disrepair - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कहीं वाटर नहीं तो कहीं कूलर ही गायब, भीषण गर्मी में बदहाल शहर के वाटर कूलर
कोटा। दृश्य एक : शॉपिंग सेंटर में एक्सिस बैंक के पास वाटर कूलर का स्ट्रक्चर बना हुआ है। वर्ष 2018 में करीब 88 हजार रुपए की लागत से यहां वाटर कूलर लगाया गया था। अब वहां पानी के लिए टंकी तो रखी हुई है। लेकिन कूलर ही नहीं है। जिससे आमजन वहां गर्मी में ठंडा पानी पी सके।

दृश्य दो : फर्नीचर मार्केट में बड़ा भारी वाटर कूलर व्यापार संघ की ओर से लगाया गया था। जिससे यहां आने वाले लोगों को ठंडा पानी मिल सके। लेकिन वर्तमान में यह पूरी तरह की बदहाल हो चुका है। जिससे इसका पीने के पानी के रूप में नहीं विज्ञापन बोर्ड के रूप में उपयोग हो रहा है।

दृश्य तीन : गुमानपुरा में मल्टीपरपज स्कूल की चार दीवारी के सहारे एक वाटर कूलर तो लगा हुआ है। लेकिन उसकी हालत ऐसी है कि वह आमजन के लिए पीने के पानी के रूप में उपयोग नहीं आ रहा है। जिससे इसके होने न होने का फिलहाल कोई लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है।

ये तो उदाहरण मात्र हैं शहर के उन वाटर कूलरों की स्थिति बताने के लिए जिनकी वर्तमान में भीषण गर्मी पड?े पर सबसे अधिक जरूरत है। जबकि उनकी स्थिति ऐसी है कि वे उपयोग लायक ही नहीं है। ऐसे शहर में सैकड़ों वाटर कूलर हैं। जिनमें से अधिकतर चालू हालत में नहीं हैं। कहीं पानी की टंकी नहीं हैं तो कहीं पानी की टंकी है तो उसे ठंडा करने वाली मशीन ही नहीं है। कहीं टंकी और मशीन है तो पानी ठंडा नहीं आ रहा है। जिससे इस भीषण गर्मी में लोग इन वाटर कूलरों का पानी नहीं पी पा रहे हैं।शहर में गर्मी तेज पड?े और आगामी दिनों में मौसम को देखते हुए एक दिन पहले ही जिला कलक्टर ने पीने के पानी समेत छाया और लोगों को गर्मी से राहत के इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।

हर जगह बदहाली
शहर में वैसे तो जगह-जगह पर और हर थोड़ी-थोड़ी दूरी पर वाटर कूलर लगे हुए हैं। फिद्दर चाहे वह विधायक कोष से लगाए गए हों या नगर निगम के माध्यम से। किसी समाजसेवी द्वारा या स्वयंसेवी संस्थाओं और व्यापार संघों के माध्यम से लगे हों। मुख्य मार्गों पर लगे हों या धार्मिक स्थान मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा या फिर पार्क व बाजारों में लगे हों। सभी जगह लगे वाटर कूलरों में से अधिकतर बदहाली का शिकार हो रहे हैं। नए शहर के अंतिम छोर से लेकर स्टेशन तक सभी जगह पर वाटर कूलर लगे हुए हैं।

तापमान 38 डिग्री तो उबल रहा पानी
वाटर कूलर का मतलब ठंडा पानी है। लेकिन जिस तरह से शहर में अभी 38 डिग्री से अधिक तापमान चल रहा है। ऐसे में जहां नलों में व टंकी का पानी ही गर्म व उबल रहा है। वहीं इन वाटर कूलरों के चालू नहीं होने से उनका पानी भी गर्म आ रहा है। जिससे अधिकतर वाटर कूलरों का पानी पीने लायक ही नहीं है।

लगाने के बाद ध्यान ही नहीं
जानकारों के अनुसार किसी स्वयंसेवी संस्था या समाजसेवी द्वारा अपने परिजनों की स्मृति या विशेष अवसरों पर वाटर कूलर लगा तो दिए जाते हैं। जिससे कुछ समय तक तो वे सही रहते हैं। लेकिन उसके बाद उनका कोई ध्यान नहीं रखता। जिससे कभी बिजली कनेक् शन नहीं मिलने या कभी नल गायब होने, पानी नहीं मिलने या टंकी की सफाई नहीं होने समेत कई कारणों से कुछ ही समय में वे वाटर कूलर काम में लेने लायक ही नहीं रहते।

