Gaza - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा, बोलें-परमाणु हथियारों को लेकर ईरान के साथ बातचीत जारी, शांति बोर्ड का सदस्य बनने पर सहमति
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच (एजेंसी) इस बात की संभावनाओं का पता लगाने के लिये जारी रहेगी कि क्या परमाणु हथियारों को लेकर कोई समझौता किया जा सकता है। यह बयान उन्होंने व्हाइट हाउस में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बंद कमरे में हुई बैठक के तुरंत बाद दिया।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल पर पोस्ट में कहा, मैंने अभी-अभी इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू और उनके प्रतिनिधियों से मुलाकात पूरी की है। ईरान के साथ जारी रखने के अलावा कोई निर्णायक सहमति नहीं बनी, ताकि यह देखा जा सके कि कोई समझौता संभव है या नहीं। यदि समझौता हो सकता है, तो मैंने प्रधानमंत्री को बताया कि यही मेरी प्राथमिकता होगी। यदि ऐसा नहीं हो पाता, तो हमें देखना होगा कि आगे क्या परिणाम निकलता है।

उन्होंने कहा, बैठक में गाजा और पूरे क्षेत्र में हो रही प्रगति पर भी चर्चा हुई। नेतन्याहू बुधवार सुबह व्हाइट हाउस के दक्षिणी लॉन से होते हुए पहुंचे और बिना किसी संवाददाता सम्मेलन या आधिकारिक बयान के रवाना हो गये। दोनों नेताओं के बीच यह ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के दौरान सातवीं मुलाकात थी, जो करीब तीन घंटे तक चली। बैठक से पहले नेतन्याहू ने अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात की और औपचारिक रूप से शांति बोर्ड का सदस्य बनने पर सहमति दी, जिसे इजरायली संसद में विवादास्पद पहल बताया जा रहा है।

अमेरिका रवाना होने से पहले नेतन्याहू ने कहा था कि वह राष्ट्रपति ट्रंप के समक्ष ईरान से (एजेंसी) के सिद्धांतों को रखेंगे, जो न केवल इजरायल बल्कि पश्चिम एशिया में शांति और सुरक्षा चाहने वालों के लिए अहम हैं। नेतन्याहू के कार्यालय के अनुसार, वह चाहते हैं कि (एजेंसी) में ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम पर सीमाएं लगायी जाएं और हमास तथा हिजबुल्लाह जैसे संगठनों से उसके संबंधों में कटौती शामिल हो।

राष्ट्रपति ट्रंप ने मंगलवार को फॉक्स बिजनेस नेटवर्क को दिए साक्षात्कार में कहा था, समझौता अच्छा होना चाहिए। कोई परमाणु हथियार नहीं, कोई मिसाइल नहीं। इस बीच, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने तेहरान में 1979 की इस्लामी क्रांति की 47वीं वर्षगांठ के अवसर पर कहा कि पश्चिम द्वारा खड़ी की गयी अविश्वास की दीवार अमेरिका के साथ परमाणु (एजेंसी) में बाधा बन रही है। उन्होंने दोहराया कि ईरान अत्यधिक मांगों और आक्रामकता के आगे कभी झुकेगा नहीं। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने रूस टुडे से कहा कि उन्हें विश्वास है कि ईरान और अमेरिका जुलाई 2015 में हुए संयुक्त व्यापक कार्ययोजना (जेसीपीओए) से भी बेहतर परमाणु समझौता कर सकते हैं, लेकिन ईरान अपने मिसाइल कार्यक्रम या क्षेत्रीय गठबंधनों पर बातचीत नहीं करेगा।

अमेरिका और ईरान ने शुक्रवार को ओमान की राजधानी मस्कट में अप्रत्यक्ष (एजेंसी) की थी, ऐसे समय में जब दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है और अमेरिका ने ईरान के पास सैन्य तैनाती बढ़ा दी है। राष्ट्रपति ट्रंप ने मंगलवार को यह भी कहा था कि यदि (एजेंसी) विफल होती है तो वह ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई के लिए पश्चिम एशिया में दूसरा विमानवाहक पोत स्ट्राइक ग्रुप भेजने पर विचार कर रहे हैं।

