rajasthan bjp - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मोदी का मूल मंत्र जन सेवा ही प्रभु सेवा, अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारा संकल्प: भजनलाल शर्मा
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर एक माह तक चलने वाले जनसेवा कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दुनिया के सबसे बड़े नेताओं में शामिल हैं। उन्होंने अपने जीवन के 25 वर्ष सेवा, सुशासन और जनकल्याण के लिए समर्पित किए हैं। भाजपा की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अपने जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते हैं और देशभर में इस अवसर पर सेवा गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। उनका मूल मंत्र है—जन सेवा ही प्रभु सेवा। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनकी जनसेवा की यात्रा वर्ष 2001 में शुरू हुई थी। राजस्थान से भी उनका विशेष लगाव रहा है। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने राजस्थान की जनता के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान ने नर्मदा के पानी की मांग नहीं की थी, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान को नर्मदा का पानी उपलब्ध कराया। प्रदेश में भी इस अवसर पर ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे, यह हमारी सरकार का संकल्प है। हमारा प्रयास है कि अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। सरकार जनता के पास पहुंचे, ताकि उनकी समस्याओं का समाधान समय पर किया जा सके। प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से इसी आधार पर काम किया जा रहा है। हमारा उद्देश्य है कि सरकार के काम का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के दौरान रक्तदान से लेकर गरीब कल्याण तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 23 सितंबर को आशीर्वाद का दीप कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया जाएगा। प्रत्येक बूथ, कार्यकर्ता और योजनाओं का लाभ प्राप्त करने वाले लोगों को जोड़कर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को सपनों का भारत चित्रकला के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प से जोड़ा जाएगा। महापुरुषों के जीवन और योगदान के बारे में जानकारी दी जाएगी। विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं और बच्चों को अपनी संस्कृति एवं इतिहास पर गर्व करने का संदेश दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नमो सेवा—अनकही कहानियां के माध्यम से लोगों तक ऐसी कहानियां पहुंचाई जाएंगी, जिनसे उन्हें प्रेरणा मिले और वे आर्थिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रोत्साहित हों। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माताओं और बहनों के लिए कई अविस्मरणीय कार्य किए हैं। योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के जीवन में आए बदलाव की कहानियां भी लोगों तक पहुंचाई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा और विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा एवं सुशासन का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी के जीवन के प्रमुख पहलुओं को भी लोगों के सामने रखा जाएगा। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यों से लेकर वाराणसी के सांसद के रूप में उनकी भूमिका और जनसेवा के कार्यों की जानकारी भी दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि सेवा गतिविधियों में जनता की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए सेवा सेतु कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रदेश की लोक कला और पर्यटन स्थलों के बारे में भी लोगों को जानकारी दी जाएगी। युवाओं और स्टार्टअप को जनसेवा से जोड़ा जाएगा। सरकारी विभागों द्वारा चयनित नवाचारों को क्रियान्वित करने का कार्य भी किया जाएगा। मदन राठौड़ ने कहा—मोदी ने देश का नाम विश्वभर में रोशन किया

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के निडरता, मित्रता और हौसले से जुड़े कई किस्से हैं। उन्होंने देशभर का भ्रमण किया और दुनिया के कई देशों की यात्रा की तथा कई भाषाओं का ज्ञान प्राप्त किया। राठौड़ ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए नरेंद्र मोदी का गुजरात मॉडल देशभर में चर्चित हुआ। प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने भारत का नाम विश्वभर में रोशन किया। प्रधानमंत्री मोदी विकसित भारत का निर्माण करना चाहते हैं। देश की सेवा के लिए उनके चिरायु होने की कामना के साथ प्रदेशभर में विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का भाजपा पर हमला, कहा- पेट्रोल डीजल के दाम फिर बढ़ाकर जनता की जेब पर डाका
जयपुर। पेट्रोल डीजल के दाम फिर बढ़ने पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा पर हमला बोलते हुए उसे जनता की जेब पर डाका डालने वाला निर्णय बताया है।

