narendra modi government - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भाजपा का Congress पर तीखा हमला, परमजीत सिंह ने कहा- "VBRamG" से घबराया विपक्ष, लोगों को गुमराह करने की राजनीति का लगाया आरोप
चंडीगढ़। पंजाब भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष परमजीत सिंह कैंथ ने सोमवार को कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और कहा कि विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी जी रामजी) का विरोध यह साबित करता है कि कांग्रेस पारदर्शिता, जवाबदेही और ग्रामीण विकास से घबराई हुई है। उन्होंने कहा कि जिस योजना को पंजाब सरकार पहले ही अधिसूचित कर चुकी है, उसका विरोध कर कांग्रेस केवल लोगों को गुमराह करने की राजनीति कर रही है।

कैंथ ने कहा कि कांग्रेस को मनरेगा पर सवाल उठाने से पहले अपने शासनकाल के दौरान हुए कथित घोटालों का जवाब देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के समय फर्जी जॉब कार्ड, फर्जी मस्टर रोल, कागजों पर विकास कार्य, बिचौलियों का बोलबाला, घटिया निर्माण और मजदूरों को समय पर मजदूरी न मिलने जैसी अनियमितताएं आम थीं। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर मनरेगा भ्रष्टाचार का पर्याय बन गया था और आज कांग्रेस उसी व्यवस्था का बचाव कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का उद्देश्य केवल दिहाड़ी उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि स्थायी रोजगार, कौशल विकास, स्वरोजगार, मजबूत ग्रामीण बुनियादी ढांचा और आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था का निर्माण करना है। उन्होंने दावा किया कि वीबी जी रामजी योजना ग्रामीण भारत के विकास को नई दिशा देने वाली
परिवर्तनकारी पहल है, जिसमें प्रत्येक रुपये का पारदर्शी उपयोग और पात्र लाभार्थियों तक सीधे लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा।

कैंथ ने कहा कि कांग्रेस की वास्तविक चिंता किसी नयी योजना से नहीं, बल्कि उस पारदर्शी व्यवस्था से है जिसमें भ्रष्टाचार, बिचौलियों और राजनीतिक संरक्षण की कोई गुंजाइश नहीं बचेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्षों तक कल्याणकारी योजनाओं में अनियमितताओं की राजनीति करने वालों को जवाबदेह व्यवस्था रास नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि ‘गरीबी हटाओ’ का नारा देने वाली कांग्रेस दशकों तक सत्ता में रहने के बावजूद न तो गरीबी समाप्त कर सकी और न ही ग्रामीण भारत को सशक्त बना सकी। अब जब केंद्र सरकार पारदर्शी और परिणाम आधारित सुधार लागू कर रही है तो कांग्रेस निराधार आरोप लगाकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है।

कैंथ ने पंजाब सरकार द्वारा वीबी जी रामजी योजना को अधिसूचित किये जाने का स्वागत करते हुए इसे ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में सकारात्मक कदम बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार इस योजना को पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और प्रभावी ढंग से लागू करेगी, ताकि ग्रामीण मजदूरों, किसानों, अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्गों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को इसका अधिकतम लाभ मिल सके। भाजपा नेता ने कहा कि यह कांग्रेस के दोहरे चरित्र का सबसे बड़ा उदाहरण है। एक ओर पंजाब सरकार योजना को लागू करने की अधिसूचना जारी कर चुकी है, जबकि दूसरी ओर कांग्रेस लगातार इसका विरोध कर जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि योजना वास्तव में जनविरोधी होती तो पंजाब सरकार इसे लागू करने का फैसला कभी नहीं करती।
कैंथ ने कहा कि भाजपा ग्रामीण मजदूरों, किसानों, अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्गों, युवाओं और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पार्टी हर उस नीति के साथ मजबूती से खड़ी है जो भ्रष्टाचार खत्म करे, पारदर्शिता बढ़ाये, रोजगार के नये अवसर पैदा करे और ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को साकार बनाये।