इजरायल की मांग के बावजूद अपने हथियार नहीं डालेंगे फिलिस्तीन के विरोधी गुट, इजरायली पीएम ने दोहराई हमास के निरस्त्रीकरण की बात
गाजा। फिलिस्तीन के विरोधी गुटों ने इजरायल की मांग के बावजूद अपने हथियार अपने पास रखने का फैसला किया है। फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद (पीआईजे) ने बुधवार को यह जानकारी देते कहा सभी विरोधी गुटों के बीच सहमति है कि वे फिलिस्तीनी लोगों के हथियार अपने पास ही रखेंगे।

पीआईजे के उप-महासचिव मोहम्मद अल-हिन्दी ने एक बयान में कहा, विरोधी गुटों के बीच आम सहमति है कि हम फिलिस्तीनी लोगों के हथियार अपने पास रखेंगे। हमने इन हथियारों के इस्तेमाल के संबंध में मध्यस्थों के साथ अपना लचीलापन साझा किया है।

पीआईजी के इस बयान से पहले इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने गाजा में एक बार फिर सैन्य कार्रवाई करने का अंदेशा देते हुए कहा था कि अगर हमास अपने हथियार नहीं छोड़ता, तो वे उसे खत्म करेंगे।

इससे पूर्व, इजरायल के प्रधानमंत्री बेन्जमिन नेतन्याहू ने अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ से मुलाकात के दौरान हमास के निरस्त्रीकरण की बात दोहराई थी और कहा था कि गाजा के पुनर्निर्माण से पहले युद्ध के उद्देश्यों को पूरा किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि पीआईजे गाजा का दूसरा सबसे बड़ा सैन्य समूह है। इससे पहले हमास भी कह चुका है कि अगर इजरायल अपना कब्जा खत्म कर देता है तो वह भी अपने हथियार डाल देगा।

भारत के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस को दी 200 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी, सामने आई चौकाने वाली वजह
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कुछ समय सभी देशों पर ट्रेरिफ लगा रहे हैं, इससे पहले उन्होंने भारत को भी 200 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी दी थी। इसी बीच अब ट्रंप ने फ्रांस के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए फ्रेंच वाइन और शैंपेन पर 200 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी दी है। बता दें कि यह चेतावनी फ्रांस द्वारा ट्रंप के प्रस्तावित ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में शामिल होने से इनकार करने के बाद सामने आई है।

मीडिया से रूबरू होते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, अगर फ्रांस ने दुश्मनाना रवैया अपनाया तो भारी टैरिफ लगाया जाएगा। डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया कि इससे फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को बोर्ड में शामिल होने पर मजबूर होना पड़ सकता है। जानकारी के अनुसार, इस विवाद को और हवा तब मिली जब ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर मैक्रों का एक निजी संदेश साझा किया। बता दें कि संदेश में ग्रीनलैंड को लेकर असहमति जताई गई थी और दावोस में G7 नेताओं के साथ मुलाकात का प्रस्ताव भी रखा गया था।

दक्षिणी गाजा में इजरायली गोलीबारी में 3 फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत, बचाव राहत कार्य जारी
गाजा। दक्षिणी गाजा में इजरायली गोलीबारी में रविवार को तीन फिलिस्तीनियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। इस बात की पुष्टि फिलिस्तीनी चिकित्सा ने की। सूत्रों ने बताया कि 15 वर्षीय अला अल-दीन अशरफ खान यूनिस के दक्षिण में जोरात अल-लुत इलाके में इजरायली गोलीबारी में मारे गए।

