Football Championship - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नेशनल सब जूनियर फुटबॉल : राजस्थान ने उत्तराखंड पर 1-0 से की जीत दर्ज, माधव चतुर्वेदी का विजयी गोल बना मैच का निर्णायक क्षण
जयपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में खेली जा रही राष्ट्रीय सब जूनियर फुटबॉल प्रतियोगिता में राजस्थान ने उत्तराखंड को 1-0 से पराजित कर दिया। कोच देवेन्द्र सिंह भाटी के अनुसार दोनों टीमों के बीच मुकाबला कांटे का रहा। हाफ टाइम तक किसी भी टीम को सफलता नहीं मिली।

दूसरे हाफ में राजस्थान टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। राजस्थान को मैच के 82वें मिनट में बढ़त मिल गई, जब अक्षित शर्मा के बेहतरीन पास पर माधव चतुर्वेदी ने उत्तराखंड के गोलकीपर को छकाते हुए बॉल को गोल पोस्ट में पहुंचा दिया। मैच समाप्ति तक राजस्थान टीम ने यह बढ़त बनाए रखी। माधव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

झुंझुनूं ने जीता राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष फुटबॉल का खिताब, हनुमानगढ़ को शूटआउट में 5-2 से किया पराजित
जयपुर। झुंझुनूं ने हनुमानगढ़ को शूटआउट में 5-2 से पराजित कर कोटा में सम्पन्न राज्य स्तरीय पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया। झुंझुनूं की ओर से विजेन्द्र ने दो, मिलन पूनिया, अमन खान और नीरज निर्वाण ने एक-एक गोल बनाए। हनुमानगढ़ के लिए दोनों गोल रियाज ने बनाए। आयोजन सचिव तीरथ सांगा के अनुसार पहले सेमीफाइनल में हनुमानगढ़ ने सीकर को पेनाल्टी शूटआउट में सडन डेथ में 8-7 से व  दूसरे सेमीफाइनल में झुंझुनू ने अलवर को 1-0 से शिकस्त दी। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी हेमंत विजयवर्गीय व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कोटा विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ. विजय सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।

प्रतियोगिता में नीरज निर्माण (झुंझुनू) को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, नीरज निर्माण (झुंझुनू)को  बेस्ट डिफेंडर, हिम्मत हाडा (कोटा), को बेस्ट मिडफील्डर व मोहम्मद रियाज (हनुमानगढ़) को बेस्ट गोलकीपर का अवार्ड दिया गया। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर चयनित टीम संतोष ट्रॉफी टूनार्मेंट में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेगी। इस अवसर पर राजस्थान फुटबॉल संघ के सचिव दिलीप सिंह  शेखावत ने जिला फुटबाल संघ कोटा की कार्यकारिणी कमल गोस्वामी, जीवन सैनी, उमेश विजय, दिनेश शर्मा,आफताब अहमद,मधु बिश्नोई व मनमीत कौर को सम्मानित किया।

राज्य जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता : सीकर ने जीता खिताब, जयपुर रहा उपविजेता
जयपुर। मेजबान सीकर ने फाइनल मुकाबले में जयपुर को 1-0 से पराजित कर राज्य जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया। जयपुर को उपविजेता के रूप में संतोष करना पड़ा। मैच शुरू होने के कुछ मिनट में ही सीकर को कॉर्नर मिला, जिस पर अयान खान ने डायरेक्ट कॉर्नर से ही बाल जयपुर के गोल पोस्ट में डाल दी।

जयपुर की टीम ने कई जवाबी हमले किए, लेकिन मिले मौके पर चूक की वजह से वह गोल नहीं कर पाए। आखिर में मैच सीकर ने 1-0 के स्कोर से जीत लिया। इससे पूर्व आज सुबह खेले गए क्वार्टर फाइनल में जयपुर ने झुंझुनू को 3-0 से पराजित किया। इसके बाज जयपुर ने सेमी फाइनल में कोटा को पेनल्टी शूटआउट में पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। जयपुर जिला फुटबॉल संचालन समिति के सदस्य अब्दुल जब्बार ने कहा कि पूरे टूनार्मेंट में जयपुर के लिए अधीक्षित, लक्ष्य, अवियुक्त, लव सिंह, मानविक, अतिवीर धोखा, अबीर, युवराज, अक्षत सोनी और गोलकीपर अजीत यादव ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। टूनार्मेंट का बेस्ट प्लेयर का अवार्ड जयपुर टीम के अतिवीर ढोखा को दिया गया। समापन समारोह में राजस्थान फुटबॉल संघ के सचिव दिलीप सिंह शेखावत ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए।

