karnataka news - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कर्नाटक में शिवकुमार के सोशल मीडिया पोस्ट ने दी नेतृत्व परिवर्तनों के कयासों को हवा, राजनीतिक गलियारे में मची हलचल
बेंगलुरु। कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच राज्य के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की एक पोस्ट ने राजनीतिक हलकों में नयी बहस छेड़ दी है। डीके शिवकुमार ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर पोस्ट में लिखा कि, दुनिया में सबसे बड़ी ताकत अपनी बात पर कायम रहना है।

गौरतलब है कि, राज्य में सिद्दारमैया सरकार ने 20 नवंबर को ढाई साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। ऐसे में डिप्टी सीएम शिवकुमार की पोस्ट ने कांग्रेस और राजनीतिक गलियारे में नयी बहस छेड़ दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा, शब्दों की ताकत ही दुनिया की ताकत है। दुनिया में सबसे बड़ी ताकत अपनी बात पर कायम रहना है। चाहे वह जज हो, अध्यक्ष हो या कोई और हो, जिसमें मैं भी शामिल हूं। सभी को अपनी बात पर चलना होगा।

इसके आगे डिप्टी सीएम शिवकुमार ने कहा कि, इस बात का अर्थ यह निकाला जा रहा है कि, यह कांग्रेस आलाकमान को अभी भी अनसुलझे नेतृत्व परिवर्तन फॉर्मूले के बारे में एक सीधी याद दिलाने वाला बयान है, जो मई 2023 से सिद्दारमैया-शिवकुमार समीकरण पर मंडरा रहा है। राज्य में कांग्रेस सरकार ने पिछले हफ़्ते ढाई साल पूरे कर लिये हैं, जिससे इस बात पर चर्चा तेज हो गई है कि, क्या पार्टी सत्ता साझेदारी को लेकर अपनी अंदरूनी समझ पर फिर से विचार करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को कहा कि, यह मामला वरिष्ठ नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी से सलाह-मशविरा के बाद ही सुलझाया जाएगा।

उधर, मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और श्री शिवकुमार के बीच बार-बार अनबन की खबरों को कम करके आंका गया है, लेकिन डीके शिवकुमार के नए पोस्ट ने इस बात के कयासों को फिर से हवा दे दी है कि, राज्य में नेतृत्व का सवाल जल्द ही जरूरी हो सकता है। राज्य प्रशासन के राजनीतिक रूप से संवेदनशील दौर में जाने के साथ, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता निजी तौर पर मानते हैं कि, पार्टी को अपने कार्यकाल के दूसरे हिस्से की ओर बढ़ते हुए प्रशासन की उम्मीदों और अंदरूनी महत्वाकांक्षाओं दोनों को संभालना होगा।

बता दें कि, कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने अपनी कुर्सी बचाने की कोशिशें तेज कर दीं हैं जबकि उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार के खेमे ने नयी दिल्ली में पार्टी आलाकमान पर दबाव बढ़ा दिया है। डीके शिवकुमार के 2023 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत के बाद पांच-छह नेताओं के बीच नेतृत्व परिवर्तन पर एक गोपनीय समझ होने की बात सबके सामने कहने के एक दिन बाद उनके गुट ने ढाई साल के सत्ता साझेदारी फॉर्मूले का हवाला देते हुए राष्ट्रीय राजधानी का दौरा किया है। उनके साथ जुड़े कई विधायकों ने दिल्ली में शीर्ष नेताओं से मुलाकात की और केन्द्रीय नेतृत्व से तुरंत फैसला लेने की अपील की।

डीके शिवकुमार ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीधे टकराव से परहेज किया, लेकिन विवेक आधारित राजनीति पर अपना रूख दोहराते हुए कहा कि कांग्रेस को अंदरूनी झगड़े से कमजोर नहीं होना चाहिये। इस बीच सीएम सिद्दारमैया ने अपना दावा मजबूत करने के लिए साथ-साथ कोशिशें भी शुरू कीं। मुख्यमंत्री ने आलाकमान को बताया कि, बदलाव को लेकर जो अनिश्चितता है वह खत्म होनी चाहिए और आखिरी फैसला केन्द्रीय नेतृत्व को ही लेना चाहिये।