जूली ने कहा है कि पांच राज्यों के चुनाव खत्म होते ही महंगाई की गर्मी जारी है। महंगाई मैन ने एक बार फिर पेट्रोल 2.82 रूपए और डीजल 2.73 रूपए महंगा कर जनता की जेब पर डाका डाल दिया है l अपने पूंजीपति दोस्तों के लिए महंगाई मैन हमेशा एक्टिव है, जनता से इन्हें कोई लेना-देना नहीं है।

राजस्थान भाजपा का सियासी पारा चढ़ा : आरएसएस प्रमुख भागवत, नड्डा और भजनलाल की मुलाकात से बढ़ीं राजनीतिक अटकलें
जोधपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं संघ प्रेरित संगठनों की अखिल भारतीय पदाधिकारियों की समन्वय बैठक शुक्रवार को जोधपुर में आरंभ हुई। बैठक मेंं संघ शताब्दी, पंच परिवर्तन और शिक्षा नीति जैसे अहम विषयों पर चर्चा हो रही है। लेकिन असली सियासी हलचल उस वक्त शुरू हुई जब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बैठक स्थल पर पहुंचे और आरएसएस प्रमुख भागवत व भाजपा अध्यक्ष जेपी. नड्डा से उनकी करीब पंद्रह मिनट वार्ता हुई। आधिकारिक रूप से भले ही इसे सामान्य मुलाकात बताया गया हो, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे राजस्थान की भावी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। क्योंकि एक दिन पहले वसुंधरा राजे भी यहां आई थी। राजस्थान में भाजपा सत्ता में है, लेकिन सरकार और संगठन के बीच सामंजस्य को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं।

सियासी समीकरणों पर असर
प्रदेश में कांग्रेस कमजोर स्थिति में है, लेकिन भाजपा के लिए आंतरिक समीकरण और नेतृत्व संतुलन अहम चुनौती बने हुए हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री का संघ नेतृत्व के साथ नजदीक आना संदेश देता हैं, कि आने वाले महीनों में पार्टी की सियासी दिशा अधिक स्पष्ट होगी। पर्यावरण संरक्षण से लेकर सामाजिक समरसता जैसे मुद्दों पर सरकार और संगठन मिलकर काम करेंगे, जिससे जनता तक मजबूत संदेश पहुंचे।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने स्वर्गीय घनश्याम शर्मा के परिवार को दिलाई भाजपा की सदस्यता
जयपुर। विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस सहित विभिन्न दलों के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भाजपा की नीति और रीति के साथ काम करने का मन बनाया और पार्टी ज्वाइन की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर हजारों की संख्या में लोग भाजपा परिवार में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा राजस्थान के पूर्व प्रदेश मंत्री सुनील यादव एवं बीकानेर शहर जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा भूपेन्द्र शर्मा के प्रयास से श्रीगंगानगर के पदमपुर निवासी स्व. घनश्याम शर्मा के परिवारजनों ने भाजपा का दामन थामा। घनश्याम शर्मा परिवार के सदस्यों को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। इस दौरान घनश्याम दास शर्मा के पुत्र मीमांशक शर्मा, धर्मपाल शर्मा, नवल किशोर शर्मा, विजय शर्मा, रोहित शर्मा, अभिषेक शर्मा, पदमपुर यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष धीरज जैन, 19 बीबी ग्राम पंचायत के सरपंच महावीर​ बिश्नोई के अलावा देवेंद्र विश्नोई, नरेंद्र भुल्लर, शन्नी शर्मा और जितेंद्र मिश्रा को प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने पार्टी का दुपट्टा पहनाकर सदस्यता दिलाई।

