Prayer - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

धार भोजशाला केस में इंदौर हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला : हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, पूजा की अनुमति
मध्य प्रदेश। धार भोजशाल केस मेें इंदौर हाई कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए हिंदू पक्ष की मांग को मंजूर कर दिया है और हिंदुओं को पूजा की अनुमति दे दी है। इस केस के बारे में एडवोकेट विष्णु शंकर जैन ने कहा, कोर्ट ने भोजशाला परिसर को एक हिंदू मंदिर माना है। कोर्ट ने हिंदुओं को वहां पूजा करने का अधिकार भी दिया है... हाई कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करते हुए मुस्लिम पक्ष को कहा है कि वे अपना एक प्रत्यावेदन सरकार को दें। सरकार इस पर विचार करेगी कि उन्हें धार में एक वैकल्पिक भूमि दी जाए या नहीं।

गौरतलब है कि 'हिंदू फ्रंट फ़ॉर जस्टिस' के याचिकाकर्ता आशीष गोयल ने कहा "हाई कोर्ट, इंदौर बेंच में 'हिंदू फ्रंट फ़ॉर जस्टिस' ने 2022 में हरिशंकर जैन, विष्णु शंकर जैन और अन्य लोगों के ज़रिए एक याचिका दायर की थी। यह मामला काफ़ी लंबे समय से, लगभग चार सालों से चल रहा है। इस मामले में एएसआई ने एक सर्वे किया और अपनी रिपोर्ट सौंपी, जिसके बाद हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। इतना ही नहीं कोर्ट ने सुनवाई से पहले भोजशाला का मुआयना भी किया।

महाशिवरात्रि पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया जलाभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
जयपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को सपत्नीक मुख्यमंत्री निवास स्थित मां राजराजेश्वरी मंदिर में भगवान शिव का विधिवत पूजन-अर्चन कर जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और सुख-शांति की कामना की।

मुख्यमंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का अभिषेक किया और बिल्वपत्र, धतूरा तथा पुष्प अर्पित कर आराधना की। पूजा-अर्चना के पश्चात उन्होंने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व आध्यात्मिक ऊर्जा, आत्मचिंतन और संयम का संदेश देता है। भगवान शिव त्याग, तपस्या और करुणा के प्रतीक हैं, उनके आदर्शों को जीवन में अपनाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और सभी वर्गों के कल्याण हेतु निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कामना की कि महादेव की कृपा से राजस्थान निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे और हर नागरिक का जीवन सुखमय बने।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। मंदिर में विशेष सजावट की गई थी और पूजा के दौरान धार्मिक भजनों की स्वर लहरियां गूंजती रहीं। आयोजन में परिवारजनों सहित संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

सूर्ययान की सफलता के लिए की प्रार्थना
जयपुर। गलता घाटी स्थित सूर्य मंदिर में जयपुरवासियों ने सूर्ययान की सफलता के लिए प्रार्थना की। जैसे पहले चंद्रयान की सफलता के लिए पहले देशवासियों ने सफलतापूर्वक प्रक्षेपित होने की प्रार्थना की थी। संयोजक उपेन्द्र कुमार ने बताया कि इस अवसर पर भगवान का दूध, दही, गई, शहद, बूरा से पंचामृत अभिषेक कर नवीन पोशाक धारण कराकर मनमोहक शृंगार किया गया। सभी श्रद्धालुओं ने भगवान आदित्य नारायण की सामूहिक आरती उतारकर प्रार्थना की कि हमारा सूर्ययान सूर्य के समीप पहुंचकर पर सफलता पूर्वक अपना मिशन पूरा कर वापस धरती पर लौटकर आए। अंत में सभी भक्तों ने बैठकर प्रसादी ग्रहण की |