Railway Board - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने किया महिला रेलकर्मियों का सम्मान, सार्वजनिक उपक्रमों से चयनित 33 उत्कृष्ट महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित
जयपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रेलवे महिला कल्याण केंद्रीय संगठन की ओर से नेशनल रेल म्यूज़ियम ऑडिटोरियम नई दिल्ली में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एवं सीईओ सतीश कुमार ने भारतीय रेल के प्रत्येक जोन, प्रोडक्शन यूनिट और कुछ सार्वजनिक उपक्रमों से चयनित 33 उत्कृष्ट महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि नारी न सिर्फ पुरुषों के बराबर बल्कि उनसे अधिक काम कर देश के विकास में योगदान दे रही है।

सतीश कुमार ने भारतीय रेल में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रेलवे में महिलाओं की भागीदारी सिर्फ कार्यक्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि वह हमारे संगठन की शक्ति और सफलता का अभिन्न हिस्सा हैं। उनकी मेहनत, समर्पण और नेतृत्व ने भारतीय रेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने एक कविता का पाठ करते हुए कहा कि नारी मान है, सम्मान है। नारी हमारी संस्कृति की शान है। नारी शक्ति है, भक्ति है, नारी जीवन ज्योति की अभिव्यक्ति है।

इस अवसर पर संगठन की अध्यक्ष (डॉ.) रूबी रानी सिंह ने महिला कर्मचारियों के सशक्तिकरण, कार्यस्थल पर उनकी सुरक्षा और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रेल की ओर से उठाए जा रहे विभिन्न कदमों की चर्चा की।इस अवसर पर संगठन की सचिव अमृता शर्मा , कोषाध्यक्ष निर्देश सिंह व संयुक्त सचिव अंजलि वर्मा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

3 ट्रेनें अब भी बंद, यात्रियों को हो रही परेशानी, कोटा रतलाम ट्रेन फिर से शुरू होने का इंतजार
कोटा। कोराना काल में बंद हुई कई ट्रेन फिर से शुरू नहीं होने से यात्रियों को परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। कोटा मंडल तीन ट्रेने अभी बंद है जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। जिसमे जबलपुर कोटा एक्सप्रेस, फिरोजपुर जनता एक्सप्रेस, कोटा रतलाम एक्सप्रसे प्रमुख है इसके अलावा कोराना काल में कुछ ट्रेनों का स्टापेज भी बंद किया वो आज तक बंद है। कोटा मंडल से गुजरने वाली पश्चिम मध्य रेलवे ने तो अधिकांश ट्रेनों को चालू कर दिया लेकिन अन्य मंडल आने वाली कई ट्रेने शुरू नहीं करने से लोगों भारी परेशानी हो रही वहीं जबलपुर मंडल से संचालित कई ट्रेन अभी तक शुरू नहीं होने से एमपी से जुडे कई गांवों ट्रेन पकड़ने के लिए अलग अलग स्टेशनों जाना पड़ रहा है। पिछले सात दशक से चल रही फिरोजपुरा जनता एक्सप्रेस पिछले तीन साल से बंद है। इसको चलाने के लिए स्थानीय प्रतिनिधियों ने कई बार रेलवे बोर्ड को पत्र लिख चुके है। लेकिन अभी तक इसका संचालन शुरू नहीं हो सका है। कोराना में इन ट्रेनों को किया था बंद: कोरोना काल में बन्द हुई जबलपुर कोटा, फिरोजपुर जनता एक्सप्रेस,कोटा रतलाम,जयपुर-रतलाम  ट्रेन शुरू नहीं होने से क्षेत्र के नागरिकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कस्बे के कई संगठनों द्वारा रेल मंत्री व रेलवे के आला अधिकारियों को ज्ञापन भेजकर जनता एक्सप्रेस ट्रेन को पुन: शुरू करने की मांग कर चुके इसके बावजूद अभी यह शुरू नहीं हो सकी। वहीं  रेलवे प्रबंधन द्वारा सिहोर में रुकने वाली जबलपुर कोटा एक्सप्रेस, जबलपुर हरिभर एक्सप्रेस एवं जबलपुर महुआडीह एक्सप्रेस ट्रेन को बंद कर दिया गया था। अब जबकि अब स्थिति सामान्य हो चुकी है लेकिन रेलवे प्रबंधन द्वारा इन ट्रेनों को प्रारंभ नहीं किए जाने से यात्रियों को सस्ती एवं सुनम यात्रा से वंचित होना पड रहा है।