उन्होंने आगे बताया कि फादी सलाह राफा के उत्तर-पश्चिम में इजरायली गोलीबारी में मारे गए और उनके शव को खान यूनिस के नासिर अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इजरायली ड्रोन ने उस क्षेत्र पर गोलीबारी की, जहां से इजरायली सेना युद्धविराम समझौते के तहत पीछे हट गई थी, जिससे सलाह की मौत हो गई।

इससे पहले राफा तट पर मछली पकड़ते समय इजरायली नौसेना बलों द्वारा चलाई गई गोली से 32 वर्षीय मछुआरे अब्दुल रहमान अल-कान की मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि गोली उनके सिर में लगी और उनके शव को नासिर अस्पताल ले जाया गया।

इजरायली सेना प्रमुख अमीर की चेतावनी, बोलें-पीली रेखा है गाजा-इजरायल की नई सीमा, भूल से भी मत करना पार वरना....
यरुशलम। इजरायली सेना प्रमुख आयल अमीर ने रविवार को कहा कि नयी बनायी गयी 'येलो लाइन' इजरायली गाजा पट्टी की नयी सीमा रेखा है। हाल ही में दो माह पहले 10 अक्टूबर को संघर्ष विराम के बावजूद इजरायली सेना ने गाजा के कुछ हिस्से पर अपना नियंत्रण बनाए रखा है। इस हिस्से की सीमा को ही 'पीली रेखा' कहा जा रहा है। आयल अमीर ने गाजा में बैत हनून और जबलिया के दौरे के दौरान कहा, पीली रेखा एक नयी सीमा रेखा है, जो हमारे समुदायों के लिए एक रक्षा पंक्ति और परिचालन गतिविधि की रेखा के तौर पर काम करती है।

इसके आगे उन्होंने कहा कि सेना ने गाजा पट्टी के बड़े हिस्सों पर नियंत्रण कर लिया है और इजरायली सेना उन इलाकों में बनी रहेगी। आयल अमीर ने कहा कि सेना हमास को खुद को फिर से स्थापित करने की अनुमति नहीं देगी और अचानक हमले के परिदृश्यों के लिये तैयारी कर रही है। इसे उन्होंने सेना की आने वाली कई वर्षाें  की योजना का एक मुख्य आधार बताया।

इसके आगे इजरायली सेना प्रमुख आयल अमीर ने कहा, जब तक गाजा में आखिरी मृत बंधक, पुलिस अधिकारी रैन ग्विली के अवशेषों को घर नहीं लाया जाता, तब तक मिशन पूरा नहीं होगा। हमास ने ग्विली के अलावा सभी 20 जीवित बंधकों और 27 मृत बंधकों के शवों को लौटा दिया है। इस दौरान इसरायली सैनिकों ने दर्जनों फिलिस्तीनियों की गोली मारकर यह कहते हुए हत्या की है कि वे संदिग्ध थे जिन्होंने पीली रेखा पार की थी। गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों के आंकड़ों के अनुसार, संघर्ष विराम के बावजूद 11 अक्टूबर से इजरायली गोलीबारी में 370 से अधिक लोग मारे गये हैं। इससे अक्टूबर 2023 में इजरायल-हमास संघर्ष की शुरुआत के बाद से मरने वालों फिलिस्तीनियों की संख्या 70,360 हो गयी है।

गाजा में मरने वालों की संख्या 70 हजार के पार
यरुशलम। गाजा में युद्धविराम के बावजूद फलस्तीनियों को मारे जाने का सिलसिला रुक नहीं रहा है। इजरायली सेना की कार्रवाई में रफाह के भूमिगत ठिकाने में नौ हमास लड़ाके मारे गए। एक अन्य स्थान पर हुई फायरिंग में दो बच्चे मारे गए जबकि कई शव बमबारी से ध्वस्त हुए भवनों के मलबे से मिले हैं। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि युद्ध में मरने वालों की संख्या बढ़कर 70,100 हो गई है।

