power cuts - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बिजली की आंख मिचौली, अब कब आएगी...लाइट : उमस व गर्मी से ग्रामीण परेशान, 3 से 4 घंटे चली जाती है बिजली
खानपुर। खानपुर में बिजली कटौती होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगभग 8-10 दिन से दिन के समय लगभग तीन से चार घंटे कटौती हो रही है, ऐसे में बिजली कटौती के कारण ग्रामीणों के कार्य प्रभावित हो रहे है । क्षेत्र ऐसे भी व्यापारी है जिनका व्यवसाय बिजली से संबंधित है जैसे आटा चक्की, ई मित्र , कम्प्यूटर वर्क व लैब आदि कार्य प्रभावित हो रहे है। वहीं बिजली नहीं आने के कारण पानी का प्रेशर भी कम हो जाता है वहीं कई बार तो बिजली के चले जाने के बाद पानी भी चला जाता है। बिजली कटौती के कारण ग्रामीणों को उमस व गर्मी से परेशानी उठानी पड़  रही है। खानपुर में मंदिर काली तलाई हनुमान का मंदिर है, यहीं पर रामेश्वर धाम वह श्री राम मंदिर भी है ,यहां बहुत बड़ी तादात में भक्तगण आते हैं और अभी नवरात्र चल रहे हैं तो भक्तगणों का तांता लगा रहता है उनको भी अंधेरे में परेशानी का सामना करना पड़ता है । कभी भी किसी भी समय बिजली चली जाती है। ग्रामीणों की मांग है कि बिजली कटौती की समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए।

अभी कई जगहों पर बिजली सुधार के लिए मरम्मत कार्य शट डाउन चल रहा है। जिसके चलते बिजली कटौती हो जाती है। जल्द से जल्द बिजली कटौती समस्या का समाधान करने का प्रयास करेंगे।
- महेश नागर, जे ई ए न विद्युत विभाग (खानपुर)

किसी भी समय बिजली चली जाती है जिससे परेशानी का सामना करना पड़ता है।
- केशव लक्षकार, कस्बेवासी

कई ऐसे व्यवसाय है जिनमें बिजली की आवश्यकता पड़ती है बिजली चले जाने पर तोल कार्य नहीं हो पाता।
- मुकेश मालव, कस्बेवासी

नवरात्रा के चलते कई जगहों पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। बिजली कटौती से कार्यक्रमों के आयोजन पर भी असर पड़ रहा र्है।
- रमेश शर्मा, कस्बेवासी

मेरी दुकान भी लाइट से संबंधित है यदि दिन में लाइट चल जाती है तो लाइट के बिना मेरा काम नहीं होता है और ग्राहक खड़े के खड़े रह जाते हैं और मेरी दुकान भी चल नहीं पाती है लाइट व्यवस्था ठीक की जाए।
- गोविंद राठौर, कस्बेवासी

बिजली चले जाने के बाद गर्मी व उमस से परेशानी होती है लाइट कब आएगी इसका पता नहीं है इंतजार करना पड़ता है।
- राजेंद्र मेरोठा, कस्बेवासी

बिजली की आंख मिचौली से कभी कभी जलापूर्ति भी प्रभावित होती है, बिजली कटौती की समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए।
- चेतन गुर्जर, कस्बेवासी

सर्दियों में बिजली कटौती से बनी पानी की किल्लत
राजपुर। एक तरफ तो सरकार हर घर को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने के नाम पर लाखों रुपए का बजट सहरिया क्षेत्र की ग्राम पंचायतो में दे रही है ताकि जल संकट से क्षेत्रवासी परेशान ना रहे। शाहाबाद पंचायत समिति क्षेत्र के गांव बिची, बेहट, कलोनी, बडारा, खांडा सहरोल,शाहपुर, गंगापुर राजपुर,धतुरिया,खटका ,गणेशपुरा,सेमली फाटक आदि ग्राम पंचायत में सरकारी ट्यूबवेल लगी हुई है जो बिजली आने पर उपयोगी साबित होती हैं और बिजली गुल होने पर अनुपयोगी शोपीस मात्र बनकर रह जाती हैं। इसके चलते इन गांवों के बाशिंदों को दैनिक आवश्यकता के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है और सर्दी के मौसम में पानी की समस्या लोगों को परेशानी का सबब बनी हुई है।

पानी के लिए होते है लड़ाई झगडे
अर्जुन सहरिया, बद्री सहरिया, मिलन सहरिया, बाई सहरिया रामनिवास सहरिया ने बताया कि गंगापुर सहरिया बस्ती में करीब 70-80 सहरिया परिवार निवास करते हैं। इस बस्ती में एक ट्यूबवेल लगी हुई है। जिससे लोग दैनिक आवश्यकता की पूर्ति के लिए पानी लेते हैं लेकिन बिजली गुल होने पर पानी की समस्या बस्ती के लोगों को परेशानी पैदा कर देती है। दिनभर बिजली नहीं आती है तो ट्यूबवेल नहीं चलती है और बिजली आने-जाने का कोई निर्धारित समय भी तय नहीं है। ऐसे में पेयजल के लिए  कड़ी मशक्कत उठानी पड़ रही है। जब बिजली आती है तो पानी भरने को लेकर लोगों की भीड़ जमा हो जाती है और इस दौरान लड़ाई झगड़ा भी पानी को लेकर अक्सर होते रहते हैं।

