women's hockey team - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

महिला हॉकी टीम नहीं कर पाई पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई, जापान से 0-1 से हारी
रांची। भारतीय महिला हॉकी टीम की पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने की उम्मीद कांस्य पदक मुकाबले में जापान से 0-1 से हार के बाद समाप्त हो गई।

आज यहां बिरसा मुंडा इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत टीम को कांस्य पदक मुकाबले में जापान से हार का सामना करना पड़ा। जापान की ओर से छठे मिनट में काना उराता ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई।

गोल खाने के बाद भारतीय टीम ने तेज आक्रमण करने की प्रयास किया और दो अच्छे मौके बनाए लेकिन दीपिका या लालरेमसियामी में से कोई भी लक्ष्य को भेदने में कामयाब नहीं हो पाई। भारत को मैच के दौरान नौ पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन जापान की रक्षापंक्ति उसके हर प्रयास को विफल कर दिया।  जापान ने शानदार बचाव करते हुए मैच के अंत तक अपनी बढ़त बरकरार रखते हुए मुकाबला जीत लिया।

महिला हॉकी के लिए रोमांच से भरा रहा साल 2023
बेंगलुरु। भारतीय महिला हॉकी के लिये 2023 का साल रोमांच की सुखद अनुभूति से परिपूर्ण रहा। टीम पेरिस 2024 ओलंपिक खेलों के लिए सीधे क्वालीफिकेशन से चूक गईं, लेकिन झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 को जीत कर वापसी की। इसके अलावा भारतीय महिलाओं ने अपनी अब तक की सर्वश्रेष्ठ एफआईएच विश्व रैंकिंग हासिल की है, जो उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का प्रमाण है।

भारतीय टीम ने अपना ध्यान पूरी तरह से हांगझाउ 2022 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर केंद्रित करते हुए, साल की शुरुआत जनवरी में दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड के खिलाफ अभ्यास मैचों के साथ की और उसके बाद मई 2023 में तीन मैचों की सीरीज के लिये ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया। टेरासा में चार देशों के आमंत्रण टूर्नामेंट में भारत मेजबान स्पेन और इंग्लैंड के खिलाफ अजेय रहा।

2023 में पहली छमाही के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम ने अगस्त 2023 में सलालाह में आयोजित हॉकी5एस एशिया कप जीता। उन्होंने तेज रफ्तार के साथ एशियाई खेलों में प्रवेश किया। वे टूर्नामेंट के पूल चरण में अजेय थे, लेकिन सेमीफाइनल में चीन के खिलाफ 0-4 से हार गए, इस प्रकार स्वर्ण पदक मैच से चूक गए और अंतत: पेरिस 2024 ओलंपिक खेलों के लिए सीधे योग्यता के लिए विवादों के बीच बाहर हो गए। हालाँकि, वे चीन से कांस्य पदक लेकर स्वदेश लौटे।

2023 में टीम के प्रदर्शन को याद करते हुए भारत की शीर्ष गोलकीपर और कप्तान सविता ने कहा '' यह एक अछ्वुत वर्ष रहा है। हमारे बीच उतार-चढ़ाव आए लेकिन एक टीम के रूप में हम लगातार मजबूत होते गए। पेरिस 2024 में सीधे प्रवेश से चूकने का एक अफसोस है लेकिन यह खेल का अभिन्न अंग है। हमने उस निराशा को पीछे छोड़ दिया है और अपनी सीख पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।"

इसके बाद भारत ने फाइनल में जापान पर 4-0 की शानदार जीत के साथ झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 जीती और नवंबर में अपनी सर्वश्रेष्ठ एफआईएच विश्व रैंकिंग (2368.83 अंकों के साथ नंबर छह) हासिल की।

उन्होंने कहा '' हम साल का समापन शानदार तरीके से कर रहे हैं, एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में रांची में हमने शानदार प्रदर्शन किया था। हम टूर्नामेंट में अजेय रहे थे और पूरे साल में बहुत कुछ सीखने को मिला। हम विश्व रैकिंग में छठे नंबर पर पहुंच गए हैं जो हमारी अब तक की सर्वोच्च रैंकिंग।"

भारतीय महिला टीम की 2024 की शुरुआत व्यस्त कार्यक्रम से होगी। भारत जनवरी में होने वाले सभी महत्वपूर्ण एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर रांची 2024 और एफआईएच हॉकी विश्व कप ओमान 2024 में भाग लेगा। टीम फरवरी से ओडिशा में एफआईएच प्रो लीग 2023/24 सी•ान में भी हिस्सा लेगी।

सविता ने कहा '' निश्चित रूप से नए साल की व्यस्त शुरुआत होगी। हम इस समय एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर रांची 2024 पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और राष्ट्रीय शिविर में बहुत कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हम उसी स्थान पर खेलेंगे जहां हमने एशियाई जीता था। हम एक रोमांचक 2024 की प्रतीक्षा कर रहे हैं।"

भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में
हांगझोउ। भारतीय महिला हॉकी टीम ने रविवार को एशियाई खेलों में दक्षिण कोरिया के खिलाफ मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा, इसी के साथ भारतीय टीम सेमीफाइलन में पहुंच गई है।

भारत ने की आक्रामक शुरुआत
भारत बनाम दक्षिण कोरिया मैच में आज सविता पूनिया की अगुवाई वाली भारतीय महिला टीम ने आक्रामक अंदाज में मुकाबले की शुरुआत की और पहले क्वार्टर के 10वें मिनट में भारतीय खिलाड़ियों ने एक फील्ड शॉट को गोल में तब्दील करने का मौका बनाया, लेकिन वो गोल करने में असफल रहे।

द. कोरिया ने पेनल्टी स्ट्रोक से गोल ठोका
इसके अगले मिनट में दक्षिण कोरिया ने एक पेनल्टी स्ट्रोक हासिल किया और  चो ह्येजिन ने 12वें मिनट में इसे गोल में तब्दील कर अपना खाता खोला। इस तरह भारतीय महिला टीम ने एशियाई खेलों में पहला गोल खाया।   मुकाबले के 22वें मिनट में भारतीय टीम पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करने में असफल रही। इस तरह पहले हाफ की समाप्ति तक दक्षिण कोरिया ने 1-0 से अपनी बढ़त बनाए रखी ।

नवनीत ने किया बराबरी का गोल
भारत ने 44वें मिनट में एक पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर 1-1 से स्कोर को बराबर कर दिया। भारत की ओर से यह गोल नवनीत कौर ने किया।

भारतीय खिलाड़ियों ने बड़ी सूझबूझ के साथ तीसरे क्वार्टर का समापन किया और अपने डिफेंस को बड़ी मजबूती के साथ बनाए रखा। चौथे क्वार्टर में किसी भी टीम को सफलता नहीं मिली। इस तरह भारत बनाम दक्षिण कोरिया मुकाबला 1-1 के साथ ड्रॉ रहा। भारत महिला टीम तीन मैचों के बाद पूल ए में शीर्ष स्थान पर है। उसके तीन मैचों में सात अंक हैं। भारतीय महिला टीम मंगलवार को अब अपना अगला मुकाबला हांगकांग के खिलाफ खेलेगी।