युद्धविराम के बाद भी 354 फिलिस्तीनी मारे गए

मंत्रालय ने कहा कि 10 अक्टूबर को युद्ध विराम लागू होने के बाद से इजरायली गोलीबारी में 354 फिलिस्तीनी मारे गए हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 48 घंटों में गाजा पट्टी के अस्पतालों में दो शव पहुंचे हैं, जिनमें से एक को मलबे के नीचे से बरामद कर लिया गया है। युद्ध विराम के बावजूद, फलस्तीनी क्षेत्र गहरे मानवीय संकट में है। गाजा युद्ध की शुरूआत 7 अक्टूबर 2023 को हमास द्वारा इजरायल पर किये गए हमले से हुई थी, जिसके परिणामस्वरूप 1,221 लोग मारे गये थे।

उस दिन हमास आतंकियों ने गाजा में 251 लोगों का अपहरण कर लिया। हमास ने अब तक सभी जीवित बंधकों को रिहा कर दिया है तथा 26 मृत बंधकों के अवशेष लौटा दिए हैं। बदले में, इजराइल ने अपनी हिरासत में बंद लगभग 2,000 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा कर दिया है तथा सैकड़ों मृत फिलिस्तीनियों के शव लौटा दिए हैं।

इन बंधकों को जीवित या उनके शव इजरायल को वापस कर दिए गए हैं। लंबी लड़ाई के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शांति योजना पर गाजा में इसी वर्ष 10 अक्टूबर को युद्धविराम लागू हुआ है। मलबे से शवों की तलाश का काम जारी है।

इजरायल ने 44 दिनों में युद्धविराम का किया 500 बार उल्लंघन, सैकड़ों फिलीस्तीनियों की मौत
तेल अवीव। गाजा में हमास नियंत्रित सरकार ने आरोप लगाया है कि इजरायल ने पिछले 24 घंटे में कम से कम 27 भयानक हमले किए हैं। गाजा में हमास सरकार के मीडिया ऑफिस के मुताबिक, 10 अक्टूबर को सीजफायर लागू होने के बाद से इजरायल ने 44 दिनों में कम से कम 497 बार गाजा में सीजफायर तोड़ा है, जिसमें सैकड़ों फिलिस्तीनी मारे गए हैं। हमास ने आरोप लगाया है कि हमलों में करीब 342 आम लोग मारे गए हैं, जिनमें ज्यादातर बच्चे, औरतें और बूढ़े हैं।

हमास ऑफिस ने शनिवार को एक बयान में कहा कि हम इजरायली कब्जा करने वाले अधिकारियों द्वारा सीजफायर समझौते के लगातार गंभीर और सिस्टमैटिक उल्लंघन की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। हमास ऑफिस ने कहा है कि ये उल्लंघन इंटरनेशनल मानवीय कानून और समझौते से जुड़े मानवीय प्रोटोकॉल का खुला उल्लंघन हैं। इन उल्लंघनों में से 27 शनिवार को किए गए हैं, जिसमें 24 लोग मारे गये हैं और 87 घायल हुए। हमास ऑफिस ने यह भी कहा कि इजरायल सीजफायर उल्लंघनों से होने वाले मानवीय और सुरक्षा नतीजों के लिए पूरी तरह जिम्मेदार है। दावा किया गया है कि इजरायल, पूरी तरह से तबाह हो चुके इलाकों में दवाई और जरूरी मेडिकल सप्लाई को बार बार रोक रहा है।

इजरायल पर युद्धविराम उल्लंघन का आरोप

रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल की सेना ने गाजा में हवाई हमलों की एक लहर शुरू कर दी, जिसमें बच्चों समेत कम से कम 24 फिलिस्तीनी मारे गए। यह युद्धग्रस्त इलाके में छह हफ्ते पुराने सीजफायर का सबसे नया उल्लंघन है। वहीं, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के ऑफिस ने कहा कि ये नए हमले तब किए गए जब हमास के एक लड़ाके ने गाजा की तथाकथित येलो लाइन के अंदरम इजरायली सैनिकों पर हमला किया। इजरायली सेना का कहना है कि शनिवार को हुए हवाई हमले एक घटना के जवाब में किए गए, जिसमें कथित रूप से एक हमास सदस्य ने इजराइली सैनिकों पर हमला किया था। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने दावा किया कि इन अभियानों में हमास के पांच सीनियर लड़ाकों को मार गिराया गया। लेकिन हमास ने इस घटना को बहाना बताते हुए दावे पर सवाल उठाए हैं। हमास के सीनियर लीडर इज्जत अल-रिशेक ने मध्यस्थों और अमेरिकी प्रशासन से इजरायल पर दबाव डालने की अपील की है।