कांग्रेस नेताओं की मंजुलता मीणा को क्लीनचिट, मोदी पर महिलाओं के लिए कुछ नहीं करने का आरोप
जयपुर। कांग्रेस की दिल्ली महारैली में जयपुर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष मंजुलता मीणा के मोदी तेरी कब्र खुदेगी नारे पर हुए बबाल के बाद कई कांग्रेस नेताओं ने मीणा के बयान का समर्थन किया है। प्रदेश युवा कांग्रेस की पूर्व महासचिव संजीता सिहाग ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मीणा ने कुछ भी गलत नहीं कहा। एक न एक दिन तो सबको जाना ही है। मोदी सरकार ने 11 साल में भी महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया, इसलिए महिलाओं में जबरदस्त आक्रोश बना हुआ है। मोदी सरकार की नीतियों से पूरा देश परेशान है।

मोदी सरकार का ज़मीर तो तभी मर गया, जब पाकिस्तान से युद्ध पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कई बार बोला कि भारत पाकिस्तान युद्ध उन्होंने रुकवाया। मोदी एक भी शब्द नहीं बोल पाए। दिल्ली में बम ब्लास्ट मामले में सरकार का फेलियर जनता ने देखा है। राहुल गांधी भी वोट चोरी सहित तमाम ऐसे मुद्दों को उठा रहे हैं। कांग्रेस जनता से जुड़े मुद्दों के लिए सड़कों पर संघर्ष करती रहेगी।

मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर 9 जून से चलेगा संकल्प से सिद्धि तक अभियान : भजनलाल शर्मा
जयपुर। केन्द्र की मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर 9 जून से भाजपा प्रदेश में संकल्प से सिद्धि तक अभियान चलाएगी। अभियान में भाजपाई प्रदेशभर में सरकार के कामों को जनता तक पहुंचाएंगे। सीएम भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की मौजूदगी में सोमवार को भाजपा कार्यालय में अभियान की तैयारियों को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने पर्यावरण दिवस से लेकर आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर भी कार्यकर्ताओं से संवाद किया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक मंच पर एक नई पहचान बनी है। 2014 से पूर्व जहां देश में आतंकवाद, भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण जैसी अव्यवस्थाएं चरम पर थीं, वहीं 2014 के बाद मोदी ने देश के हालात बदले। युवा, महिला, किसान और मजदूर श्रेणी में विभाजित लोगों के कल्याण और उत्थान के लिए योजनाओं को धरातल पर उतारा। पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश और दुनिया ने यह देख भी लिया है। 2014 से पूर्व हमारी अर्थव्यवस्था 11वें पायदान पर थी, अब चौथे नंबर पर आ गई। केंद्र-राज्य की डबल इंजन सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम हमारे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को करना है।

हर कार्यकर्ता को संगठन के अभियान से जुड़ना होगा
सीएम भजनलाल ने कहा कि 5 से लेकर 25 जून तक हर कार्यकर्ता को संगठन के अभियानों से जुड़ना होगा। 5 जून को पर्यावरण दिवस पर गंगा दशहरा से वंदे गंगा जल सरंक्षण जन अभियान से जुड़कर जल स्रोतों के रिचार्ज कराने का काम करें। 9 से 21 जून तक मोदी सरकार की समावेशी नीतियों को जनता तक पहुंचाना है। 21 जून को विश्व योग दिवस पर कार्यकर्ताओं को भागीदारी देनी है। 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस, 25 जून को आपातकाल की 50वीं बरसी पर कार्यक्रम में भागीदारी निभाएं।

आपातकाल की बरसी पर कांग्रेस के काले अध्याय को जनता तक ले जाएं: राठौड़
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि मोदी ने नए भारत के निर्माण के संकल्प को 11 साल में सिद्ध किया है। संकल्पों को कार्यकर्ता जनता तक पहुंचाएं। कांग्रेस राज में देश का सोना तक गिरवी रखने की नौबत आ गई थी। आज देश अर्थव्यवस्था में विश्व में चौथे नंबर पर है। भारत में परिवर्तन साफ दिख रहा है। दुनिया हमारी तरफ देख रही है। 25 जून आपातकाल की 50वीं बरसी पर कांग्रेस के काले अध्याय को हमें देश की जनता के सामने रखना चाहिए। इन्होंने संविधान की हत्या की। निर्दोष लोगों को जेल में ड़ाला। चुनी हुई सरकारों को बर्खास्त किया।

