upa government - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
विजयवाड़ा। पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ राजनीतिज्ञ कावुरी सांभाशिवा राव का बुधवार को हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके परिवार के अनुसार, सात मार्च को मस्तिष्काघात के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक अक्टूबर 1943 को जन्मे श्री राव ने एनआईटी (तत्कालीन आईआईटी) वारंगल से इंजीनियरिंग में स्नातक किया था। वह एक सफल उद्योगपति भी थे।

वह अपने राजनीतिक जीवन में पांच बार लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुए। राव ने मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में कैबिनेट रैंक के कपड़ा मंत्री के रूप में कार्य किया। साल 2014 में आंध्र प्रदेश के विभाजन के विरोध में उन्होंने केंद्रीय मंत्री पद और कांग्रेस कार्य समिति से इस्तीफा दे दिया था। बाद में वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। आंध्र प्रदेश के मंत्री अनम रामनारायण रेड्डी ने भी सांभाशिवा राव के साथ अपने पुराने संबंधों को याद करते हुए उनके निधन पर दुख जताया है। उनके निधन से आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

पीएम मोदी ने मुकुल रॉय के निधन पर जताया दु:ख, परिवार और समर्थकों के प्रति व्यक्त की अपनी संवेदनाएं
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल रॉय के निधन पर दु:ख जताते हुए कहा कि वह एक अनुभवी राजनेता थे जो समाज की सेवा के लिए काम करते थे। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुकुल रॉय के परिवार और समर्थकों के प्रति अपनी संवेदनाएं जताईं।

पीएम मोदी ने लिखा, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल रॉय जी के निधन से दु:ख हुआ। उन्हें उनके राजनीतिक अनुभव और समाज की सेवा के प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के एक अनुभवी राजनेता मुकुल रॉय का राष्ट्र और राज्य की राजनीति में एक लंबा और शानदार करियर रहा। इन सालों में उन्होंने महत्वपूर्ण संगठनात्मक और मंत्री पद की जिम्मेदारियां निभाईं तथा पार्टी हलकों में उन्हें एक अनुभवी रणनीतिकार माना जाता था।

मुकुल रॉय ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के दौरान जहाजरानी मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में काम किया। वह पश्चिम बंगाल की राजनीति में भी एक जाने-माने व्यक्ति थे, जिन्होंने पिछले एक दशक में राज्य में राजनीतिक तालमेल बनाने में अहम भूमिका निभाई। सभी पार्टियों के नेताओं ने मुकुल रॉय को श्रद्धांजलि दी और उनके प्रशासनिक अनुभव और सार्वजनिक जीवन में योगदान को याद किया।

UPA सरकार ने 'गुड का गोबर' किया था: सीतारमण
नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को राज्यसभा में कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार की गलतियों को नरेंद्री मोदी सरकार ने सुधारा है और भारतीय अर्थव्यवस्था को विश्व की पांच मजबूत अर्थव्यवस्थाओं की श्रेणी में खड़ा करने में सफलता प्राप्त की है।

सीतारमण ने सदन में भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति - श्वेत पत्र पर हुई चर्चा का उत्तर देते हुए कि साल 2014 में मोदी सरकार को एक नाजुक अर्थव्यवस्था मिली थी जिसके कभी भी बिखरने का भय था जबकि यूपीए सरकार वर्ष 2004 में विरासत में एक मजबूत अर्थव्यवस्था मिली थी। यह श्वेत पत्र यूपीए के 10 वर्ष के गलत निर्णयों और उनको सुधारने के लिए मोदी सरकार के निर्णयों के प्रभाव के अंतर को दर्शाने के लिए लाया गया है।

वित्त मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने यूपीए सरकार के काल में हुई गलतियों को ठीक किया है। आर्थिक सुधार किये गये। रुकी परियोजनायें शुुरु हुईं और उन्हें निश्चित समय के भीतर पूरा किया गया। महंगाई की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2004 से 2014 के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम नरम थे। इसके कारण वैश्विक स्तर पर महंगाई की दर चार प्रतिशत से भी कम थी लेकिन यूपीए सरकार ने गुड का गोबर करते हुए घरेलू स्तर पर महंगाई की दर आठ प्रतिशत तक पहुंचा दी। तत्कालीन सरकार के निर्णयों के कारण आपूर्ति व्यवस्था बाधित हो गयी और खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़ गये। आम जनता त्रस्त हो गई।

यूपीए सरकार के कार्यों का उल्लेख करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि उसने राजनीतिक फायदा के अनावश्यक खर्च किये थे। उन्होंने जयपुर में कांग्रेस के एक अधिवेशन का उल्लेख करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इसमें स्वीकार किया कि उनकी सरकार महंगाई को काबू नहीं कर पायी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने महंगाई को नियंत्रित करने के साथ साथ इसके प्रभाव से गरीबों को बचाया है। विश्व व्यापार संगठन के  बाली समझौते का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीति सशक्तीकरण की है और गरीब कल्याण उसकी प्राथमिकताओं में शामिल है। मोदी सरकार ने बजट चक्र में बदलाव किया जिसके कारण राज्यों को अपनी योजना बनाने के लिए ज्यादा समय मिलता है और वे तेजी से निर्णय ले पाते हैं।

