Jaipur polo team - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर पोलो सीजन में एक पखवाड़े में दूसरी दुर्घटना, पोलो ग्राउण्ड पर मैच के दौरान हुई घोड़े की मौत
जयपुर। रामबाग पोलो ग्राउण्ड रविवार को जयपुर अरावली और केरिसिल सुहाना के बीच सिरमौर कप के फाइनल मुकाबले के दौरान एक दुखद घटना घटी, जब एक घोड़े ने मैदान पर ही दम तोड़ दिया। घोड़े की मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना बताया जा रहा है। इस हादसे ने 13 साल पहले की घटना की याद ताजा कर दी। तब 17 जनवरी 2013 को भवानी सिंह कप में सहगल स्टड और आईपीजी राजस्थान के मध्य मैच के दौरान एक साथ दो घोड़ों की मौत हो गई थी। ये संयोग की बात है कि 13 साल पहले हुई घटना के अम्पायरिंग कर रहे जैसन डिक्सन ही आज भी अम्पायर की भूमिका में थे।

खेल के चौथे चक्कर के बाद हुई घटना
रविवार को जयपुर और केरिसिल के मध्य मैच के चौथे चक्कर की समाप्ति पर यह घटना घटी। केरिसिल सुहाना के कुलदीप सिंह राठौड़ चक्कर पूरा होने के बाद स्टेडियम छोर और ग्राउण्ड के बाईं ओर मैदान के बाहर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुलदीप घोड़े से उतरे और पलक झपकते ही घोड़ा जमीन पर गिर पड़ा। अचानक हुई इस घटना से वहां मौजूद लोग सकते में आ गए। अम्पायर जैसन डिक्सन ने घोड़े की जांच की लेकिन उसकी सांसें थम गईं।

मौजूदा सीजन की दूसरी घटना
मौजूदा सीजन की यह दूसरी घटना है। इससे पहले कोग्निवेरा कप पोलो टूर्नामेंट के दौरान भी एक घोड़े की मैदान पर गिरने के बाद मौत हो गई थी।

2013 में हुआ ऐसा हादसा
तेरह साल पहले 17 जनवरी के दिन भवानी सिंह कप में सहगल स्टड और आईपीजी के मध्य मैच शुरू होने के 40 सैकंड बाद ही विक्की निहलानी का घोड़ा अचानक गिर पड़ा। घोड़ा मैदान पर कुछ क्षण तो छटपटाया फिर शान्त हो गया। घोड़े को हॉर्स एम्बुलेंस के जरिए बाहर भेजा गया। लेकिन खेल का चौथा चक्कर शुरू होते ही सहगल स्टड टीम के ही बुची प्रकाश का घोड़ा मैदान पर गिर पड़ा और उसकी भी मौत हो गई। अपने दो घोड़ों की अचानक हुई मौत से सहगल स्टड के खिलाड़ी इतने आहत थे कि उन्होंने आगे खेलने से इनकार कर दिया।

इंडियन पोलो सीजन में परचम लहराने के बाद जयपुर टीम अब दुनिया में जयपुर ट्रॉफी को पुनर्जीवित करने के लिए करेगी अंतराष्ट्रीय दौरा
जयपुर। इंडियन पोलो सीजन में अपनी कामयाबी का परचम लहराने के बाद जयपुर की पचरंगा पोलो टीम अब दुनिया के एक दर्जन से ज्यादा उन देशों और क्लबों के साथ मुकाबले खेलेगी, जहां जयपुर के पूर्व राजाओं ने जयपुर ट्रॉफी डोनेट की थी। टीम का उद्देश्य इन ऐतिहासिक जयपुर पोलो ट्रॉफियों को फिर से जीवंत करना और जयपुर के पूर्व महाराजा सवाई मान सिंह की पोलो विरासत को आगे बढ़ाना है। जयपुर पोलो टीम के कप्तान पद्मनाभ सिंह ने गुरुवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि जयपुर टीम ने इंडियन पोलो सीजन में शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी श्रेष्ठता साबित की है।

जुलाई में विदेश दौरे पर जाएगी जयपुर टीम :

