Gaurav Bhatia - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दलित सम्मान के मुद्दे पर भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, गौरव भाटिया बोले- कांग्रेस को आरोप लगाने का हक नहीं, जानें ऐसा क्यों कहा ?
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर दलित और पिछड़ा समाज के लोगों के सम्मान के प्रति असंवेदनशील होने का आरोप लगाया है और कहा है कि कांग्रेस के नेता देश के सर्वोच्च पद पर बैठे दलित समुदाय के व्यक्ति का भी अपमान करने से गुरेज नहीं करते हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने सोमवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कुछ तथ्य रखे कि उनका अपमान हुआ है, लेकिन राहुल गांधी तीन सप्ताह तक सोते रहे और उन्होंने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने कहा कि तीन सप्ताह बाद राहुल गांधी ने इस मामले को लेकर भाजपा पर आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के पास विश्व भ्रमण के लिए समय है, लेकिन दलित या पिछड़े समाज से कोई व्यक्ति अगर आरोप लगाता है, तो उस आरोप पर गौर करने के लिए राहुल गांधी के पास समय नहीं होता है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि जो कांग्रेस देश के सर्वोच्च पद पर बैठे दलित समाज के व्यक्ति का अपमान करने से गुरेज नहीं करती है, उसे इस मुद्दे पर भाजपा पर आरोप लगाने का हक नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सदस्य उदित राज ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के लिए कहा था कि पूर्व राष्ट्रपति कोविंद आप समाज के लिए कलंक है। क्या राहुल गांधी ने इस पर एक शब्द भी बोला था?

गौरव भाटिया ने कहा कि उसके बाद अनुसूचित जनजाति से आने वाली देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के लिए उदित राज ने कहा कि इनके जैसा राष्ट्र्पति किसी देश को न मिले, चमचागिरी की भी हद है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस का संस्कार है।

केंद्र सरकार का बंगाल सरकार पर तीखा प्रहार, 'जंगल राज' और 'गुंडा राज' का चेहरा बन गई हैं सीएम ममता
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा है कि वह 'जंगल राज' और 'गुंडा राज' का चेहरा बन गयी हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने शुक्रवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री खुलेआम धमकियां दे रही हैं। उन्होंने कहा, ममता बनर्जी के संरक्षण में पूरे राज्य में 'जंगल राज' कैसे फल-फूल रहा है। हर कोई परेशान है कि एक मुख्यमंत्री, जो संविधान को बनाए रखने की शपथ लेती है, भारत के गृह मंत्री को धमकी देती है। इसीलिए हम कहते हैं कि जंगल राज और गुंडाराज ऐसा ही दिखता है बिल्कुल ममता बनर्जी के शासन जैसा।

उन्होंने कहा, ममता बनर्जी ने भारत के गृह मंत्री को धमकी दी और दो बातें कहीं। पहली, अगर मैं चाहूं तो गृह मंत्री पश्चिम बंगाल में घुस नहीं सकते और दूसरी अगर मैं चाहूं तो गृह मंत्री अपने होटल के कमरे से बाहर भी नहीं निकल सकते। यह उनकी जान को खतरा है। इसीलिए ममता बनर्जी 'जंगल राज' और 'गुंडा राज' का चेहरा बन गई हैं। इस दौरान भाजपा नेता ने कांग्रेस और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी पर छल की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, राहुल गांधी देश में लगातार चुनाव हार रहे हैं और फिर बिना किसी आधार के झूठे दावे करते हैं। वह छल की राजनीति करते हैं और कहते हैं कि वोट चुराए गए।

इस दौरान भाटिया ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के बयान का उल्लेख किया और कहा, चौधरी कहते हैं कि बंगाल में तृणमूल सिर्फ वोट नहीं चुराती, बल्कि वोट की डकैती करती है। उन्होंने कहा, अगर ममता बनर्जी वोट की डकैती कर रही हैं और हम कह रहे हैं कि जंगल राज है, तो यह इंडिया गठबंधन एक साथ चुनाव क्यों लड़ रहा था? कांग्रेस को इस मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को आने नहीं देंगी। एसआईआर एक कानूनी प्रक्रिया है।

इसके आगे अधीर रंजन चौधरी ने कहा, पश्चिम बंगाल में वोट चोरी, या यूं कहें कि वोट डकैती हो रही है और ममता बनर्जी यह कर रही हैं और जिस तरह से गृह मंत्री और नागरिकों को धमकियां दी जा रही हैं, उससे पता चलता है कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।

जनता के बीच जाने लायक नहीं बचेंगे केजरीवाल : भाजपा
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी के नेता दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को कट्टर बेईमान करार देते उन पर आज आरोप लगाया कि उनके भ्रष्टाचार के एक के बाद एक, प्रमाण सहित खुलासे हो रहे हैं, उससे केजरीवाल जनता के बीच जाने लायक नहीं बचेंगे। भाजपा के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा ने दिल्ली में केजरीवाल के भ्रष्टाचार को उजागर करना शुरू कर दिया है और उन्हें जनता के सवालों से बचने का मौका नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि एक स्टिंग ऑपरेशन से स्पष्ट हो चुका है कि अरविन्द केजरीवाल किस तरह से वसूली करते हैं। काला धन किस तरह अर्जित करते हैं और किस तरह जनता को लूटा जाता है। इंडो स्प्रिट कंपनी के केस को सब जानते  हैं। उन्होंने एल7 जोन 9 के ठेकेदार करमजीत सिंह लांबा के साथ केजरीवाल की कई तस्वीरों को साझा करते हुए कहा कि ये दोनों दो जिस्म एक जान हैं। आबकारी नीति में बढ़े कमीशन से काला धन केजरीवाल की तिजोरी में जा रहा है।