गर्मी से पहले होने चाहिए चालू
लोगों का कहना है कि वाटर कूलर का साल में सबसे अधिक उपयोग गर्मी के इन तीन महीनों में ही होता है। जब गर्मी में ही वाटर कूलर खराब या बंद हैं तो उनके होने न होने का कोई लाभ ही नहीं है। नगर निगम या संबंधित एजेंसी को गर्मी से पहले ही इनकी मेंटेनेंस करवाकर चालू हालत में करने चाहिए। जिससे गर्मी में इनका उपयोग हो सके।

दादाबाड़ी निवासी महेश खींची का कहना है कि जो भी संस्था या व्यक्ति वाटर कूलर लगवाए उसकी जिम्मेदारी है उसकी मेंटेनेंस की भी व्यवस्था करे। महावीर नगर निवासी राकेश नागर ने बताया कि गर्मी में दूर दराज से आने वाले लोग विशेष रूप से महिलाएं या मजदूर वर्ग के लोग वाटर कूलर का पानी पीते हैं। लेकिन उन्हें वर्तमान में अधिकतर जगह पर इन वाटर कूलरों का गर्म पानी पीना पड़ रहा है।

इनका कहना है
नगर निगम सीमा क्षेत्र चाहे शहर हो या कैथून तक के ग्रामेण इलाकों में करीब आठ सौ वाटर कूलर लगे हुए हैं। इनमें विधायक कोष, नगर निगम या अन्य माध्यमों से लगाए गए वाटर कूलर शामिल हैं। इनकी मेंटेनेंस का टेंडर कर दिया है। पहले सिंगल बिड आने से उसे निरस्त करना पड़ा था। दोबारा से टेंडर किया है जो एक सप्ताह के भीतर खुल जाएगा। साथ ही निगम के माध्यम से वाटर कूलरों का सर्वे कराया जा रहा है। जिनकी शिकायत आ रही है उन्हें फिलहाल निगम स्तर पर चाली किया जा रहा है। दो साल के लिए मेंटेनेंस का करीब दो करोड़ रुपए से अधिक का टेंडर किया गया है।
- सचिन यादव, अधिशाषी अभियंता(विद्युत), नगर निगम कोटा

खस्ताहाल सड़क पर उड़ रही धूल, राहगीर परेशान
अरनेठा। कस्बे के बस स्टॉप से वेल्डिंग मशीन इलाके तक बनी लिंक सड़क बुरी तरह जर्जर हो रही है। दो साल से यह सड़क की बदहाली का शिकार हो रही है। खस्ताहाल इस रोड पर दिनभर धूल उड़ती रहती है। जिससे क्षेत्र के दर्जनों गांव के ग्रामीण परेशान हैं। धूल उड़ने से लोगों को सांस की बीमारी से ग्रसित हो रहे है। रामचंद्र महावर ने बताया पिछले 2 साल से सड़क की सूध तक नहीं ली जा रही है। मात्र 1 किलोमीटर की मेगा हाइवे की लिंक सड़क है जिसने दर्जनों गांव के ग्रामीणों को परेशान कर रखा है। वर्तमान में रेलवे फाटक गेट नंबर 120 पर ओवर ब्रिज का कार्य चल रहा है जिसने सड़क की दुर्दशा और ज्यादा खराब कर दी है। लगातार आवाजाही होने के कारण पूरे दिन भर रास्ते पर धूल मिट्टी उड़ती रहती है जिसे आने-जाने व्यक्तियों को सांस लेने में भी असुविधा महसूस होती है। लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। जिम्मेदारों को जल्द सड़क पर उचित कार्रवाई करनी चाहिए ताकि दर्जनों गांव के ग्रामीण परेशान ना हो।

राहगीरों का दर्द
पिछले 2 साल से सड़क खस्ताहाल हो रही हैं। आमजन बुरी तरह परेशान हैं। मेगा हाइवे की लिंक सड़क होने के कारण लगातार इससे ही आना जाना रहता हैं। अनेक बार सड़क पर यात्री गिरकर घायल हो गए हैं। जर्जर सड़क को जल्द से जल्द ठीक करने की आवश्यकता हैं।
- जसवंत सैनी, ग्रामीण अरनेठा