नरेन्द्र सिंह ने कहा कि 1930 से 1940 के बीच इंग्लैंड और योरोप का ऐसा कोई टूनार्मेंट नहीं था, जिसे जयपुर टीम ने नहीं जीता हो। उस अजेय जयपुर टीम की उसी पचरंगा जर्सी के साथ पिछले साल जयपुर टीम ने नई शुरूआत की है। दो साल इंडियन पोलो सीजन में मिली कामयाबी के बाद अब टीम जुलाई में इंग्लैंड का दौरा करेगी। इस टूर में गार्ड्स पोलो क्लब और प्रतिष्ठित इंडियन पोलो डे में शामिल होगी। उन्होंने कहा कि जयपुर टीम अमेरिका, इंग्लैंड, फ्रांस, चिली और अर्जेन्टीना जैसे देशों का भी दौरा भी करेगी, और उन क्लबों के साथ खेलेगी, जहां जयपुर ट्रॉफी डोनेट की गई थी।

सीजन के 22 में से जीते 12 टूनार्मेंट :

पद्मनाभ सिंह ने बताया कि इंडियन पोलो सीजन में जयपुर, जोधपुर और दिल्ली सहित देश के प्रमुख मैदानों पर खेले कुल 22 टूनार्मेंटों में जयपुर टीम ने 12 टूनार्मेंट जीते और दो में उपविजेता रही। इसके अलावा टीम ने आठ टूनार्मेंटों के सेमी फाइनल में जगह बनाई। इस दौरान जयपुर टीम ने कुल 382 गोल दागे। जयपुर टीम की सफलता में कप्तान पद्मनाभ सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

गोल ऑफ द ईयर बना पद्मनाभ का शॉट :

जयपुर टीम के प्रबंधन से जुड़े नरेन्द्र सिंह ने बताया कि जोधपुर पोलो सीजन के महाराजा ऑफ जोधपुर गोल्डन जुबली कप के फाइनल में पद्मनाभ सिंह के गोल को गोल ऑफ द ईयर माना गया। उन्होंने बताया कि टूनार्मेंट के फाइनल मुकाबले में जब मात्र दो मिनट शेष थे, तब पद्मनाभ सिंह ने मिडफील्ड से भी पहले ऊंची उठी गेंद को बेहतरीन शॉट के जरिए सीधे गोल में पहुंचा दिया।  पद्मनाभ सिंह का ये गोल सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ।

युवाओं के लिए ट्रेनिंग कैंप :

पद्मनाभ सिंह ने कहा कि गर्मी का समय ऑफ सीजन रहता है लेकिन राजस्थान पोलो क्लब ने पिछले साल से ही एक एकेडमी की शुरुआत की है, जो ऑफ सीजन में युवा खिलाड़ियों को खेल की ट्रेनिंग देने और उनके लिए टूर्नामेंटों का आयोजन कर रही है। उन्होंने कहा कि अब जयपुर पोलो का ऐसा केन्द्र बन गया है, जहां पूरे साल पोलो खेला जा रहा है।

जयपुर पोलो टीम की मैदान पर शानदार वापसी
खेप्र/नवज्योति,जयपुर । जयपुर पोलो टीम ने सात दशक बाद मैदान पर शानदार वापसी की है। सवाई पद्मनाभ सिंह (+4) की कप्तानी में जयपुर टीम ने हाल ही में अपना पहला मैच खेलते हुए 61वें सब एरिया पोलो कप 2023 के फाइनल में सहारा वॉरियर्स को 7-6 से हराकर जीत हासिल की। टीम में पद्मनाभ सिंह के साथ कुलदीप सिंह (+3), गोंजालो यानजोन (+3), और युवा खिलाड़ी आर्यन सिंह (-2) भी शामिल थे। यह जीत न केवल अतीत के लिए, बल्कि एक आशापूर्ण भविष्य का भी संकेत है। मैच के बाद पद्मनाभ सिंह ने कहा, यह जीत हमारी विरासत, समर्पण और हमारी टीम में मौजूद अविश्वसनीय प्रतिभा को दर्शाती है। यह हमारे ऐतिहासिक इतिहास में एक नया अध्याय है। गौरतलब है कि महाराजा सवाई मान सिंह द्वितीय के नेतृत्व में जयपुर पोलो टीम एक पोलो पावरहाउस थी। 1933 के इंग्लैंड दौरे के दौरान टीम ने गजब का प्रदर्शन किया था।
वहां उन्होंने ओपन चैम्पियनशिप सहित हर प्रमुख टूनार्मेंट का खिताब अपने नाम किया था। उन्होंने 1930 से लगातार नौ वर्षों तक पोलो क्राउन को अपने पास रखा। 1957 में, भारत की विश्व कप पोलो जीत में उनकी भागीदारी ने खेल के इतिहास पर एक अमिट छाप छोड़ी थी।