4 Accused Arrested - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

चाकसू पुलिस की बड़ी कार्रवाई : भैंस चोरी की दर्जनभर वारदातों का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
जयपुर। वृत क्षेत्र चाकसू में अलग-अलग स्थानों से हुई भैंस चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त पिकअप वाहन और एक भैंस भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में चाकसू वृत क्षेत्र में करीब एक दर्जन चोरी की वारदातें करना कबूल किया है। पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण राजर्षि राज, आईपीएस ने बताया कि बीते दिनों जयपुर दक्षिण जिले के थाना चाकसू, शिवदासपुरा, कोटखावदा एवं सांगानेर सदर थाना क्षेत्रों में अज्ञात चोरों द्वारा अलग-अलग स्थानों से भैंस चोरी की वारदातों को अंजाम दिया गया था। इन घटनाओं को लेकर संबंधित थानों में अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए थे। भैंस चोरी की बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण ललित किशोर शर्मा के सुपरविजन एवं सहायक पुलिस आयुक्त चाकसू भवानी सिंह (आरपीएस) के निर्देशन में थाना चाकसू, शिवदासपुरा, सांगानेर सदर एवं कोटखावदा की संयुक्त पुलिस टीमों का गठन किया गया।

पुलिस टीमों ने वारदात स्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों एवं टोल प्लाजा फुटेज का गहनता से विश्लेषण किया तथा तकनीकी व परंपरागत पुलिस तरीकों से आरोपियों को चिन्हित कर डिटेन किया। पूछताछ के बाद सूरज नायक, मनीष नायक, देवा उर्फ देवराज उर्फ सुरेन्द्र नायक, पन्या उर्फ स्टेफनी नायक एवं राजवीर नायक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन एवं एक भैंस बरामद की है। अनुसंधान के दौरान आरोपियों ने वृत क्षेत्र चाकसू में करीब एक दर्जन भैंस चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया है। अन्य माल मशरूका की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।

गिरफ्तार आरोपी
सूरज नायक उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम कीरतपुरा, थाना चाकसू, जयपुर।
मनीष नायक उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम कीरतपुरा, थाना चाकसू, जयपुर।
देवा उर्फ देवराज उर्फ सुरेन्द्र नायक रामस्वरूप उर्फ रामसहाय 19 वर्ष, निवासी ग्राम कीरतपुरा, थाना चाकसू, जयपुर।
पन्या उर्फ स्टेफनी नायक उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम गरुड़वासी, थाना कोटखावदा, जयपुर।
राजवीर नायक उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम कीलकीपा फाटक, थाना शिवदासपुरा, जयपुर।

एटीएम से छेड़छाड़ कर रुपए चुराने वाले गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार, थार गाड़ी और नकदी बरामद
जयपुर। ब्रह्मपुरी थाना इलाके में पुलिस ने गुरुवार को एटीएम मशाीन से रुपए चुराने वाले गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त थार गाड़ी समेत मास्टर चाबी, दो मोबाइल और 13 लाख रुपए नकदी बरामद की है। डीसीपी नॉर्थ करण शर्मा ने बताया कि आरोपी अक्षय मीणा उर्फ गुड्डू (19) ढिगावड़ा राजगढ़ अलवर, ईशु मीणा (19) ढिगावड़ा राजगढ़ अलवर हाल कटी घाटी अलवर, चित्रांश मीणा (21) पुराना रूपवास अलवर और राहुल मीणा (19) मालाखेड़ा अलवर हाल कटी घाटी अलवर को गिरफ्तार किया है।

यूट्यूब से सीखा वारदात का तरीका
डीसीपी ने बताया कि आरोपियों से हुई पूछताछ में सामने आया कि वारदात करने का तरीका यूट्यूब पर वीडियो दख कर सीखा। गैंग का सरगना मास्टरमाइंड अक्षय मीणा उर्फ गुड्डू साथी ईशु के साथ मिलकर एटीएम मशीनों की रेकी कर उनकी लॉकेशन व्हाट्सएप पर अपने अन्य साथियों के साथ शेयर क रके वारदात को अंजाम देते हैं। सरगना अक्षय मास्टर चाबी से मशीन का बॉक्स खोल कर रुपए निकालने की जगह पर मशीन के रंग की सनमाइका लगाता तब तक अन्य साथी बाहर चौकसी रखते। बाद में बॉक्स बंद करके सभी वहां से निकल जाते और जब ग्राहक रुपए निकालने आता तो मशीन से रु पए निकलने के बाद भी जब रकम बाहर नहीं आती तो वह वहां सें चला जाता। मौका पाकर आरोपी बॉक्स में से शीट हटा कर रुपए निकाल लेते और अपने शौक मौज पूरे करते।