इन गांवों के हजारों लोगों को है परेशानी
अरनेठा, श्रीपुरा, जलोदा,छावच ,छोड़ेदा, मेनोली, भिंडी,जयस्थल, करवाला  की झोपड़िया, कोडक्या बालाजी, आदि गांवों के करीब 11 हजार चार पहिया एवं तीन पहिया साधन 24 घंटे में इस रास्ते से गुजरते हैं। हजारों ग्रामीण इस सड़क से गुजरते है। जो खराब सड़क के कारण परेशान है। ऐसे में इसका ठीक होना अत्यंत आवश्यक हैं।
- पारी बाई माली,अरनेठा

सड़क ठीक करने को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग को पहले भी पत्र लिख चुके हैं। दोबारा लेटर भेजा जाएगा।
- बजरंगलाल मेघवाल, सरपंच अरनेठा

खराब हो रही सड़क को ठीक करने का प्रयास किया जाएगा।
- राजकुमार, ओवर ब्रिज निर्माण कंपनी सुपर वाइजर

ये सड़क अभी किसी भी स्कीम में स्वीकृत नही हैं। मुझे इसका लेटर भेजवा दे।  ताकि रिकॉर्ड में ले लेंगे।
- वीके जैन, एसई पीडब्ल्यूडी विभाग बूंदी

लापरवाही: दस साल से सड़कें बदहाल, आमजन परेशान
घाट का बराना। कस्बे से होकर गुजर रहे कोटा दौसा मेगा हाइवे से ग्रामीण इलाकों ग्राम पंचायत घाट का बराना के कोटडी और गोहाटा गांव को जोड़ने वाली सड़कें बदहाल हो चुकी है। जिससे ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। सड़कें तो गड्ढों में तब्दील हो गई है। जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। आए दिन ग्रामीण, विद्यार्थी व वाहन चालक हादसों के शिकार हो रहे है। सबसे हैरत की बात तो यह है कि विगत दस सालों में ये खस्ताहाल है लेकिन जिम्मेदार कुंभकर्णी नींद निकाल रहे है।

जानकारी के अनुसार गोहाटा ग्राम को मेगा हाइवे से जोड़ने वाली सम्पर्क सड़क के डामर उखड़ने से बड़े-बड़े गड्ढ़ो हो पड़ गए है। जिसके कारण ग्रामीणों को परेशान होना पड़ा रहा है। कोटा दौसा मेगा हाइवे से लबान गांव में गोहाटा को जोडने वाली करीब तीन किलोमीटर लंबी संपर्क सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो चुकी है जिसके कारण ग्रामीणों को परेशान होना पड़ रहा है। आए दिन ही सड़क पर हो रहे गड्ढों में मोटर साइकिल चालक गिरकर घायल हो जाते हैं। वही गोहाटा  पंचायत से जुड़े गांव के ग्रामीणों को भी आने जाने में परेशानी होती है। ग्रामीण सूर्य प्रकाश, भरत मीणा, देवा लाल गुर्जर व कोटा खुर्द निवासी नहर अध्यक्ष शंभूदयाल मीणा ने बताया कि सरकार द्वारा लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं करवाने के कारण सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो चुकी है और आवागमन में परेशानी होने से ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र सड़क  की मरम्मत मांग की है।

क्षेत्रवासियों की पीड़ा
क्षेत्र में गोहाटा गांव में स्थित गुहा माता जी के नवरात्रि के समय कोटा बूंदी,बारां, झालावाड़ सहित हाड़ौती  से श्रद्धालु आते है परन्तु वर्षों से ग्रामीणों की मांग के बावजूद सड़क की मरम्मत नही की गई जिसके चलते सड़क पर निकलना मुश्किल हो गया। आवाजाही करने वाले श्रद्धालु परेशान हो रहे है।
- दिनेश व्यास, देहीखेड़ा व्यापार मंडल अध्यक्ष।

सड़क की मरम्मत हुए करीब दस वर्ष हो हो गए है। गड्ढों के कारण आए दिन ही मोटरसाइकिल सवार असंतुलित होकर गिरने से चोटिल हो रहे है परन्तु प्रशासन मौन है।
- देव लाल गुर्जर समाजसेवी गोहाटा।

क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को वर्षों से सड़क की मरम्मत के लिए गुहार लगा रहे है परन्तु कोई समाधान नही हुआ है। मरीजों व गर्भवती महिलाओं को लाते ले जाते वक्त खासी परेशानी आती है।
- भरत मीणा, ग्रामीण।

इनका कहना है
सड़क की मरम्मत के प्रस्ताव मुख्यालय पर भिजवा रखे स्वीकृति मिलते ही जल्द सड़क की मरम्मत करवा दी जाएगी।
- रामरतन नारानिया, सहायक अभियन्ता पीडब्लूडी खण्ड लाखेरी