narendra modi jaipur visit - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ईआरसीपी पर झूंठ बोलकर गुमराह नहीं करें मोदी, सरकार जारी करे श्वेतपत्र : जूली
जयपुर। पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पीएम मोदी के जयपुर दौरे पर जुबानी हमला बोला। जूली ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आज राजस्थान का दौरा किया और कई लोकार्पणों शिलान्यास किए। मोदी से पूछना चाहूंगा कि आज प्रधानमंत्री होकर भी आप झूठ बोलकर बोल रहे हैं, कि ईआरसीपी को कांग्रेस ने अटकाने का काम किया, लेकिन यह अटकाने का काम केंद्र सरकार और पीएम मोदी ने किया। आज जो एमओयू किए हैं उसका भी जनता के सामने नहीं रखेंगे। पीएम मोदी सरकार में आने से पहले कई जुमले दिए, वह आज भी पूरे नहीं हुए। किसान दिल्ली की बॉर्डर पर बैठा है, लेकिन आज भी आंसू गैस की गोले और पानी की बौछार की जा रही है।

किसान सम्मान निधि 12 हजार देने की घोषणा की थी अभी तक नहीं दी। हरियाणा के बराबर पेट्रोल डीजल करने की बात कही थी, लेकिन नहीं किया। गेहूं का समर्थन मूल्य नहीं बढ़ाया। नेशनलाइज्ड बैंकों की कर्ज माफ की बात कही थी, लेकिन वहां भी नहीं किया। एसडीएम और तहसीलदार से जिलों से बसें भर भर के आज लोगों को लाया गया। स्कूलों में पेपर चल रहे हैं, लेकिन उनके पेपर छुड़ाकर स्कूलों की छुट्टी करके बसों में भर के लोगों को लाया गया। राजस्थान में जो वादे किए थे वह समय पर पूरे नहीं किय। ईआरसीपी पीकेसी का नाम लेकर गुमराह कर रहे। सरकार इसका श्वेत पत्र जारी करें।

मोदी ने फिर राजस्थान को किया निराश, ईआरसीपी, पेपरलीक जैसे मुद्दों पर मोदी ने बोला फिर झूठ : डोटासरा
जयपुर। पीएम मोदी के जयपुर दौरे पर पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने कहा कि मोदी ने अपने चिर परिचित अंदाज में एक बार फिर राजस्थान को निराश किया है। ईआरसीपी, पेपरलीक जैसे मुद्दों पर मोदी ने एक बार फिर झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने का काम किया। डोटासरा ने पीसीसी में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि बैठक में आए पदाधिकारियों को शीघ्र जिम्मेदारी दी जाएगी। अभी संविधान रक्षक अभियान की जिम्मेदारी दी है। भाजपा सरकार का एक साल पूरा होने को आया, जिस उम्मीद के साथ जनता ने विश्वास करके सत्ता में बैठाया लेकिन कोई काम नहीं किया। मोदी के दौरे को लेकर कहा जनता को उम्मीद थी कि मोदी प्रदेश की जनता के लिए खजाना खोलेंगे, लेकिन आज कुछ नहीं मिला। प्रधानमंत्री ने हनुमानगढ़ झुंझुनू सीकर में नर्मदा का पानी जैसी बातें करके झूठ बोला। डबल इंजन सरकार ने ईआरसीपी पीकेसी तो बना दिया, लेकिन इसे राष्ट्रीय परियोजना की अनुमति क्यों नहीं दी। एक भी घोषणा मोदी ने आज तक पूरी नहीं की। मोदी ने आज कहा कि पेट्रोल डीजल को हमने सस्ता किया।मोदी और भाजपा पार्टी विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा के बराबर पेट्रोल डीजल करने की बात कहते थे। प्रधानमंत्री राजस्थान में आकर दो बार राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की बात कही थी लेकिन आज नही की। कांग्रेस सरकार ने इंदिरा गांधी, कुंभाराम नहर परियोजना में सुजानगढ़ लक्ष्मणगढ़ को पानी दिया, 2023 में कांग्रेस सरकार ने नीमकाथाना खेतडी और अन्य क्षेत्र को इंदिरा गांधी नहर का पानी देने की घोषणा स्वीकृत की थी।

प्रधानमंत्री नर्मदा का पानी शेखावाटी में पहुंचा रहे है, लेकिन यह तो जालौर और बाड़मेर में आ रहा है। मोदी पेपर लीक को लेकर कह रहे थे कि पहले होते थे अब नहीं होते इस पर डोटासरा ने कहा कि अब पेपर ही नहीं हो रहे पेपर लीक कहां से होंगे। एक साल होने के बाद अब वैकेंसी निकली, लेकिन वह भी संविदा पर निकली है। राजस्थान की जनता जानती है कि क्या-क्या कहते हैं। आज मोदी के दौरे के बाद निराश आई केंद्र और राजस्थान सरकार कि इस दोहरी नीति को लेकर कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक विरोध करेगी। प्रधानमंत्री का लेवल है यह लेवल है कि उपचुनाव में 2-4 सीट जीत गए और उनके बारे में बोल रहे हैं। मोदी को लोकसभा में 11 सीट हारी उसके बारे में भी बोलना चाहिए। पीएम मोदी के दौरे की निंदा करते हैं और हम आंदोलन करेंगे। ईआरसीपी का एमओयू को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। सदन से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने पहले ही कहा था कि उन्होंने मध्य प्रदेश से एमओयू कर लिया है लेकिन प्रधानमंत्री कहते हैं कि आज उन्होंने एमओयू किया है।

