rockets - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मणिपुर बम हमला: महिला समेत दो ग्रामीण गंभीर घायल, सर्च ऑपरेशन जारी
इंफाल। मणिपुर में बिष्णुपुर जिले के फागकचाओ इखाई के न्गानुकॉन में सोमवार सुबह हुए दोहरे विस्फोट में दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस के अनुसार, घायलों की पहचान सैतोन मखा लीकाई के सोइबम सनतोंबा सिंह और सैतोन हैयाइकोन मानिंग लीकाई की नोंगथोंबम इंदुबाला देवी के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि बिष्णुपुर जिले के फौगाकचाओ इखाई पुलिस स्टेशन के अंतर्गत सैतोन ग्राम पंचायत के न्गानुकॉन वार्ड संख्या 7/8 के सलाम मणि सिंह के एक खाली पड़े घर में एक विस्फोटक उपकरण में विस्फोट हुआ। यह घर तीन मई, 2023 से खाली पड़ा है, जब ग्रामीणों पर चुराचंदपुर जिले के कुकी उग्रवादियों और भीड़ ने हमला किया था।

कुकी उग्रवादियों द्वारा ग्रामीणों पर रॉकेट और बमों से हमला किये जाने के कारण बिष्णुपुर जिले के केइबुल लामजाओ स्थित राहत शिविर और आसपास के इलाकों में अभी भी लोग रह रहे हैं। इससे पहले, जब सरकार ने बिष्णुपुर जिले में विस्थापित लोगों को पुनस्र्थापित करने का प्रयास किया था, तब भी कुकी उग्रवादियों ने रॉकेट और बम दागे थे।

बताया जा रहा है कि यह हमला उस समय हुआ, जब सुरक्षा बलों ने चुराचांदपुर जिले के हेंगलेप पुलिस स्टेशन के अंतर्गत सेजांग गांव से 40 किलोग्राम वजन के दो मध्यम आकार के रॉकेट, देसी डबल बैरल बंदूकें और 100 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किये, जिन पर कुकी उग्रवादियों द्वारा आतंकवादी गतिविधियों में इस्तेमाल किये जाने का संदेह है। यह हमला चुराचंदपुर जिले के हेंगलेप पुलिस स्टेशन के अंतर्गत लांचिंचगमानबी गांव के चिंगफेई गांव से किया गया था।

इससे पहले एक अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने लगभग तीन किलोग्राम वजन का एक आईईडी भी बरामद किया था। इस बीच, पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों ने रविवार को बिष्णुपुर और इम्फाल पश्चिम जिलों में दो अलग-अलग अभियानों में दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया।

पाकिस्तान ने अफगान इलाके में मस्जिद पर दागे रॉकेट, 8 लोगों की हत्या
लाहौर। पाकिस्तान की ओर से हाल ही में अफगानिस्तान पर की गई एयरस्ट्राइक के बाद से दोनों देशों में खूनी खेल चल रहा है। दोनों ओर से सेनाएं एक दूसरे की सीमा में घुसकर लोगों को मार रही हैं। पाकिस्तान और अफगानिस्तान में पिछले कुछ दिनों से जिस तरह के हालात है, उससे एक नए युद्ध की आशंका को नकारा नहीं जा सकता है। इसी बीच, सोमवार को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के 8 लोगों की हत्या कर दी, जबकि 13 नागरिक घायल बताए जा रहे हैं।

मस्जिद पर किए हमले
पाकिस्तान लगातार अफगानिस्तान पर हमले कर रहा है। शनिवार को भी पाकिस्तान ने पंक्तियां में एक मस्जिद पर मोर्टार दागा, जिसमें 3 लोगों की जान चली गई. अफगान के कई नागरिकों ने अंतरराष्ट्रीय दखल की मांग की है। उनका कहना है कि पाकिस्तान की ओर से लगातार नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा है।

तालिबान ने दो चौकियों पर किया कब्जा
रिपोर्ट के मुताबिक, तालिबान के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि डूरंड लाइन पर दोनों ओर से हिंसक झड़प हो रही है। तालिबान ने पाकिस्तानी सेना की दो चौकियों पर कब्जा कर लिया है। तालिबानी सैनिकों ने भारी हथियारों का इस्तेमाल कर डूरंड लाइन पर मौजूद पाकिस्तानी सेना की कई चौकियों को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान पाकिस्तानी सेना के 19 सैनिकों की मौत हो गई और बाकी भाग खड़े हो गए।  तालिबानी लड़ाके गोजगढ़ी, माटा सांगर, कोट राघा और तरी मेंगल इलाकों में घुस गए हैं और जमकर गोलीबारी कर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तानी सेना ने कहा कि उसने खुर्रम और उत्तरी वजीरिस्तान में घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम कर दिया है।

डूरंड लाइन क्रास कर रहे तालिबानी लड़ाके
अफगान के तालिबानी लड़ाके डूरंड लाइन क्रॉस कर पाकिस्तान में दाखिल हो चुके हैं और पाकिस्तान फौज की चौकियों को निशाना बना रहे हैं। चौकियों पर गोले बरसाए जा रहे हैं। दरअसल, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच 2640 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा का नाम डूरंड रेखा है। यह रेखा पश्तून जनजातीय इलाके से होकर दक्षिण में बलूचिस्तान के बीच से होकर गुजरती है। इस तरह यह पश्तूनों और बलूचों को दो देशों में बांटते हुए निकलती है। इसे दुनिया की सबसे खतरनाक सीमा भी माना जाता है।

गाजा से इजरायल में दागे गए कई रॉकेट
गाजा पट्टी। गाजा पट्टी से इजरायल की ओर कई रॉकेट दागे गए है। आरआईए नोवोस्ती ने यह जानकारी दी है।

इजरायली सेना ने कहा कि तेल अवीव में रॉकेट हमलों की चेतावनी देने वाला सायरन बजाया गया। इसके अलावा, देश के मध्य भाग में भी सायरन की आवाज सुनाई दी गई।