paperleak - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पेपरलीक मे राजस्थान दुनियाभर में हुआ बदनाम : अब बिना गड़बड़ी के हो रही परीक्षाएं, पूनिया ने कहा- कांग्रेस के सत्ता से हटने में थे 10 बड़े कारण, एक पेपर लीक भी
जयपुर। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और हरियाणा के प्रभारी सतीश पूनिया ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बीते दिनों रीट की परीक्षा थी। पहले भी परीक्षा हुई थी। पेपर लीक हो जाते थे, बच्चों का भविष्य बर्बाद हो गया था। अब परीक्षा शांति बिना किसी अनियमितता के हुई। कांग्रेस के सत्ता से हटने में 10 बड़े कारण थे । उसमें एक बड़ा कारण पेपर लीक होना भी था। व्यापक आंदोलन हुए कांग्रेस सरकार के पास कोई जवाब नहीं होता था। तब जनता की अदालत में कांग्रेस के कार्यकर्ता लज्जित और दंडित हुए थे।

भजनलाल सरकार आने के बाद रीट परीक्षा हुई। हमारी सरकार ने निर्भीक तरीके से बिना गड़बड़ी के परीक्षा कराई। मुझे याद है कांग्रेस के समय हनुमानगढ़ के एक परीक्षार्थी की आत्महत्या आज भी याद है। हर परीक्षा में पैपरलीक हुआ, इसकी गूंज देश ही नहीं विदेश तक में हुई और राजस्थान का नाम दुनिया में बदनाम हुआ। सरकार बनते ही सीएम भजनलाल शर्मा ने एसआईटी बनाई। पेपर लीक करने वालो पर कारवाई की। सरकार ने इसे अब इसे रोका।
कश्मीर में आतंक को लेकर नेटबंदी करते थे तो कांग्रेस मुद्दा बनाती थी, लेकिन राजस्थान में तो परीक्षा में नेटबंदी की। अब हमारी सरकार ने नौकरियों का वायदा किया है। उसे पूरा कर रही है। पेपरलीक में बड़े मगरमच्छ पकड़ने के सवाल पर कहा की, कानूनी पेचीदेगिया होती है, आज नही तो कल कारवाई होगी।

किरोड़ी लाल मीणा के फोन टैपिंग के सवाल पर कहा कि यह सियासी मुद्दा नहीं। पार्टी नेतृत्व सक्षम है की कैसे किस मुद्दे का समाधान करेगी।

विधानसभा में विपक्ष के हंगामे पर कहा की विपक्ष की भूमिका पर शंका होती है। उनकी सकारात्मक भूमिका हो। हम भी विपक्ष में थे तो हंगामा होता था, लेकिन हमारा विरोध तार्किक होता था, पुराने मुद्दे वापस ना हो जाए इसलिए कांग्रेस हंगामा कर रही है। तार्किक मुद्दे नही है। जनेऊ, मंगलसूत्र परीक्षा में उतारने के सवाल पर कहा की कांग्रेस सरकार में इसकी पराकाष्ठा थी। अब भजनलाल सरकार ने तुरंत एक्शन लिया है, जिसने भी जेनऊ उतरवाया उस पर कार्रवाई हुई है।

Narendra Modi Jaipur Visit: मोदी बोले- भाजपा सरकार बनने के बाद पेपर लीक माफिया पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी
जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और उसके गठबंधन इंडिया को महिला आरक्षण का विरोधी बताते हुए कहा है कि वे इतने बड़े फैसले को भी भटकाने में लगे हैं वहीं उन्होंने राजस्थान की गहलोत सरकार पर लोगों के पांच साल बर्बाद करने का आरोप लगाया और दावा किया कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार आने पर पेपर लीक माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।

मोदी यहां दादिया में भाजपा की परिवर्तन संकल्प महासभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके घमंडिया साथी महिला आरक्षण के घोर विरोधी हैं और वे महिला आरक्षण के इतने बड़े फैसले को भी भटकाने में लगे हैं।

उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस महिला आरक्षण की बात कर रही हैं, वह यह काम 30 साल पहले कर सकते थी लेकिन कांग्रेसी कभी यह चाहते ही नहीं थे। आज भी नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में ये लोग मन से नहीं बल्कि माताऔर और बहनों के दबाव में सीधी लाइन में आए हैं। उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के दौरान जिन्होंने यह बिल रोका है, कांग्रेस के साथी अभी भी दबाव बना रहे हैं, इसलिए राजस्थान की महिलाओं को सतर्क रहना है।

उन्होंने कहा कि वह जयपुर ऐसे समय में आये है, जब भारत का गौरव सातवें आसमान पर है और भारत के सामथ्र्य की वाहवाही हो रही है, जहां कोई नहीं पहुंच पाया, चांद की उस सतह पर भारत पहुंचा है। चन्द्रयान वहां पहुंच गया जो दूनिया का कोई यान नहीं पहुंच पाया। उन्होंने कहा कि  G20 की सफलता से भारत के विरोधी देश भी परेशान और हैरान है। उन्होंने कहा कि गणेश चतुर्थी के अवसर पर नई संसद भवन में काम काज शुरु कर दिया है और भाजपा सरकार ने इसमें पहला सत्र माताओं, बहनों एवं बेटियों को समर्पित किया है। अनेक दशकों से माताएं एवं बहनें लोकसभा एवं विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण की आस लगाये बैठी थी।

उन्होंने जनसभा में बैठे लोगों से पूछा ''यह उम्मीद किसने पूरी की, तब जवाब मिला कि  मोदी ने, तब मोदी ने कहा कि नहीं, यह मैंने नहीं किया है, आपकी वोट की ताकत ने करके दिखाया हैं। आपके वोट ने मुझे चुना और मैंने आपकी सेवा की गारंटी दी। आज आपकी यह गारंटी मैंने पूरी कर दी है। आप लोग यह याद रखें कि मोदी यानी गारंटी पूरा होने की गारंटी।"

उन्होंने कहा, ''मै राजस्थान कई बार आया लेकिन इतनी बड़ी तादाद में माताओं और बहनों ने आकर आर्शीवाद दिया उसके लिए मैं इनका ह्रदय से आभारी हूं, गरीब के पास स्वाभीमान होता है, गरीब मेहनत करना जानता है, मेरे पास करने के लिए सिर्फ मेहनत है, पूरे परिश्रम से अपने देशवासियों की सेवा में पूरी तरह जुटा हुआ हूं, इसलिए मैं जो कहता हू करके दिखाता हूं, इसलिए मेरी गांरटी में दम होता है, यह हवा में नहीं कह रहा हूं बीते नौ वर्ष  का पूरा ट्रेक रिकार्ड यही है।"