उन्होंने गुरुवार सुबह अपने आवास पर जी. परमेश्वर, सतीश जारकीहोली, महादेवप्पा, वेंकटेश और कृष्णा बायरे गौड़ा समेत वरिष्ठ मंत्रियों के साथ एक बैठक बुलायी थी। सूत्रों के अनुसार, कर्नाटक की राजनीति में इस मामले को लेकर जारी विवाद के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दखल देते हुए उन्हें और डीके शिवकुमार दोनों को नयी दिल्ली बुलाया है। श्री खरगे ने पुष्टि की है कि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अन्य नेता विवाद सुलझाने के मकसद से होने वाली इस बातचीत में हिस्सा लेंगे। इस बैठक के आज दिन में होने की उम्मीद हैं।

फिलहाल, इस मामले को लेकर राज्य में स्थिति अस्थिर बनी हुई है, क्योंकि दोनों खेमे अपनी स्थिति मजबूत कर रहे हैं, जिससे कांग्रेस नेतृत्व पर एक निर्णायक समाधान का दबाव बना हुआ है।

कर्नाटक सीएम को लेकर सिद्धारमैया का बड़ा बयान, बोलें-अंतिम फैसला हाईकमान के हाथ में..., जानें पूरा मामला
बेंगलुरू। कर्नाटक में नए सीएम को लेकर विवाद अब दिल्ली तक पहुंच गया है और इसको लेकर दिल्ली हाईकमान भी काफी सोच विचार कर रहा है और इसके लिए कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डी के शिवकुमार को ​भी दिल्ली में बुलाया गया था, जिसके बाद सीएम सिद्धारमैया ने बयान जारी करते हुए कहा है कि, अब अंतिम फैसला हाईकमान के हाथ में है और इसमें हम कुछ नहीं कर सकते हैं। इसके आगे सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि, हाईकमान की चेतावनी के बाद भी कांग्रेस विधायक दिल्ली जानें के लिए पूर्णतया स्वतंत्र है।

सीएम सिद्धारमैया ने साफ शब्दों में कहा है कि, अगर किसी भी विधायक के पास कोई भी राय है या फिर कोई शिकायत है तो उसे वो हाईकमान के पास जाकर कर सकता हैं इसके लिए किसी भी विधायक को कुछ नहीं कहा जाएगा, लेकिन इसके लिए फैसला केंद्रीय नेत्त्व के पास ही होगा। इसके आगे सीएम सिद्धारमैया ने कैबिनेट विस्तार के मामले में जानकारी देते हुए कहा कि, पार्टी आलाकमान की अनुमति मिलते ही हम आगे कदम उठाएंगे।

क्या सिद्धारमैया ही रहेंगे 2028 तक CM ?

कनार्टक के नए सीएम विवाद को लेकर हाउसिंग मंत्री जमीर अहमद खान ने सीएम और डिप्टी सीएम के बीच किसी भी रोटेशनल फॉर्मूले की  बात को पूरी तरह से गलत और निरर्थक बताते हुए कहा कि, साल 2028 तक सीएम सिद्धारमैया ही कनार्टक के सीएम बने रहेंगे। पार्टी में अंदरूनी मतभेदों के मुद्दे पर चल्लकेरे के विधायक शिवन्ना ने कहा कि, इस बात का फैसला दिल्ली हाईकमान करेगा और सभी को केंद्रीय नेत्त्व का फैसला मानना पड़ेगा।

पार्टी नेतृत्व पर मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान

कनार्टक में कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी मतभेदों को लेकर दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से इंकार करते हुए कहा कि, इस प्रकार के मुद्दे सार्वजनिक बहस का विषय नही हैं और इस प्रकार के मुद्दों को निर्धारित बैठकों में ही सुलझाया जा सकता हैं।

कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की मांग को लेकर घमासान जारी, दिल्ली में डटे विधायक
नई दिल्ली। कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की मांग को लेकर खींचतान जारी हैं और इसी बीच छह से ज्यादा कांग्रेस विधायक रविवार देर शाम  दिल्ली पहुंचे। पिछले एक सप्ताह से कांग्रेस विधायकों का दिल्ली आना जारी है।