खेतों में चल रहा पलेवा कार्य, पानी की है जरूरत
ग्रामीणों का कहना है कि खेतों में पानी की सिंचाई पलेवा  का काम चल रहा है। ऐसे में पर्याप्त मात्रा में बिजली मुहैया नहीं हो पा रही है। ऐसे में दूर-दराज क्षेत्र से पानी का जुगाड़ करना पड़ता है अगर बिजली आती है तो ट्यूबबैल पर पानी भरने वालों की भीड़ लगी रहती हैं तो आवश्यकता के अनुरूप लोगों को पानी नहीं मिल पाता है। अगर ट्यूबवेल के पास पक्की पानी टंकी का निर्माण या फिर प्लास्टिक की टकियां लगवा दी जाए तो  पर्याप्त मात्रा में पानी मिलता रहेगा और सर्दी के मौसम में पानी की मारामारी की समस्या से निजात मिल सकती है। पानी की टंकी बनवाने की मांगवहीं बस्तीवासियों ने ट्यूबवेल के स्थान पर पानी टंकी निर्माण करवाने की क्षेत्रीय विधायक ललित मीणा से मांग की है ताकि बिजली नहीं आए, तब भी लोगों को आवश्यकता के अनुरूप पानी टंकी से पानी उपलब्ध हो सके। शाहाबाद पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत में अधिकतर पेयजल सुविधा की दृष्टि से सिंगल फेस की ट्बवेल लगी हुई है जो बिजली आने पर चलती रहती हैं लेकिन कई स्थानों पर ट्यूबवेल के पास पानी की टंकी नहीं लगी हुई है। ऐसे में पानी बिजली आने पर ट्यूबवेल से ही क्षेत्र के लोगों को मिल पाता है अगर पानी टंकीयों का निर्माण या प्लास्टिक की बड़ी टंकियां लगवा दी जाए तो पर्याप्त मात्रा में पानी टंकी से  क्षेत्र के लोगों को मिलता रहेगा और पानी की समस्या से सर्दी के मौसम में निजात मिल सकती है। लोगों ने सबंधित विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से पानी टंकी निर्माण करवाने की  मांग की है।

पानी टंकी का निर्माण हो जाए तो बिजली जाने पर भी आसानी से पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध होता रहेगा। इस मामले को अधिकारियों को गंभीरता से लेना चाहिए।
- अर्जुन बंजारा, ग्रामीण।

सर्दी के मौसम में पानी की समस्या बिजली के चलते झेलनी पड़ रही है। ट्यूबवेल तो लगी हुई है लेकिन पानी स्टोरेज करने के लिए टंकी नहीं लगाई गई है। ऐसे में समस्या बनी हुई है।
- मिलन सहरिया, ग्रामीण।

गंगापुर सहरिया बस्ती में अधिकारियों को पानी टंकी का निर्माण करवाना चाहिए ताकि ग्रामीणों को बिजली जाने पर पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़े।
- बद्री सहरिया, ग्रामीण।

पानी के लिए भटकने को मजबूर
गंगापुर सहरिया बस्ती में 70 - 80 परिवार हैं। बिजली के भरोसे मोटर संचालित होती है। बिजली कटौती होने से पानी की समस्या बनी हुई है पानी टंकी बनवाई जानी चाहिए।
- श्रीमती बाई सहरिया, ग्रामीण।

बिजली कटौती पेयजल समस्या में बाधा उत्पन्न कर रही है। अगर बिजली दिनभर नहीं आती है तो पानी के लिए लोग इधर-उधर भटकते रहते हैं ट्यूबवेल पर पानी टंकी का निर्माण होना चाहिए।
- रामनिवास सहरिया, ग्रामीण।

ग्राम पंचयत में जहां सिंगल फेस ट्यूबवेल लगे हुए हैं और पानी टंकी नहीं बनी है तो वहां पर पानी टंकियों का निर्माण कराया जाएगा ताकि ग्रामीणों को पर्याप्त मात्रा में बिजली जाने पर भी आसानी से पेयजल उपलब्ध हो सके।
- बनवारीलाल मीणा, विकास अधिकारी, शाहाबाद।

उद्योगों की बिजली कटौती समाप्त कटौती आदेश वापस लिए
जयपुर। ऊर्जा विभाग ने तीनों डिस्कॉम में उद्योगों के बिजली कटौती के आदेश वापस ले लिए हैं। बिजली की मांग में कमी के चलते 25 जून को जारी कटौती आदेश फिलहाल लागू नहीं होंगे। ऊर्जा विभाग ने 26 जून से उद्योगों में रात आठ से सुबह तीन बजे यानि सात घंटे बिजली कटौती का फैसला लिया था।

प्रदेश में बिजली डिमांड बेतहाशा बढ़ने और एक्सचेंज से पर्याप्त बिजली नहीं मिलने के कारण राजस्थान डिस्कॉम ने उद्योगों पर बुधवार से कटौती लागू की थी। आदेश में दो श्रेणी की औद्योगिक इकाइयों कोक टौती में कुछ राहत दी गई थी। इसके तहत ऐसी इंडस्ट्रीज जो लगातार 24 घंटे राउंड दा क्लॉक प्रोसेसिंग करती है और कैप्टिव पावर प्लांट वाली इंडस्ट्रीज को कुछ राहत मिली थी। इन दोनों तरह की इंडस्ट्रीज को मई महीने के पीक डिमांड की 50 प्रतिशत लोड का उपयोग इस कटौती के दौरान करने की छूट दी गई थी। साथ ही, अन्य इंडस्ट्रीज को केवल पांच प्रतिशत बिजली उपभोग की छूट दी गई थी। इसका उपयोग केवल इंडस्ट्रीज या फैक्ट्री में रोशनी के लिए कर सकते थे। वहीं, एनसी आर रीजन की इंडस्ट्रीज हम कटौती से पूरी तरह मुक्त रखा जाएगा।

