Modi's guarantee - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जनता के सामने एक्सपोज हो चुकी मोदी की गारंटी: गहलोत
जयपुर। पानी-बिजली संकट को लेकर गहलोत सरकार में भाजपा नेताओं के कांग्रेस के खिलाफ किए प्रचार पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निशाना साधा है।

गहलोत ने भाजपा नेताओं के इस सम्बंध में किए पुराने ट्वीट को साझा करते हुए लिखा कि राजस्थान भाजपा का 2023 का ये पुराना ट्वीट हमारी सरकार के दौरान जनता को गुमराह करने के लिए किया गया था और आज मीडिया में आई ये खबर भाजपा के कुशासन की सच्चाई है। मंत्री एवं सत्ताधारी दल के विधायक ही लाचार नजर आ रहे हैं। जनता बिजली और पानी की कमी से त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रही है। राजस्थान की जनता के सामने अब मोदी की गारंटी एक्सपोज हो चुकी है। अब सरकार में आए 7 महीने होने के बाद भी बिजली-पानी के इंतजाम करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में भाजपा सरकार फेल हो चुकी है।

कॉलेज बंद करने जैसे कार्यवाही से भजनलाल निकाल रहे मोदी की गारंटी की हवा: गहलोत
जयपुर। प्रदेश के 303 कॉलेजों की समीक्षा कर कई कॉलेजों को बंद करने की कवायद पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि ऐसे फैसलों से जनता का अहित किया जा रहा है।

गहलोत ने सोशल मीडिया पर लिखा कि राजस्थान की भाजपा सरकार का मोदी की गारंटी पर एक और प्रहार अभी तक हम सबने सुना था कि सरकार का काम शिक्षा के नए संस्थान जैसे स्कूल और कॉलेज खोलकर विद्यार्थियों को उनके घर के पास ही शिक्षा उपलब्ध करवाना है परन्तु राजस्थान की भाजपा सरकार पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा खोले गए कॉलेजों को बन्द करने जा रही है।  मीडिया में भाजपा सरकार द्वारा तर्क दिए जा रहे हैं कि कुछ कॉलेजों की इमारतें अभी तैयार नहीं हैं। हमारी सरकार ने 303 कॉलेज खोले जिनमें से करीब 250 कॉलेजों की इमारतों का निर्माण कार्य चल रहा है। यह तो कॉमन सेंस की बात है कि कॉलेज की घोषणा होने के बाद ही इमारत बनेगी। हमारी सरकार के दौरान कोविड से करीब 2 साल तो निर्माण कार्य ही अटके रहे। इन कॉलेजों में पढ़ाने के लिए आरपीएससी के माध्यम से 2000 से अधिक सहायक प्रोफेसरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई। अस्थायी आधार पर विद्या संबल योजना के तहत गेस्ट फेकल्टी लगाकर पढ़ाई करवाई जा रही थी। गांवों के पास ही नए कॉलेज खोलने का ही नतीजा था कि राजस्थान में पहली बार कॉलेज में पढ़ने वाली लड़कियों की संख्या लड़कों से अधिक हो गई थी और ड्रॉप आउट रेट कम हुआ था। प्रधानमंत्री विधानसभा चुनाव में गारंटी देकर गए थे कि हमारी सरकार की किसी योजना को बंद या कमजोर नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार में पता नहीं ऐसे कौन लोग हैं जो  छवि खराब करने के लिए ऐसे फैसले कर रहे हैं जिससे ये संदेश जाए कि राजस्थान की भाजपा सरकार मोदी की गारंटी की हवा निकाल रही है और जनता का अहित करने वाले फैसले कर रही है।