सूत्रों के अनुसार, कर्नाटक कांग्रेस में राजनीति इन दिनों काफी तेज हो चुकी है। उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के समर्थक विधायक मुख्यमंत्री बदलने की मांग को लेकर दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान का दरवाजा खटखटा रहे हैं। पिछले एक हफ्ते में तीसरी बार ऐसा हुआ है, जब शिवकुमार गुट के विधायक दिल्ली आये हैं।

दिल्ली में जुटे सभी विधायक मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के खिलाफ असंतोष जता रहे हैं। विधायकों का मानना है कि, पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। आलाकमान को इस मामले में फैसला लेना चाहिए। ये विधायक आलाकमान के जवाब का इंतजार कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, विधायकों का गुस्सा बजट आवंटन, टिकट वितरण और सत्ता में साझेदारी जैसे मुद्दों को लेकर है।

गौरतलब है कि, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बेंगलुरू में स्थानीय नेताओं के साथ बैठकों में व्यस्त हैं। कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलाव पर श्री खरगे ने कहा है कि, जल्दबाजी में कोई कदम नहीं उठाया जाएगा।

कर्नाटक में सियासी अटकलों के बीच डिप्टी सीएम शिवकुमार बोले : सभी 140 एमएलए मेरे हैं
नई दिल्ली। कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन की अटकलों के बीच डिप्टी मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार में किसी तरह की खींचतान नहीं है और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। बीते कई दिनों से चल रही नवंबर रिवॉल्यूशन की चर्चा और विधायकों की दिल्ली यात्रा को लेकर बढ़ती अफवाहों पर शिवकुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  पर विस्तृत स्पष्टीकरण दिया।

शिवकुमार ने लिखा, सभी 140 विधायक मेरे ही विधायक हैं। कोई ग्रुप बनाना मेरे खून में नहीं है। मुख्यमंत्री और मैंने हमेशा कहा है कि हम हाईकमान के फैसले के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ विधायकों का दिल्ली जाना किसी राजनीतिक दबाव या गुटबाजी का संकेत नहीं था, बल्कि संभावित मंत्रिमंडल विस्तार से पहले नेतृत्व से मिलने का सामान्य राजनीतिक व्यवहार है। उन्होंने स्पष्ट कहा, मुख्यमंत्री ने तय किया है कि वे मंत्रिमंडल में फेरबदल करेंगे।

नई कोशिश की तैयारी चल रही

शिवकुमार ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के प्रति पूरा समर्थन जताते हुए कहा, सीएम ने कहा है कि वे पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं और हम सभी मिलकर उनके साथ काम करेंगे। इस हफ्ते शिवकुमार समर्थक माने जाने वाले कई विधायक अचानक दिल्ली पहुंचे। इसे लेकर राजनीतिक हलकों में कयास तेज हो गए कि कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की किसी नई कोशिश की तैयारी चल रही है। कुछ नेताओं ने इसे नवंबर रिवॉल्यूशन का नाम भी दे दिया।

भाजपा ने अपने विधायक के खिलाफ की कार्रवाई, पार्टी के रुख के विपरीत बयान देने पर जारी किया नोटिस
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने कर्नाटक के विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें बार-बार अनुशासनहीनता करने, पार्टी के निर्देशों की अवहेलना करने और पार्टी के आधिकारिक रुख के विपरीत सार्वजनिक बयान देने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। भाजपा की केंद्रीय अनुशासन समिति द्वारा 1 दिसंबर को जारी किये गये नोटिस में कई चेतावनियों के बावजूद यतनाल द्वारा राज्य नेतृत्व की निरंतर आलोचना और पार्टी मानदंडों के प्रति उनकी उपेक्षा का जिक्र किया गया है। समिति ने रेखांकित किया कि विधायक की ओर से अच्छे आचरण के पिछले आश्वासन के बावजूद वह अपने क्रियाकलापों पर अंकुश लगाने में विफल रहे और लगातार उल्लंघन कर रहे हैं।

