Israel Palestine war - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

गाज़ा में 31,272 फिलीस्तीनी मारे गए
गाजा। गाजा पट्टी पर जारी इजरायली हमलों के कारण फिलीस्तीनियों की मौत का आंकड़ा 31,272 हो गया है। गाजा स्थित स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा पिछले 24 घंटों के भीतर इजरायली सेना ने 88 फिलिस्तीनियों को मार डाला और 135 अन्य को घायल कर दिया, जिससे पिछले अक्टूबर में इजरायल-हमास संघर्ष की शुरुआत के बाद से मरने वालों की कुल संख्या 31,272 हो गई और 73,024 लोग घायल हो गए।

इस बीच निकट पूर्व में फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) के आयुक्त-जनरल फिलिप लाजारिनी ने संघर्ष के कारण बड़ी संख्या में बच्चों के नुकसान की निंदा की। उन्होंने एक बयान में कहा कि चौंकाने वाली बात है। गाजा में केवल चार महीनों में मारे गए बच्चों की संख्या दुनिया भर में चार साल के युद्धों में मारे गए बच्चों की संख्या से अधिक है। यह युद्ध बच्चों पर युद्ध है। यह उनके बचपन और उनके भविष्य पर युद्ध है।

दक्षिणी इजरायली सीमा के माध्यम से 7 अक्टूबर, 2023 को हमास के उत्पात का जवाब देने के लिए इजरायल गाजा में हमास के खिलाफ बड़े पैमाने पर हमला कर रहा है। इस उत्पात में लगभग 1,200 लोग मारे गए और 200 से अधिक को बंधक बना लिया गया।

गाजा सिटी पर इजरायल का हमला, मदद का इंतजार कर रहे लोगों पर की फायरिंग
गाजा। गाजा शहर में मानवीय सहायता की प्रतीक्षा कर रहे कई फिलिस्तीनी इजरायली हमले में मारे गए और कई लोग घायल हो गए है। हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ अल-केदरा ने रविवार को एक प्रेस बयान में यह जानकारी दी।

फिलिस्तीनी सुरक्षा और चिकित्सा सूत्रों ने बताया कि इजरायली बलों ने गाजा शहर के दक्षिण में कुवैत चौराहे पर आटे से लदे सहायता ट्रकों का इंतजार कर रहे लोगों पर गोलीबारी की। इससे पहले रविवार को सरकारी फिलिस्तीन टीवी के अनुसार, इजरायली युद्धक विमानों ने मध्य गाजा पट्टी के दीर अल-बलाह में मानवीय सहायता ले जा रहे एक छोटे ट्रक पर बमबारी की, जिसमें कम से कम आठ लोग मारे गए। इजरायल की ओर से इन घटनाओं पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

इजरायल के सैन्य प्रमुख हलेवी बोले- 2024 में भी जारी रहेगी गाज़ा में लड़ाई
यरूशलेम (एजेंसी)। इजरायल के सैन्य प्रमुख हर्जी हलेवी ने रविवार को कहा कि गाजा में तीन महीने से जारी संघर्ष संभवत: 2024 तक चलेगा और अन्य मोर्चों तक फैल जाएगा। हलेवी ने 1967 से इजरायल के कब्जे वाले फिलिस्तीनी क्षेत्र वेस्ट बैंक की यात्रा के दौरान यह टिप्पणी की।

हलेवी ने कहा कि 2024 चुनौतीपूर्ण होगा और इजरायल निश्चित रूप से पूरे साल गाजा में लड़ाई में शामिल रहेगा, जिसका अर्थ है कि गाजा पर शासन करने वाले फिलिस्तीनी गुट हमास के साथ मौजूदा पूर्ण पैमाने पर संघर्ष कम हो सकता है लेकिन समाप्त नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि अन्य मोर्चों, विशेष रूप से वेस्ट बैंक पर हिंसा भड़कने की भी चेतावनी दी जहां गाजा में चल रहे संघर्ष की शुरुआत के बाद से तनाव बढ़ गया है। हमास के इजरायल पर सात अक्टूबर, 2023 को एक आश्चर्यजनक हमले के बाद शुरू हुआ था।

हलेवी ने यह भी कहा कि आईडीएफ लेबनान के साथ इजरायल की उत्तरी सीमा पर अपना दबाव बढ़ाएगा, जहां उसने हाल के महीनों में शिया आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह के साथ गोलीबारी की है।

उन्होंने कहा कि हिजबुल्लाह ने इस युद्ध में शामिल होने का फैसला किया है। हम उन पर तेजी से दबाव डाल रहे हैं। सेना की उत्तरी निवासियों को उनके घरों में सुरक्षित रूप से वापस लाना एक जिम्मेदारी व कर्तव्य है।

