से आ रही है एक तेज रफ्तार कार बेकाबू हो गई और भीड़ में घुस गई। कार ने कई श्रद्धालुओं को टक्कर मारी और पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

धार्मिक उत्सव का माहौल कुछ ही क्षणों में चीख पुकार और अफरा तफरी में बदल गया। घटना की सूचना मिलते ही कामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जांच के अनुसार तेज रफ्तार और वाहन का अनियंत्रित होना हादसे का मुख्य कारण बताया जा रहा है।

Bharatpur Accident: ट्रैलर के बस से टकराने पर ग्यारह श्रद्धालुओं की मौत, सीएम गहलोत ने व्यक्त की संवेदना
भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर जिले में लखनपुर थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के ट्रैलर के एक खड़ी बस से टकरा जाने पर 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि करीब पन्द्रह घायल हो गए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक्स पर टिप्पणी करते हुए लिखा, "भरतपुर में गुजरात से धार्मिक यात्रा आए श्रद्धालुओं की बस और ट्रेलर की टक्कर में 11 लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। पुलिस-प्रशासन मौके पर है एवं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। मैं ईश्वर से सभी दिवंगतजनों की आत्मा की शांति एवं परिजनों को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं। ईश्वर सभी घायलों को जल्द स्वस्थ करें।"

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार गुजरात के भावनगर से एक निजी बस से ये श्रद्धालुओं मथुरा वृंदावन में दर्शन करने के लिए जा रहे थे और भरतपुर के लखनपुर थाना क्षेत्र में हन्तरा गांव के नजदीक हंतरा पुलिया के पास बस में कुछ खराबी आ जाने पर रुके हुए थे। इस दौरान कुछ यात्री बस में थे और कुछ बस के आसपास खड़े थे। तभी तेज गति से आया एक ट्रैलर बस से टकरा गया। हादसा इतना तेज था कि इसमें ग्यारह श्रद्धालुओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घायलों को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। सभी मृतक एवं घायल गुजरात के भावनगर में डिहोर निवासी बताये जा रहे हैं जिनमें अन्तु भाई, नंदराम भाई, लल्लू भाई, भरत भाई, लाल जी भाई, आम्बवेन, कम्युवेन, रामू वेन , मधुबेन दागी, अंजुबेन तथा मधुबेन शामिल है।