राजस्थान राज्य जूनियर फुटबॉल प्रतियोगिता : गत चैंपियन हनुमानगढ़ को 3-0 से हरा जयपुर क्वार्टर फाइनल में
जयपुर। जयपुर ने सीकर में खेली जा रही राजस्थान राज्य जूनियर फुटबॉल प्रतियोगिता के प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में गत चैंपियन हनुमानगढ़ को 3-0 से हरा क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। क्वार्टर फाइनल में जयपुर का मुकाबला झुंझुनूं से होगा।

जयपुर जिला फुटबॉल संचालन समिति के सदस्य अब्दुल जब्बार ने बताया कि जयपुर टीम ने पिछले मैच की तरह इस मैच में भी शुरूआत से ही आक्रामक रुक अपनाया रखा और मैच के चौथे मिनट में ही मध्यक्रम के खिलाड़ी अतिवीर धोखा ने 18 यार्ड से शानदार गोल दाग टीम का खाता खोला।

मध्यांतर तक जयपुर ने हनुमानगढ़ पर कुछ और आक्रामक हमले किए लेकिन गोल करने में असफल रहे। मध्यांतर तक जयपुर  टीम 1-0 से आगे रही। मध्यांतर के बाद जयपुर ने विंग लाइन पर खेलने की रणनीति के तहत हनुमानगढ़ की रक्षा पंक्ति पर दबाव बनाना शुरू किया जिसके फलस्वरूप 35वें मिनट में जयपुर को कॉर्नर मिला। कॉर्नर किक पर फारवर्ड पंक्ति के युवराज ठाकुर ने शानदार हेड से टीम का दूसरा और अपना पहला गोल किया। मैच के अंतिम 10 मिनट में जयपुर की टीम ने हनुमानगढ़ को पूरी तरह दबाव में ले लिया और मैच खत्म होने से 6 मिनट पहले युवराज ठाकुर ने एकाकी प्रयास से शानदार मैदानी गोलकर अपना दूसरा और टीम का तीसरा गोल कर दिया। इसके साथ ही जयपुर 3-0 से जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

राजस्थान राज्य जूनियर (बालक) फुटबॉल प्रतियोगिता, जयपुर ने जोधपुर को 4-0 से हराया
जयपुर। जयपुर ने सीकर में शुरू हुई राजस्थान राज्य जूनियर (बालक) फुटबॉल प्रतियोगिता के अपने पहले मुकाबले में जोधपुर को 4-0 से पराजित किया।

जयपुर जिला फुटबॉल संचालन समिति के वरिष्ठ सदस्य अब्दुल जब्बार के अनुसार जयपुर ने मैच के शुरूआत से ही आक्रामक रुक अपनाया। खेल के 20 वें मिनट में जयपुर को कॉर्नर मिला जिस पर डिफेंडर आरव फौजदार ने कॉर्नर किक से ही सीधा शानदार गोल कर जयपुर को 1-0 से आगे किया। जवाब में जोधपुर टीम ने भी कुछ जवाबी हमले किए लेकिन वह जयपुर की मजबूत रक्षा पंक्ति को भेदने में नाकाम रहे। मध्यांतर तक जयपुर टीम 1 - 0 से आगे थी।

मध्यांतर के बाद जयपुर ने और भी आक्रामक रुख अपनाते हुए सधे तरीके से जोधपुर पर एक के बाद एक शानदार हमले किए। इसके फलस्वरूप जयपुर को 35 में मिनट में पेनल्टी मिली जिस पर अतिवीर धोखा ने गोल बना टीम को 2-0 से आगे कर दिया। इसके बाद जयपुर टीम ने शानदार मैदानी मूव बनाए। 40 मिनट में अक्शज सोनी ने और मानविक ने 53 वें मिनट में मैदानी गोल कर जयपुर को 4-0 से जीत दिलाई। जयपुर का दूसरा मुकाबला सोमवार को हनुमानगढ़ से होगा।

क्लब विश्व कप फुटबॉल : बैरियोस के दो गोल से एटलेटिको मैड्रिड ने सिएटल को दी शिकस्त, बोटाफोगो ने चैंपियन पीएसजी को हरा किया उलटफेर
मियामी। बोटाफोगो ने क्लब विश्व कप फुटबॉल प्रतियोगिता के अपने दूसरे मैच में चैम्पियंस लीग विजेता पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को 1-0 से हराकर उलटफेर किया।