होटल आमेर क्लार्क में बोले सीएम- भाजपा का संकल्प पत्र मोदी की गारंटी
जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने होटल क्लार्क आमेर में भाजपा के संकल्प पत्र के बारे ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र जनता की ओर से तैयार किया गया विजन है। यह पूरा होने की गारंटी है, यह चुनाव मोदी की गारंटी का चुनाव है, पहले भी 2014 और 2019 में जो कहा उसे पूरा किया है। विपक्षी घमंडी है उसके पास न विजन है और न विकास है। भारत आज विश्व की 5वी अर्थव्यवस्था है। मोदी जी 24 कैरेट सोने की तरह है। जो कहते है उसे पूरा करते है। राजस्थान में 100 दिन में पेपरलीक पर जो कार्यवाही की गई वो ऐतिहासिक है। मोदी जी की सरकार ने 3 करोड़ गरीब परिवारों को घर दिया है। भाजपा के संकल्प पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें विकास का लक्ष्य है। सड़क, रेल और चिकित्सा में ऐतिहासिक काम होंगे। कांग्रेस का घोषणा पत्र है, जबकि भाजपा का संकल्प पत्र है। हमने 45 फीसदी वादे पूरे कर दिए  है। पानी, बिजली और कानून व्यवस्था को लेकर फैसले किए है। हम इस संकल्प पत्र को मजबूत करके 25 सीटों पर जीत दर्ज करेंगे ।

BJP Menifesto : घोषणा पत्र का नाम मोदी की गारंटी, 3 करोड़ गरीब परिवारों को घर, 70 साल से ज्यादा उम्र वाले लोगों का 5 लाख तक का फ्री इलाज
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। भाजपा ने इस घोषणा पत्र का नाम मोदी की गारंटी रखा है। भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली स्थित मुख्यालय से इसे जारी किया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस संकल्प पत्र को जारी किया है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेेन्द्र मोदी, राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहे।

घोषणा पत्र के मुख्य बिन्दु

70 साल की अधिक उम्र वाले लोगों का 5 लाख तक का फ्री इलाज

पेपर लीक के खिलाफ कानून बनाएंगे

3 करोड़ गरीब परिवारों का पक्का घर बनवाने की गारंटी

मुफ्त राशन 5 साल तक जारी रहेगा

राष्ट्रीय न्यूनतम वेतन की समीक्षा की जाएगी

3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाएंगे

किसान सम्मान निधि जारी रहेगी

फसलों का न्यूनतम समर्थन मुल्य में वृद्धि करेंगे

पर्यटन में रोजगार के अवसर बढ़ाएंगे

पाइप से हर घर में सस्ती रसोई गैस देंगे

मुद्रा लोन की लिमिट 20 लाख करेंगे

गांव की महिलाएं ड्रोन पायलट बनेंगी

आत्मनिर्भरता के लिए ग्रीन एनर्जी पर जोर देंगे

आयुष्मान योजना में ट्रांसजेडर भी शामिल होंगे

हर घर नल से जल योजना का होगा विस्तार

स्वनिधि योजना का गांवों तक होगा विस्तार

मछुआरों के लिए बीमा योजना

समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी

वंदे भारत ट्रेनों का विस्तार होगा

गौरतलब हैं कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणा पत्र के लिए 27 सदस्यों की राजनाथ सिंह के नेतृत्व में एक कमेटी बनायी थी। इस कमेटी की संयोजक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण है।

मोदी की गारंटी सिर्फ जुमलेबाजी, हमने कई राज्यों में गारंटी पूरी की : डोटासरा
जयपुर। पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने कांग्रेस के वचनपत्र में शामिल गारंटियों को देश में इंडी गठबंधन की सरकार बनते ही पूरा करने का दावा किया और मोदी की गारंटी को सिर्फ जुमलेबाजी करार दिया।

पीसीसी मुख्यालय पर मीडिया से बात करते हुए डोटासरा ने कांग्रेस न्याय पत्र में शामिल घोषणाओं के बारे में जानकारी दी। राजस्थान के परिपेक्ष्य में घोषणाओं की जानकारी देते हुए कहा कि हमने उन योजनाओं को शामिल किया है, जिनसे आम आदमी लाभान्वित होगा। इसमें असंगठित कार्मिक, नरेगा श्रमिक, महिलाएं, युवा, किसान सभी वर्ग के लिए घोषणाएं शामिल की गई हैं। इंडी गठबंधन सरकार बनते ही इन योजनाओं को हम लागू करेंगे। हमने घोषणा पत्र में सभी वर्गों को गारंटी दी है। एससी, एसटी, आदिवासी वर्ग के लोगों को उनका योजनाओं में कानूनी हक दिलाएंगे। पार्टी घोषणा पत्र में न्याय के 5 प्रमुख बिंदुओं पर हमारी घोषणाएं आधारित हैं। नारी न्याय में महिलाओं को हर साल एक लाख रुपए देंगे। हर वर्ग को हिस्सेदारी देने का काम हम करेंगे। हमारी और मोदी की गारंटी में फर्क है। हमने यूपीए सरकार में फ़ूड सिक्योरिटी एक्ट, नरेगा, आरटीआई गारंटी जैसे कानून बनाए और लागू किए। इनकी गारंटी जुमला साबित हुई है। सीएम के पास पर्ची आती है तो कुछ बोलते हैं। गजेन्द्र शेखावत खुद ही अपने पैसों से होर्डिंग लगाकर और 10-15 कार्यकर्ताओं के साथ प्रचार कर रहे हैं और लोग उन पर हंस रहे हैं।