अघोषित बिजली कटौती बनी जी का जंजाल
चौमहला। चौमहला गंगधार सहित ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों  उमस भरी गर्मी में रात्रि के समय  हो रही बिजली कटौती ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया। बिना बिजली के रातों की नींद हराम हो गई है। उमस भरी गर्मी में छोटे बच्चे, महिलाओं, बुर्जुगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली कटौती को लेकर  सरकार, बिजली विभाग के अधिकारियों  व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ क्षेत्रवासियों में आक्रोश भड़क रहा है।  सोशल मीडिया पर क्षेत्रवासी बिजली की समस्या को लेकर भारी विरोध कर रहे है। चौमहला ,गंगधार कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले एक सप्ताह से हो रही अघोषित कटौती से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। रात को घंटों तक होने वाली  बिजली कटौती से आमजन त्रस्त है ,उनकी रातों की नींद हराम हो रही है। क्षेत्र में शनिवार रात्रि को 10.30 बजे से 1.55 तक, रविवार रात्रि को 11.20 से 2 बजे तक और सोमवार रात्रि को 10.23 से 12.26 तक बिजली बंद रही। इस दौरान लोग गर्मी उमस से परेशान रहे। महिलाएं बच्चे भी परेशान रहे।बिजली कटौती के चलते पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। यदि समय रहते बिजली आपूर्ति में सुधार नही हुआ परेशान लोग  कभी भी सड़कों पर उतर सकते है। क्षेत्र के  जनप्रतिनिधि भी चुप्पी साधे हुये है। चौमहला सहित क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से अघोषित बिजली कटौती की जा रही है जिससे आम लोग परेशान है। कटौती का कोई समय निर्धारित नही है, बिजली कब आएगी इसका जवाब ना बिजली विभाग के अधिकारियों के पास है और ना ही अन्य किसी के पास। जनप्रतिनिधि भी आम जनता को उनके हालात पर छोड़ चुप्पी साधे बैठे है। दिन के समय हो रही कटौती से बिजली से जुड़े व्यवसाय प्रभावित हो रहे हैं। बिजली कटौती के चलते जलापूर्ति भी प्रभावित हो रही हैं। नलों में पानी कब आएगा, कितनी देर आएगा ये भी लोगों को पता नही चल पाता है। जलापूर्ति बाधित होने पर पीएचईडी वालों का भी रटा रटाया जवाब होता हैं लाइट नही थी तो पानी कैसे आएगा। इधर बिजली विभाग के तो महीनों से लोड सेटिंग, जीरो लोड या आगे से बन्द वाले स्थाई जवाब है।

क्षेत्रवासी हो रहे परेशान
अघोषित बिजली कटौती से आम जन परेशान हो रहे है। रात्रि के समय घंटों बिजली गुल रहने से इस भीषण गर्मी में लोगों का जीना दुश्वार हो रहा है।
- मकसूद अली बोहरा, चौमहला

बिजली कटौती से बहुत परेशानी हो रही है। महिलाए छोटे-छोटे बच्चे देर रात्रि तक घरों के बाहर बैठे रहते क्योंकि बिना पंखे कूलर के वे सो नही पाते।
- डॉ अय्यूब मंसूरी, चौमहला

सरकार को आमजन का ध्यान रखते हुए अघोषित बिजली कटौती तुरंत बंद करवानी चाहिए।
- अशोक मीणा, चौमहला

बिजली कटौती से लोगों का जीना दुश्वार हो गया। रात्रि समय बिजली बंद रहने से गर्मी उमस से हाल बेहाल हो रहे है।
- संजय जैन

स्टेट लोड डिस्पेच सेंटर जयपुर के निर्देश पर लोड सेटिंग (जीरो लोड) के कारण 132 केवी प्रसारण पावर हाउस से ही सप्लाई बंद हो जाती है। यह हमारे हाथों में नही होता है ना ही हमे इसकी जानकारी होती है।
- माधेवंद्र सिंह, सहायक अभियंता जयपुर वितरण निगम चौमहला

बिजली कटौती को लेकर विभाग के मंत्री से बात कर समस्या का समाधान करने का अनुरोध किया। मंत्री ने बताया कि दिन के समय सौर और पवन ऊर्जा से बिजली मिल रही है। रात्रि के समय थोड़ी दिक्कत है। शीघ्र ही समाधान कर दिया जाएगा। जिला कलक्टर व एमडी से भी चर्चा की है। जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर हूं।
- कालूराम मेघवाल, विधायक डग विधानसभा क्षेत्र