पीएसजी की टीम पहली बार चैंपियंस लीग का चैंपियन बनने के बाद उत्साह से भरी थी और उसने क्लब विश्व कप के अपने पहले मैच में यूरोपीय प्रतिद्वंदी एटलेटिको मैड्रिड को 4-0 से पराजित करके अपने अभियान का शानदार आगाज किया था। हालांकि, गुरुवार की रात को खेले गए मैच में दक्षिण अमेरिकी चैंपियन बोटाफोगो के सामने उसकी एक नहीं चली। बोटाफोगो की तरफ से इगोर जीसस ने 36वें मिनट में गोल किया जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ। पीएसजी ने इस तरह से तीन मई के बाद पहली बार किसी मैच में हार का स्वाद चखा। यही नहीं पीएसजी ने 17 मई के बाद पहली बार किसी मैच में गोल खाया। बोटाफोगो की टूनार्मेंट में यह लगातार दूसरी जीत है जिससे वह ग्रुप में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया।

एटलेटिको मैड्रिड की जीत :

पाब्लो बैरियोस के दो गोल की मदद से एटलेटिको मैड्रिड ने सिएटल साउंडर्स को 3-1 से हरा दिया। बैरियोस ने गिउलिआनो सिमेओन की मदद से 11वें मिनट में एटलेटिको मैड्रिड का खाता खोला। यूरोप की टीम ने दूसरे हाफ के शुरूआती मिनटों में बढ़त को 2-0 कर दिया, जब सब्सटीट्यूट खिलाड़ी एक्सल विटसेल ने 47वें मिनट में रॉबिन ले नॉर्मंड की मदद से गोल किया। अल्बर्ट रुस्नक ने 50वें मिनट में सिएटल की तरफ से एकमात्र गोल किया, लेकिन बैरियोस ने 55वें मिनट में अपना दूसरा गोल करके एटलेटिको मैड्रिड को दो गोल की बढ़त दिला दी। उसने मैच के आखिर तक अपनी इस बढ़त को बरकरार रखकर टूनार्मेंट में अपनी पहली जीत हासिल की। एटलेटिको मैड्रिड टूनार्मेंट के अपने पहले मैच में यूरोपीय प्रतिद्वंद्वी पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) से हार गया था।

ब्रिटेन में फुटबॉल चैंपियनशिप के जश्‍न के दौरान हादसा : एक व्यक्ति ने फैंस पर चढ़ाई कार, 27 लोग घायल
लिवरपूर। ब्रिटेन के लिवरपूर में एक बड़ा हादसा हो गया। इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल चैंपियनशिप का खिताब जीत का जश्‍न मनाया जा रहा था। इस दौरान लिवरपूल के फैंस पर एक व्यक्ति ने कार चढ़ा दी। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि एक व्यक्ति ने लोगों की भीड़ पर कार चढ़ा दी। इस हादसे में 27 लोग घायल हो गए। इस मामले में एक ब्रिटिश व्‍यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

घायलों में से 2 लोगों की की हालत गंभीर है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्‍टार्मर ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि घटनास्‍थल के वीडियों देखे, जो कि भयावह है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक तेज रफ्तार कार सड़क पर खड़े प्रशंसकों की भीड़ को टक्कर मारती जा रही है। हादसा होता देख पुलिसकर्मियों ने तुरंत कार को घेर कर रोक लिया।

खेलो इंडिया बीच गेम्स, जीत कर भी हार गई राजस्थान टीम
जयपुर। दीव में खेले जा रहे खेलो इंडिया बीच गेम्स की फुटबॉल प्रतियोगिता में राजस्थान की टीम मैच जीत कर भी नियमों में हार गई। राजस्थान टीम ने गुजरात के खिलाफ अपना आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला निर्धारित समय तक 8-8 से बराबर रहने के बाद पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से जीत लिया। ग्रुप में दो जीत के साथ राजस्थान टीम चार अंक लेकर यूपी के बराबर रही। गोल अन्तर भी राजस्थान का यूपी की तुलना में कहीं बेहतर रहा लेकिन बीच सॉकर के नियमों के चलते राजस्थान टीम सेमीफाइनल में पहुंचने से चूक गई। ग्रुप मुकाबले में यूपी ने राजस्थान को हराया था, इसलिए  यूपी सेमीफाइनल में पहुंची। राजस्थान टीम की कोच और पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मीनू सोलंकी ने कहा, दुर्भाग्य से हम जीतकर भी नॉकआउट से बाहर हो गए।

पहली बार आयोजित हो रहे खेलो इंडिया बीच गेम्स में राजस्थान की महिला फुटबॉल टीम को भाग्य के सहारे ही एंट्री मिली थी। चूंकि बीच सॉकर में महिला वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता अब तक आयोजित नहीं हुई है, इसलिए बीच खेलो में टीमों को एंट्री लॉटरी के आधार पर दी गई। सोलह टीमों के बीच लॉटरी में राजस्थान टीम 9वें स्थान पर थी, लेकिन दो टीमों लक्षदीव और दमन दीव के हटने की वजह से राजस्थान को एंट्री मिल गई।

