sensitivity - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

चिंतन शिविर : राहुल गाँधी ने की कांग्रेस जिलाध्य्क्ष के परिजनों से मुलाकात, व्हीलचेयर पर बैठे बुजुर्गों का जाना हाल
अजमेर। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चिंतन शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रदेश भर के सभी कांग्रेस जिला अध्यक्ष के परिवारों से व्यक्तिगत मुलाकात कर परिवार सहित फोटोशूट करवाया। राहुल गांधी ने जिला अध्यक्षों के अलावा उनके परिजनों से भी कांग्रेस संगठन और उनकी व्यक्तिगत रुचि सहित उनके जिले शहर और आसपास की गतिविधियों के बारे में फीडबैक लिया। राहुल गांधी से मिलकर बाहर निकले परिजनों ने पत्रकारों के समक्ष खुशी का इजहार करते हुए कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता से व्यक्तिगत रूप से मिलकर काफी खुशी हुई।

राहुल गांधी बहुत सरल और सभ्य है ऐसे नेता के नेतृत्व में कांग्रेस की केंद्रीय प्रदेश में सरकार बनना ही चाहिए। क्योंकि राहुल गांधी संवेदनशील नेता होने के साथ शालीन और पढ़े-लिखे नेता है। हर वर्ग के लिए संघर्ष करते हैं, जिला अध्यक्ष के परिवारों से कई युवा ने भी राहुल गांधी को भरोसा दिलाया कि उनकी शिक्षा पूरी होने के बाद वह भी अवश्य कांग्रेस संगठन ज्वाइन करेंगे। राहुल गांधी से मुलाकात करने वाले परिवारों में कई बुजुर्ग भी मौजूद रहे।

उन्होंने गांधी को बताया कि जब वह 15 साल की उम्र में हुआ करते थे तब कांग्रेस संगठन के लिए एक कार्यकर्ता के रूप में काम करते थे। और आज उनके परिवार से कांग्रेस संगठन के जिला अध्यक्ष है। मुलाकात करने वालों में कुछ जिला अध्यक्ष के परिजन व्हीलचेयर पर आए तो, गांधी ने उनसे अलग से बात कर व्हील चेयर पर आने का कारण पूछा। जब उन्होंने बताया कि एक्सीडेंट हो गया था या वृद्धावस्था के कारण चलने फिरने में परेशानी होती है, इसलिए व्हीलचेयर का उपयोग कर रहे हैं।

एआई अभिव्यक्त को दोहराता है, मानव बुद्धि अनकहे को रचती है: प्रसून जोशी
जयपुर। जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के फ्रंट लॉन में रविवार को आयोजित सत्र में गीतकार और लेखक प्रसून जोशी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मानव रचनात्मकता के बीच मूलभूत अंतर को रेखांकित किया। किश्वर लाल देसाई के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि एआई में वास्तव में “आर्टिफिशियल” जैसा कुछ नहीं होता, क्योंकि उसका समूचा आधार मानव द्वारा तैयार किए गए डेटा पर टिका होता है। एआई वही बता सकता है जो पहले से कहा, लिखा या व्यक्त किया जा चुका है।

प्रसून जोशी ने स्पष्ट किया कि मानव बुद्धि की विशिष्टता यह है कि वह अभिव्यक्त से आगे जाकर अनकहे को रच सकती है-ऐसे विचार, दर्शन और दृष्टियां जो अब तक देखी या लिखी नहीं गईं। उन्होंने कहा कि रचनात्मक लेखन महज तकनीक नहीं, बल्कि गहरी संवेदनशीलता की उपज है। संवेदना ही वह शक्ति है जो कल्पना को जन्म देती है और नई राहें खोलती है। सत्र में श्रोताओं ने इस विचारोत्तेजक संवाद का गर्मजोशी से स्वागत किया।

गहलोत बोले- एड्स रोगियों के प्रति समानता, संवेदनशीलता व अपनत्व का व्यवहार ही हमारी मानवता का द्योतक
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एड्स दिवस पर कहा कि एड्स रोगियों के प्रति समानता, संवेदनशीलता व अपनत्व का व्यवहार ही हमारी मानवता का द्योतक है।

