Medical services - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

असर खबर का : खानपुर सीएचसी की चिकित्सा व्यवस्था में सुधार, लैब अब 12 घंटे खुली रहेगी, प्रसूति व आपातकालीन सेवाएं भी 24 घंटे उपलब्ध
खानपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर में चिकित्सा व्यवस्था में सुधार के साथ मरीजों को पहले की अपेक्षा अधिक सुविधाएं उपलब्ध होने लगी हैं। अस्पताल प्रशासन ने मरीजों की जरूरत को देखते हुए लैब की सेवाओं का समय बढ़ाकर सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक कर दिया है। लेबर रूम चौबीस घंटे संचालित होने से प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं को राहत मिली है। गौरतलब है कि 9 तारीख 2026 के अंक में दैनिक नवज्योति समाचार पत्र में स्वास्थ्य केन्द्र में नहीं मिल रहा बेहतर उपचार शीर्षक  से समाचार प्रकाशित कर जिला  प्रशासन का ध्यान आकर्षित करवाया था।

डॉ. नरेंद्र कुमार स्वामी स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में चौबीस घंटे उपलब्ध रहकर हाई रिस्क प्रेगनेंसी तथा जटिल प्रसव के मामलों को संभाल रहे हैं। डॉ. शैलेन्द्र मेहता ईएनटी विशेषज्ञ के रूप में मरीजों को उपचार दे रहे हैं। दंत चिकित्सक और अन्य चिकित्सा अधिकारी भी रोटेशन के आधार पर रात्रिकालीन सेवाएं दे रहे हैं। सीएचसी में प्रतिदिन करीब 500 से 550 मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं।

मौसम में बदलाव के चलते सर्दी, जुकाम, बुखार और पेट दर्द के मरीज अधिक आ रहे हैं। अस्पताल में प्रतिमाह करीब 125 प्रसव हो रहे हैं। प्रसव सेवाएं चौबीस घंटे उपलब्ध होने से ग्रामीण क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को स्थानीय स्तर पर उपचार मिल रहा है। अस्पताल की ब्लड स्टोरेज यूनिटको नियमित रूप से पूरी तरह सक्रिय करने की तैयारीं है। इसके सक्रिय होने से जरूरतमंद मरीजों को अस्पताल में ही रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। नवजात शिशुओं के लिएएनबीएसयू में तत्काल उपचार एवं स्थिरीकरण की सुविधा उपलब्ध बाद नवजात की स्थिति गंभीर पलब्ध है। प्रसव के होने पर पहले उसे स्थिर किया जाता है और आवश्यकता पड़ने पर ही उच्च चिकित्सा केंद्र भेजा जाता है। इससे  आपात स्थिति में समय पर उपचार मिलने की संभावना बढ़ी है।

राज्य स्तरीय आरोग्यम् मेला : दूसरे दिन 9430 लोगों ने ली चिकित्सा सेवाएं, जयपुर जिला कलक्टर जितेन्द्र सोनी ने किया निरीक्षण
जयपुर। जवाहर कला केन्द्र में आयुष विभाग की ओर से चल रहे आरोग्यम् राज्य स्तरीय आरोग्य मेले में दूसरे दिन 9430 लोगों ने मेले में चिकित्सा सेवाएं ली। जयपुर जिला कलक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने मेले का दौरा किया और विभिन्न स्टालों पर दी जा रही आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, होम्योपैथी चिकित्सा पद्धतियों से हो रहे लोगों के इलाज की जानकारी ली। मेले के नोडल अधिकारी डॉ. बत्तीलाल बैरवा ने बताया कि मेले में हुए व्याख्यान में दिल्ली स्थित आशा आयुर्वेद के इन्फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट डॉ. चंचल शर्मा ने बांझपन के कारण एवं समाधान पर बताया। अग्निकर्म विशेषज्ञ डॉ. रवि गोगिया ने अग्निकर्म-विद्वकर्म जैसी प्राचीन चिकित्सा पद्धतियों पर व्याख्यान दिया।

यूनानी कपिंग थैरेपी से दर्द का हो रहा इलाज: यूनानी चिकित्सा पद्वति से मरीजों को नि:शुल्क हिजामा कपिंग थेरेपी दी जा रही है। करीब ढाई हजार साल पुरानी इस तकनीक से मांसपेशियों में दर्द, सूजन व जकड़न, लिगामेंट में दर्द एवं खिंचाव, हाथ पैरों व एडी का दर्द इत्यादि का इलाज हो रहा है। मरीजों के दर्द वाले स्थान पर मशीन के जरिए मेडिकेट कप लगाकर कप में वैक्यूम दबाव बनाया जाता है, जिससे मरीजों को बिना दवा के दर्द में 30 से 40 प्रतिशत तुरंत आराम मिल जाता है। यूनानी चिकित्सा से गठिया, त्वचा रोग, पेट रोग, बालों का झड़ना, बवासीर, पुराना कब्ज, बार-बार पेशाब आना, शुगर व माइग्रेन के मरीजों का उपचार किया जा रहा है। कलक्टर सोनी ने इस तकनीक को भी देखा।

प्रदेश में चिकित्सा सेवाएं होंगी मजबूत, स्वास्थ्य केंद्र होंगे क्रमोन्नत
जयपुर। राज्य सरकार प्रदेश में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सेवाओं के विस्तार में कई अहम निर्णय लिए हैं। उन्होंने प्रदेश में सैटेलाइट चिकित्सालय, उप जिला चिकित्सालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित करने की मंजूरी दी है।

सैटेलाइट और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नति
भीलवाड़ा की सहाड़ा पंचायत समिति स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, गंगापुर अब सैटेलाइट चिकित्सालय में क्रमोन्नत किया जाएगा। अलवर की पंचायत समिति थानागाजी के अंगारी उप स्वास्थ्य केन्द्र, जयपुर की पंचायत समिति झोटवाड़ा के सिंवार उप स्वास्थ्य केन्द्र, सलूम्बर की पंचायत समिति जयसमंद के सेमाल उप स्वास्थ्य केन्द्र और पंचायत समिति सलूम्बर के खरका उप स्वास्थ्य केन्द्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत किया जाएगा। इनमें विभिन्न पदों के सृजन की भी स्वीकृति दी गई है।

उप जिला चिकित्सालय में क्रमोन्नत सीएचसी
चित्तौड़गढ़ की पंचायत समिति कपासन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भरतपुर की नदबई पंचायत समिति के सीएचसी, जयपुर की पंचायत समिति सांभर सीएचसी तथा उदयपुर की मावली पंचायत समिति की सीएचसी को उप जिला चिकित्सालय में क्रमोन्नत किया जाएगा।

महामंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अब सामुदायिक केंद्र में क्रमोन्नत
जोधपुर के महामंदिर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत किया जाएगा। केंद्र संचालन के लिए कनिष्ठ विशेषज्ञ एवं चिकित्सा अधिकारी के दो-दो, नर्स श्रेणी द्वितीय के चार, सहायक रेडियोग्राफर, नर्स श्रेणी प्रथम एवं कनिष्ठ/वरिष्ठ सहायक के एक-एक पद कुल 11 पद भी सृजित होंगे।

चित्तौड़गढ़ के स्वास्थ्य केंद्र भी क्रमोन्नत
चित्तौड़गढ़ जिले की पंचायत समिति भैंसरोडगढ़ के मण्डेसरा तथा पंचायत समिति बेगूं के चेची प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को भी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत किया जाएगा।