इन ट्रेनों का फिर से हो संचालन
कोरोना में बंद हुई कोटा जबलपुर एक्सप्रेस फिर से शुरू की जाएगी।
फिरोजपुर जनता एक्सप्रेस फिर से शुरू की जाए ।
बारां में हमसफर एक्सप्रेस का स्टॉपेज किया जाए।
किसान कोटा ट्रेन को रतलाम तक बढ़ाने की मांग।
अटरू में इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव करने की मांग रखी।

कई बार लिख चुके पत्र
कोरोना लॉकडाउन में बंद की गई मुंबई-फिरोजपुर जनता एक्सप्रेस, कोटा-जबलपुर एक्सप्रेस व जयपुर-रतलाम वाया कोटा ट्रेन का संचालन अब तक शुरू नहीं हो सका। कई स्टेशनों पर ठहराव भी बंद कर दिया था जो अब भी बंद ही है। जबकि ट्रेनों का ठहराव शुरू कराने के लिए सांसद, जेडआरयूसीसी सदस्य व डीआरयूसीसी सदस्य बैठकों में कई बार मांग कर चुके हैं। झालावाड़ और बारां जिलों के कई गांव-कस्बों के लोग अंता में दयोदय एक्सप्रेस का व सालपुरा में कोटा-इंदौर इंटरसिटी का ठहराव शुरू करने के लिए लोग भी मांग करते आ रहे हैं। बंद ट्रेनों में सबसे सुविधाजनक फिरोजपुर-मुंबई सेंट्रल जनता एक्सप्रेस है, जो करीब 7 दशक से इस रूट पर चल रही थी वो  ट्रेन तीन साल बंद से है।

तीन साल से बंद है ट्रेन यात्री हो रहे परेशान
किसान नेता अब्दुल हामीद गौड़ ने बताया कि कोरोना काल में बन्द हुई फिरोजपुर जनता एक्सप्रेस,कोटा रतलाम ट्रेन शुरू नहीं होने से क्षेत्र के नागरिकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कस्बे के कई संगठनों द्वारा रेल मंत्री व रेलवे के आला अधिकारियों को ज्ञापन भेजकर जनता एक्सप्रेस ट्रेन को पुन: शुरू करने की मांग लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला है। रेलवे के आला अधिकारी सहित इस ट्रेन के मार्ग पर आने वाले 12 सांसदों मुंबई, बड़ौदा, रतलाम, उज्जैन, मंदसौर, झालावाड़, कोटा, मथुरा,फरीदाबाद, दिल्ली,फिरोजपुर, सवाई माधोपुर को पत्र लिखकर इस ट्रेन को पुन: शुरू करवाने की मांग की है। कोरोना काल मे बन्द की गई ट्रेनें धीरे धीरे रेलवे ने सभी शुरू कर दी लेकिन आम जनता की सुविधा जनक लम्बी दूरी की ट्रेन फिरोजपुर जनता एक्सप्रेस ट्रेन को अभी तक शुरू नही होने से चौमहला सहित कोटा मंडल के सभी स्टेशनों के यात्रियों को काफी असुविधा हो रही है। यह ट्रेन लगभग 50 वर्षों से ज्यादा समय से सतत चली आ रही दिल्ली-मुम्बई रेलमार्ग की महत्वपूर्ण रेलगाड़ी है। यह रेलगाड़ी देश के विभिन्न राज्यों (महाराष्ट्र गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा व पंजाब) को जोड़ती है तथा लगभग 95 स्टेशनों पर रुकती थी। उक्त रेलगाड़ी 1 अक्टूबर 1956 से कोरोना काल के पहले (22 मार्च 2020) तक सतत रूप से संचालित हो रही थी लेकिन रेलवे बोर्ड,  पश्चिम रेलवे, मुंबई द्वारा जनता एक्सप्रेस को स्थायी रूप से बंद कर दिया गया।