साइबर शिल्ड अभियान में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : फर्जी एस्कॉर्ट सर्विस चलाकर ठगी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, ग्राहकों को भेजते थे गूगल से डाउनलोड की गई लड़कियों की तस्वीरें
जयपुर। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे साइबर शिल्ड अभियान के तहत जयपुर पश्चिम पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। साइबर सेल जयपुर पश्चिम ने 1 जनवरी 2025 से अब तक 115 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर शतक पूरा किया है। इसी कड़ी में थाना कालवाड पुलिस ने स्पा सेंटर और एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर ठगी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त हनुमान प्रसाद ने बताया कि आरोपियों ने फर्जी इंस्टाग्राम और फेसबुक आईडी बनाई और गूगल से डाउनलोड की गई लड़कियों की तस्वीरें ग्राहकों को भेजते थे। इसके बाद व्हाट्सएप पर संपर्क कर कॉल गर्ल की फोटो, रजिस्ट्रेशन चार्ज और अन्य शुल्क की सूची भेजी जाती थी।

ग्राहकों से पैसे वसूलने के बाद उन्हें फर्जी होटल गेट पास भेजा जाता और फिर मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया जाता। शिकायत करने पर ग्राहकों को फर्जी डिटेक्टिव के नाम से डराया भी जाता। गिरफ्तार आरोपी मनोज कुमार (19), हरिपाल भंवरिया (29), महिपाल भंवरिया (29), भागचंद (19) हाथोज, कालवाड के रहने वाले है

अपहरण कर लूट करने वाली गैंग के 4 सदस्य बापर्दा गिरफ्तार, गैंग के मुख्य सरगना की तलाश जारी
जयपुर। पुलिस थाना कोटखावदा ने करीब 16 महीने पुराने अपहरण व लूट के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए राहगीरों का अपहरण कर रुपए और मोबाइल लूटने वाली गैंग के चार सदस्यों को बापर्दा गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों द्वारा घटना में उपयोग की गई बोलेरो गाड़ी को भी जब्त किया है। राजू मीना (33) निवासी भगवतपुरा थाना दत्तवास, टोंक और लड्डूराम मीना (29) निवासी शिवसिंहपुरा थाना लालसोट, दौसा, महेश प्रजापत (21) निवासी शिवसिंहपुरा, दौसा, दिलखुश मीना (23) निवासी शिवसिंहपुरा, दौसा का रहने वाला है। वहीं गैंग के मुख्य सरगना डीके चांदा उर्फ दिलराज मीना की तलाश जारी है। डीसीपी दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थानाधिकारी कोटखावदा भरतलाल महर व टीम ने तकनीकी साक्ष्यों व आसूचना संकलन के आधार पर फरार आरोपियों को दस्तयाब किया।

घटना का विवरण
4 अप्रैल 2024 को पीड़ित मनीष चौधरी को पांच जनों ने बोलेरो में अगवा कर लिया था। सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ मारपीट की और परिजनों से फोन-पे के जरिए 5 हजार रुपये ट्रांजेक्शन करवाया। साथ ही उसका मोबाइल भी लूट लिया। इस संबंध में थाना कोटखावदा में मामला दर्ज हुआ था।

बाड़मेर के बॉर्डर पर बसे गडरा रोड गांव का मामला : दवा व्यापारी के घर हुई 1 करोड़ की लूट का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार
बाड़मेर। जिले के गडरा रोड गांव में एक दवा व्यापारी के यहां 4 सितंबर की रात हुई करीब एक करोड़ रुपए  की लूट के मामले में पुलिस ने 72 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीना ने बताया, 4 सितम्बर की रात करीब 1.30 बजे गडरा रोड कस्बे में मेडिकल व्यवसायी उतमचंद पुत्र हाथीराम माहेश्वरी निवासी के घर की छत के रास्ते 4 नकाबपोश लूटेरों ने घर में प्रवेश कर उतमचंद व उसके परिवार के साथ मारपीट कर बंधक बना लिया और 40-45 तोला सोना, 50-60 किलो चांदी व 1.25 लाख रुपए नकद लूट लिया।
वारदात को चुनौती के रूप में लेकर पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से लूटा गया सोना-चांदी व नकदी की बरामदगी की कार्यवाही की जा रही हैं। एसपी के अनुसार वारदात में शामिल आरोपी वर्तमान में बाड़मेर स्थित अलग-अलग मेडिकल की दुकानों पर सेल्समैन की नौकरी करते हैं।