बिजली कटौती में भी करंट, ग्रामीणों के छूटे पसीने
मनोहरथाना। जहां पूरा प्रदेश भीषण गर्मी की मार जूझ रहा है, वहीं मनोहरथाना कस्बे में पिछले तीन हफ्तों से लाइट विभाग द्वारा कभी भी लाइट बंद कर दी जाती है। अघोषित बिजली की कटौती से कस्बेवासी बहुत ज्यादा परेशान है। बिजली विभाग  द्वारा अधिकांश तौर पर रात  के समय ही बिजली कटौती की जा रही है जिससे बड़ों की ही नहीं छोटे बच्चों की भी नींद हराम हो गई है। भीषण गर्मी के बीच बिना लाइट के रात में ही नहीं दिन में भी बिजली कटौती से व्यवसाय बाधित हो रहा है, कस्बे में 24 घंटे में मुश्किल से 15 घंटे ही लाइट आ रही है, कभी सुरजपोल गेट के अंदर लाइट आती हैं तो बाहर नहीं आती है तो कभी सुरजपोल गेट के बाहर लाइट आती हैं तो अंदर नही आती हैं, कस्बेवासियों का कहना है कि ऐसा लगता है जैसे सुबह शाम लाइट की कटौती कर रहे हो  कस्बे में विगत तीन हफ्तों से भारी बिजली कटौती हो रही है। भीषण गर्मी में जहां अधिकतम तापमान 45 से 48 डिग्री सेल्यियस तक चल रहा है। वही पिछले हफ्ते में व्यापारियों द्वारा तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया था, लेकिन आज तक स्थिति में कोई सुधार नहीं आया। अघोषित बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों को परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है। भारी गर्मी पड़ने की वजह से बूढ़े-बुजुर्ग, बच्चे परेशान हो रहे हैं। रात्रि के समय खाना बनाने में कई महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि अगर इसी तरह लाइट कटौती होती रहेगी तो मजबूरन सड़कों पर आकर बिजली विभाग के विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

विद्युत विभाग बिजली व्यवस्था कस्बे में दुरुस्त नहीं कर पा रहा है, कस्बे में बिजली कटौती अनवरत जारी है, जिससे आमजन को भीषण गर्मी में बहुत परेशानी महसूस हो रही है। सुबह से ही बिजली कटौती के चलते पूरा दिन खराब हो रहा है बार बार ट्रिपिंग होती हैं जिसको विद्युत विभाग टेक्निकल इश्यू बताकर पल्ला झाड़ लेता है।
- दिनेश शर्मा कस्बेवासी मनोहरथाना

सुबह और शाम को किचन का काम करना पड़ता है और ज्यादातर समय किचन में काम करने के दौरान ही लाइट चली जाती है जिससे की बहुत ज्यादा परेशानी आती हैं ।
- सीमा लखेरा गृहणी कस्बेवासी मनोहरथाना

सुबह 6 बजे ही लाइट बंद कर देते है जिससे नलों में भी पानी नहीं आता है साथ ही रसोईघर में काम करने के दौरान लाइट नहीं आने पर बहुत ज्यादा दिक्कत रहती है कई बार तो लाइट रात 8 बजे आती है ऐसे में खाना बनाने में समस्या आती है।
- नीरू शर्मा कस्बेवासी मनोहरथाना

इनका कहना है
सूरजपोल गेट के अंदर ट्रांसफार्मर चेंज करते हैं जब लाइट जाती है और सुबह लाइट जाने का कारण यह है कि क्या सुबह 6 से 8 के बीच में नल का समय रहता है और जनता की मांग है कि उस समय गरीबों के जिनके पास मोटर नहीं है गरीबों के पास नल का पानी पहुंच जाए उसके लिए लाइट बंद करते हैं और ऐसा करीब 4 से 5 साल से चल रहा है सुबह पहले 8 बजे तक कटौती करते थे लेकिन अब 7:30 बजे तक कटौती की जाएगी। गर्मी की वजह से लाइट के तार टूट रहे हैं और अब हम आइसोलेटर लगाएंगे हर ट्रांसफार्मर पर इसका प्रपोजल बना दिया गया है।
- योगेन्द्र कुमार मीणा, कनिष्ठ अभियंता, विद्युत विभाग मनोहरथाना

बिजली की आंख मिचौली से डेयरी पर दूध हो रहा खराब, खेतीबाड़ी भी प्रभावित
तालेड़ा। प्रचंड गर्मी का दौर चल रह है। ऐसे में तालेड़ा क्षेत्र भी बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो रही है। बिजली की आंख मिचौली से आम जनता का हाल बेहाल है। हीटवेव के बीच बिजली आपूर्ति को अचानक बंद कर दी जाती है। जिससे पसीने से लोग तरबतर हो जाते है। बिजली आपूर्ति गड़बड़ाने से व्यापार धंधे भी प्रभावित हो रही है। यहीं नहीं रात के समय भी अघोषित बिजली कटौती नींद हराम हो रही है। बच्चों का तो गर्मी के कारण रो-रो कर बुरा हो जाता है। भीषण गर्मी से बचाव के लिए सभी को बिजली की ओर निर्भर होना पढ़ता है। इस समय विद्युत विभाग कई बार घोषित के साथ निरंतर  अघोषित कटौती से आमजन परेशान हो  रहे है।  शिकायत करने पर अधिकारी बोलते है कि लाइन फाल्ट हो रही है तथा कई बार बोलते हैं कि आगे से ही बिजली व्यवस्था गड़बड़ा रही है। इस समय में विशेषकर रोगी और बुजर्ग अत्यधिक परेशान है। क्षेत्र के गांव से आने वाले तालेड़ा मुख्यालय पर आने पर पता लगता हैं कि लाइट बंद है, जिसके कारण सरकारी कार्यालय में कार्य नहीं हो पाता है। दफ्तरों में भरी गर्मी में लोग परेशान होते रहते है। प्रचंड गर्मी के बीच हाल में कई बार वोल्टेज बहुत ही काम आ रहा है जिसके कारण से कूलर पंखे तथा अन्य उपकरण भी बंद रहते है। इस परेशानी से बच्चे भी प्रभावित हो रहे हैं। हाथों से चलने वाले पंखे का सहारा भी लिया जा रहा है। हीटवेव के कारण अस्पताल में रोगियों की संख्या भी बढ़ रही है।

