HJU - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एचजेयू में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित
जयपुर। हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्‍वविद्यालय (एचजेयू) में मंगलवार को अकादमिक सत्र 2024-25 के नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ‘दीक्षारंभ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ पत्रकार प्रताप राव उपस्थित रहे। प्रताप राव ने पत्रकारिता और मीडिया उद्योग में आ रहे बदलावों के बारे में विद्यार्थियों से विचार साझा किये और कहा कि लोकतंत्र में चौथे स्‍तंभ के रूप में मीडिया को मिली भूमिका बखूबी निभाने के लिए पत्रकारों को सजग रहना होगा।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राव ने कहा कि उद्देश्यपूर्ण पत्रकारिता के बिना कोई भी पत्रकार समाज और जनता की आवाज़ नहीं बन सकता। आज पत्रकारिता के पेशेवर मानकों में गिरावट आने के कारण पत्रकारों की प्रतिष्ठा भी घट रही है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र और संस्कृति के बड़े लक्ष्यों को ध्यान में रखकर पत्रकारिता करनी होगी तभी पत्रकारिता की पेशेवर गिरावट को रोका जा सकता है।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विश्‍वविद्यालय के कुलसचिव भंवर लाल मेहेरडा ने कहा की जीवन में गंभीरता और अनुशासन के माध्यम से कठिन से कठिन लक्ष्य को भी हासिल किया जा सकता है। बिना अनुशासन के कोई भी सफलता संदिग्ध हो जाती है। उन्‍होंने नव प्रवेशित विद्यार्थियों से कहा कि मोबाइल का उपयोग सीमित कर किताबें और पत्र-पत्रिकाएं ज्‍यादा से ज्‍यादा बढ़नी चाहिए। इस अवसर पर विश्‍वविद्यालय में नई शिक्षा नीति (एनईपी) प्रभारीडॉ. मनोज कुमार लोढा ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के बारे में कई महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं। कार्यक्रम का संचालन अकादमिक एवं प्रशासनिक समन्वयक डॉ. रतन सिंह शेखावत ने किया। इस अवसर पर पत्रकारिता संकाय की डीन डॉ. ऋचा यादव, जनसंचार संकाय के डीन डॉ. अनिल मिश्र और न्‍यू मीडिया विभाग की अध्‍यक्ष डॉ. शालिनी जोशी भी उपस्थित रहे।

दीक्षांत का अर्थ है नए जीवन में प्रवेश : कलराज
जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह और नवनिर्मित भवन के ऑनलाइन उद्घाटन पर बधाई देते हुए कहा कि दीक्षांत का अर्थ है नए जीवन में प्रवेश। इस विश्वविद्यालय से विद्यार्थी अपनी शिक्षा का उपयोग समाज के विकास और देश की उन्नति में करें। इन विद्यार्थियों का भविष्य उज्जवल है। यहां गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले और अन्य उपाधियों प्राप्त करने वाले विद्यार्थी समझे पत्रकारिता से समाज को उज्जवल राह दिखा सकते है। प्रामाणिकता और ईमानदारी उसमें रहनी चाहिए। समाचार, न्यूज़, निबंध, विश्लेषण में ध्यान रखें कि समाज का अहित ना हो। नकारात्मकता से दूर रहकर स्वस्थ पत्रकारिता करें। इस बात का ध्यान रखें। छात्र मन में कुंठा ना लाकर अपनी प्रतिभा का समुचित प्रयोग करे, ताकि दुनिया हमारे आचरण और व्यवहार से भारत को विश्व गुरु के रूप में मानने को बाध्य हो।

राज्यपाल ने कहा मीडिया को लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के रूप में स्थान दिया गया। यह विश्वविद्यालय हरिदेव जोशी जी के नाम पर है, जिन्होंने ज्ञान के आधार पर अपना जीवन शुरू किया था। राज्यपाल ने इस अवसर पर संस्थान के विद्यार्थियों को पदक और उपाधियां देकर सम्मानित किया। प्रो. सुधि राजीव ने इस अवसर वार्षिक प्रतिवेदन पढ़ा। उन्होंने बताया कि अब मीडिया 24×7 हो गया है। इसलिए सूचनाओं का तेजी से प्रसारण हो रहा है। विश्वविद्यालय में पाठ्यक्रम और योजनाओं को भारत सरकार के मानदंडो के अनुसार तैयार किया है। यूरोप के विश्वविद्यालयों के साथ टाई-अप करके इसका लाभ पत्रकारिता के विद्यार्थियों को दिलवाया जाएगा।

प्रो. सुधि ने बताया कि दहमीकलां में 50 बीघा भूमि में पत्रकारिता यूनिवर्सिटी का नवीन भवन तैयार किया गया है। इस भवन को बनाने में राज्य सरकार से 109 करोड़ वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हुई थी। इस नए नवनिर्मित भवन का राज्यपाल कलराज मिश्र ने लोकार्पण किया है। स्मार्ट क्लास, स्टूडियो, लाईब्रेरी सहित अनेक सुविधाओं को शुरू कर दिया है।

