RPSC Ajemer - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

उपनिरीक्षक (एसआई) पुलिस भर्ती परीक्षा 2025 : सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई, आरपीएससी की प्रक्रिया पर टिकी अभ्यर्थियों की नजर
अजमेर। उपनिरीक्षक (एसआई) पुलिस भर्ती परीक्षा 2025 से जुड़े महत्वपूर्ण मामले में आज शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होगी। यह सुनवाई एसएलपी (विविध प्रार्थना-पत्र) डायरी संख्या 19461/2026 सूरजमल मीणा बनाम राजस्थान राज्य व अन्य (अंतर्गत एसएलपी संख्या 38278/2025) के तहत दोपहर 2 बजे निर्धारित की गई है। न्यायालय ने सभी पक्षकारों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रदेशभर के हजारों अभ्यर्थियों की निगाहें इस सुनवाई पर टिकी हुई हैं, क्योंकि इससे एसआई भर्ती परीक्षा 2025 की प्रक्रिया और पात्रता को लेकर बड़ा प्रभाव पड़ सकता है। इसी बीच, राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने भी सर्वोच्च न्यायालय के 2 अप्रैल के आदेश की क्रियान्विति को लेकर सक्रियता बढ़ा दी है।

आयोग सचिव रामनिवास मेहता के अनुसार, एसआई परीक्षा 2021 के अभ्यर्थियों को परीक्षा 2025 में शामिल होने की अनुमति देने के आदेश के अनुपालन में आवश्यक प्रक्रिया तय की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, आरपीएससी आज ही इस संबंध में आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया और अन्य व्यवस्थाओं पर अंतिम निर्णय लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर सकता है। आयोग विधिक पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्यवाही तय कर रहा है, ताकि न्यायालय के आदेशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जा सके। इस पूरे घटनाक्रम ने भर्ती प्रक्रिया को लेकर असमंजस की स्थिति बना दी है, वहीं अभ्यर्थियों के बीच उत्सुकता और चिंता दोनों बनी हुई हैं।

फेल परीक्षार्थी परिणाम में गड़बड़ी कर नौकरी लेने पहुंचा आरपीएससी
अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग में एक फेल परीक्षार्थी सैकण्ड ग्रेड शिक्षक प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम की पीडीएफ फाइल में गड़बड़ी कर नौकरी लेने के लिए पहुंच गया। जहां उसने अधिकारियों को खुद को परीक्षा में उत्तीर्ण होना बताया। इधर उसके दस्तावेज का सत्यापन करने व परिणाम चैक करते ही अधिकारियों के होश उड़ गए। जिनकी सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस वहां पहुंच गई और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उससे पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है। सीआई सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित मौजपुर, जिला अलवर निवासी राहिल मोहम्मद है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि राहिल मोहम्मद ने भी आरपीएससी की ओर से आयोजित सैकण्ड ग्रेड शिक्षक की परीक्षा दी थी। जिसमें वह फेल हो गया था।

सफल महिला परीक्षार्थी के स्थान पर खुद के रोल नंबर किए अंकित

उसके बाद राहिल के दिमाग में खुराफात सूझी और उसने आरपीएससी की ओर से जारी किए गए परीक्षा परिणाम की पीडीएफ फाइल में तकनीकी रूप से गड़बड़ी कर उसमें एक सफल महिला परीक्षार्थी के स्थान पर खुद के रोल नंबर को अंकित कर दिया। जिसे दिखाकर वह सभी को कहने लगा कि वह सैकण्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में सफल हो गया है। सभी ने उसके परिणाम को देख विश्वास कर लिया। ऐसे में उसे लगा कि वह अपने षड्यंत्र में सफल हो जाएगा। वह आत्मविश्वास के साथ आज आरपीएससी पहुंच गया। जहां उसने अधिकारियों को भी उक्त परिणाम दिखाकर भ्रमित करना चाहा। लेकिन अधिकारियों ने उसकी गड़बड़ी को कुछ देर में ही पकड़ लिया। जिन्होंने तुरंत ही सिविल लाइन थाना पुलिस को मामले की सूचना दे दी। इस पर पुलिस दल तुरंत मौके पर पहुंच गया और आरोपित फेल परीक्षार्थी को दबोच लिया। उससे पूछताछ करने पर उसने स्वयं को परीक्षा में फेल होना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस उससे उसके द्वारा परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी करने एवं उसका सहयोग करने वाले के संबंध में भी गहनता से पूछताछ कर रही है।