क्षेत्रवासियों की पीड़ाबरता बावड़ी निवासी किसान राम प्रसाद मीणा ने बताया कि बिजली व्यवस्था सही होने से खेत में वर्तमान में धान के बीज और सब्जियों को पालने के लिए बिजली की आवश्यकता पड़ती है। लेकिन बिजली आपूर्ति ठप रहने से कृषि कार्य प्रभावित हो रही है। इससे फसलों पर भी बुरा असर पड़ रहा है।

जमीतपुरा निवासी डेयरी संचालक देवराज चौधरीने बताया कि दूध को सुरक्षित रखने के लिए बिजली की बहुत ज्यादा जरूरत होती हैं। अघोषित बिजली की कटौति से दूध खराब हो जाता है। जिससे काफी नुकसान झेलना पड़ता है।

तालेड़ा निवासी युवा व्यवसायी हिमांशु शर्मा ने बताया कि कई बार तो दिनभर लाइट नही आती जिसके कारण व्यापारी एवं ग्राहक को परेशानी का सामना करना पड़ता है ।

तालेड़ा में बिजली आपूर्ति में हो रही अव्यवस्था को सुधार लिया गया है। निरंत कार्य सुधार की ओर से चला है जिससे आमजन को समस्या नहीं होगी।
- भूपेंद्र मीना, जेईएन बिजली निगम तालेड़ा

अघोषित विद्युत कटौती से परेशान लोगों ने जताया विरोध
सैंपऊ। उपखंड मुख्यालय सैंपऊ सहित क्षेत्र भर में भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित विद्युत कटौती ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। बीती रात भर से समूचे इलाके की बिजली गुल रही ऐसे में उपखंड मुख्यालय की 39 ग्राम पंचायत के करीब 134 गांवों में रात भर अंधेरा पसरा रहा। जिससे लोगों की रात की नींद और दिन का चैन छिन गया है।

विद्युत कटौती की चलते इलाके में पेय जल सप्लाई भी बाधित रही। सुबह तक भी विद्युत बहाल नहीं होने पर लोगों का धैर्य टूट गया। जिससे बड़ी संख्या में सुबह एकजुट हुए आक्रोशित लोग जीएसएस कार्यालय पर पहुंचे और कार्यालय का घेराव किया जहां उन्होंने मुख्य गेट पर तालाबंदी करते हुए विरोध जताया वहीं प्रशासन सहित विद्युत विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। लोगों का आक्रोश यही तक नहीं थमा बड़ी संख्या में लोगों की यह भीड़ विद्युत निगम की कार्यालय के समक्ष नेशनल हाईवे 123 पर पहुंच गई। जहां लोगों ने सड़क पर बैठ विद्युत विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारे बाजी की। काफी समय तक लोगों ने प्रदर्शन करते हुए विरोध जताया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइस करते हुए लोगों को हाईवे की सड़क से हटाकर आवागमन शुरू करवाया।

दरअसल बीते कुछ दिनों से क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। भीषण गर्मी के सितम के बीच विद्युत की लगातार अघोषित कटौती ने समस्या पैदा कर दी है। आमजन की दिनचर्या बिगड़ने के साथ-साथ यहां बाजार में लघु उद्योग व अन्य कामकाज भी बुरी तरह से प्रभावित बने हुए हैं वहीं गर्मी के सितम से लोग हीट वेव से भी पीड़ित हो रहे हैं। लगातार विद्युत की कटौती से इनवर्टर भी जवाब दे जाते हैं। जिससे लोगों का घरों में रुकना मुश्किल हो रहा है। बिगड़ रही विद्युत व्यवस्था को लेकर लोगों में काफी आक्रोश बना हुआ है। आक्रोशित लोगों ने प्रशासन से शीघ्र ही विद्युत व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है अन्यथा उन्हें मजबूरन उग्र आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा।

वाटर लेवल कम होने से हवा छोड़ रहे ट्यूबवेल
भंवरगढ़। भंवरगढ़ क्षेत्र के रनवासी गांव में भीषण गर्मी के दौरान वाटर लेवल में कमी आने की वजह से अधिकांश ट्यूबवेल हवा छोड़ रहे हैं। जिसके चलते ग्राम वासियों को पीने के पानी व मवेशियों को पिलाने के पानी का संकट आन पड़ा है। ऊपर से अघोषित बिजली की कटौती कोढ़ में खाज का काम कर रही है।  ग्रामवासी घनश्याम अहीर ने बताया कि कस्बे में ग्राम पंचायत की ओर से कुछ ट्यूबवेल लगे हुए हैं। जिनमें से अधिकांश तो कस्बे के दबंग लोगों के घरों के सामने लगे हुए हैं। जिन्होंने उन पर कब्जा जमा रखा है तथा कई ट्यूबबलों ने गर्मी में पानी छोड़ दिया है।