समिति के सदस्य सचिव ओम पाठक ने श्री यतनाल के व्यवहार को भाजपा के नियमों के अनुच्छेद 25 के तहत ''पार्टी अनुशासन का गंभीर उल्लंघन बताया। नोटिस में पार्टी नेताओं के खिलाफ उनके ''झूठे और परोक्ष आरोपों और राजनीतिक और सार्वजनिक महत्व के मामलों पर लगातार सार्वजनिक अवज्ञा का हवाला दिया गया। नोटिस में कहा गया है, ''आपकी वरिष्ठता और पार्टी के साथ लंबे समय से जुड़ाव को देखते हुए दी गई नरमी के बावजूद, आपके बार-बार उल्लंघन हमें स्पष्टीकरण मांगने के लिए मजबूर करते हैं। नोटिस का जवाब देने के लिए यतनाल को 10 दिन का समय दिया गया है। पार्टी ने आगाह किया कि संतोषजनक स्पष्टीकरण देने में विफलता के परिणामस्वरूप आगे अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

पहले पैर छूए, फिर चाकुओं से की हत्या
हुबली। कर्नाटक के हुबली स्थित एक रिसोर्ट में वास्तु विशेषज्ञ चंद्रशेखर गुरु की चाकुओं से वार कर हत्या कर दी गई। यह हादसा हुबली-धारवाड़ रोड के पास एक रिसोर्ट में हुआ। यह हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया। इसमें 2 लोगों ने पहले गुरु के पैर छूए, फिर उन पर चाकुओं से हमला कर दिया।

चाकुओं से हत्या
पुलिस ने बताया कि चंद्रशेखर गुरु की 2 लोगों ने चाकुओं से हत्या कर दी। इसके बाद अपराधी मौके से भागने में सफल हो गए। दोनों आरोपी महंतेश शिरूर और मंजूनाथ मारेवाड़ है।

कर्नाटक में बस में आग, 8 यात्रियों की जलने से मौत
हैदराबाद। कर्नाटक में कलाबुर्गी के कमलापुर गांव में निजी बस और मिनी लॉरी की भिडंत के बाद बस में आग लगने से 8 यात्री जल गए तथा 12 अन्य घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार यह हादसा कलाबुर्गी में कमलापुरा के बाहरी इलाके बीदर-रंगपटना हाईवे पर हुआ।

गोवा जा रही बस में चालक सहित 35 लोग सवार थे। इनमें से दो परिवारों के कुल 32 लोग भी सवार थे। इनमें से 8 लोग जलने से मारे गए। सभी पीड़ित हैदराबाद से गोवा जा रहे थे। स्थानीय लोगों ने टक्कर के बाद खाई में गिरी बस के 12 यात्रियों को स्थानीय अस्पतालों में पहुंचाया।

कर्नाटक में कार के पेड़ से टकराने से 7 लोगों की मौत
धारवाड़। कर्नाटक के धारवाड़ में एक कार के पेड़ से टकराने से 7 सात लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन घायलों की हुबली के एक अस्पताल में मौत हो गई। घायलों को केआईएमएस में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

कर्नाटक में 35 करोड़ का नशीला पदार्थ जब्त
बेंगलुरु। कर्नाटक के बेंगलुरु की गोविंदपुरा पुलिस ने नशीला पदार्थ के मामले में 35 करोड़ रुपये मूल्य के नशीले पदार्थ जब्त किये तथा इस संबंध में 3 लोगों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 70 किलोग्राम मेथाक्वालोन दवा, 6.5 किलोग्राम एसबीएम 75 ग्राम कोकीन तथा 300 ग्राम ट्रामोडोल दवा भी बरामद की गयी है।

20 साल कॉलेज में पढ़ाने के बाद चला रहे ऑटो
बेंगलूरू। अगर कोई ऑटो चालक आपसे बहुत ही विनम्र तरीके से अंग्रेजी में बात करे तो आपको आश्चर्य तो होगा। बेंगलुरु की निकिता अय्यर ने ऐसा ही वाक्या साझा किया है। निकिता को अपने कार्यालय पहुंचने में देर हो रही थी, जो शहर के दूसरे छोर पर था। वह किसी वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी एक ऑटो आकर रुका और उसका चालक जो 74 वर्षीय बुजुर्ग था, बड़े ही विनम्र शब्दों में अंग्रेजी में बोला कृपया अंदर आइए मैडम, आप जो चाहें भुगतान कर सकती हैं। इस वृद्ध के व्यवहार से अय्यर हैरान रह गई और उसने उत्सुकता से उससे पूछा कि वह इतनी अच्छी अंग्रेजी कैसे बोलते हैं। पताबी रमन ने जवाब दिया कि वह एक अंग्रेजी व्याख्याता हुआ करता था और उसने एमए और एम एड किया है। रमन ने तुरंत अय्यर से सवाल किया कि क्या आप मुझसे पूछने जा रहे हैं कि मैं ऑटो क्यों चला रहा हूं।