कोटा मंडल के लोगों को हो रही परेशानी
कोटा,चौमहला आने के लिए रतलाम वडोदरा सूरत मुंबई  से रात्रि मे साधन खत्म हो गए। रतलाम से दोपहर 2 बजे बाद चौमहला के लिए कोई ट्रेन का साधन नहीं बचा है। यह रेलगाड़ी आम नागरिकों में काफी लोकप्रिय थी जिसे कोरोना काल के बाद बंद करने से दिल्ली से लेकर मुंबई तक रेलयात्रियों को बेहद सुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। इसी तरह कोटा रतलाम ट्रेन भी बन्द कर दी गई जिस कारण छोटे स्टेशनों के यात्रियों को असुविधा हो रही है। जनता एक्सप्रेस बंद होने के बाद अब रतलाम से दोपहर 2 बजे बाद चौमहला के लिए कोई रेलगाड़ी का साधन नहीं है जनता एक्सप्रेस दोनों ओर से रात्रि समय में उपलब्ध थी। वर्तमान में रतलाम से दोपहर 2 बजे के बाद दूसरे दिन 17 घंटे बाद  सुबह 7 बजे ट्रेन मिलती है यात्रियों को बहुत लंबा इंतजार करना पड़ता है।

इनका कहना है
कोटा मंडल में कोरोना के दौरान हुई सभी ट्रेने शुरू हो गई है। पश्चिम रेलवे की ओर से संचालित फिरोजाबाद जनता एक्सप्रेस संचालन कोरोना काल के बाद से ही बंद है। इस ट्रेन को चलाने के लिए रेल मंत्रालय व पश्चिम रेलवे को कई बार जनप्रतिनिधियों के माध्यम से पत्र भी लिखा है। पश्चिम मंडल व रेलवे बोर्ड ही इसका संचालन करेंगे। इसको फिर से चालू करने मांग कर रखी है।
- सौरभ जैन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कोटा

अब जहां से टिकट बुक वहीं से बैठना जरूरी, ऐसे मामले में कार्रवाई करने की टीसी को हिदायत
कोटा। सावधान अगर आप ने जिस स्टेशन से सफर का टिकट बुक कराया है और उस बोर्डिंग स्टेशन से ट्रेन चलने के बाद टीसी की जांच में सीट पर नहीं मिले तो टीसी उसे खाली मानकर अगले वेटिंग वाले पैसेंजर को बर्थ अलॉट कर देगा। रेलवे बोर्ड और रेल प्रशासन ने यह नियम काफी पहले से लागू किया है। अब तक इसका सही ढंग से पालन नहीं कराया जा रहा था लेकिन 1 जनवरी से इसका सख्ती से पालन कराया जा रहा है। इसके लिए हर टीसी को हिदायत दी गई है कि वे ऐसे मामले में कार्रवाई करें। वहीं दूसरी ओर टिकट की जांच के लिए विशेष टीमें भी बनाई गई हैं जो हर ट्रेन में आकस्मिक जांच करेंगी और बिना टिकट यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। रेलवे प्रशासन द्वारा टिकट जांच प्रक्रिया में काफी पहले से ही बदलाव लाया गया है। जहां पहले पैसेंजरों की लिस्ट लेकर बर्थ की जांच की जाती थी, उसके स्थान पर सभी टीसी को टैब दिए गए हैं। इसके माध्यम से टीसी ट्रेन रवाना होने के बाद कोच में जाकर यात्रियों की टिकट की जांच कर उक्त टैब में उसकी उपस्थिति कंफर्म मान लेते हैं। इसके लिए बाकायदा रेल प्रशासन ने यह आदेश भी जारी किया था कि अगर कोई यात्री ट्रेन रवाना होने के कुछ देर बाद भी अगर अपनी सीट में नहीं पाया जाता है और टीसी टैब में उसे अनुपस्थित टिक करता है तो वह बर्थ अगले वेटिंग वाले पैसेंजर को अपने आप ही अलॉट हो जाएगी।