उसने कहा कि, समझौता तोड़ने के लिए इजरायल रसंहार का सहारा ले रहा है। उन्होंने यह भी खारिज किया कि हमास ने संघर्ष विराम समाप्त किया है। उन्होंने कहा कि, इजराइल ही रोजाना और योजनाबद्ध तरीके से संघर्ष विराम की शर्तों का उल्लंघन कर रहा है। अल जजीरा के रिपोर्टर तारेक अबू अज्जूम ने गाजा सिटी से रिपोर्ट करते हुए कहा कि, यह युद्धविराम वास्तव में सिर्फ नाम का समझौता है, क्योंकि हवाई हमले और सैन्य गतिविधियां अब भी जारी हैं और लोगों की सुरक्षा का भरोसा बुरी तरह टूट चुका है।

इजरायल पर कैदियों को टॉर्चर करने का आरोप

इस बीच, गाज फोरेंसिक एविडेंस विभाग ने अंतरराष्ट्रीय संगठनों से समर्थन की मांग की है, क्योंकि इजरायल की तरफ से लौटाए गए 330 शवों में से सिर्फ 90 की पहचान ही संभव हो पाई है, जिनमें कई पर यातना, विकृति और कथित फांसी के निशान मिले हैं। विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि प्रयोगशालाओं और डीएनए परीक्षण उपकरणों की भारी कमी के कारण पहचान प्रक्रिया बाधित हो रही है। गाजा प्रशासन का कहना है कि इजरायल ने समझौते में शामिल येलो लाइन सीमा से पश्चिम की ओर आगे बढ़ते हुए सैनिकों की तैनाती बढ़ा दी है।  जिससे और अधिक इलाकों पर नियंत्रण स्थापित कर लिया गया है।

गाजा में पत्रकारों की हत्या स्तब्धकारी और अत्यंत खेदजनक, जायसवाल ने कहा- भारत ने हमेशा संघर्ष में नागरिकों की जान जाने की निंदा की
नई दिल्ली। भारत ने इजरायल और हमास के बीच चल रहे संघर्ष के दौरान गाजा पट्टी पर हमले में पत्रकारों की मौत की निंदा करते हुए इसे अफसोस जनक करार दिया है। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गाजा पट्टी के खान यूनिस में हमलों में पत्रकारों की मौत के संबंध में मीडिया के प्रश्नों के जवाब में बुधवार को कहा कि भारत ने संघर्षों के दौरान आम नागरिकों के मारे जाने की हमेशा निंदा की है।

उन्होंने कहा कि “पत्रकारों की हत्या स्तब्धकारी और अत्यंत खेदजनक है। भारत ने हमेशा संघर्ष में नागरिकों की जान जाने की निंदा की है। हम समझते हैं कि इज़रायली अधिकारियों ने पहले ही जाँच शुरू कर दी है।"

उल्लेखनीय है कि सोमवार को गाजा पट्टी पर इजरायली हमले में पांच पत्रकारों की मौत हुई है। इसे लेकर इजरायली सेनाओं की दुनिया भर में आलोचना हो रही है।