कर्नाटक में नहीं मिली नौकरी
रमन ने बताया कि वह 14 साल से ऑटो-रिक्शा चला रहा है। जाति के कारण कर्नाटक में नौकरी नहीं मिलने के कारण वह मुंबई चले गए और वहां के पवई कॉलेज में अंग्रेजी पढ़ाते थे। उन्होंने वहां 20 साल तक काम किया और 60 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त हो गए।

700-1500 रुपए रोज कमा लेते हैं
रमन ने बताया कि शिक्षकों को अच्छा वेतन नहीं मिलता है। आप अधिकतम 10 से 15 हजार कमा सकते हैं और चूंकि यह एक निजी संस्थान था, इसलिए मेरे पास पेंशन नहीं है। रिक्शा चलाने से मुझे एक दिन में कम से कम 700-1500 रुपए मिलते हैं जो मेरे और मेरी प्रेमिका के लिए काफी है। उसने बताया कि वह अपनी पत्नी को प्रेमिका कहते हैं।

पत्नी को क्यों कहते हैं प्रेमिका
उन्होंने बताया कि जिस क्षण आप पत्नी कहते हैं, पति सोचते हैं कि वह एक दास है, जिसे आपकी सेवा करनी चाहिए, लेकिन वह किसी भी तरह से मुझसे कम नहीं है, वास्तव में, वह कभी-कभी मुझसे श्रेष्ठ होती है। हम कडुगोडी में वन बीएचके में रहते है, जहां मेरा बेटा 12 हजार रुपए किराया देने में मदद करता है, लेकिन इसके अलावा हम अपने बच्चों पर निर्भर नहीं हैं।वे अपना जीवन जीते हैं और हम खुशी से अपना जीवन जीते हैं। अब मैं जब चाहूं अपना ऑटो निकाल सकता हूं और जब चाहूं काम कर सकता हूं।

कर्नाटक में परीक्षा के दौरान हिजाब नहीं हटाने पर होगी कार्रवाई
बेंगलुरु। कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा कि कर्नाटक बोर्ड एसएसएलसी परीक्षा में शामिल होने से पहले हिजाब हटाने से इनकार कर उच्च न्यायालय के फैसले का उल्लंघन करने वाली छात्राओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ज्ञानेंद्र ने यहां कहा कि सभी छात्रों को अपने हिजाब हटाकर परीक्षा देनी चाहिए। हम इस पर कोई समझौता नहीं करेंगे। हिजाब पर कर्नाटक उच्च न्यायालय के फैसले का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी।

राज्य के शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने भी कहा कि ड्रेस कोड लागू करने के सरकारी आदेश का उल्लंघन करने पर पुलिस कार्रवाई करेगी। राज्य भर के 3,440 केंद्रों में 48,000 से अधिक हॉल में 8.74 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। हिजाब विवाद पर सुनवाई के बाद न्यायालय ने फैसला सुनाया था कि हिजाब एक आवश्यक धार्मिक प्रथा नहीं है और सभी को यूनिफॉर्म पहनने के नियम का पालन करना चाहिए। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने एसएसएलसी परीक्षा में बैठने वाले सभी छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं।

कर्नाटक में केएसआरटीसी की बस की टक्कर से 2 लोगों की मौत
तुमकुर। कर्नाटक के तुमकुर के मधुगिरी थाना के पल्या गांव के पास राज्य पथ परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की बस की बाइक से टक्कर होने से 2 लोगों की मौत हो गयी। यह हादसा जिले के मधुगिरी तालुक के मदागिरी तालुक में सीमेंट ईंट फैक्ट्री के पास हुआ।