नए नियम के कारण पहले बरती जा रही थी नरमी
कोटा व जबलपुर  भोपाल  रेल मंडल में इस नियम को करीब पांच से छह माह पहले लागू कर दिया गया है और सभी टीसी को टैब देकर इसका पालन करने निर्देशित भी किया गया था, चूंकि प्रक्रिया नई होने के कारण टीसी द्वारा यात्रियों को हिदायत देकर छोड़ दिया जाता रहा है और काफी नरमी बरती जा रही थी मगर अब अधिकारियों ने इस नियम का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। 1 जनवरी से इस नियम में सख्ती की जा रही है।

चलाया जा रहा विशेष अभियान
टिकट जांच का 15 दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान ट्रेनों में टिकट की सख्ती से जांच के साथ ही प्लेटफॉर्मों पर इस बात की भी जांच की जाएगी कि प्रवेश व निकासी द्वार में टीसी ड्यूटी पर तैनात हैं कि नहीं, टीसी के नदारद पाए जाने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

इनका कहना है
रेलवे द्वारा इस नियम को काफी पहले प्रभावी कर दिया गया है लेकिन टिकट चैकिंग दल द्वारा यात्रियों को राहत दी जा रही थी, अब इसका सख्ती से पालन कराया जा रहा है।
- सौरभ जैन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कोटा।

मेम्बर ट्रैक्शन एंड रोलिंग स्टॉक रेलवे बोर्ड ने आरडीएसओ का दौरा किया
लखनऊ। आरडीएसओ में बृज मोहन अग्रवाल सदस्य ट्रैक्शन एवं रोलिंग स्टॉक, रेलवे बोर्ड की अध्यक्षता में रेलवे बोर्ड, आरडीएसओ एवं पीएलडब्लूए पटियाला के वरिष्ठ अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में इलेक्ट्रिक इंजनों एवं ट्रैक्शन इंस्टॉलेशन उपकरणों की विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए आधुनिक एवं अभिनव प्रयासों पर ध्यान केंद्रित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने ट्रेक्शन रोलिंग स्टॉक के प्रोजेक्ट पर चर्चा की और वर्तमान समस्याओं को दूर करने के लिए किए जा रहे अभिनव प्रयास एवं विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए आवश्यक मदोंपर भी विचार विमर्श किया।

एमटीआरएस ने आरडीएसओ की सराहनीय भूमिका पर प्रकाश डाला और नवीनतम परिस्थितियों में आरडीएसओ को उचित डिजाइन स्पेसिफिकेशन बनाने के साथ साथ गुणवत्ता ऑडिट करने पर भी जोर दिया, जिससे कि चुनौतीपूर्ण समय में भारतीय रेल को विश्वसनीय एवं त्वरित सेवाएं प्रदान की जा सकें।

तीन मार्गो में किसी एक पर चल सकती है वंदे भारत ट्रेन
कोटा ।  कोटा मंडल में चल रहे विकास कार्यो व मंडल हो रहे नवाचारों को लेकर गुरुवार को  मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभागृह में  प्रेसवार्ता का आयोजन हुआ। अपर मंडल रेल प्रबंधक कोटा मनोज कुमार जैन की अध्यक्षता हुई मासिक प्रेसवार्ता में एडीआरएम ने पावर पवाइंट प्रजन्टेशन (पीपीटी) के माध्यम से मंडल में यात्री सुविधाओं की बढ़ोत्तरी की दिशा में किए जा रहे कार्यो एवं आय वृद्धि तथा अन्य कई महत्वपूर्ण बिंदुओं चर्चा की।

160 किमी प्रतिघंटा चलाने के लिए तैयार
कोटा सवाईमाधोपुर नागदा तक ट्रेक 160 किमी प्रति घंटे से ट्रेन संचालन के लिए तैयार हुआ है। इस मार्ग पर कई बार टेस्टिंग की जा चुकी है। कोटा मंडल सेक्शन का कार्य पुरा हो चुका है।

