kuldeep yadav - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भारत को पहली पारी में 30 रनों की बढ़त, दक्षिण अफ्रीका संकट में
कोलकाता। रवींद्र जडेजा (चार विकेट) और कुलदीप यादव (दो विकेट) के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर भारत ने पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के दूसरी पारी में 93 पर सात विकेट झटक कर मैच में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। दक्षिण अफ्रीका अभी 63 रनों से आगे है और उसके तीन विकेट बाकी हैं। भारत को पहली पारी में 30 रनों की बढ़त हासिल हुई। तीसरे दिन के स्टंप के समय दक्षिण अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा 29 और कॉर्बिन बॉश 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।

जडेजा के आगे लड़खड़ाए मेहमान बल्लेबाज

भारत को पहली पारी में 189 रन पर समेटने के बाद दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की एक बार फिर शुरुआत अच्छी नहीं रही और वह भारतीय स्पिन गेंदबाजी आक्रमण के आगे बेबस नजर आया। लेफ्टआर्म स्पिनर रवींद्र जडेजा ने 29 रन पर चार विकेट लेकर मेहमान टीम को झकझोर दिया। बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने 12 रन पर दो विकेट निकाले। लेफ्टआर्म स्पिनर अक्षर पटेल को 30 रन पर एक विकेट मिला।

दूसरे दिन गिरे कुल 15 विकेट

दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में कप्तान टेम्बा बावुमा ने सर्वाधिक नाबाद 29 रन बनाये। रायन रिकलटन (11), वियान मुल्डर (11) और मार्को यानसन (13) ही दहाई की संख्या में पहुंच सके। स्टंप्स के समय बाबुमा के साथ कॉर्बिन बॉश एक रन बनाकर क्रीज पर थे। मैच के दूसरे दिन कुल 15 विकेट गिरे और भारत को इस मुकाबले में जीत की सुगंध नजर आने लगी है।

इंग्लैंड पर जीत के लिए कुलदीप को शामिल करना होगा : क्लार्क
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क का मानना है कि भारत को इंग्लैंड पर जीत के लिए कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 में शामिल करना होगा। उन्होंने कहा कि कलाई के स्पिनर कुलदीप को अंतिम एकादश में चुनना बिना सोचे-समझे लिया जाने वाला निर्णय है।

कुलदीप को करें टीम में शामिल :

भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट बर्मिंघम में दो जुलाई से खेला जाएगा। इस मैच से पहले माइकल क्लार्क ने भारतीय टीम को खास सलाह दी है। उनका मानना है कि पिच की परिस्थिति चाहें जो भी हो भारतीय टीम प्रबंधन को कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 में शामिल करना चाहिए। उन्होंने बियॉन्ड23 पॉडकास्ट में कहा- गेंदबाजी के लिहाज से मैं किसी एक खिलाड़ी पर ज्यादा जोर नहीं देना चाहता, लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें कुलदीप यादव को खिलाना चाहिए। मुझे लगता है कि यह बिल्कुल आसान है। वह विकेट लेने वाला गेंदबाज है और इस टेस्ट में उसने जो किया उससे कहीं ज्यादा अच्छा प्रदर्शन कर सकता था।

टीम प्रबंधन की प्रवृत्ति से क्लार्क खफा :

टीम प्रबंधन की इस प्रवृत्ति से खफा हैं क्लार्क ने भारत की प्रवृत्ति की आलोचना की। इस दौरान क्लार्क ने संतुलित गेंदबाजी लाइनअप की तुलना में बल्लेबाजी की गहराई को प्राथमिकता देने की भारत की प्रवृत्ति की आलोचना की। उन्होंने कहा- भारत ने कुछ समय से ऐसा किया है। वे अतिरिक्त बल्लेबाजी या बल्लेबाजी को गहराई से बढ़ाने के बारे में बहुत चिंतित हैं और वे ऐसा करने के लिए अपने नंबर एक स्पिनर को नहीं चुनने का जोखिम उठाने को तैयार हैं। मुझे लगता है कि इंग्लैंड में जीतने के लिए, आपको 20 विकेट लेने की कोशिश करनी होगी।

स्पिनर कुलदीप यादव ने वंशिका से की सगाई, प्रशंसकों को दिया तोहफा
नई दिल्ली। भारतीय टीम के खब्बू स्पिनर कुलदीप यादव ने इंग्लैंड दौरे से पहले प्रशंसकों को तोहफा दिया है। उन्होंने बुधवार को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका से सगाई कर ली। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कुलदीप को 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है।

लखनऊ में हुई सगाई: 30 वर्षीय धीमी गति के गेंदबाज ने बुधवार को लखनऊ स्थित होटल में वंशिका से सगाई की। वह कानपुर की  है। कुलदीप की सगाई में भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह भी शामिल हुए। रिंकू भी बहुत जल्द शादी के बंधन में बंध जाएंगे। आठ जून को वह जौनपुर की मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी सांसद प्रिया सरोज संग सगाई करेंगे।

सबसे तेज 150 एक दिवसीय विकेट लेने वाले भारतीय स्पिनर बने कुलदीप
कोलंबो। अपनी कातिलाना गेंदबाजी की बदौलत भारत को आसानी से एशिया कप 2023 के फाइनल में पहुंचने में मदद करने वाले कुलदीप यादव एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे तेज गति से 150 विकेट के आंकड़े को छूने वाले भारतीय स्पिनर बन गए हैं।

चाइनामैन गेंदबाज ने एशिया कप के सुपर फोर मुक़ाबले में श्रीलंका के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की। मैच में कुलदीप ने 9.3 ओवर में 4.52 की इकोनॉमी रेट से 43 रन देकर चार विकेट लिए। उन्होंने मध्यक्रम के बल्लेबाज सदीरा समरविक्रमा और चैरिथ असलांका के महत्वपूर्ण विकेट लिए। बाद में उन्होंने कासुन राजिथा और मथीशा पथिराना को भी सस्ते में निपटा कर भारत की जीत का मार्ग प्रशस्त कर दिया।

अब तक 88 एकदिवसीय मैचों में, कुलदीप के नाम 25.64 की औसत से 150 विकेट हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 6/25 है। उन्होंने एकदिवसीय में भारत के लिए सात बार चार विकेट और दो बार पांच विकेट लिए हैं।

वह तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के बाद इस आंकड़े तक पहुंचने वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय हैं, जिन्होंने 80 मैचों में 150 विकेट हासिल किए। साथ ही, कुलदीप इस मुकाम को छूने वाले सबसे तेज भारतीय स्पिनर बन गए हैं।

कुलदीप 150 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय विकेट तक पहुंचने वाले चौथे सबसे तेज स्पिनर हैं, उनसे ऊपर श्रीलंका के अजंता मेंडिस (84 मैच), राशिद खान (80 मैच) और सकलैन मुश्ताक (78 मैच) हैं। चार मैचों में नौ विकेट के साथ, कुलदीप मौजूदा टूर्नामेंट में अग्रणी विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने मौजूदा टूर्नामेंट में सोमवार को पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ भी पांच विकेट लिए थे।