मानव निर्मित अकाल से जूझ रहा है गाजा : आईपीसी
दुबई। इजरायल और फिलस्तीन के बीच लंबे समय से चल रहे युद्ध के कारण गाजा मानव निर्मित अकाल का सामना कर रहा है और मानवीय सहायता पहुंचने में उत्पन्न हो रही बाधा के कारण वहां की स्थिति और गंभीर होती जा रही है। एकीकृत खाद्य सुरक्षा चरण वर्गीकरण (आईपीसी)  की शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया कि गाजा क्षेत्र मानव निर्मित अकाल का सामना कर रहा है और इसे रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई किए जाने की जरूरत है। उल्लेखनीय है कि आईपीसी की रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र द्वारा समर्थित है। रिपोर्ट में कहा गया है, यह अकाल पूरी तरह से मानव निर्मित है, इसलिए इसे रोका और पलटा जा सकता है। बहस और झिझक का समय बीत चुका है, भुखमरी बढ़ रही है और तेजी से फैल रही है। किसी के मन में इस पर कोई संदेह नहीं होना चाहिए और अकाल को रोकने के लिए तत्काल  व्यापक कार्रवाई की आवश्यकता है। आईपीसी ने तत्काल युद्धविराम का आह्वान करते हुए कहा कि गाजा पट्टी में सभी तक मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए तत्काल युद्ध विराम की आवश्यकता है।

सहायता के अभाव में अकाल के कारण लोग तेजी को काल का ग्रास बन रहे हैं। गाजा में लगभग दो वर्षों के युद्ध के दौरान  इज़रायल ने कई  बार इस क्षेत्र में सहायता पहुंचाने पर रोक लगायी है। यहाँ कुछ लोग भूख से मर गए  तो कुछ लोग  गाजा मानवतावादी फाउंडेशन (जीएचएफ) द्वारा संचालित वितरण स्थलों पर सहायता प्राप्त करने की कोशिश में मारे गए। उल्लेखनीय है कि जीएचएफ को संयुक्त राष्ट्र की सहायता प्रणाली कि जगह लाया गया था और इसे अमेरिका और इजरायल का समर्थन प्राप्त है। पर्याप्त सहायता पहुंचाने की असमर्थता के कारण जीएचएफ की आलोचना होती रही है। इस बीच गाजा में सहायता वितरित करने वाली इज़रायली एजेंसी कॉर्डिनेशन ऑफ गवर्नमेंट एक्टिविटिज इन द टेरेटरीज (सीओजीएटी) ने आईपीसी रिपोर्ट को खारिज कर दिया और कहा कि यह हमास से प्राप्त आंशिक, पक्षपाती आंकड़ों और सतही जानकारी पर आधारित है। हालांकि अभी हाल ही संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भी गाजा अकाल को एक मानव निर्मित आपदा, एक नैतिक अभियोग और मानवता की विफलता के रूप में स्वीकार किया।

गाजा में ईद पर भी बहुत बुरे हालात न भोजन, न पानी, न ठौर ठिकाना
तेल अवीव। इजरायल ने कहा है कि उसे सात अक्टूबर, 2023 को गाजा में अपहृत किए गए थाईलैंड के एक बंधक का शव मिला है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने शनिवार को बताया कि थाईलैंड के नागरिक नट्टापोंग पिंटा का शव एक विशेष सैन्य अभियान के तहत इजराइल को लौटा दिया गया है। सरकार ने बताया कि पिंटा को किबुत्ज निर ओज से अगवा किया गया था और युद्ध की शुरुआत में ही उसे कैद में मार दिया गया था। गाजा में 55 बंधक अभी भी बचे हैं, जिनमें से इजरायल का कहना है कि आधे से अधिक मर चुके हैं। उधर गाजा में इस वर्ष ईद पर बहुत बुरी हालत है। लोगों के पास न भोजन है, न पानी , न कोई ठौर ठिकाना। बेहद संगीन और गमगीन हाल में वे ईद मना रहे हैं।