उज्ज्वला और बीपीएल उपभोक्ताओं को एक जनवरी से मिलेगा 450 रु. में गैस सिलेण्डर
जयपुर। प्रदेश में उज्जवला और बीपीएल गैस कनेक्शधारियों को एक जनवरी से 450 रुपए में सिलेण्डर मिलेगा। सब्सिडी की राशि सीधे उपभोक्ताओं के बैंक खाते में हस्तांतरित की जाएगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को टोंक जिले के लाम्बाहरिसिंह गांव के खेल मैदान में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में यह घोषणा की। भाजपा ने विधानसभा चुनाव के अपने घोषणा पत्र में 450 रुपए में गैस सिलेण्डर देने का वादा किया था। इससे पहले राज्य में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार ने इन कनेक्शनधारियों को 500 रुपए में सिलेण्डर देने की एक अप्रैल से शुरुआत की थी।
52 करोड़ का सरकार वहन करेगी भार
भजनलाल सरकार के इस फैसले से राज्य के वित्तीय कोष पर हर महीने 52 करोड़ का अतिरिक्त भार आएगा। वर्तमान में तेल कंपनियां 14.2 किलोग्राम का रसोई गैस सिलेण्डर 906.50 रुपए में उपलब्ध करवा रही है। केन्द्र की ओर से उज्जवला कनेक्शनधारियों को 300 रुपए की सब्सिडी दी जाती है। राज्य में वर्तमान में 70 लाख उज्जवला और बीपीएल कनेक्शनधारी है। इसमें से करीब 66 लाख उज्जवला के है, जबकि चार लाख बीपीएल कनेक्शनधारी है। केन्द्र सरकार की ओर से उज्जवला कनेक्शनधारियों को 300 रुपए की सब्सिडी देने के बाद राज्य सरकार को 156 रुपए सब्सिडी अलग से देनी पडेÞगी। प्रदेश में वर्तमान में इन कनेक्शनधारियोंं की तरफ से 30 लाख सिलेण्डर हर महीने रिफिल करवाए जा रहे हैं। योजना के तहत लाभार्थियों को साल के 12 सिलेण्डर मुहैया करवाए जाएंगे।

राजस्थान में भाजपा की तीसरी सूची के लिए 76 टिकटों को लेकर प्रदेश कोर ग्रुप में चर्चा
ब्यूरो/नवज्योति, नई दिल्ली। राजस्थान भाजपा की तीसरी सूची को लेकर भी राजधानी दिल्ली में मशक्कत जारी है। मंगलवार को इस बारे में प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप के नेताओं ने केन्द्रीय मंत्री और चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी के आवास पर लंबी मंत्रणा की। माना जा रहा है कि इसके बाद एक और बैठक भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर भी होगी। जिसमें केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे।

गौरतलब है कि भाजपा अभी तक दो बार में 124 सीटों पर प्रत्याशी उतार चुकी है। इसके बाद बाकी बची 76 सीटों पर उम्मीदवारों के चयन की कवायद जारी है। बुधवार को पीएम मोदी की मौजूदगी में भाजपा केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। जिसके बाद भाजपा की भी तीसरी सूची जारी होगी। जिसमें बाकी बचे हुए ज्यादातर नाम सामने आ जाएंगे।

जोशी के आवास पर हुई बैठक में यह नेता हुए शामिल
प्रहलाद जोशी, प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, केन्द्रीय गजेंद्र सिंह शेखावत एवं कैलाश चौधरी, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी एवं प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री चंद्रशेखर समेत अन्य नेता।

राजस्थान भाजपा की दूसरी सूची पर हो रही चर्चा
ब्यूरो/नवज्योति, नई दिल्ली। नई दिल्ली स्थित भाजपा केंद्रीय मुख्यालय में अभी पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में राजस्थान को लेकर केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) बैठक शुरु हो गई है।

बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा पूर्व अध्यक्ष अमित शाह, राजनाथ सिंह, बीएल संतोष और ओम प्रकाश माथुर समेत सीईसी के अन्य सदस्य मौजूद हैं। इसी प्रकार राजस्थान से प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़, उप नेता सतीश पूनिया, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत समेत अन्य नेता मौजूद हैं।