सभी आरोपी अलग-अलग गांव के निवासी है। चारों आरोपियों की मेडिकल की दुकान पर नौकरी के दौरान आपस में जान-पहचान हुई। एसपी ने बताया, गडरा निवासी लुटेरे ने अपने पुराने सेठ की आयु अधिक होने, घर पर कम सदस्य रहने तथा ज्यादा माल मिलने की जानकारी होने पर अपने अन्य 3 दोस्तों के साथ मिलकर करीब एक माह तक लूट की प्लानिंग की। उत्तमचंद के बेटे का गडरारोड से बाहर जाने का इंतजार किया। जब इन्हें पता चला कि बेटा बाहर चला गया हैं तब उतंमचंद और उसकी वृद्ध पत्नी तथा उसकी पुत्री तथा 10 माह की मासूम के ही घर में होने का मौका देख वारदात को अंजाम देने का फैसला किया।

पहले रैकी, फिर दिया वारदात को अंजाम
आरोपी अलग-अलग साधनों से 3 तारीख की शाम गडरा पहुंचे। परिवादी के मकान की रैकी करना शुरू की। रात में कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमेरों से बचाव करते हुए परिवादी के पड़ौसी मकान की छत पर चढ़कर सीढि़यों के रास्ते व्यापारी के घर में घुसे। इसके बाद व्यापारी व उसके परिवार को टेप से हाथ व मुंह बांध वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद चारों लुटेरे पीड़ित की बेटी का मोबाइल पास ही स्थित रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में फेंककर सीसीटीवी फुटेज से बचने के लिए रेलवे की पटरी-पटरी गागरिया कस्बे तक पैदल पहुंचे। सामने से अपने सहयोगी से साधन मंगवा गागरिया से उस साधन से अलग-अलग अपने स्थानों को रवाना हुए।

सुबह मेडिकल दुकानों पर लौटे
रातभर जागने के बावजूद चारों लुटेरे सुबह मेडिकल दुकान पर काम पर लौट आए। जिससे लोगों को किसी तरह का शक नहीं हो। पुलिस ने फिलहाल चारों आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार कर माल बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल सहयोग करने वाले दो आरोपियों को डिटेन किया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

अर्न्तराज्यीय गिरोह ने की प्राचीन मंदिर में चोरी, जयपुर पुलिस ने 24 घंटे में किया पर्दाफाश
जयपुर। जयपुर पश्चिम पुलिस की त्वरित कार्रवाई में भांकरोटा थाना क्षेत्र के केशोपुरा स्थित 400 साल पुराने गोपाल जी मंदिर से मूर्तियां, चांदी के छत्र और नकदी चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 4 शातिर चोर गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने चोरों के पास से अष्टधातु मूर्तियां, चांदी के छत्र, 85 हजार की नकदी और वारदात में प्रयुक्त ट्रक बरामद किया। मंगलवार की रात करीब 12:47 बजे चोरों ने मंदिर का कांच तोड़कर अंदर घुसकर मूर्तियां, चांदी के छत्र व नगदी चोरी की। सुबह मंदिर पहुंचे पुजारी पं. रामस्वरुप शर्मा ने चोरी की वारदात देख थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त पश्चिम हनुमान प्रसाद के निर्देशन, अति. पुलिस उपायुक्त आलोक सिंघल के सुपरविजन और सहायक पुलिस आयुक्त बगरू हेमेन्द्र शर्मा के मार्गदर्शन में, थानाधिकारी मनीष गुप्ता और डीएसटी व तकनीकी शाखा की संयुक्त टीम गठित की गई। तकनीकी सहायता और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टीम ने चोरों की पहचान कर दबिश दी। चारों आरोपी कुन्दन सिंह, अनिल, रघुवीर सिंह, हाकिम सिंह को बयाना रोड, दौसा से ट्रक सहित गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे संगठित गिरोह बनाकर राजस्थान व उत्तरप्रदेश में मंदिरों और मकानों में चोरी की वारदातों को अंजाम देते रहे हैं।