रक्षा मंत्री ने शनिवार को बताया कि पिंटा का शव राफा क्षेत्र से बरामद किया गया। वह कृषि कार्य के लिए थाईलैंड से इजराइल आया था। इस बीच युद्ध से पूरी तरह से तबाह गाजा पट्टी में फलस्तीनियों ने खंडहर हो चुकी मस्जिदों और घरों के बाहर नमाज अदा कर इस्लाम के सबसे महत्वपूर्ण त्योहार बकरीद की शुरूआत की। उन्होंने इस इस अवसर पर इजराइल से युद्ध जल्द समाप्त होने की दुआएं मांगी। लगभग मलबे में तब्दील हो गए गाजा के लोगों को पारंपरिक ईद-उल-अजहा की नमाज खुले आसमान के नीचे अदा करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

खाद्यान्न की आपूर्ति कम होने के कारण परिवारों को तीन दिन के इस त्योहार के लिए जुटाए गए थोड़े-बहुत भोजन से ही काम चलाना पड़ेगा। दक्षिणी शहर खान यूनिस में नमाज अदा करने के बाद कामेल इमरान ने कहा, फलस्तीनी लोगों के खिलाफ अन्यायपूर्ण युद्ध जारी है जिसकी वजह से यहां के लोग अबतक के सबसे बुरे हालात में त्योहार मना रहे हैं। उन्होंने कहा, यहां न तो भोजन है, न आटा, न ही आश्रय, न मस्जिद, न घर, न गद्दे... स्थितियां बहुत, बहुत गंभीर है।

यह लगातार दूसरा साल है जब गाजा के मुसलमान इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक हज करने के लिए सऊदी अरब की यात्रा नहीं कर सके। वहीं इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने माना है कि इजरायल ने हमास के खिलाफ लड़ाई में गाजा में फलस्तीनियों के कुछ स्थानीय कबीलों को सक्रिय किया है। नेतन्याहू ने एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा कि सरकार ने इजराइली सैनिकों की जान बचाने के लिए सुरक्षा अधिकारियों की सलाह पर यह कदम उठाया है। यह घोषणा गाजा में फलस्तीनियों के अनौपचारिक समूहों को हथियार देने के लिए उनकी एक राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी द्वारा आलोचना किए जाने के कुछ घंटे बाद की गई। गाजा में कुछ स्थानीय फलस्तीनी परिवारों के पास हथियार होने के बारे में जानकारी है और अक्सर वे क्षेत्र के कुछ हिस्सों पर नियंत्रण रखते हैं। अतीत में, युद्ध से पहले और इसके दौरान, कुछ लोगों का हमास के साथ टकराव या तनाव रहा है। एक इजराइली अधिकारी ने कहा कि नेतन्याहू जिस समूह का जिक्र कर रहे थे, उनमें से एक तथाकथित अबू शबाब समूह है।

गाजा में 5 रुपए का पारले-जी 2300 रुपए में बिक रहा, चीनी 7718 रुपए किलो
रामल्ला। भारत में पारले-जी बिस्कुट एक सादगी का पर्याय है। यह चाय के साथ खाए जाने वाले सबसे पसंदीदा बिस्कुट में से एक है, जिससे लगभग हर भारतीय परिवार परिचित है। हालांकि, युद्ध से तबाह गाजा पट्टी में इस प्रतिष्ठित भारतीय बिस्कुट की एक अलग पहचान बन गई है, और वह है एक विलासिता की वस्तु की। जी हां, गाजा पट्टी में भारत में 5 रुपए में बिकने वाली पारले-जी बिस्कुट 2300 रुपए में बिक रही है। इसे अकाल के कगार पर खड़ी गाजा पट्टी के अवाम के लिए हताशा का प्रतीक माना जा रहा है।

