IND vs AUS 3rd ODI - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

IND vs AUS 3rd ODI: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 66 रन से हराया
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में मेहमान टीम ने भारत को 353 रनों का लक्ष्य दिया। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पारी में 7 विकेट खोए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल मार्श ने सबसे ज्यादा 96 रन बनाए। स्टीव स्मिथ ने 74, डेविड वॉर्नर 56 और मार्नस ने 72 रनों का योगदान दिया। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 3, सिराज ने 1, पी. कृष्णा 1 और कुलदीप यादव ने 2 विकेट झटके।

ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद शानदार रही थी। टीम ने 10 ओवरों में ही 90 रन बना डाले थे और केवल 19 ओवर में ही एक विकेट खोकर 143 रन बना दिए थे। बुमराह का एक ओवर बहुत मंहगा साबित हुआ। 23वें ओवर में बुमराह ने 19 रन दिए थे।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने तेज शुरुआत की। रोहित के साथ वाशिंगटन सुंदर बल्लेबाजी करने आए। कप्तान रोहित शर्मा ने 30 गेंदों में 5 छक्के और 3 चौकों के साथ फिफ्टी मार दी। सुंदर के रुप में भारत को पहला झटका लगा। उन्होंने 18 रन बनाए। सुंदर के बाद विराट कोहली मैदान मेें उतरे।
विराट कोहली और रोहित शर्मा अर्धशतक को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए। कोहली ने अपने करियर का 66वां अर्धशतक लगाया। भारत की टीम ऑल आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने दो गेंद रहते ही मैच खत्म कर दिया।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत:
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

ऑस्ट्रेलिया
पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, मिशेल स्टार्क, तनवीर सांघा, जोश हेजलवुड।

IND vs AUS 3rd ODI: राजकोट में क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगा भारत
राजकोट। अगले महीने विश्व कप अभियान शुरू करने से पहले भारतीय टीम आस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी सीरीज के तीसरे और आखिरी एक दिवसीय मैच में बुधवार को क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान पर उतरेगी। सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच में कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और कुलदीप यादव मैदान पर दिखेंगे जबकि इन फार्म बल्लेबाज शुभमन गिल, शार्दुल ठाकुर के अलावा मोहम्मद शमी को आराम दिया जाएगा। पहले दो मैचों को जीत कर भारत पहले ही सीरीज पर कब्जा कर चुका है, ऐसे में उसका प्रयास आस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत हासिल कर विश्व कप से पहले मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल करना होगा। दूसरी ओर अपने प्रमुख गेंदबाजों के बगैर पहले दो मैच खेलने वाली आस्ट्रेलिया का इरादा मेजबान टीम को उनके घर में हराकर न सिर्फ अपने आत्मविश्वास को लौटाने का होगा बल्कि यहीं खेले जाने वाले वर्ल्ड कप की तैयारियों को हवा देने का होगा। बल्लेबाजों के लिए मुफीद एससीए की पिच पर रनों की बरसात दर्शकों में रोमांच पैदा करेगी, ऐसे में गेंदबाजों को कड़े इम्तिहान से गुजरना होगा। दोनों ही टीमें इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेंगी।
इससे पहले भारत-ऑस्ट्रेलिया का एक मैच इस मैदान पर खेला जा चुका है जिसमें भारत को जीत मिली थी। कुल मिला कर रनो से भरी इस पिच पर एक बार फिर बड़ा स्कोर देखने को मिलेगा। यहां बारिश की संभावना नगण्य है जिसके चलते दोनो ही टीमों के बल्लेबाजों को अपने हाथ खोलने का भरपूर अवसर मिलेगा।