सीतारमण ने कहा कि सरकार ने छोटे उद्योगों को मदद दी है और दिसंबर 2023 तक ऐसी इकाइयों की संख्या  3़ 17 करोड हो गयी थी। इनमें 1़ 17 करोड महिला कारोबारी है। निर्यात में छोटे उद्योगों की हिस्सेदारी 44 प्रतिशत हो गयी। ये उद्योग कोविड काल के प्रभाव से बाहर आ गये हैं। सरकार को खुदरा और थोक कारोबारियों को छोटे उद्योग श्रेणी में शामिल किया है।

बेरोजगारी बढ़ने के विपक्ष के आरोपों के जवाब में सीतारमण ने कहा कि वर्ष 2022-23 में बेरोजगारी की दर 3़ 2 प्रतिशत रही। सरकार ने रोजगार सृजन के लिए काम किया है और रोजगार मेले लगायें गये हैं। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में लगतार पंजीकरण बढ रहा है।

केंद्रीय जांच ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय और अन्य एजेंसियों के दरुपयोग करने के आरोप पर वित्त मंत्री ने कहा कि यूपीए सरकार में भारतीय स्टेट बैंक के एक अध्यक्ष को केवल इसलिए त्यागपत्र देना पडा था क्योंकि उन्होंने एक सिफारिशी व्यक्ति को ऋण देने से इंकार कर दिया था।

उन्होंने कहा,'' वर्ष 2015 में श्वेत पत्र इसलिए नहीं लाया गया क्योंकि उस समय देश में आर्थिक संस्थानों की जो हालत थी उसको सामने लाकर हम देश के लोगों का आत्मबल नहीं तोड़ना चाहते थे। मोदी सरकार दस वर्षों से अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में लगी रही है और इसके परिणाम स्वरुप अर्थव्यवस्था पटरी पर आ रही है। हम आज उस स्तर पर पहुंच गये हैं कि जब  भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में तीसरे स्थान पहुंचने के करीब है।  सरकार ने इस उपलब्धि से यह सिद्ध कर दिया है कि शासन पारदर्शी तथा भ्रष्टाचारमुक्त होना चाहिए।"

उन्होंने कहा कि यूपीए के समय भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति कंटीली झाड़ी में फंसे कपडे की तरह थी इसीलिए इसे बड़े तरीके से झाड़ी से निकाला गया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की मंत्रिमंडल की पहली ही बैठक में काले धन पर उच्च स्तरीय समिति बनाने का फैसला किया गया। वित्त मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार यूपीए सरकार के 10 साल के कुप्रबंधन को ठीक करने और अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के प्रयास में लगी है।

Gaurav Bhatia Reacts on Jawan Movie: शाहरूख को दिया धन्यवाद; बोले- जवान के द्वारा UPA सरकार के 10 सालों के घोटालों को सामने लाए
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने ट्वीट करते हुए जवान मूवी बनाने के लिए शाहरूख खान को धन्यवाद दिया। गौरव भाटिया ने एक्स पर लिखा कि हम शाहरूख खान को धन्यवाद करते है कि उन्होने जवान मूवी के माध्यम से 2004 से 2014 तक भ्रष्ट, नीतिगत पंगुता से ग्रस्त कांग्रेस शासन को उजागर किया, यह फिल्म सभी दर्शकों को यूपीए सरकार के दौरान दुखद राजनीतिक अतीत की याद दिलाती है।

We must thank @iamsrk for exposing the corrupt, policy paralysis ridden Congress rule from 2004 to 2014 through "🎬 #JawaanMovie, reminds all viewers of the tragic political past during the UPA government.

As he puts it, "Hum jawaan hain, apni jaan hazaar baar daon par laga… pic.twitter.com/9TNH6sE2RJ

— Gaurav Bhatia गौरव भाटिया 🇮🇳 (@gauravbhatiabjp) September 13, 2023

उन्होने आगे जोड़ते हुए लिखा कि फिल्म में बोलो गया डायलोग, "हम जवान हैं, अपनी जान हज़ार बार दाँव पर लगा सकते हैं, लेकिन सिर्फ देश के लिए; तुम्हारे जैसा देश बेचने वालो के लिए हरगिज नहीं" गांधी परिवार के लिए है।

उन्होने आगे कुछ आंकड़े शेयर करते हुए कांग्रेस सरकार और बीजेपी सरकार के समय किसानों की सुसाइड, ऋणमाफी, सेना, राष्ट्रीय सुरक्षा और भ्रष्टाचार के मध्य के आंकड़ों की तुलना की।

अंत में फिर से शाहरूख खान का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ये मुद्दे अतीत की बात हो गए है।