हत्या का बदला लेने की साजिश कर रहे दो हिस्ट्रीशीटर समेत चार बदमाश गिरफ्तार
जयपुर। कमिश्नरेट की सीएसटी और सोडाला थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर गैंगवार में रिवेंज मर्डर की प्लानिंग कर रहे चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने अवैध हथियार रखने वाले आरोपित अवतार, विनोद, सलीम और सूरज को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से अवैध हथियार चार देशी कट्टे एवं 17 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी विनोद थाना सोडाला और सलीम झुंझुनूं के सुल्ताना थाने का हिस्ट्रीशीटर है और सूरजगढ़ झुन्झुनूं में एनडीपीएस मामले में वांछित चल रहा है।

पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित अवतार उर्फ अजीत (30) मुस्तान हाथरस उत्तरप्रदेश हाल विवेक विहार महेश नगर, विनोद उर्फ मनोज उर्फ मामापुरी (32) पंचवटी कॉलोनी सोडाला, सलीम उर्फ धौलू (32) सुलताना झुन्झुनूं और सूरज सिंह (25) पंचवटी कॉलोनी सोडाला का रहने वाला है। विनोद के खिलाफ 14, सलीम के खिलाफ आठ और सूरज के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं। जांच में सामने आया कि राकेश उर्फ  राका (एचएस), अर्जुन योगी पूर्व में शराब तस्करी में साझेदार थे। शराब तस्करी के पैसों के लेनदेन में आपसी विवाद के चलते अर्जुन ने अपने साथियों के साथ मिलकर राकेश उर्फ रांका की वर्ष 2021 में हत्या कर दी, जिससे बदला लेने के लिए राका के बड़े भाई विनोद ने हत्या की साजिश रची थी। विनोद आदतन अपराधी है जिसके खिलाफ लड़ाई झगड़े, चोरी, नकबजनी, अवैध शराब व हथियार रखने समेत 14 आपराधिक मुकदमे हैं।

गन पॉइंट पर लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश : 4 आरोपी गिरफ्तार, दो देशी कट्टे व कारतूस जब्त
जयपुर। करौली जिले में थाना नई मण्डी पुलिस ने दो दिन पहले वृंदावन रिसोर्ट के पास महुआ रोड़ पर गन पॉइंट पर हुई लूट की वारदात का 2 दिन में खुलासा कर लूट गिरोह के 4 आरोपी प्रवेन्द्र कुमार जाटव पुत्र भगवान सिंह (22) निवासी हलैना भरतपुर, धर्मपाल उर्फ खिल्लन जाटव पुत्र सोहनलाल (20) निवासी उच्चैन भरतपुर, लाखन सिंह भण्डारी उर्फ कल्ला जाटव पुत्र घनश्याम (21) व राकेश कुमार जाटव पुत्र बिजेन्द्र (25) निवासी नई मण्डी हिण्डौन सिटी को गिरफ्तार कर दो देशी कट्टे व कारतूस जब्त किए हैं। एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि 11 जनवरी रात करीब को 7 बजे वृंदावन रिसोर्ट से आगे महुआ रोड़ पर 4 अज्ञात नकाबपोश हथियारबंद बदमाश सोनू खटीक निवासी क्यारदां कलां नईमण्डी हिण्डौन सिटी को हथियार दिखा जान से मारने की धमकी दे 9840 रूपये लूटकर ले गये। सूचना पर एएसपी सत्येन्द्र पाल सिंह, सीओ गिरधर सिंह व एसएचओ नई मंडी कुलदीप सिंह आरपीएस तत्काल मौके पर पहुंचे।

बदमाशों की तलाश के लिए 3 टीमों का गठन किया गया। अज्ञात बदमाशों की तलाश में गठित टीमों द्वारा सीसीटीवी फुटेज चैक किये गये। आसूचना संकलन के साथ मुखबीरों को एक्टिव कर जानकारी जुटाई गयी। इसी दौरान टीम के सदस्य को सूचना मिली कि लूट के आरोपी प्रवेन्द्र कुमार व धर्मपाल इस समय रेंवई मोड़ पर खड़े हैं। इस सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस ने घेर कर आरोपी प्रवेन्द्र कुमार व धर्मपाल को दबोच लिया। शेष आरोपियों की तलाशी के दौरान हेड कांस्टेबल रविंद्र सिंह को मिली सूचना पर आरोपी लाखन भण्डारी उर्फ कल्ला जाटव को ओवरब्रिज से आगे महुवा रोड डिटेन कर तलाशी में एक देशी कट्टा 315 बोर बरामद किया गया। चौथे वांछित आरोपी राकेश कुमार जाटव को रिको एरिया से दस्तयाब कर पुलिस ने तलाशी में एक देशी कट्टा 12 बोर व एक जिन्दा कारतूस बरामद किया। चारों आरोपियों के लूट की वारदात करना स्वीकार करने पर गिरफ्तार किया गया। आरोपी राकेश और लाखन के विरुद्ध आर्म्स एक्ट में दो प्रकरण दर्ज किए गए।