गाजा स्थित स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि गाजा पट्टी पर चल रहे इजरायली हमलों में फिलीस्तीनियों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 22,835 हो गया है और घायल होने वालों की संख्या 58,416 तक पहुंच गई है। इसके अलावा, हमास के हमले के कारण इजरायल में लगभग 1,200 लोगों की जान चली गई है।

अल-मगाजी कैंप पर हमला, 30 से अधिक फिलिस्तीनियों की मौत
तेल अवीव। इजरायल और हमास के बीच जारी संघर्ष के बीच शनिवार देर रात मध्य गाजा में एक शरणार्थी शिविर पर इजरायली बमबारी में 30 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए। गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ अल-कुद्रा ने एक बयान में यह जानकारी दी। हमास ने टेलीग्राम पर अपने पोस्ट में कहा कि इजरायल ने नागरिकों के घरों पर सीधे बमबारी की। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। एक पत्रकार मोहम्मद अलालौल ने कहा कि इजरायली हवाई हमले में अल-मगाजी शिविर में मेरे पड़ोसियों के घर को निशाना बनाया, मेरे बगल का घर ढह गया। हमले में उनके 13 वर्षीय पुत्र, अहमद और उनके चार वर्षीय पौत्र कैस उनके भाई के साथ मारे गये तथा उनकी पत्नी, मां और दो अन्य बच्चे घायल हो गए।

इजरायली चीफ ऑफ स्टाफ ने किया दौरा
इजरायली सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि वे इस बात की जांच कर रहे हैं कि बमबारी के समय इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) क्षेत्र में तैनात थे या नहीं। इजरायली चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल हरजी हलेवी ने शनिवार को गाजा शहर की घेराबंदी पूरी करने के बाद गाजा के अंदर सैनिकों का दौरा किया।

गाजा हिंसा के चलते लगभग 900 विधवाएँ हुईं: संयुक्त राष्ट्र
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र ने शुक्रवार को कहा कि गाजा में हिंसा के कारण अपने घरों से विस्थापित हुई 493,000 महिलाओं और लड़कियों में से अनुमानित 900 नई विधवाएं हैं।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के उप प्रवक्ता फरहान हक ने हाल ही में जारी अध्ययन, यूएन वूमेन रैपिड का हवाला देते हुए कहा, संयुक्त राष्ट्र महिलाओं ने अपने पुरुष साथी की मृत्यु के बाद घर की मुखिया बनने वाली महिलाओं की संख्या से विधवाओं की संख्या का अनुमान लगाया है।

आकलन में कहा गया है कि रिपोर्ट के आंकड़े संयुक्त राष्ट्र कार्यालय द्वारा मानवीय मामलों के समन्वय के लिए अपने रिलीफवेब पर 7 अक्टूबर के बाद से गाजा में हताहतों की गुरुवार की संख्या से आए हैं। अध्ययन में कहा गया है कि 3,785 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए और 12,500 से अधिक लोग घायल हुए, जिनमें से 53 प्रतिशत महिलाएं और बच्चे है।

वेस्ट बैंक में 14 फिलिस्तीनियों की मौत
रामल्ला। इजरायली सेना और हमास की झड़प में शुक्रवार को वेस्ट बैंक में कम से कम 14 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई। रामल्लाह स्थित फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज यह

फ़िलिस्तीनी सुरक्षा सूत्रों ने शिन्हुआ को बताया कि फ़िलिस्तीनी इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन (हमास) और इ़़जराइल के बीच हिंसा के नए दौर के सातवें दिन नब्लस, तुल्कर्म, हेब्रोन और अन्य वेस्ट बैंक शहरों में झड़पें हुईं।

मंत्रालय ने कहा तुल्कर्म शहर में कम से कम पांच फिलिस्तीनियों की मौत हो गयी है।

इजरायली मीडिया ने कहा कि पुलिस अधिकारियों ने कम से कम चार फिलिस्तीनियों की गोली मारकर हत्या कर दी, जिन्होंने तुल्कर्म के पास वेस्ट बैंक सुरक्षा अवरोध को तोड़ने के लिए विस्फोटक उपकरण लगाए हुए थे।

Nushrratt Bharuccha को एंबेसी ने ढूंढ़ा, सुरक्षित भारत लौटी
बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा के इजरायल में फंसने के मामले से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है। एंबेसी के नुसरत भरुचा को ढूंढने के बाद वो जल्द ही भारत लौट आई।

इजरायल पर हमास के हमले के बाद से वहां युद्ध छिड़ गया है। नुसरत भरुचा हाइफा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने गई थी। जंग हालत बनने पर खबर आई कि नुसरत इजराइल में फंस गई। उनसे कोई कॉन्टैक्ट नहीं हो पा रहा था जिसके बाद एंबेसी ने उन्हें ढूंढा। नुसरत कनेक्टिंग फ्लाइट से भारत लौटी।