हरियाणा से यमुना जल पहचाने के मामले में आज कोई जिक्र नहीं किया गया यह जनता को वर्ग लाने और गुमराह करने का काम था। राजस्थान राइजिंग राजस्थान में जिस तरह के फर्ज कागज बनाएं। इस तरह का कागज बनाया होगा। देश के प्रधानमंत्री आए हाथ हिला कर चल दिए और पैसा एक दिया नहीं। आज केंद्र में वैशाखियों के ऊपर टिके हुए हैं। फुल मेजोरिटी में थे तब क्या किया था, उसका भी हिसाब दे दे। वन स्टेट वन इलेक्शन को लेकर गहलोत ने कहा ही है, कर नहीं पाएंगे या तो कानून में संशोधन कारण या कांग्रेस पार्टी सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के जरिए ऐसा नहीं होने देगी। यहां जनप्रतिनिधियों को खत्म करना चाहते हैं। प्रशासन के जरिए ही सरकार चलाना चाहते हैं। आजकल दिल्ली बुलाकर ठेके के लिए भी पर्चियां अधिकारियों को दी जा रही है उसके बाद काम हो रहे हैं। जनगणना करवा उसके बाद महिला आरक्षण विषय लागू हो।

Narendra Modi Jaipur Visit: मोदी बोले- भाजपा सरकार बनने के बाद पेपर लीक माफिया पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी
जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और उसके गठबंधन इंडिया को महिला आरक्षण का विरोधी बताते हुए कहा है कि वे इतने बड़े फैसले को भी भटकाने में लगे हैं वहीं उन्होंने राजस्थान की गहलोत सरकार पर लोगों के पांच साल बर्बाद करने का आरोप लगाया और दावा किया कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार आने पर पेपर लीक माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।

मोदी यहां दादिया में भाजपा की परिवर्तन संकल्प महासभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके घमंडिया साथी महिला आरक्षण के घोर विरोधी हैं और वे महिला आरक्षण के इतने बड़े फैसले को भी भटकाने में लगे हैं।

उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस महिला आरक्षण की बात कर रही हैं, वह यह काम 30 साल पहले कर सकते थी लेकिन कांग्रेसी कभी यह चाहते ही नहीं थे। आज भी नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में ये लोग मन से नहीं बल्कि माताऔर और बहनों के दबाव में सीधी लाइन में आए हैं। उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के दौरान जिन्होंने यह बिल रोका है, कांग्रेस के साथी अभी भी दबाव बना रहे हैं, इसलिए राजस्थान की महिलाओं को सतर्क रहना है।

उन्होंने कहा कि वह जयपुर ऐसे समय में आये है, जब भारत का गौरव सातवें आसमान पर है और भारत के सामथ्र्य की वाहवाही हो रही है, जहां कोई नहीं पहुंच पाया, चांद की उस सतह पर भारत पहुंचा है। चन्द्रयान वहां पहुंच गया जो दूनिया का कोई यान नहीं पहुंच पाया। उन्होंने कहा कि  G20 की सफलता से भारत के विरोधी देश भी परेशान और हैरान है। उन्होंने कहा कि गणेश चतुर्थी के अवसर पर नई संसद भवन में काम काज शुरु कर दिया है और भाजपा सरकार ने इसमें पहला सत्र माताओं, बहनों एवं बेटियों को समर्पित किया है। अनेक दशकों से माताएं एवं बहनें लोकसभा एवं विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण की आस लगाये बैठी थी।

उन्होंने जनसभा में बैठे लोगों से पूछा ''यह उम्मीद किसने पूरी की, तब जवाब मिला कि  मोदी ने, तब मोदी ने कहा कि नहीं, यह मैंने नहीं किया है, आपकी वोट की ताकत ने करके दिखाया हैं। आपके वोट ने मुझे चुना और मैंने आपकी सेवा की गारंटी दी। आज आपकी यह गारंटी मैंने पूरी कर दी है। आप लोग यह याद रखें कि मोदी यानी गारंटी पूरा होने की गारंटी।"

उन्होंने कहा, ''मै राजस्थान कई बार आया लेकिन इतनी बड़ी तादाद में माताओं और बहनों ने आकर आर्शीवाद दिया उसके लिए मैं इनका ह्रदय से आभारी हूं, गरीब के पास स्वाभीमान होता है, गरीब मेहनत करना जानता है, मेरे पास करने के लिए सिर्फ मेहनत है, पूरे परिश्रम से अपने देशवासियों की सेवा में पूरी तरह जुटा हुआ हूं, इसलिए मैं जो कहता हू करके दिखाता हूं, इसलिए मेरी गांरटी में दम होता है, यह हवा में नहीं कह रहा हूं बीते नौ वर्ष  का पूरा ट्रेक रिकार्ड यही है।"