गाजा में हालात बेकाबू
रिपोर्ट के अनुसार, पारले-जी की नई कीमतों का खुलासा गाजा में रहने वाले एक फिलिस्तीनी मोहम्मद जवाद के वायरल सोशल मीडिया पोस्ट से हुई है। इस पोस्ट से दुनिया को यह पता चला है कि युद्ध से तबाह गाजा पट्टी में हालात कितने नाजुक हैं। संयुक्त राष्ट्र ने पहले ही गाजा को अकाल के कगार पर खड़ा दुनिया का सबसे खतरनाक युद्धक्षेत्र घोषित किया है। हाल में ही एक राहत सामग्री डिस्ट्रिब्यूशन सेंटर पर गोलीबारी के बाद हालात और ज्यादा खराब हो गए हैं।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस: इस पोस्ट ने दुनिया भर के लोगों के दिलों को जीत लिया और चौंक गए, खासकर उन भारतीय उपयोगकर्ताओं के बीच जिनके लिए पारले-जी किफायती और बचपन का एक स्थायी प्रतीक है। उनकी पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई और कई भारतीय उपयोगकर्ताओं ने सरकारी अधिकारियों और पारले कंपनी को मदद के लिए टैग किया। एक यूजर ने लिखा कि भारत ने सहायता के तौर पर फिलिस्तीनियों को पारले-जी भेजा, लेकिन सहायता ट्रक हमास द्वारा कब्जा कर लिए गए और उन्होंने भूखे फिलिस्तीनियों को भोजन और दवाइयां ब्लैक में बेच दीं। 5 रुपए का पारले-जी 2,500 रुपए में बेचा जा रहा है। यह मासूमों के दुख का शोषण करने वाले तथाकथित प्रतिरोध का असली चेहरा है।

गाजा में राहत सामग्री वितरण पर सवाल
पोस्ट का जवाब देते हुए, जवाद ने कहा कि कुछ लोगों को लगता है कि गाजा के लोगों के लिए आने वाली सहायता निष्पक्ष रूप से वितरित की जाती है। लेकिन सच्चाई यह है कि कब्जे ने इस सहायता को चुराने और इसे आसमान छूती कीमतों पर बाजार में बेचने के लिए कई एजेंटों और चोरों की भर्ती की है। उदाहरण के लिए, आटा लगभग 500 डॉलर में बेचा जाता है, और चीनी लगभग 90 डॉलर प्रति किलोग्राम में बेची जाती है। सभी बुनियादी सामान पागल कीमतों पर बेचे जाते हैं। कुछ लोग, जो खरीदने का जोखिम नहीं उठा सकते, अपनी जरूरत की चीजें पाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालते हैं। इस बीच, अन्य लोग बड़ी मात्रा में चोरी करते हैं और उन्हें भारी मुनाफे के लिए बाजार में बेचते हैं।

गाजा के वायरल वीडियो में क्या दिखा
मोहम्मद जवाद के पोस्ट किए गए वीडियो में उनकी छोटी बेटी रफीफ पारले-जी बिस्कुट का एक पैकेट पकड़े हुए दिखाई दे रही है। जवाद ने बताया कि उन्होंने पैकेट के लिए €24 (लगभग 2,342 रुपए) से ज्यादा का भुगतान किया, जिसकी कीमत आमतौर पर भारतीय बाजारों में 5 रुपए से कम और अंतरराष्ट्रीय किराना स्टोर में लगभग 100 रुपए होती है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि भले ही कीमत €1.5 से बढ़कर €24 से ज्यादा हो गई हो, लेकिन मैं राफिफ को उसकी पसंदीदा चीज देने से मना नहीं कर सका।

गाजा में रह सकेंगे दुनिया भर के लोग : अमेरिका सुनिश्चित करेगा कि लोग वहां शांति से रहे, ट्रंप ने कहा- यह लोगों के लिए होगा अछ्वुत
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि गाजा के विकास में अपार संभावनायें हैं, भविष्य में दुनिया भर के लोग वहां रह सकेंगे। ट्रम्प ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ कहा कि मुझे लगता है कि गाजा की क्षमता अविश्वसनीय है। मुझे लगता है कि दुनिया भर के प्रतिनिधि वहां होंगे और वे वहां रहेंगे। फिलिस्तीनी भी, फिलिस्तीनी वहां रहेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका यह सुनिश्चित करेगा कि लोग वहां शांति से रह सकें। राष्ट्रपति ने कहा कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि यह विश्व स्तरीय हो। यह लोगों के लिये अछ्वुत होगा।