डोटासरा ने कसा मोदी सरकार पर तंज : पूरी सरकार ही नकली, कहा- 6 वर्षों में 500 के नकली नोटों की संख्या 291 प्रतिशत बढ़ी
जयपुर। नकली नोटों को लेकर आरबीआई की रिपोर्ट मीडिया में प्रकाशित होने के बाद पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा है कि नकली नोट, नकली खाद, नकली नीतियां, नकली नेता, कुल मिलाकर भाजपा की सरकार ही नकली है। डोटासरा ने कहा कि आरबीआई की रिपोर्ट बता रही है कि साल 2024-25 में 500 के नकली नोट 37 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ गए हैं, जबकि नोटबंदी के बाद पिछले 6 वर्षों में 500 के नकली नोटों की संख्या 291 प्रतिशत बढ़ी है। पीएम मोदी ने 2016 में नोटबंदी नीति को लेकर कहा था कि नकली नोट आउट हो जाएंगे, भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा और आतंकवाद मिट जाएगा।

जबकि सच ये है कि आज देश में नकली नोटों की भरमार है, भाजपाई भ्रष्टाचार चरम पर है और पहलगाम आतंकी हमले की चिता अभी ठंडी भी नही हुई है। असल में नोटबंदी से सैकड़ों लोगों की जान चली गई। छोटे दुकानदार बर्बाद हो गए और व्यापारी आज तक नुकसान भुगत रहे हैं। आरबीआई की यह रिपोर्ट इस बात का एक और सबूत है कि नोटबंदी पूरी तरह फ्लॉप थी, जिसने अर्थव्यवस्था की कमर तोड़कर देश को पांच साल पीछे धकेल दिया।

उज्ज्वला योजना का 3 साल के लिए विस्तार; 1650 करोड़ रूपए स्वीकृत, 75 लाख नए रसोई गैस कनेक्शन
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के विस्तार के लिए 1650 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है जिससे अगले तीन वर्ष में 75 लाख नये रसोई गैस-एलपीजी कनेक्शन दिये जाएगें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 2023-24 से वित्त वर्ष 2025-26 तक तीन वर्षों में 75 लाख एलपीजी कनेक्शन जारी करने के लिए प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के विस्तार को मंजूरी दे दी है। इसका कुल व्यय 1650 करोड़ रुपये होगा।

ठाकुर ने कहा कि गरीब परिवारों को एलपीजी कनेक्शन से स्वच्छ खाना पकाने के ईंधन तक पहुंच मिलेगी, जिससे लकड़ी, कोयला, गोबर आदि जैसे खाना पकाने के ईंधन के पारंपरिक स्रोतों के उपयोग के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान हो सकेगा। इससे महिलाओं की कार्य क्षमता में वृद्धि होगी।

उन्होंने कहा कि कुछ पात्र परिवारों के पास अभी भी एलपीजी कनेक्शन नहीं है। इसके कारण बढ़ती जनसंख्या, विवाह, प्रवासन, परिवारों का विभाजन, बचे हुए घर, अत्यंत दूरस्थ स्थान आदि है। उन्होंने बताया कि 31 अगस्त 2023 तक 15 लाख पीएमयूवाई कनेक्शन की मांग थी। पीएमयूवाई से देश में एलपीजी की पहुंच बढ़ाने में प्रमुख योगदान दिया है।

उज्ज्वला योजना में 14.2 किलोग्राम एक सिलेंडर के लिए 2200 रुपये प्रति कनेक्शन, पांच किलोग्राम के दो  सिलेंडर के लिए 2200 रुपये प्रति कनेक्शन और पांच किलोग्राम सिलेंडर 1300 रुपये प्रति कनेक्शन व्यय किये जाते हैं।

उज्ज्वला के मौजूदा तौर-तरीकों के अनुसार, उज्ज्वला लाभार्थियों को पहला सिलेंडर और चूल्हा भी मुफ्त प्रदान किया जाता है।