nh 48 - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

NH-48 पर 910 करोड़ की क्षमता विस्तार परियोजना शुरू, फ्लाईओवर और सर्विस रोड से ट्रैफिक होगा सुगम
जयपुर। जयपुर-किशनगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-48) पर ट्रैफिक दबाव को कम करने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए 910 करोड़ रुपये से अधिक की बड़ी क्षमता विस्तार परियोजना शुरू की गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा तैयार इस परियोजना के तहत राजमार्ग पर कई महत्वपूर्ण सुधार कार्य किए जाएंगे। परियोजना के अंतर्गत हाईवे पर पांच प्रमुख स्थानों—बढ़ के बालाजी, नासनोता, गिदानी, दांतरी और तोलामल—पर फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। इन फ्लाईओवरों के बनने से हाईवे और स्थानीय ट्रैफिक को अलग किया जा सकेगा, जिससे जाम की समस्या में कमी आने की संभावना है। इसके साथ ही पूरे 90.385 किलोमीटर लंबे मार्ग पर सर्विस रोड और नालियों का निर्माण किया जाएगा।

सर्विस रोड बनने से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के स्थानीय यातायात को राहत मिलेगी, वहीं नालियों के निर्माण से जलभराव और सड़क क्षति जैसी समस्याओं में भी कमी आएगी। लगातार बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए यह परियोजना बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसके लागू होने से यात्रा समय में कमी, ईंधन की बचत और सड़क सुरक्षा में सुधार की उम्मीद जताई गई है। साथ ही NH-48 पर कनेक्टिविटी को भी मजबूती मिलेगी। परियोजना की कुल लागत 910.906 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। फिलहाल NHAI द्वारा निविदाएं आमंत्रित कर मूल्यांकन की प्रक्रिया जारी है, जिसके बाद निर्माण कार्य को गति दी जाएगी।

हाइवे पर डीजल चोरी व नकली डीजल का काला कारोबार, पुलिस बोली- रसद अधिकारी से बात करें, कार्रवाई तो वे ही करेंगें
डूंगरपुर। शराब तस्करी और अवैध परिवहन के लिए बदनाम नेशनल हाईवे 48 पर टैंकरों से डीजल चुराकर बेचने और उसमें कैमिकल मिलाकर नकली बायो डीजल की बिक्री का धंधा जोरों से चल रहा है। दैनिक नवज्योति टीम ने शनिवार को शाम 4 बजे स्टिंग ऑपरेशन चलाकर बरौठी के पास  डीजल के अवैध भंडारण और नकली डीजल की बिक्री को बेनकाब किया। सूरत से आए टैंंकर के चालक ने ही कंपनी की लगी सील को तोड़कर सौ लीटर डीजल निकालकर बेच दिया और खरीदने वाले ने अपने केलुपोश मकान में गोदाम में स्टोर कर लिया।बिछीवाड़ा पुलिस की निष्क्रियता का फायदा उठाते हुए पूरे हाईवे पर छोटे बड़े एक दर्जन से अधिक डीजल बिक्री के केंद्र बने हुए हैं। इन डीजल बिक्री केंद्र में रोज हजारो लीटर डीजल टैंकर से निकालकर भंडारण किया जाता है।

बरौठी में  केलूप मकान में गोदाम
नेशनल हाईव 48 में बरौठी के पास रेडियेंट बरोड़ा का टैंकर जीजे 06 बीटी 0533 खड़ा हुआ है। टैंकर के ड्राइवर अहसान खान को सूरत के पास रिलायंस के ऑयल डिपो से भरकर लुधियाना जाना था। रिलायंस ने टैंंकर पर सील लगाकर भेजा था। इसके बावजूद सील तोड़कर करीब 100 लीटर डीजल बेच दिया गया जिसे बरोठी के पास सलुम्बर के नरेंद्र भोई ने खरीदा है। टैेंंकर ड्राइवर एहसान ने कबूल किया कि डीजल को 52 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बेचा है। इसके बदले अहसान को 5200 रुपए की सीधी कमाई हो गई, वही डीजल खरीदने वाले सलुम्बर निवासी नरेंद्र भोई ने बताया कि इस डीजल को दिनभर एकत्र कर पिकअप से ढााबे पर खड़े ट्रक को 65 से 70 रुपए लीटर के हिसाब से बेच दिया जाता है, इस पर सीधे 13 रुपए न्यूनतम मुनाफा मिलता है। नरेंद्र भोई ने बताया कि उसने अशोक डामोर से यह कच्चा मकान किराए पर लिया है। यहां पर टेंकर से डीजल निकालकर स्टोर किया जाता है। अशोक डामोर को इसके लिए किराया दिया है। जहां पर करीब दो बड़े ड्रम भरकर डीजल भरा हुआ है। इसके अलावा दो छोटे ड्रम एक बडा केन भरा हुआ डीजल मौके पर मौजूद था।

आप इस मामले में जिला रसद अधिकारी से बात करें, कार्यवाही तो वे करेंगें, पुलिस नहीं।
-मदनलाल खटिक,पुलिस थानाधिकारी बिछींवाडा, जिला डूंगरपुर