बूंदी के होटल में खौफनाक वारदात : होटलकर्मियों ने 800 रुपए बिल के विवाद में युवक को पीट-पीटकर मार डाला, चार आरोपी डिटेन
बूंदी। बूंदी के सदर इलाके में होटल पर दोस्तों के साथ खाना खाने गए युवक की होटल कर्मियों ने रात डेढ़ बजे पीट-पीटकर हत्या कर दी। युवकों का 800 रुपए के बिल को लेकर होटल कर्मियों से विवाद हो गया था। पुलिस ने मामले में 4 आरोपियों को डिटेन भी किया है। एसआई नरेंद्र कुमार ने बताया कि कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के डीसीएम में रहने वाले नितिन खटीक (25) की हत्या कर दी गई। नितिन फाइनेंस कंपनी में काम करता था। कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के डीसीएम निवासी चारों मित्र रणजीत सिंह (27), हरगुन सिंह (26), नितिन खटीक (25) और ललित (24) बूंदी के वेलकम रेस्टोरेंट पर खाना खाने आए थे। यहां होटल स्टाफ के साथ बिल देने को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर 10 से 12 होटल स्टाफ हॉकी और बेसबॉल बैट लेकर आए। उन्होंने चारों दोस्तों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। नितिन गंभीर घायल हो गया। दोस्त उसे लेकर कोटा पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मोर्चरी के बाहर परिजनोंं का हंगामा
एमबीएस हॉस्पिटल की मुर्दाघर के बाहर युवक के परिजनों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार करने, मुआवजा देने और होटल को सीज करने की मांग की। परिजनों की मांग पर बूंदी से तहसीलदार बलबीर सिंह वार्ता करने कोटा पहुंचे। कांग्रेस नेता विजय सिंह राजू ने बताया कि तहसीलदार ने मुख्यमंत्री सहायता कोष से हर संभव मदद दिलाने की बात कही है। वहीं होटल को सीज करने का आश्वासन दिया गया है।

किशोरी का रास्ते से अपहरण कर गैंगरेप, खेत में बने झौंपडे में बेसुध मिली, 4 के खिलाफ रिपोर्ट
चूरू। जिले के रतननगर थाना क्षेत्र के एक गांव में आठवीं क्लास में पढ़ने वाली 14 वर्षीय किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला थाना में चार जनों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया। जांच कर रहे डीएसपी सुनील झाझड़िया ने बताया कि नाबालिग के दादा ने पुलिस रिपोर्ट में बताया कि एक मार्च को 14 वर्षीय पोती घर से बाहर कुछ सामान लाने गई थी। काफी देर के बाद भी जब नाबालिग घर नहीं लौटी तो उसको तलाश किया गया।

बाद में पता चला कि उसे कुछ लड़के बाइक पर अगवा कर रतननगर-देपालसर रोड की तरफ लेकर गए हैं। वहां जाकर तलाश किया तो एक खेत के झोपड़े में बेसुध हालत में पड़ी मिली। नाबालिग से पूछने पर बताया कि चार युवक पिछले कुछ दिनों से स्कूल जाते समय पीछा कर रहे थे। आरोपी धमकी देते थे कि जैसा हम कहें वैसा कर नहीं तो तुझे व तेरे परिवार को जान से मार देंगे।

सवारियों के मोबाइल चोरी करने वाले 4 शातिर बदमाश गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
जयपुर। सिंधी कैम्प थाना पुलिस ने यात्रियों का मोबाइल चोरी करने वाले चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपित विनोद स्वामी (22) नाहरी का नाका शास्त्री नगर, जीवन स्वामी (20) पानीपेच शास्त्री नगर, दीपक (22) बधेसर चित्तौड़गढ़ हाल खानाबदोश और अजीज (30) वजीरपुर सवाईमाधोपुर हाल खानाबदोश गवर्नमेन्ट हॉस्टल चौराहा एमआई रोड का रहने वाला है। थानाप्रभारी श्याम सुंदर ने बताया कि परिवादी ताराचंद ने रिपोर्ट दी कि मैं 5-6 माह पहले दुबई गया था।

