General Election - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

थाईलैंड में आम चुनाव के लिए मतदान जारी, 20 लाख से ज्यादा लोग करेंगे वोटिंग
बैंकॉक। थाईलैंड में आम चुनाव के लिए पूर्व मतदान रविवार को सुबह आठ बजे शुरू हुआ। इस प्रक्रिया में 20 लाख से ज्यादा पात्र मतदाता हिस्सा ले रहे हैं, जो आठ फरवरी को आधिकारिक मतदान के दिन अपना वोट नहीं डाल पाएंगे।

इस मतदान में हिस्सा लेने वाले मतदाताओं को मतदान केन्द्र पर दो बैलेट पेपर दिए गए है जिनमें एक प्रतिनिधि सभा सदस्य को चुनने के लिए और दूसरा अपनी पसंदीदा राजनीति दल को वोट देने के लिए। मतदान आज शाम 5 बजे समाप्त होगा और आठ फरवरी के बाद सभी मतपत्रों की गिनती एक साथ की जाएगी।

चुनाव में पांच करोड़ से ज्यादा मतदाता प्रतिनिधि सभा के कुल 500 सदस्य चुनेंगे, जिनमें से 400 स्थानीय चुनाव क्षेत्रों से चुने जाएंगे और बाकी 100 पार्टी सूची के आधार पर आवंटित किए जायेंगे।

थाईलैंड के चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक चुनाव में 57 राजनीतिक दल प्रतिनिधि सभा सीटों के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। आधिकारिक चुनाव परिणाम नौ अप्रैल तक घोषित कर दिए जायेंगे। नई संसद को अध्यक्ष चुनने के लिए 15 दिनों के अंदर एक सत्र बुलाना होगा, जिसके बाद प्रतिनिधि सभा नए प्रधानमंत्री को चुनने के लिए मतदान करेगी। थाईलैंड में पिछला आम चुनाव मई 2023 में हुआ था और मौजूदा कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनुतिन तब से तीसरे प्रधानमंत्री हैं।

थाईलैंड के राजा ने चुनाव से पहले भंग की संसद, आम चुनाव का रास्ता साफ
बैंकॉक। थाईलैंड के राजा ने संसद के निचले सदन को भंग करने वाले एक शाही फरमान को मंजूरी दे दी है। रॉयल गजट में शुक्रवार को प्रकाशित एक घोषणा में इसकी पुष्टि की गई, जिससे यहां अगले साल की शुरुआत में आम चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविरकुल द्वारा हस्ताक्षरित इस शाही आदेश में उनकी सरकार की स्थिति को 'अल्पमत सरकार' बताते हुए इसे भंग करने का प्राथमिक कारण बताया गया है। इसमें कहा गया है, वर्तमान प्रशासन (जिसने सितंबर 2025 में पदभार संभाला था) कई दलों के एक गठबंधन से बना था, जो प्रतिनिधि सभा में बहुमत हासिल करने में विफल रहा।

शाही आदेश में यह भी कहा गया है कि राष्ट्र के सामने कई महत्वपूर्ण चुनौतियाँ हैं जिनके समाधान के लिए एक स्थिर सरकार की आवश्यकता है। अल्पमत प्रशासन के रूप में जारी रहने से राजनीतिक अस्थिरता का जोखिम है, जो देश की आर्थिक प्रणाली और अंतरराष्ट्रीय विश्वास को नुकसान पहुंचा सकता है। आदेश में कहा गया है, उचित समाधान यह है कि एक नया आम चुनाव आयोजित करने के लिए प्रतिनिधि सभा को भंग कर दिया जाए.) जिससे राजनीतिक निर्णय लेने की शक्ति लोगों को वापस मिल जाए।

उल्लेखनीय है कि, थाईलैंड के संविधान के तहत चुनाव आयोग को शाही फरमान की मंजूरी के 45 से 60 दिनों के भीतर आम चुनाव कराना अनिवार्य है।

Rajasthan Assembly Election & Genral Election : निर्वाचन विभाग ने वाहन अधिग्रहण की नवीन दरें की जारी
जयपुर। निर्वाचन विभाग ने आगामी विधानसभा चुनाव-2023 और आम चुनाव-2024 के संबंध में वाहन अधिग्रहण की नवीनतम दरों की सूची जारी कर दी है। नवीनतम दरों में पिछले विधानसभा और लोकसभा आम चुनावों के वाहन अधिग्रहण की दरों की तुलना में 20 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि चुनावों के दौरान विभिन्न कार्यों के लिए जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा वाहन अधिग्रहण की प्रक्रिया की जाती है। उन्होंने बताया कि वाहन अधिग्रहण की नवीनतम दरों के अनुसार अनुबंधित कैरिज बसों की श्रेणी में 25 सीट की बसों के लिए 1750 रूपये प्रतिदिन, 35 सीटों की बसों के लिए 2400 रूपये प्रतिदिन, 36 से अधिक सीट के लिए 3000 रूपये की दर निर्धारित की है। इसी प्रकार स्टेज कैरिज बसों के लिए क्रमशः 1450 रूपये, 1800 रूपये एवं 2225 रूपये प्रतिदिन निर्धारित है।

उन्होंने बताया कि इसी क्रम में अनुबंधित मिनी बसों के अधिग्रहण के लिए 1750 रूपये प्रतिदिन, ऑटो रिक्शा के लिए 330 रूपये प्रतिदिन, टैक्सी (इण्डिका, एम्बेसडर) के लिए 1100 रूपए, टैक्सी (इनोवा) के लिए 1625 रूपए एवं बोलेरो आदि के लिए 1325 रूपए प्रतिदिन निर्धारित है।

इसी तरह ट्रक श्रेणी के विभिन्न वाहनों के लिए 960 रूपए, 1200 रूपए एवं 1450 रूपए तथा क्रेन-जेसीबी के अधिग्रहण के लिए 4200 रूपये प्रतिदिन निर्धारित है।