गहलोत ने कहा कि संवेदना, एहतियात, संयम, ज्ञान
एड्स मुक्त 'चिरंजीवी' राजस्थान।
आज का दिन हमें एड्स से बचाव के प्रति जागरूकता व रोगियों के प्रति मानवीय दृष्टिकोण रखने का संदेश देता है।

साथ ही मुख्यमंत्री ने सीमा सुरक्षा बल दिवस पर आप सभी की वीरता, निष्ठा व सेवाभाव को नमन करते हुए कहा कि दुर्गम पहाड़, निर्जन पठार, तपता थार या फिर आर्द्र डेल्टा सभी दुष्कर, दुर्गम स्थानों व तापमान में देश की सीमाओं की रक्षा में अहर्निश संलग्न सीमा प्रहरियों का अभिवादन।

गहलोत सरकार खो चुकी है संवेदनशीलता - पूनियां
अजमेर। राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ सतीश पूनियां ने राज्य की गहलोत सरकार पर संवेदनशीलता खो देने का आरोप लगाते हुए कहा है कि इसके शासन में भ्रष्टाचार, महिला अत्याचार, बिगड़ी कानून व्यवस्था, पेपर लीक एवं दलितों-किसानों के साथ अत्याचार का बोलबाला है।

डाॅ पूनियां शुक्रवार को अजमेर में शहर भाजपा की ओर से निकाली जा रही परिवर्तन संकल्प यात्रा को पुष्कर होते हुए नागौर जिले के लिये रवाना करने के मौके पर सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस में आपसी खींचतान से जनता के नुकसान को रेखांकित करते हुए कहा कि 52 दिनों की बाड़ेबंदी रेकॉर्ड बन गई। भाजपा में सब को बराबर का सम्मान है और मुख्यमंत्री के चेहरे से पहले हम सभी लक्ष्य कांग्रेस को सरकार से बाहर करना, भाजपा को सत्ता में काबिज कराना है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि हमारा आलाकमान मजबूत और सक्षम है और हम आलाकमान के अनुशासन से बंधे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश की जनता के मुद्दों को सदन के अंदर और सदन के बाहर उठाने का काम कर विपक्ष की बखूबी भूमिका निभाई है जबकि गहलोत सरकार है जो हर कदम पर विफल है तो दूसरी ओर केन्द्र की मोदी सरकार है जो हर कदम पर सफल रहकर विश्व में कीर्तिमान बना रही है।

उन्होंने कहा कि गत नौ वर्षों में देश का आधारभूत ढांचा मजबूत किया गया है। भारत का अन्तरिक्ष अभियान में विश्व में सबसे ज्यादा लाॅचिंग करने वाला देश बन गया है। जी-20 शिखर सम्मेलन के जरिए ''एक धरती-एक परिवार, एक भविष्य" मोदी सरकार की पहल है, जिसे विश्व के सभी देशों ने स्वीकार किया है।

उन्होंने गहलोत सरकार को झूठ,असत्य, अधर्म तथा विग्रह की सरकार करार देते हुए कहा कि इसके शासन में भ्रष्टाचार, महिला अत्याचार, बिगड़ी कानून व्यवस्था, पेपर लीक , दलितों-किसानों के साथ अत्याचार का बोलबाला रहा । अपने जनघोषणा पत्र को बाईबल की तरह बताने वाले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांगेस नेता राहुल गांधी दस दिनों में कर्जा माफ करने जा रहे थे, नहीं कर पाये।

डाॅ पूनियां ने कहा कि भाजपा की यह यात्रा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने तथा जनता के बीच पहुंचकर अपनी बात रखने के लिए राज्यव्यापी है। संगठन की ओर से 200 विधानसभा क्षेत्र के लिए चार यात्राओं का आयोजन किया गया जो पूरी होने के बाद 25 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के साथ समाप्त होगी, जिसमें बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को शामिल किया जायेगा।

उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि इस बार जनता भाजपा के साथ है और हम सत्ता की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता को पार्टी से उम्मीद है और भविष्य दिखता है।