इसके अलावा राजस्थान भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी, सहयोगी नितिन पटेल और कुलदीप बिश्नोई, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, सह प्रभारी विजया राहटकर भी मौजूद हैं। माना जा रहा है कि सीईसी की बैठक के बाद क़रीब सौ सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों के नामों की घोषणा हो जाएगी। यह सूची सीईसी बैठक के बाद कभी भी जारी हो सकती है। इससे पहले पार्टी अपनी पहली सूची में 41 नाम घोषित कर चुकी है।

इससे पहले आज पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर राजस्थान कोर ग्रुप की फिर से बैठक हुई। जिसमें गृह मंत्री अमित शाह और संगठन महामंत्री बीएल संतोष समेत प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप के सदस्य मौजूद रहे। वहीं, गुरुवार शाम को भी चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी के आवास पर टिकट वितरण पर मंत्रणा हुई।

भाजपा की चुनावी तैयारी : पड़ोसी राज्यों के नेताओं को मैदान में उतारा
ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। राजस्थान में चुनावी जीत के लिए भाजपा ने राजस्थान के अलावा पड़ोसी राज्यों के नेताओं को भी मैदान में उतार दिया है। दिल्ली, हरियाणा, यूपी, गुजरात के भाजपा नेता बुधवार से जिलेवार जिम्मेदारी संभालेंगे। इनमें विधायक, पूर्व विधायक, सांसद, उप मुख्यमंत्री स्तर तक के नेता जिलेवार लगाए गए हैं।

ये जिलों में विधानसभा वार चुनावी प्रबन्धन, पार्टी की रणनीति के अनुरूप काम की मॉनीटरिंग, स्थानीय नेताओं और पदाधिकारियों के साथ काम करेंगे। भाजपा ऑफिस में मंगलवार को प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, चुनाव प्रभारी व केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, चुनाव प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष नारायण पंचारिया, गुजरात के पूर्व डिप्टी सीएम चुनाव सहप्रभारी नितिन पटेल ने जिलों के अध्यक्षों, जिला प्रभारियों, स्थानीय पदाधिकारियों सहित प्रदेश पदाधिकारियों की इनके साथ कोर्डिनेशन बैठक ली। इस दौरान सभी को विधानसभा वार कार्यक्रम आवंटित किए गए। इन सभी कार्यक्रमों का समन्वय प्रदेश मुख्यालय पर किया जाएगा। बैठक में बाहर से आए इन नेताओं को राजस्थान की राजनीति की सतही जानकारी दी गई है।

फीडबैक लिया, सुझाव भी सुने
बैठक में जिलों से आए पदाधिकारियों, नेताओं से उनके क्षेत्र के राजनीतिक फीडबैक भी लिए गए। साथ ही उनके चुनावी जीत को लेकर सुझाव भी मांगे गए।

राजस्थान में भी भाजपा की सरकार बन रही है: प्रहलाद जोशी
अन्य राज्यों से आए नेताओं को जिलेवार भेजा जा रहा है। उनके कोर्डिनेशन को बैठक हुई है। इन्हें जिलेवार और विधानसभावार कार्यक्रम दिए गए हैं, जिसमें जिलेवार नेता भी मौजूद थे। प्रदेश कांग्रेस सरकार ने राजस्थान की इमेज पूरे देश-दुनिया में खराब की है। सीएम का प्रदेश पर नियंत्रण ही नहीं है। प्रदेश में अपराध चरम पर है। राहुल गांधी कह रहे हैं कि दो राज्यों में जीत रहे हैं, राजस्थान में जीत के करीब है। मैं कहना चाहता हूं कि एमपी और छत्तीसगढ़ में हम प्रचंड बहुमत से जीत रहे हैं। राजस्थान में वे जीत के करीब नहीं बहुत दूर है। राजस्थान में भी भाजपा की सरकार बन रही है।