ईआरसीपी पर इनका एमओयू आज तक सामने नहीं आया। कालाधन आज तक नहीं आकर जुमला बना हुआ है। मोदी अपने और अपनी पार्टी के नेताओं को ईमानदार बताकर सबको भृष्ट बताते हैं। इलेक्टोरल बॉन्ड घोटाले पर सुप्रीम कोर्ट ने खिंचाई की है। ईडी, सीबीआई के छापे से डराकर व्यापारियों से चंदा लिया है। हालात ये सामने आए हैं कि कंपनी की कमाई की तुलना में चंदा बहुत ज्यादा सामने आया है। किसानों को एमएसपी पर दी गारंटी फेल हो गई। हमने तेलंगाना, कर्नाटक सरकार में जो गारंटी दी, वो हमने पूरी करके दिखाई। हिमाचल में ओपीएस की गारंटी, अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की गारंटी पूरी कर दी। राजस्थान की सरकार ने 10 गारंटी दी थी। वो 10 गारंटी हमने ही पूरी कर दी थी। सिलेण्डर दाम, नरेगा और शहरी रोजगार गारंटी, कामधेनु पशुधन योजना, चिरंजीवी, इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना की गारंटी को हमने पहले ही पूरा कर दिया था। इसलिए हमारी कांग्रेस का वचनपत्र की गारंटी पर लोगों को भरोसा है। मोदी तो झूठे भाषण देकर चले जाते हैं लेकिन पूरा नहीं कर पाते। महिलाओं को आरक्षण पर कानून पास कर दिया, लेकिन आज तक लागू नहीं किया। ये 400 पार की बात इसलिए करते हैं कि इन्हें संविधान बदलना है। आगे चुनाव ही नहीं कराना चाहते हैं। डोटासरा ने कहा कि मोदी की गारंटी काठ की हांडी जैसी है, जो बार बार नहीं चढ़ेगी। भाजपा की सभाओं की तुलना में राष्ट्रीय नेताओं की कम सभा पर कहा कि हमारे नेताओं की भी खूब सभाएं हो रहीं हैं और आगे भी होने वाली हैं। गठबंधन पर लेटलतीफी के सवाल पर कहा कि लोकतन्त्र को बचाने के लिए हमने इंडिया गठबंधन के तहत सभी पार्टियों को जोडकर लडाई शुरू की है। बांसवाडा में आलाकमान ने जनहित में काफी सोच समझकर फैसला लिया है। इंडी गठबंधन के तहत सामूहिक प्रयास से हम सीटें जीतेंगे। केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र शेखावत पर हमला बोलते हुए कहा कि उनको ईआरसीपी पर कुछ बोलने का हक नहीं है। वो आज तक एमओयू सार्वजनिक नहीं कर सके। उनके क्षेत्र में कांग्रेस मजबूत हुई है। भाजपा की नीतियों से निराश लोग अब कांग्रेस की नीतियों में भरोसा जता रहे हैं। कई सीटों पर कांग्रेस मजबूत स्थिति में है।

राजस्थान में 3 सीटों पर गठबंधन के सवाल पर कहा कि बडे लक्ष्य को हासिल करने के लिए छोटे मोटे स्वाद छोड़ने पड़ते हैं,इसलिए हमने समान विचारधारा वालों को गठबंधन में साथ लिया है। हनुमान बेनीवाल भी भाजपा विचारधारा के विरोधी हैं और किसानों के हक की लडाई के लिए हमारे साथ आना चाह रहे थे तो हम साथ क्यों नहीं लेंगे। मोदी ओबीसी वर्ग, सेना और अन्य लोगों के नाम का दुरूपयोग करके राजनीति हासिल की है। पहले चुनाव में खुद को गरीब ओबीसी बताकर प्रचार करते थे। चाय वाले तक को नहीं छोड़ा।