खेलो इंडिया बीच गेम्स : महिला टीम ने अंडमान पर 22 गोल दागे, पुरुष फुटबॉल टीम हारी
जयपुर। दीव में चल रहे खेलो इंडिया बीच गेम्स में राजस्थान की महिला फुटबॉल टीम ने गोलों की बरसात करते हुए अंडमान निकोबार को 22-3 से रौंद डाला, वहीं राजस्थान की पुरुष टीम लगातार दूसरी हार के साथ बाहर हो गई। उत्तर प्रदेश के खिलाफ पहला मैच टाइब्रेक में गंवाने के बाद राजस्थान की महिला टीम ने आज बेहतरीन खेल दिखाते हुए अंडमान पर गोलों की झड़ी लगा दी। राजस्थान की कप्तान संजू कंवर ने 8 और भावना कंवर ने नौ गोल दागे। इसके अलावा गुड्डू कंवर ने तीन तथा लिछमी कंवर और सलोनी ने एक-एक गोल अपने नाम दर्ज किया।

अंडमान के लिए सारा एकता लाकरा, ट्रिनिटी और एम मीनाक्षी ने एक-एक गोल बनाया। महिला वर्ग में राजस्थान का आखिरी लीग मुकाबला बुधवार को गुजरात से होगा। इस मुकाबले को जीतकर ही राजस्थान टीम नॉकआउट के लिए क्वालीफाई कर सकती है। दूसरी ओर, अपना पहला मैच गोवा से 8-13 से हारने के बाद राजस्थान की पुरुष फुटबाल टीम दूसरे मैच में दादर नगर हवेली और दमन-दीव टीम से 10-14 से हार गई। इसके साथ ही राजस्थान टीम नॉकआउट की होड़ से बाहर हो गई। राजस्थान के लिए आज अमित गोदारा ने 5, मिलन पूनिया ने 3 और राहुल चौधरी ने दो गोल किए।

खेलो इंडिया बीच गेम्स 19 जून से दीव में, राजस्थान की बीच सॉकर टीमें रवाना, पुरुष टीम ने कांस्य जीतकर किया क्वालीफाई
जयपुर। दीव में पहली बार आयोजित हो रहे खेलो इंडिया बीच गेम्स में हिस्सा लेने के लिए राजस्थान की पुरुष और महिला फुटबाॅल टीमें रवाना हुईं। पुरुष टीम ने जहां 2024 में सूरत में आयोजित नेशनल इनविटेशनल टूर्नामेंट में तीसरे स्थान पर रहते हुए खेलो इंडिया गेम्स के लिए क्वालीफाई किया है, वहीं महिला टीम लॉटरी में भाग्य के सहारे पहुंची है।  बीच गेम्स का आयोजन 19 से 24 मई तक होगा। फुटबाल के अलावा राजस्थान की पुरुष कबड्डी टीम ने भी क्वालीफाई किया है। सेपक-तकरा और पेनचेक सिलाट में भी राजस्थान के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। राजस्थान खेल परिषद ने खेल प्रबंधक नरेन्द्र भूरिया को  राजस्थान का सैफ डे मिशन बनाया है।

महिला टीम को ऐसे मिली जगह :

राजस्थान फुटबाल संघ के सचिव दिलीप सिंह के अनुसार पहली बार हो रहे बीच गेम्स के लिए महिला फुटबाल की आठ टीमों का चयन लॉटरी के आधार पर किया गया। महिलाओं की अब तक बीच नेशनल चैंपियनशिप नहीं हुई है। 16 टीमों ने अपनी एंट्री भेजी। लॉटरी में राजस्थान टीम 9वें स्थान पर रही। लेकिन पहले लक्षद्वीप के हटने से गुजरात को एंट्री मिली और फिर मेजबान दीव की टीम नहीं बनने पर राजस्थान को भी अंतिम आठ में जगह मिल गई।

रेतीले ग्राउण्ड पर की प्रैक्टिस :

प्रतियोगिता के लिए राजस्थान की पुरुष टीम ने जहां जालौर के सांचौर में बने रेतीले बीच सॉकर ग्राउण्ड पर अभ्यास किया, वहीं महिला टीम की प्रैक्टिस के लिए बीकानेर के ढिंगसरी गांव में रेतीला मैदान तैयार किया गया था।

राजस्थान टीम :