टंकी के आगे पानी भरने के लिए लगती है कतार
वहीं कस्बे में एक टंकी बनी हुई है जो भी गिरते जल स्तर के कारण पूरी तरह से भर नहीं पाती है। जिसके चलते ग्रामीणों को टंकी के आगे अपने घरों से पात्र लेकर लाइन लगाकर पानी भरना पड़ रहा है। जिससे वह सिर्फ अपनी खुद की प्यास बुझा पा रहे हैं तथा मवेशियों के लिए जल संकट आन पड़ा है। इस संबंध में नए नलकूप स्वीकृत करवाने के लिए ग्राम पंचायत को कई बार अवगत कराया जा चुका है लेकिन पंचायत प्रशासन एक कान से सुनकर दूसरे कान से होकर बात को निकाल देता है। जिसके चलते ग्रामीण अपने आप को ठगा महसूस करते हैं।

पानी की कमी से मवेशियों के लिए जल संकट आन पड़ा है। ऐसी स्थिति में जिम्मेदारों को अतिशीघ्र पानी की व्यवस्था करनी चाहिए।
- रामस्वरूप, ग्रामीण।

भीषण गर्मी में ट्यूबवेल पानी की जगह केवल हवा फैंक रहे है। पानी की समस्या के अलावा अघोषित बिजली कटौती भी एक बडी समस्या बनी हुई है।
- तोलाराम, ग्रामीण।

पानी के लिए पहले से सात ट्यूबवेल गांव में लगी हुई है जो भीषण गर्मी की वजह से जलस्तर नीचे जाने की वजह से थोड़े समय ही चल पाती है। दबंग लोगों के कब्जे जैसी कोई बात नहीं है।
- राधेश्याम बैरवा, सरपंच, ग्राम पंचायत खाकरा।

एक टैंकर पानी का रनवासी गांव में शनिवार से चलाया जाएगा। जिससे पानी की समस्या कुछ हद तक समाप्त हो जाएगी।
- मौसमी सहरिया, ग्राम विकास अधिकारी, खाकरा।

बिजली कटौती से ‘रतजगे’ को मजबूर है जनता
नमाना। नमाना कस्बे और उसके आसपास के 10 गांवों के लोग अघोषित बिजली की कटौती से परेशान है। बिजली की आंख मिचौली विगत 10 दिनों से अनवरत चल रही है जिससे कस्बे सहित आसपास के 10 हजार लोग प्रभावित हो रहे है। बिजली निगम द्वारा से अधिकांश तौर पर रात के समय भी ही बिजली कटौती की जा रही है जिससे बड़ों की ही नहीं छोटे बच्चों की भी नींद हराम हो गई है। भीषण गर्मी के बीच बिना लाइट के ग्रामीणों को दिनभर के कामकाज के बाद नींद निकालना तक मुश्किल हो गया है। रात को खुले में सोने में भी जहरीले जीव जंतुओं का खतरा बना रहता है। रात में ही नहीं दिन में भी बिजली कटौती से व्यवसाय तक चौपट हो रहे है। नमाना कस्बे में विगत 10 दिनों से भारी बिजली कटौती हो रही है। भीषण गर्मी  में जहां अधिकतम तापमान 45 से 48 डिग्री सेल्यियस तक चल रहा है। जिससे नौतपा से पहले ही धरा तप रही है। अघोषित बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों को परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है। भारी गर्मी पड़ने की वजह से  बुजुर्ग, बच्चे हर वर्ग परेशान हो रहे हैं। रात्रि के समय लोगों को रतजगा करना पड़ता है। भयंकर गर्मी पड़ने की वजह से बीमार होने का डर बना रहता है। रात्रि  समय में भी खाना खाते वक्त लाइट काट दी जाती हैं।  ग्रामीणों ने बताया कि अगर इसी तरह लाइट कटौती होती रहेगी तो ग्रेड स्टेशन पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

रात के समय में लाइट की कटौती होने की वजह से गर्मी से हालत खराब हो जाती है। नींद नहीं निकाल पाते है और छोटे बच्चे, वृद्ध सहित हर वर्ग के लोग परेशान हैं। गर्मी से बीमारियों से ग्रसित होने का डर बना रहता है।
- मुकेश राठौर, नमाना निवासी

बिजली की कटौती की वजह से कस्बे वासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी पड़ने की वजह से और समय पर बिजली न मिलने से ग्रामीणों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। लोग बीमार हो रहे हैं। बीमार व्यक्तियों की हालत बहुत गंभीर बनी हुई है। अगर बिजली की व्यवस्था को नहीं सुधरा  गया तो  आगे इन अधिकारियों की शिकायत की जाएगी। ग्रेड स्टेशन पर धरना प्रदर्शन भी किया जा सकता है।
- लोकेश राठोर नमाना निवासी

इनका कहना है
लोड शिफ्टिंग के कारण  जयपुर से सूचना के आधार पर क्षेत्र में बिजली कटौती की जा रही है। जल्द ही इसको सुधारा जाएगा ताकि आमजन को परेशानी न हो।
- सुरेंद्र नागर, टेक्नीशियन , सिलोर 220 केवी ग्रिड स्टेशन

लाइट की कटौती सिलोर के बड़े ग्रेड स्टेशन से कट जाती है। वहां से हमको सूचना मिलती है। नमाना ग्रेड से कोई कटौती नहीं होती है।
- पवन यादव, लाइनमैन, नमाना कस्बे के ग्रेड स्टेशन