ईआरसीपी प्रोजेक्ट से मोदी की गारंटी पूरी हुई : सीपी जोशी
जयपुर। ईआरसीपी प्रोजेक्ट के समझौते को लेकर भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने बीजेपी ऑफिस में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में इस प्रोजेक्ट को मूर्त रूप देने का वादा किया था। यह भारतीय जनता पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र में भी था, अब यह प्रोजेक्ट दोनों राज्यों के समझौते के साथ मूर्त रूप ले रहा है। सरकार बनते ही मोदी की गारंटी है। जनता का उन पर इसीलिए अटूट विश्वास है क्योंकि जो वायदा पीएम मोदी और बीजेपी करती है उसे जल्द से जल्द पूरा करती है। मैं इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का आभार व्यक्त करता हूं।

यह प्रोजेक्ट राजस्थान की 40 प्रतिशत जनता और 25 लाख किसानों के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। 40% आबादी को पीने का पानी मिलेगा और 25 लाख किसानों को सिंचाई के लिए जल उपलब्ध होगा। इस प्रोजेक्ट के माध्यम से दो लाख 80 हजार हेक्टेयर राजस्थान की जमीन पर सिंचाई हो सकेगी। राजस्थान में पिछले 20 सालों से यह प्रोजेक्ट विवादों में था। अब राजस्थान का सर्वाधिक विकास हो सकेगा। कांग्रेस ने केवल चुनाव के वक्त वायदे किए और उन्हें चुनावी वर्ष में ही यह प्रोजेक्ट याद आया था लेकिन अब राजस्थान की 83 विधानसभा क्षेत्र में इस प्रोजेक्ट का फायदा मिलेगा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के वक्त 2004 में नदी जोड़ो योजना बनाई गई थी। लेकिन यूपीए की सरकार आते ही इस प्रोजेक्ट को बंद कर दिया गया। अब ईआरसीपी प्रोजेक्ट से पार्वती, काली सिंध और चंबल नदियों को भी जोड़ा जाएगा। साथ ही इस प्रोजेक्ट के आने से राजस्थान का भूजल स्तर भी बढ़ेगा और इंडस्ट्री को भी पानी उपलब्ध होगा जिससे प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे ।जोशी के मीडिया से बातचीत के दौरान राजस्थान के जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत और जलदाय मंत्री कन्हैया लाल मीणा व कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा भी उनके साथ मौजूद थे।

इस मौके पर डॉक्टर किरोडी लाल मीणा ने कहा कि पूर्व गहलोत सरकार के वक्त तत्कालीन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ को प्रोजेक्ट के लिए पत्र लिखा था। लेकिन उन्होंने राजस्थान को पानी देने से मना कर दिया था राष्ट्रीय स्तर की परियोजना के लिए 75% डिपेंडेबिलिटी होनी जरूरी होती है लेकिन राजस्थान की पूर्व सरकार ने इस योग्यता को पूरा ना करके प्रोजेक्ट को अटकाए रखा। प्रोजेक्ट से राजस्थान को जितना पानी मिलना था उतना ही पानी मिलेगा। यह किसानों का भाग्य खोलने का काम पीएम नरेंद्र मोदी ने किया है। अब राष्ट्रीय परियोजना में 90% परियोजना का पैसा केंद्र सरकार और राजस्थान को केवल 10% पैसा ही प्रोजेक्ट पर खर्च करना होगा। कांग्रेस ने अपनी सरकार के वक्त इस प्रोजेक्ट को लेकर गुमराह किया। लेकिन जनता उन्हें पहचान गई ।उन्होंने कहा कि क्योंकि प्रोजेक्ट से अनेक बांध जुड़ेंगे और नए बनेंगे । ऐसे में प्रोजेक्ट को पूरा होने में समय लगेगा। उन्होंने कहा कि दोसा में कुल 13 बांध है  जिनमें से पूर्व सरकार के वक्त केवल एक बांध मोरन को इस प्रोजेक्ट से जोड़ा गया था  अब रिवाइज्ड डीपीआर में सभी 13 बांध इसे जोड़े जाएंगे।