Israel Hamas Conflict - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ट्रम्प ने की इजरायल-हमास जंग के खात्मे की घोषणा : युद्धविराम के टिके रहने पर जताया पूरा भरोसा, बोले- इससे थक चुके है लोग
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इजरायल और हमास के बीच जंग के खत्म होने का ऐलान कर दिया। ट्रम्प ने अपने खास विमान एयर फोर्स वन में बात करते हुए युद्धविराम के टिके रहने पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा- मुझे लगता है कि यह जारी रहेगा। इसके जारी रहने के कई कारण हैं, लेकिन मुझे लगता है कि लोग इससे थक चुके हैं। सदियों बीत गए हैं।

शुक्रवार सुबह लागू हुआ यह युद्धविराम ट्रम्प की 20-सूत्रीय गाजा शांति योजना के पहले चरण के बाद आया है। इस योजना में हमास का निरस्त्रीकरण और क्षेत्र में अमेरिका के नेतृत्व में एक समन्वय केंद्र की स्थापना शामिल है। इसके अगले चरणों पर बातचीत अभी भी जारी है।युद्धविराम समझौते के तहत, हमास और इजरायल सभी बंधकों को रिहा करेंगे।

जंग 7 अक्टूबर, 2023 को इजरायल पर हमास के हमलों से शुरू हुई थी। हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, तब से, इजरायल की सैन्य प्रतिक्रिया में 67,000 से अधिक फ़िलिस्तीनी मारे गए हैं, जिनमें 18,000 से अधिक बच्चे शामिल हैं।

उड़ान भरने से पहले, ट्रम्प ने इस यात्रा को एक बेहद खास समय बताते हुए इसे दुर्लभ एकता का क्षण बताया। उन्होंने युद्ध विराम के लिए इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और कतर की भूमिका की प्रशंसा की।

गाजा में अल शिफा अस्पताल के पास इजरायली हमले में छह की मौत
गाजा। गाजा पट्टी में अल शिफा अस्पताल से सटे इलाके में इजरायल की ओर से किए गए हवाई हमले में छह लोग मारे गए हैं।

अस्पताल के निदेशक ने शुक्रवार को स्काई न्यूज अरब को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, अस्पताल से सटे इलाके में हवाई हमले में छह लोग मारे गए हैं और अन्य घायल हुए हैं।Þ उन्होंने कहा कि हवाई हमला उस तंबू के करीब किया गया था, जहां पत्रकार रह रहे थे।

मीडिया ने बताया कि इजरायल के विमानों ने इंडोनेशिया अस्पताल और अल रान्तिसी अस्पताल से सटे इलाकों में भी हवाई हमले किए हैं।

हमास का उत्तरी ब्रिगेड कमांडर ढेर : आईडीएफ
गाजा। इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) की कार्रवाई में फिलिस्तीनी आंदोलन हमास के उत्तरी ब्रिगेड का कमांडर नसीम अबू अजीना मारा गया।

आईडीएफ ने अपने बयान में कहा कि कल, आईडीएफ और आईएसए (इजरायल सिक्योरिटीज अथॉरिटी की) खुफिया जानकारी के आधार पर, आईडीएफ लड़ाकू विमानों ने हमास के उत्तरी ब्रिगेड के बीट लाहिया बटालियन के कमांडर, नसीम अबू अजीना को मार गिराया, जिन्होंने इरेज और (द मोशव ऑफ़) मोशव नेटिव हासारा में सात अक्टूबर को किबुत्ज में नरसंहार का निर्देशन किया था।

इजरायली सेना ने कहा कि अतीत में, अबू अजीना ने हमास की हवाई क्षमताओं की कमान संभाली थी और ड्रोन और पैराग्लाइडर के विकास में भाग लिया था।

इजरायली अखबार हारेत्ज की रिपोर्ट के अनुसार, आईडीएफ ने वेस्ट बैंक में हमास के राजनीतिक ब्यूरो के उपाध्यक्ष सालेह अल-अरौरी के घर को भी नष्ट कर दिया।

समाचार पत्र के अनुसार, इजरायली सेना ने गाजा पट्टी से इजरायल में प्रवेश करने के संदेह में एक व्यक्ति को मार डाला।

आईडीएफ ने कहा कि उसके लड़ाकू बलों ने पिछले 24 घंटों में लगभग 300 लक्ष्यों पर हमला किया है, जिसमें एंटी-टैंक मिसाइल पोस्ट, रॉकेट लॉन्च पोस्ट और भूमिगत सुरंगों के अंदर हमास के परिसर शामिल हैं।