भीषण गर्मी का कहर, बिजली कटौती से बेहाल
पनवाड़। भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती की समस्या से लोगों का जीना दुश्वार हो रहा है। मई का आधा महीना बीतने पर गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया है, इसी भीषण गर्मी के बीच बिजली की कटौती की समस्या से लोग परेशान है। ग्रामीण इलाको में अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कस्बे के कौशल सुमन,सत्यनारायण नागर,अलीमुद्दीन पठान,सुरेंद्र सुमन,रवि सुमन ने बताया कि तेज गर्मी के बीच बिजली की कटौती से जीना दुश्वार हो रहा है,शादी ब्याह का सीजन होने के कारण कस्बे सहित क्षेत्र के गांवों में घरों में शादी का माहौल है इसी बीच रात्रि के समय तीन से चार घंटे बिजली कटौती के कारण बच्चे बूढ़ों को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिशनखेड़ी गांव निवासी छीतरलाल नागर,श्रवण नागर ने बताया कि सरकार वादा करती है कि 24 घंटे बिजली मुहैया कराई जाएगी। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है ऐसी गर्मी में 8 से 10 घंटे बिजली कटौती की जा रही है रातभर बिजली गुल रहती है जिससे रात के समय गर्मी से बच्चे,बूढ़े,महिलाए परेशान होते रहते है,शाम होते ही बिजली की आंख मिचौली का काम शुरू हो जाता है बिजली की आपूर्ति सही तरीके से नही होने के कारण लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है और बताया कि रोजाना रात्रि में सोने का समय होता है और बिजली कटौती चालू हो जाती है इस समस्या के बारे में बिजली कर्मचारियों को फोन लगाते है तो लोड सेटिंग की कहकर फोन काट देते है कही बार तो फोन तक नहीं उठाते इससे ग्रामीणों में खासी नाराजगी है। ग्रामीणों ने विभाग से समय पर बिजली आपूर्ति की मांग की है,और बताया कि समस्या का निवारण नहीं होने पर ग्रामीणों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा ।

भीषण गर्मी में रात्रि के समय घंटों बिजली गुल रहने से जीना दुश्वार हो रहा है,बिजली कटौती का कोई समय निर्धारित नहीं है, कब जाएगी कब आएगी, अधिकारियों को फोन लगाने पर संतुष्टप्रद जवाब नहीं मिलता।
- श्रवण नागर, ग्रामीण बिशनखेड़ी

शादी ब्याह का सीजन चल रहा है ऐसे में रात्रि के समय घंटो बिजली कटौती से घरों पर बच्चे,महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जल्द समस्या का निवारण करना चाहिए।
- कौशल कुमार सुमन

निवासी पनवाड़
अघोषित बिजली कटौती से आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है,रात्रि के समय दो से तीन घंटे लोड सेटिंग के नाम पर बिजली काटी जा रही है, इससे बच्चे,बूढ़े,महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
- छीतरलाल नागर, ग्रामीण बिशनखेड़ी

लोड सेटिंग को लेकर बिजली कटौती हो रही है। क्षेत्र ही नहीं पूरे राजस्थान में समस्या बनी हुई है, एक दो दिन में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से चलने की संभावना है।
- राघवेंद्र मिश्रा, एईएन,खानपुर जयपुर डिस्कॉम

बिजली कटौती से जनजीवन अस्त-व्यस्त
मनोहरथाना। मनोहरथाना में उमस भरी गर्मी में लगातार हो रही बिजली कटौती ने लोगों का जीवन दूभर कर दिया है। इस भीषण गर्मी में छोटे बच्चे, महिलाएं और बुजुर्गों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार शाम को 6 बजे से लाइट गई जिसकी रात को 9 बजे आई, जिस कारण मनोहरथाना के कस्बेवासियों में आक्रोश साफ झलक रहा है।

सप्ताह भर से हो रही कटौती
मनोहरथाना कस्बा और इसके आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले एक सप्ताह से जारी अघोषित बिजली कटौती ने जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित किया है। दिन और रात में घंटों तक होने वाली बिजली कटौती से आमजन त्रस्त है। बिजली कटौती के कारण पेयजल आपूर्ति भी बाधित हो रही है।

अघोषित कटौती से आमजन परेशान
मनोहरथाना कस्बे सहित आसपास के गांवो में अघोषित बिजली कटौती से आम लोग बेहद परेशान हैं। बिजली कटौती का कोई निर्धारित समय नहीं होने से बिजली से जुड़े व्यवसाय बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं वही रात में बिजली बंद रहने से बच्चे और महिलाएं भी काफी परेशान हो रहे हैं। विद्युत विभाग के मनोहरथाना ब्लॉक में आठ जीएसएस के दो दर्जन ठेकाकर्मियों को ठेकेदार द्वारा  समय पर सैलरी और कम सैलरी देने से नाराज  ठेकाकर्मियों  ने गुरुवार शाम को सभी ठेकाकर्मी हड़ताल पर चले गए। शुक्रवार को उपखंड मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देने गए, लेकिन उपखंड मजिस्ट्रेट मोजूद  मौके पर नही मिले तो सभी ठेकाकर्मियों  झालावाड़ जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने झालावाड़ पहुंचे, वहां उन्होंने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और अपनी मांग रखी  ठेकाकर्मियों की जयपुर से आए ठेकेदार निलेश शर्मा की कंपनी में कार्यरत ठेकाकर्मियों की सैलरी से संबंधित बात पर सहमति बन गई और इसके बाद हड़ताल खत्म कर दी गई।