भाटिया ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल जब कोई बयान देते हैं तो उसमें कोई तथ्य और प्रमाण नहीं होते। लेकिन भारतीय जनता पार्टी जब कोई बात रखती है तो प्रमाण के साथ रखती है। इसलिए केजरीवाल एक भी प्रश्न का जवाब नहीं देते। उन्होंने पूछा कि अरविन्द केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ये बताएं कि करीबियों को भ्रष्टाचार की रेवड़यिां क्यों बांट रहे थे? जिसको आप सर्टिफिकेट देते हैं कि कट्टर ईमानदार है, वो व्यक्ति जेल के सलाखों के पीछे है, क्यों? उन्होंने कहा कि अरविन्द केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के कैंडिडेट करणजीत सिंह लांबा को सारे नियमों की अनदेखी करके शराब का ठेका दे दिया। कोई पारदर्शिता नहीं। इनका केवल एक ही मकसद है बेईमानी। इसीलिए केजरीवाल की अब कलई खुल गयी है और वह खुद को स्वप्रमाणन की प्रिंटिंग प्रेस बताते थे लेकिन अब वह कट्टर बेईमान साबित हुए हैं। उनके एक साथी सत्येन्द्र जैन 105 दिनों से जेल में हैं। एक दिन केजरीवाल को माफी मांगनी होगी।

दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि अभी जो खुलासा है उससे स्पष्ट हो चुका है कि वो शराब नीति क्यों बनाई गई? क्योंकि जो कमीशन बढ़ाया गया था उसका आधा हिस्सा केजरीवाल को मिला है। इसी से वह चुनाव लड़ रहे हैं। अरविन्द केजरीवाल चुनाव में जाते हैं चार्टर प्लेन से और नीचे उतकर बैठ जाते हैं ऑटो में और जनता को दिखाते हैं कि वह ऑटो में सफर करते हैं। ये सिर्फ दिखाना, नौटंकी है। उन्होंने कहा कि आप ने ठाना है, ईमानदारी बहाना है, जनता को दिखाना है, लेकिन दिल्ली का खजाना ही असली निशाना है।

शीशराम ओला पर बीजेपी प्रवक्ता की टिप्पणी का चौतरफा विरोध, गहलोत बोले- जनता से माफी मांगे जेपी नड्डा
जयपुर। कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री व पद्मश्री से सम्मानित दिवंगत शीशराम ओला पर अशोभनीय टिप्पणी को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया कांग्रेसियों के निशाने पर हैं। भाटिया की ओर से एक टीवी चैनल डिबेट में ओला को लेकर की गई टिप्पणी और फिर ट्विटर पर शेयर किए गए पोस्ट के बाद कांग्रेस नेताओं ने भाजपा प्रवक्ता को चौतरफा घेरना शुरू कर दिया है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया की ओर से स्वर्गीय शीशराम ओला पर की गई टिप्पणियों की मैं भर्त्सना करता हूं। इससे प्रदेश की जनता में भारी आक्रोश पैदा हुआ है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अविलंब राजस्थान की जनता से माफी मांगनी चाहिए। गहलोत ने कहा कि शीशराम ओला ने 60 सालों से अधिक समय तक सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में रहकर किसानों के हितों की रक्षा की। वे केन्द्र एवं राज्य दोनों सरकारों में अनेकों बार कैबिनेट मंत्री रहे। 1968 में उन्हें समाजसेवा के लिए पद्मश्री सम्मान मिला।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा प्रवक्ता की टिप्पणी का वीडियो ट्वीट कर कहा कि महोदय पहले वाला ट्वीट तो डिलीट कर दिया, ये वाला करना भूल गए आप। कितने ही ट्वीट डिलीट कर लें, आपकी पार्टी की किसान विरोधी सोच के ऐसे सबूत आप मिटा नहीं सकते। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और किसान हितैषी स्व. शीशराम ओला पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता की अमर्यादित टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण है। देश एवं प्रदेश के विकास में शीशराम जी का योगदान विशालकाय है। इस असभ्य शब्दावली का प्रयोग ऐसे नेताओं की संस्कारहीन सोच का प्रमाण है।

बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने एक टीवी चैनल पर डिबेट के दौरान मंत्रिमंडल विस्तार के सवाल पर कहा कि जून 2013 में कांग्रेस के मंत्रिमंडल विस्तार में 85 उम्र के शीशराम ओला को शामिल गया था। जिनका हिल गया था पुर्जा, उनमें मनमोहन सिंह जी ढूंढ रहे थे ऊर्जा। हमारे लिए जनता का हित सर्वोपरि है और उसी को ध्यान में रखकर ये मंत्रिमंडल विस्तार किया गया है। भाटिया ने इस डिबेट का वीडियो ट्विटर पर भी पोस्ट किया।