बीजेपी की परिवर्तन संकल्प यात्राएं अब समापन की ओर, पीएम मोदी की सभा की तैयारियां शुरु
भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रदेश में 2 सितंबर से आरंभ हुई परिवर्तन संकल्प यात्राएं अब समापन की ओर अग्रसर है। इन सभी यात्राओं का समापन 23 सितंबर को होगा। इस उपलक्ष में आगामी 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय उपाध्याय की जयंती के अवसर पर जयपुर स्थित दादिया गांव में एक बड़ी आमसभा आयोजित की जाएगी। इस आम सभा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। आम सभा को लेकर शहर भाजपा ने भी तैयारी शुरू कर दी है। इसी के तहत गुरुवार को शहर भाजपा अध्यक्ष रमेश सोनी और विधायक वासुदेव देवनानी ने गुरुवार को प्रेस वार्ता के दौरान इन तैयारी का ब्यौरा प्रस्तुत किया। सोनी ने बताया कि अजमेर शहर में 138 शक्ति केंद्र है। एक शक्ति केंद्र में पांच बूथ हैं। सोनी ने बताया कि एक शक्ति केंद्र से एक बस और प्रत्येक बूथ से पांच चौपहिया वाहनों के जरिए भाजपा कार्यकर्ता आमसभा में शामिल होने 25 सितंबर को सुबह 10 बजे जयपुर के लिए रवाना होंगे। इसको लेकर विधानसभा क्षेत्र, मंडल एवं बूथ स्तर तक बैठकर आयोजित की जा रही है। सोनी ने कहा कि इसी दौरान भारतीय जनता पार्टी की ओर से सेवा पखवाड़ा भी मनाया जा रहा है। गत 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से आरंभ हुए सेवा पखवाड़ा का समापन 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर होगा। इस दौरान विभिन्न सेवा कार्य किए जाएंगे। इसके तहत किशनगढ़ तथा अजमेर शहर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। एससी मोर्चा की ओर से शहर की विभिन्न बस्तियों में सेवा कार्य किए जाएंगे। इनमें पाठ्य पुस्तकों व फलों का वितरण किया जाएगा। साथ ही डॉक्टर भीमराव अंबेडकर से संबंधित सामग्री का वितरण भी किया जाएगा। इस दौरान महिला वर्ग, ओबीसी वर्ग, एससी एसटी वर्ग एवं प्रबुद्ध जन वर्ग के सभी विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। इन कार्यक्रमों की तिथि जल्द ही घोषित कर दी जाएगी। इन्हीं कार्यक्रमों की कड़ी में शहर के मंदिरों व मठों के महंतों से संपर्क किया जाएगा। इसी तरह आगामी 28 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी की आकांक्षा वेन अजमेर आएगी‌। इस वेन के माध्यम से लोगों से घोषणा पत्र के लिए सुझाव लिए जाएंगे।

विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार से त्रस्त है‌। भाजपा की परिवर्तन यात्रा से घबरा कर ही कांग्रेस आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है। लेकिन जनता कांग्रेस के छलावे को समझ चुकी है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है‌। हालत यह है कि अपराध के आंकड़ों में राजस्थान पूरे देश में नंबर वन है। राजधानी में सरेआम गोलीबारी की घटनाएं हो रही है। पिछले 5 सालों के दौरान राजस्थान में तीन दर्जन से अधिक साधु संतों की हत्या की गई। पेपर लीग की घटनाओं से युवा वर्ग ‌‌‍‌‌‍‍त्रस्त है। खुद राजस्थान सरकार के मंत्री ही सरकार के खिलाफ सड़कों पर धरना दे रहे हैं। प्रदेश में अवैध खनन और बजरी माफिया सक्रिय है। दूसरी ओर केंद्र की मोदी सरकार ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षित देकर नारी शक्ति का सम्मान पूरे विश्व में बढ़ाया है‌।

Rajasthan BJP News: कैलाश मेघवाल बीजेपी से निलंबित; मेघवाल बोले- इस बार एक लाख वोटों से जीतकर आऊंगा
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के नेता कैलाश मेघवाल को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। यह मामला अब भाजपा के राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के पहुंच गया है।