कभी भी लाइट चली जाती हैं विभाग में फोन लगाते हैं तो कभी तो बिजी बताता है तो कभी फोन ही नहीं उठाते हैं। बिजली कटौती से पेयजल आपूर्ति भी बाधित हो रही है।
- शाहिद मोहम्मद कस्बावासी

अघोषित बिजली कटौती से आमजन परेशान हैं, रात के समय घंटों बिजली गुल रहने से इस भीषण गर्मी में लोगों का जीना दुश्वार हो रहा है।
- मनोज लखेरा व्यापारी

कस्बे में  बिजली बंद रहने से व्यापार व्यवसाय प्रभावित हो रहा है, भीषण गर्मी में बिजली कटौती करना उपभोक्ताओं के साथ खिलवाड़ है।
- भाया कसेरा इलेक्ट्रिकल व्यापारी

ठेकाकर्मी गुरुवार को जीएसएस की लाइट बंद करके हड़ताल पर चले गए जिसके चलते क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था गड़बड़ा गई। शुक्रवार देर शाम को सभी ठेकाकर्मियों ने हड़ताल खत्म करके काम पर लौट आए।
- मन्नालाल मीणा सहायक अभियंता,मनोहरथाना

हालात नहीं सुधरे तो विद्युत कार्यालय का करेंगे घेराव
खेड़ारसूलपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों लगातार की जा रही अघोषित बिजली कटौती के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस भीषण गर्मी में दिन-रात किसी भी समय बिजली कटौती से लोगों का जीना दुश्वार हो रहा है। रात को लोड शिफ्टिंग के नाम पर बिजली कटौती से ग्रामीणों को रतजगा करना पड़ रहा है। लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है। ग्रामीण प्रवीण नामा, जोधराज गुर्जर, अनूप मेहरा व राम खंडेलवाल ने बताया कि इस भीषण गर्मी में प्रतिदिन बिजली विभाग द्वारा अघोषित कटौती की जा रही है। जिसके कारण लोग अपने घरेलू व दैनिक कार्य भी नहीं कर पा रहे। बिजली कटौती के कारण गांव में बनी पेयजल की टंकी भी पानी से पूरी तरह नहीं भर रही है। जिसके कारण ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। ग्रामीणों को पीने का पानी हैंडपंपों से लाना पड़ रहा है। ग्रामीण प्रवीण नामा ने बताया कि गांव में रात के समय कभी भी लो शिफ्टिंग के नाम पर 1 से 2 घण्टे तक बिजली की कटौती की जा रही है। लोगों को पसीने व मच्छरों के कारण नींद नहीं आ रही है।

गांवों के साथ हो रहा भेदभाव
ग्रामीणों ने बताया कि खेड़ा, रसूलपुर, भोजपुरा, चडीन्दा, आरामपुरा, जाखेड़ा सहित आसपास के एक दर्जन गांवों में मनमानी अघोषित कटौती हो रही है। जिसके कारण ग्रामीणों को अंधेरे में रात बितानी पड़ रही है। जबकि कैथून नगर पालिका क्षेत्र में बिजली कटौती नहीं की जा रही। हमारे गांवों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। ग्रामीणों ने कई बार बिजली विभाग के सहायक अभियंता को इस समस्या से अवगत कराया। लेकिन फिर भी कोई कार्यवाही नही की गई।

कर्मचारी नहीं देते संतुष्टिपूर्ण जवाब
ग्रामीणों ने बताया कि जब बिजली विभाग के कर्मचारियों से कटौती का कारण पूछते हैं तो कोई भी कर्मचारी सन्तुष्टिपूर्ण जवाब नहीं देता। जिसके कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बिजली विभाग का करेंगे घेराव
ग्रामीणों ने बताया कि प्रतिदिन हो रही अघोषित बिजली कटौती अगर बन्द नहीं हुई व जल्द से जल्द इस व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो बिजली विभाग का घेराव कर प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही ग्रामीणों ने कहा कि बिजली कटौती की जा रही है तो उसकी पूर्व में सूचना देकर समय निर्धारित किया जाए।

रात में कई बार बिजली कटौती होने से छोटे बच्चों व बुजुर्गों को गर्मी व उमस से काफी परेशानी हो रही है। लोग बीमार हो रहे हैं। शीघ्र अघोषित बिजली कटौती को बंद किया जाए।
- जोधराज गुर्जर, ग्रामीण

दिन रात अघोषित बिजली कटौती से गांव में पेयजल की समस्या आ गई है। गांव में बनी पानी की टंकी बिजली कटौती से पूरी नहीं भर पाती। जिससे घरों में नल नहीं आते। महिलाओं को घरेलू कार्य करने व पीने के पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
- अनूप मेहरा, ग्रामीण

भीषण गर्मी के कारण छोटे-छोटे बच्चे, बुजुर्ग व गर्भवती महिलाओं पर मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। लोग बीमार हो रहे हैं। इसके साथ ही लोकल फॉल्ट के चलते ट्रिपिंग से ये समस्या और विकराल हो गई है।
- प्रवीण नामा, ग्रामीण 3932

लोड शिफ्टिंग के कारण क्षेत्र में बिजली की कटौती ऊपर से ही की जा रही है।
- आशीष जौहरी, एक्सईएन, बिजली विभाग