कवच लगाने का कार्य हुआ शुरू
कोटा मंडल में पहला कवच सिस्टम का टेस्ट 18 अगस्त को किया गया। जो सफल रहा उसके बाद अब ट्रेनों में इसके लगाने का कार्य शुरू किया जा रहा है। पश्चिम मध्य रेलवे में पहली बार कोटा में कवच फैक्ट्री एक्सेपटेन्स टेस्टिंग रूम की स्थापना की गई । जिसका शुभारंभ 31 अगस्त को किया गया। इसमें एक स्टेशनरी कवच एवं दो लोको कवच इंस्टाल किया गया। इस आधुनिक तकनीक से कवच परीक्षण में विशेष बल मिलेगा। कोटा मंडल को इस प्रकार आधुनिक परीक्षण के लिए पूर्व में सिकंदराबाद जाना पड़ता था। कोटा मंडल में अबतक कुल 46 टावर लगाए जा चुके है एवं विभिन्न खंडो में कई परिस्थितियों में कवच का लोको ट्रायल किया गया है। कवच रेल संचालन प्रणाली में विश्वसनीय सुरक्षात्मक परत प्रदान करती है। इसे लागू होने के बाद ट्रेन चालको के द्वारा मानवीय भूल से सिग्नल को अनदेखा कर होने वाली सुरक्षा चूक की दुर्घटनाओं से हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी।

वंदे भारत ट्रेन संचालन के लिए  प्रस्ताव भेजे रेलवे बोर्ड को
अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार जैन ने बताया कि वंदे भारत ट्रेनों के रैक तेजी से तैयार हो रहे है। आगामी महीन में कोटा मंडल को वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिल सकती है। रेलवे बोर्ड को कोटा मंडल के तीन मार्गो पर वंदे भारत ट्रेन संचालन के प्रस्ताव बनाकर भेजे है। जिसमें प्रमुखता से कोटा दिल्ली मार्ग को दी गई। इसके अलावा दूसरा कोटा बडौदा व तीसरा इंदौर जयपुर मार्ग के प्रस्ताव भेजे है। कोटा के जनप्रतिनिधि भी वंदे भारत संचालन को लेकर लगातार प्रयास कर रहे है। जैसे जैसे रैक उपलब्ध हो रहे उन मार्गो पर ट्रेने संचालित की जा रही है। 24 सितंबर को उदयपुर जयपुर वंदेभारत ट्रेन की शुरुआत होगी । कोटा मंडल में भी शीघ्र ही वंदे भारत ट्रेन मिलेगी । रेलवे की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां की जा चुकी है। एक दो दिन में वंदे भारत ट्रेन और ट्रायल के लिए आ रही है।

माल लोडिंग बढ़ाने के लिए छोटे कंसाइनमेंट शुरू किए
कोटा मंडल की ओर से लगातार माल लदान में नवाचार और व्यापारियों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराकर मालभाडेÞ में उत्तोतर वृद्धि की जा रही है। अब तक 3.354 मिलियन टन माललदान से मंडल को 440.21 करोड़ आय हो चुकी है। सर्वाधिक 1.465 मिलियन टन केवल यूरिया का का लदान किया गया है। इसके अलावा 1.82 लाख टिकट चेकिंग मामलों से 11.45 करोड़ का राजस्व अर्जित किया। जिससे कोटा मंडल में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के साथ ही विकास कार्य कराए जा रहे है। अगस्त माह में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकास किए जा रहे 14 स्टेशनों का प्रधानमंत्री द्वारा वर्चुअल शिलान्यास करने के बाद से इन स्टेशनों पर कार्य शुरू किया जा रहा है। बैठक मेंअपर मंडल रेल प्रबंधक ( टी एंड आई) आर. आर. के. सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक सौरभ जैन, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सुप्रकाश सहित अन्य शाखा अधिकारी मौजूद रहे।