गौरतलब है कि सात अक्टूबर को, फिलिस्तीनी समूह हमास ने गाजा पट्टी से इजरायल के खिलाफ बड़े पैमाने पर रॉकेट हमला किया और सीमा का उल्लंघन किया। पड़ोसी इजरायली समुदायों के लोगों की हत्या और अपहरण कर लिया। इजरायल ने जवाबी हमले शुरू किए और 20 लाख से अधिक लोगों के घर गाजा पट्टी की पूर्ण नाकाबंदी का आदेश दिया। पानी, भोजन और ईंधन की आपूर्ति काट दी। बाद में मानवीय सहायता वाले ट्रकों को गाजा पट्टी में प्रवेश की अनुमति देने के लिए नाकाबंदी में ढील दी गई। संघर्ष के बढऩे से हजारों लोग मारे गए और घायल हुए।

Hamas attack on Israel: इजरायल ने हमले के बाद की युद्ध की तैयारी की घोषणा
यरुशलम। फिलिस्तीनी उग्रवादी समूह हमास के कई बंदूकधारियों ने शनिवार को अचानक हमला करके गाजा पट्टी से दक्षिणी इजरायल में घुसपैठ की। यह जानकारी बीबीसी ने शनिवार को दी।

सोशल मीडिया पर साझा किए गये वीडियो में दिख रहा है कि फिलिस्तीनी हमलावर इजरायली शहर स्डेरोट की सड़कों पर राहगीरों पर सरेआम गोलियां चला रहे हैं। गाजा की ओर से किये गये फिलिस्तीनी रॉकेट हमले में इजरायल की एक महिला की मौत हो गयी।

इजरायल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने कहा कि हमास ने बहुत बड़ी गलती की है और उनके देश के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है। गैलेंट ने कहा कि इजरायल के सैनिक हर जगह पर दुश्मन का सामना कर रहे हैं और इजराइल इस युद्ध को जीतेगा।

इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा कि वह युद्ध में आगे बढ़ चुका है और कई लड़ाकू विमान गाजा में हमास के ठिकानों पर हवाई हमले कर रहे हैं। हमास द्वारा शासित गाजा की ओर से रॉकेट हमला सुक्कोट के यहूदी छुट्टी की समाप्ति के ठीक बाद आज सुबह शुरू हुआ।

पूरे इ•ारायल में जैसे ही सायरन बजने लगे, आईडीएफ ने घोषणा की कि हमलावरों ने इजरायली क्षेत्र में कई अलग-अलग स्थानों पर घुसपैठ की है। इसने दक्षिणी और मध्य क्षेत्रों में नागरिकों को आश्रयों में और गाजा के आसपास के क्षेत्र में आश्रयों के अंदर रहने के लिए कहा।

ऑनलाइन पोस्ट किए गए वीडियो में दिख रहा है कि भारी हथियारों से लैस फिलिस्तीनी हमलावरों का एक समूह काले कपड़े पहने एक पिक-अप ट्रक में स्डेरोट के आसपास घूम रहा है। एक वीडियो में, वही हमलावर शहर की सड़कों पर इजरायली बलों के साथ गोलीबारी करते दिख रहे हैं, जो गाजा से केवल एक मील दूर है।

फिलिस्तीनी मीडिया की अपुष्ट रिपोर्टों के अनुसार, कई इजरायलियों को हमलावरों ने बंदी बना लिया है और वीडियो में गाजा में फिलिस्तीनियों को इजरायली सैन्य वाहन चलाते हुए दिखाया गया है।

इस बीच रॉकेट हमले शनिवार सुबह तक लगातार जारी रहे और इजरायली मीडिया ने कहा कि अब तक 2,200 से ज्यादा गोले इजरायल की ओर दागे जा चुके हैं। इजरायल की मैगन डेविड एडोम एंबुलेंस सेवा की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार रॉकेट हमलों में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और 16 अन्य घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। दक्षिणी शहर अशकेलॉन के एक अस्पताल ने बाद में कहा कि वहां 68 घायलों का इलाज चल रहा है, जबकि बीयर शेवा के एक अन्य अस्पताल ने 80 अन्य लोगों की सूचना दी।

हमास के एक वरिष्ठ सैन्य कमांडर ने हमास मीडिया पर एक प्रसारण में अभियान शुरू करने की घोषणा की और फिलिस्तीनियों से हर जगह लडऩे का आह्वान किया। मोहम्मद दीफ ने कहा कि यह पृथ्वी पर अंतिम कब्जे को समाप्त करने के लिए सबसे बड़ी लड़ाई का दिन है।