महिला टीम :- दीपमाला, महक सैन, संजू कंवर, भावना कंवर, निशा कंवर, मरुधर कंवर, लक्ष्मी कंवर, गुड्डू कंवर, मैना चौधरी, मनीषा, सोनिका, सीमा कुमारी। कोच- मीनू सोलंकी, विक्रम सिंह राजवी, मैनेजर- विल्सन वर्गीस, फिजियो- डा. निकिता राणावत।

पुरुष टीम :- अमित गोदारा, संदीप सिंह, कृष्णा, विपिन कुमार, अमित जाखड़, मुकेश गुर्जर, मिलन पूनिया, राहुल चौधरी, भरत ओझा, श्रवण कुमार, विनायक अग्रवाल, अभयराज सिंह। कोच- विनोद कुमार, मीत कमल, मैनेजर- हरिराम।

राजस्थान फुटबॉल लीग मुकाबला, जयपुर ने ब्रदर्स यूनाइटेड को हराया
जयपुर। जयपुर एलीट फुटबॉल क्लब ने राजस्थान फुटबॉल लीग मुकाबले में ब्रदर्स यूनाइटेड फुटबॉल क्लब को 2-0 से पराजित कर दिया। पहला हाफ गोल शून्य बराबर रहने के बाद ब्रदर्स यूनाइटेड ने दूसरे हाफ में दो गोल दागे और जीत अपने नाम कर ली।

विजेता टीम के लिए महिपत ने 68वें मिनट में पहला गोल दागा और उसके दो मिनट बाद 70वें मिनट में लक्ष्य ने एक और गोल कर टीम की जीत लगभग पक्की कर दी। शेष समय में फिर कोई और गोल नहीं हुआ।दूसरे मैच में रॉयल फुटबॉल क्लब ने अनुज के 38वें मिनट में बनाए शानदार गोल की बदौलत जेरथी फुटबॉल क्लब सीकर को 1-0 से शिकस्त दी, जबकि तीसरे मैच में एएसएल फुटबॉल क्लब ने रियल फुटबॉल क्लब को 4-0 से पराजित किया। विजेता टीम की ओर से करण ने 68वें मिनट में पहला गोल किया। इसके बाद युवराज ने 79वें मिनट, हर्ष ने 92वें और हिमांशु ने 95वें मिनट में गोल दागे।

दिन के आखिरी मैच में सनराइज क्लब ने जयपुर राइजिंग फुटबॉल क्लब को 5-2 से पराजित किया। सनराइज क्लब की ओर से मुकेश ने तीन गोल किए। मुकेश ने पहला गोल 36वें मिनट में किया और उसके बाद दूसरे हाफ के 53वें और 56वें मिनट में दो और गोल दागे। इसके अलावा गणेश और रानू राणावत ने एक-एक गोल किया। पराजित टीम की ओर से प्रोसेनजीत और युधिष्ठर ने एक-एक गोल किया।

राजस्थान अंडर-20 बालक फुटबॉल टीम छत्तीसगढ़ रवाना
जयपुर। राजस्थान की अंडर-20 बालक फुटबॉल टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जयपुर से नारायणपुर (छत्तीसगढ़) के लिए रवाना हुई। टीम का पहला मुकाबला 27 अप्रैल को बिहार से होगा। यह प्रतियोगिता 27 अप्रैल से 3 मई तक नारायणपुर में आयोजित की जा रही है। राजस्थान टीम 29 अप्रैल को मेघालय, एक मई को केरल और तीन मई को जम्मू-कश्मीर के खिलाफ अपने मैच खेलेगी। टीम की नई जर्सी का अनावरण किया गया। इसमें सांगानेर के पूर्व विधायक अशोक लाहोटी, आरयूएफसी के चेयरमैन कृष्ण कुमार टॉक, मिश्रीलाल मेमोरियल इंस्टीट्यूट के चेयरमैन अविनाश दुबे, पचार ग्रुप के चेयरमैन जितेंद्र सिंह शेखावत और राजस्थान फुटबॉल संघ के सचिव दिलीप सिंह शेखावत भी मौजूद रहे। अविनाश दुबे ने राजस्थान टीम को ड्रेस व किट प्रदान की। टीम में जयपुर के मनीष सैनी और देवांश राजावत का चयन किया  गया।

टीम- युग, आर्यन, विशाल कालोशिया (कप्तान), गौरवित, मनीष मील (उप कप्तान), देवेंद्र, प्रीतम, आर्यन सिंह, अफजल, शिवम, मनीष सैनी , वीरेंद्र, पूरण, तोसिफ, जितेंद्र, देवांश राजावत, मुजाहिद, देवांक। कोच- श्याम सिंह, फिजियो- चैतन्य गोदारा।