demostic tourist - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

हवामहल स्मारक : मुख्य भाग की तरफ टिकट व्यवस्था हो तो और बढ़ सकती है पर्यटक संख्या
जयपुर। हवामहल स्मारक में इस समय पर्यटकों की अच्छी तादाद देखी जा रही है। जून , 2024 में 64,104 पर्यटकों ने स्मारक विजिट की। वहीं इस बार जून, 2025 में इनकी संख्या बढ़कर 95,370 पहुंच गई। यानि कहा जाए तो 31,266 पर्यटक अधिक आए। इन आंकड़ों में खासकर भारतीय पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। पर्यटन विशेषज्ञों का मानना है कि अगर विभाग कोशिश करें तो यहां आने वाले सैलानियों की संख्या और अधिक बढ़ सकती है। अभी पर्यटक त्रिपोलिया गेट की ओर से स्मारक में आते हैं। कई पर्यटक बड़ी चौपड़ से मुख्य भाग को देख चले जाते हैं।

पर्यटन से जुड़े लोगों का कहना है कि हवामहल स्मारक की खूबसूरती और मुकुट के समान दिखाई देने वाला इसका मुख्य भाग पर्यटकों को अधिक आकर्षित करता है। दूसरे राज्यों और विदेशों से आने वाले कई पर्यटक बड़ी चौपड़ की ओर मुकुट के आकार के मुख्य भाग की ओर से केवल फोटो क्लिक कर आगे चले जाते हैं। ऐसे में अगर इस ओर पुरातत्व विभाग की ओर से कोई सूचना पट्ट या प्रवेश टिकट की कोई व्यवस्था की जाए तो यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में और अधिक इजाफा हो सकता है।

इनका कहना...
पर्यटकों के लिए हवामहल स्मारक के मुख्य भाग की ओर भी प्रवेश टिकट व्यवस्था होनी चाहिए। क्योंकि कई पर्यटक केवल स्मारक के मुख्य भाग को देखकर ही आगे निकल जाते हैं। वे भी स्मारक के अंदर आकर इसकी खूबसूरती को निहारेंगे तो वाकई यहां पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
-संजय कौशिक, पर्यटन विशेषज्ञ

यहां पर्यटकों की संख्या में और अधिक बढ़ोतरी करनी है तो विभाग को हवामहल स्मारक के मुख्य भाग की ओर से भी पर्यटकों के लिए टिकट आदि की व्यवस्था करनी चाहिए। क्योंकि कई पर्यटक इसके मुकुट के आकर जैसे दिखने वाले मुख्य भाग को देखकर ही चले जाते हैं।
-मदन सिंह, पर्यटन विशेषज्ञ

प्रदेश में देसी और विदेशी पर्यटकों की अनुमानित संख्या दस करोड़ से अधिक
जयपुर। प्रदेश के किले-महलों ने देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में अपनी पहचान बनाई है। इसका नतीजा है कि प्रदेश में इस साल सितम्बर तक आने वाले देसी और विदेशी पर्यटकों की अनुमानित संख्या दस करोड़ से अधिक है। राजस्थान राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर इस साल 11वें से 7वें पायदान आ चुका है। पर्यटन विभाग की निदेशक डॉ. रश्मि शर्मा का कहना है कि पर्यटन विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व और निर्देश व राज्य सरकार की कुशल पर्यटन नीतियों के कारण ही मार्केटिंग टीम यह उपलब्धि हासिल कर सकी।

डॉ. शर्मा ने कहा कि राजस्थान पर्यटन विभाग की ओर से घरेलु पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, अमृतसर, चैन्नई, बेंगलूरू, हैदराबाद, वड़ोदरा, गोवा, लखनऊ, अहमदाबाद, सूरत, भुवनेश्वर, गुवाहटी, चंडीगढ़, पटना व जयपुर सहित देश के 18 हवाई अड्डों की 289 साइट्स पर इंटरनेशल व डॉमेस्टिक टर्मिनल्स पर एयरपोर्ट ब्रान्डिंग की गई। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी प्रदेश पर्यटन के आॅफिशियल अकाउन्ट को लोगों ने काफी फॉलो किया। उन्होंने कहा कि हाल ही विभाग की ओर से लॉन्च की गई प्रमोशनल फि ल्मों ‘रोमान्स आॅफ  राजस्थान’ को इंस्टाग्राम पर 7 मिलियन व ‘लगे कुछ अपना सा’ को 5.7 मिलियन व्यू मिले। देश के प्रमुख 24 शहरों में राजस्थान पर्यटन की प्रमोशनल फिल्में मल्टी फ्लैक्स, सिनेमाघरों में तकरीबन 1000 स्क्रीन्स पर दिखाई गई।