कैलाश मेघवाल ने निष्कासित होने के कुछ देर पहले प्रेस कॉन्फ्रेस की थी। प्रेस कॉन्फ्रेस में उन्होने कहा कि मेरा राजनीतिक सफर काफी लंबा है। पहले मैं हीरो था आज मैं जीरो हो गया हूं।

क्या था मामला अनुशासनहीनता का

कैलाश मेघवाल ने पिछले महीने 27 अगस्त को एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान भीलवाड़ा में अर्जुन राम मेघवाल को महा भ्रष्ट बताया था, इसके बाद भाजपा ने उन्हें अनुशासनहीनता का नोटिस देते हुए 10 दिन के अंदर अपना जवाब देने के निर्देश दिए थे। कैलाश मेघवाल ने 12 सितंबर को नोटिस का जवाब दे दिया है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी अपने जवाब की कॉपी भेजी है।

प्रेस कॉन्फेंस में मेघवाल बोले- छोडूंगा नही, चुनाव जीत कर आऊंगा

भारतीय जनता पार्टी से निलंबन के बाद कैलाश मेघवाल ने मीडिया को कहा कि  भारतीय जनता पार्टी गुटबाजी में फंसी है और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जैसी बड़े नेता को भी साइड लाइन किया जा रहा है।  उन्हें अगर पार्टी की सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है तो भी वे शाहपुरा से चुनाव लड़ेंगे और पिछली बार जहां 75000 वोटो से जीत कर आए थे अब उससे भी ज्यादा एक लाख वोटो से चुनाव जीतेंगे। उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी नेता प्रतिपक्ष, राजेंद्र राठौड़ को दूसरी पार्टियों से भाजपा में आने वाला आयातित नेता करार देते हुए कहा कि राजस्थान भाजपा को इन नेताओं ने गुटबाजी का अड्डा बना दिया है।  उन्होंने अर्जुन नाम मेघवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उनके सबूत अपने पास होने का दावा किया है । उन्होंने कहा है कि अर्जुन राम मेघवाल को भाजपा राजस्थान में इस तरह से पेश कर रही है जैसे वह राजस्थान में बाबा साहब अंबेडकर हो।

चुनाव आयोग में शिकायत करने के लिए बोले

कैलाश मेघवाल ने अर्जुन राम मेघवाल के आईएएस अधिकारी रहते हुए किए गए कथित भ्रष्टाचार के मामलों की जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने दो लोकसभा चुनाव में चुनाव आयोग को भी गलत शपथ पत्र दिया है। उनके खिलाफ दर्ज मुकदमों की जानकारी छिपाई है। कहा कि वह चुनाव आयोग को भी इसकी शिकायत करेंगे और उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द करने की मांग उठाएंगे। उन्होंने बताया कि अनुशासन समिति को दिए गए जवाब की कॉपी उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी भेज दी है।

कैलाश मेघवाल को भाजपा ने दिया था अनुशासनहीनता का नोटिस

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व भीलवाड़ा के शाहपुरा से भाजपा विधायक कैलाश मेघवाल को केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल पर दिए बयान पर भाजपा सख्त हो गई थी। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के निर्देश पर मेघवाल को अनुशासनहीनता का नोटिस जारी किया गया था। भाजपा की अनुशासन समिति के ओंकार सिंह लखावत ने उन्हें नोटिस जारी किया था। मेघवाल को नोटिस का दस दिन में जवाब देने के लिए कहा गया था, अन्यथा अग्रिम कार्रवाई के लिए तैयार रहने के लिए लिखा गया था।

पहले भी तल्ख तेवर दिखा चुके थे मेघवाल
पूर्व में 2020 में कांग्रेस में सचिन पायलट सहित गुट के मानेसर जाने और विधानसभा में विश्वास मत की भाजपा की मांग करने पर मेघवाल तल्ख बयान दे चुके थे। उन्होंने तब कहा था कि यह राजस्थान की परम्परा नहीं है कि स्थिर सरकार को गिराया जाए। खरीद-फरोख्त की जाए। इसके बाद उन्होंने तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया के खिलाफ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाने का भी ऐलान किया था।