माखनलाल विवि और एचजेयू में समझौता, कर्मचारियों और विद्यार्थियों में कौशल बढ़ाने पर राज़ी
जयपुर। सार्वजनिक क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थान हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय एवं देश के पहले माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय ने बुधवार को शिक्षा, अनुसंधान और प्रशिक्षण को संयुक्त रूप से बढ़ाने के लिए एक समझौते (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
इस संबंध में यहां शिक्षा संकुल में हरिदेव जोशी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर डॉ. सुधि राजीव और माखनलाल विश्वविद्यालय के समकक्ष प्रोफेसर डॉ. केजी सुरेश के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

इस अवसर पर एचजेयू की कुलपति प्रोफेसर सुधी राजीव ने कहा, "तकनीकी-संचालित युग में मीडिया के सामने सबसे बड़ा कार्य लोकतंत्र, तर्क और स्वतंत्रता को मजबूत करने का प्रयास है।"

उन्होंने कहा कि दोनों विश्वविद्यालय बुनियादी मूल्यों को बनाए रखने के लिए सहयोग कर रहे हैं और इस संबंध में प्रशिक्षण आयोजित करेंगे।
एमओयू पर हस्ताक्षर करने के बाद प्रोफेसर सुरेश ने कहा, "यह मीडिया शिक्षा में एक मील का पत्थर है। हम साथ मिलकर न केवल दो संस्थानों के लिए बल्कि पूरे भारत में मीडिया शिक्षा के लिए नए मानक स्थापित करेंगे।"

एमओयू के अनुसार, दोनों पक्ष सैद्धांतिक रूप से सहमत हुए कि आपसी हितों के क्षेत्र में शिक्षण और अनुसंधान में उनकी गतिविधियों से संबंधित जानकारी के आदान-प्रदान में सहयोग करेंगे। वे कौशल शिक्षा और सामान्य शिक्षा के लिए पाठ्यक्रम विकास में सहयोग करने पर सहमत हुए हैं। सुविधाओं तक एक दूसरे विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की पहुंच, समान शैक्षणिक उद्देश्य और लघु पाठ्यक्रम संचालित करने पर दोनों राजी हुए। संयुक्त शिक्षण, अनुसंधान और सांस्कृतिक गतिविधियाँ चलाने पर भी सहमति बनी है।

एमओयू ने संस्थानों के बीच संकाय, विद्वानों और छात्रों की गतिशीलता को सुविधाजनक बनाने की बात कही है। साथ ही स्टाफ के व्यावसायिक विकास के लिए संयुक्त प्रयास होंगे।

शैक्षिक सामग्री एवं संसाधनों के आदान-प्रदान अथवा निर्माण के प्रयास भी किए जायेंगे। सेमिनार एवं शैक्षणिक बैठकों में भागीदारी के प्रयास पर भी दोनों पक्षों में सहमति बनी। इस अवसर पर विश्विद्यालय के शैक्षणिक और अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

लॉ यूनिवर्सिटी की कार्यवाहक कुलपति प्रो. सुधि राजीव को हटाने का राज्य सरकार को लिखा पत्र
ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। डॉ. भीमराव अम्बेडकर लॉ यूनिवर्सिटी, जयपुर की कार्यवाहक कुलपति प्रो. सुधि राजीव को पद से हटाने की कवायद शुरू हो गई है। इसको लेकर राजभवन ने एक्शन लेते हुए राज्य सरकार को पत्र लिखा है, जिसमें हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय, जयपुर की कुलपति प्रो. सुधि राजीव को अतिरिक्त प्रभार डॉ. भीमराव अम्बेडकर लॉ यूनिवर्सिटी, जयपुर के पद से हटाकर अन्य कुलपति को देने की बात कही है। राजभवन ने यह कार्रवाई दैनिक नवज्योति की एक अक्टूबर को ‘लॉ यूनिवर्सिटी ने बंद किया एलएलएम पाठ्यक्रम, छात्र परेशान’ नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद राज्यपाल और कुलाधिपति कलराज मिश्र के निर्देशों के अनुसार यह कार्रवाई की जा रही है।

यह लिखा राजभवन ने
राजभवन के प्रमुख सचिव सुबीर कुमार ने राज्य सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख शासन सचिव को पत्र लिखा है, जिसमें दैनिक समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में प्रकाशित खबर ‘लॉ यूनिवर्सिटी ने बंद किया एलएलएम पाठ्यक्रम, छात्र परेशान’ और प्रो. सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी, सदस्य, प्रबंध मंडल, लॉ यूनिवर्सिटी से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर राज्यपाल ने निर्देश दिए हैं कि लॉ यूनिवर्सिटी जयपुर के कुलपति पद पर अस्थाई व्यवस्थान्तर्गत अतिरिक्त प्रभार किसी अन्य कुलपति को देने की कार्रवाई जल्द से जल्द करने के लिए कहा है।

यह था मामला
डॉ. भीमराव अम्बेडकर लॉ यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति डॉ. देवस्वरूप की ओर से शुरू किए एलएलएम पाठ्यक्रम को इस सत्र से बंद कर दिया है। यह सब कार्यवाहक कुलपति प्रो. राजीव ने किया है, जिससे राजभवन व सरकार काफी नाराज है।