14 फरवरी को दुबई से वापस गांव मुम्बई होता हुआ आ रहा था। 16 फरवरी 2025 को ट्रेन से जयपुर आया था। रेलवे स्टेशन से सिंधी कैम्प आया था। बस लेट होने के कारण सिंधी कैम्प के सामने डिवाइडर पर बैठा था। इस दौरान चार युवक आए और मुझसे मोबाइल, ड्राइविंग लाइसेन्स, पेन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड और मेरी पत्नी का जनआधार कार्ड छीन कर ले गए। इस रिपोर्ट पर टीम ने जांच कर आरोपी विनोद स्वामी, जीवन स्वामी, दीपक और अजीज को गिरफ्तार कर लिया। ये आरोपी बस स्टेण्ड एवं रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों के सामान, मोबाइल और पर्स छीन कर फरार हो जाते थे।

देवनानी की गाड़ी को बार-बार ओवर टेक कर, कट मारते और लहराते हुए वीडियो बनाने वाले युवकों पर मुकदमा दर्ज
जयपुर। जयपुर जिला पूर्व और बगरू पुलिस ने स्पीकर की गाड़ी को बार-बार ओवर टेक कर, कट मारते हुए और लहराते हुए वीडियो बनाने वाले युवकों पर मुकदमा दर्ज घटना में शामिल पांच युवकों में से एक नाबालिक को डिटेन चार युवकों को किया गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त अमित कुमार ने बताया कि 10 दिसंबर 2024 को विधानसभा स्पीकर राजस्थान जयपुर से अजमेर जा रहे थे। इसी दौरान पांच लोगों ने एक 120 कार नंबर RJ45CK3385 से स्पीकर की गाड़ी को अजमेर रोड महापुरा से पीछा कर गाड़ी को आगे पीछे करते हुए वीडियो बनाने लगे जिस पर सुरक्षा कर्मियों ने गाडी को रूकवाने कि कोशिश की। युवक गाड़ी को लहराते हुए और कट मारते हुए गाडी लेकर फरार हो गए। इस घटना कंट्रोल रूम को सूचना प्राप्त हुई। इस घटना पर जयपुर शहर व जयपुर ग्रामीण में उक्त कार की नम्बरों के आधार नाकाबंदी करवाई गई।
इस घटना में बगरू थाना पुलिस और डीएसटी टीम जयपुर पश्चिम को गाड़ी में युवकों की पहचान हेतु निर्देशित किया गया। इस पर बगरू थाने मुकदमा दर्ज कार्रवाई की गयी। पुलिस टीम ने गाडी नम्बर के आधार पर तत्परता से पांच युवकों को डिटेन किया गया। इस घटना के सर्दभ मे शामिल पांच युवकों में से एक नाबालिक को डिटेन किया गया और चार युवकों को गिरफ्तार किया गया। अनुसंधान में पूछताछ करने पर यह तथ्य सामने आया है कि युवकों ने स्पीकर की गाड़ी व पुलिस के साथ रील बनाने व वीडियो को फैलाने के उद्देश्य से काफी समय तक पीछा कर सडक पर चल रहे आम वाहन चालको व स्पीकर महोदय की सुरक्षा में खतरा उत्पन्न किया।

गिरफ्तारशुदा आरोपी गणेश सैनी पुत्र दिनेश सैनी उम्र 18 साल निवासी सांभर वालों का मोहल्ला तकिया बस स्टैंड बगरू पुलिस थाना बगरू, राहुल कुमावत पुत्र मांगीलाल कुमावत जाति कुमावत उम्र 23 साल निवासी जाजोरा की ढाणी फतेहपुर बेगस पुलिस थाना बगरू, साहिल कुमावत पुत्र दुर्गा शंकर कुमावत जाति कुमावत उम्र 18 साल निवासी जाजोरा की ढाणी फतेहपुर बेगस पुलिस थाना बगरू, लोकेश यादव पुत्र रमेश चंद्र यादव उमर 19 साल निवासी सुल्तानों की ढाणी रामसिंहपुरा बेगस पुलिस थाना बगरू इसके अलावा एक नाबालिक को डिटेन किया गया।