home voting - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

होम वोटिंग की सुविधा नहीं, बुजुर्गों को बूथ तक पहुंचने में हुई परेशानी
कोटा । निकाय चुनाव में इस बार होम वोटिंग की सुविधा नहीं दिए जाने के कारण बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। परिजन घर के बुजुर्ग सदस्यों को ऑटो, कार और ई-रिक्शा से मतदान केन्द्र तक लेकर पहुंचे। वाहन से उतरने के बाद कई बुजुर्गों को परिजन हाथ पकड़कर मतदान कक्ष तक ले जाते नजर आए। ऐसे में घर से मतदान केन्द्र तक का सफर उनके लिए चुनौतीपूर्ण रहा।

78 वर्षीय जानकी बाई ने बताया कि पैरों में तकलीफ के कारण उनसे चला नहीं जाता। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में निर्वाचन विभाग की ओर से होम वोटिंग की सुविधा दी गई थी, लेकिन नगर निगम चुनाव में यह सुविधा नहीं मिली। ऐसे में उनके जैसे उम्रदराज मतदाताओं के लिए मतदान केन्द्र तक पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग करना काफी मुश्किल और जोखिम भरा रहा।
वहीं वार्ड 61 निवासी 80 वर्षीय बांके बिहारी ने बताया कि पैरों में दर्द रहता है और चलने में परेशानी होती है। होम वोटिंग की सुविधा नहीं मिलने के कारण उन्हें घर से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित मतदान केन्द्र तक ई-रिक्शा से आना पड़ा। उन्होंने कहा कि उम्रदराज लोगों के लिए घर से मतदान की सुविधा काफी राहत देने वाली होती है।

Rajasthan Election: चुनाव में 54 हजार से अधिक बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने किया घर बैठे मतदान
जयपुर। राजस्थान में 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा आम चुनाव में 54 हजार से अधिक बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता घर बैठे मतदान कर चुके हैं।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि 80 वर्ष उम्र के वरिष्ठ मतदाता तथा 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाता भारत निर्वाचन आयोग की पहल पर पहली बार घर से ही उत्साहपूर्वक मतदान कर रहे हैं। बुधवार से शुरू हुयी होम वोटिंग में शुक्रवार तक प्रदेश भर में 54 हजार 215 मतदाताओं ने घर से मतदान किया है।

गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में मंगलवार को होम वोटिंग के पहले दिन 9,687 बुजुर्ग तथा 2,655 दिव्यांग, बुधवार को 10,354 बुजुर्ग एवं 2701 दिव्यांग, गुरूवार को 14,311 बुजुर्ग एवं 3123 दिव्याग एवं शुक्रवार को 10,807 मतदाताओं ने घर से मतदान करने की सुविधा का लाभ लिया।

उन्होंने बताया कि पात्र 62 हजार 927 मतदाताओं ने विकल्प के तौर पर होम वोटिंग सुविधा के लिए आवेदन किया है। विशेष मतदान दल ऐसे मतदाताओं के घर जाकर पूरी गोपनीयता के साथ डाक मतपत्र के माध्यम से उनका मतदान करवा रहे हैं। पोस्टल बैलेट के माध्यम से 19 नवम्बर तक घर पर ही मतदान कराया जा रहा है। अब तक एक हजार मतदाता होम वोटिंग के पहले चरण के दौरान घर पर अनुपस्थित रहें हैं , उनके लिए 20 और 21 नवम्बर को विशेष मतदान दल दूसरी बार घर जाकर उनका मतदान कराया जाएगा। अनिवार्य सेवाओं से जुड़े मतदाताओं के लिए मतदान की तारीखें 19 नवम्बर से 21 नवम्बर तक तय की गई हैं।

उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में 7003 मतदाताओं का वोट डालना शेष है।

अब मतदान अधिकारी घर बैठे आएंगे बुजुर्गों का वोट लेने
कोटा। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से पहली बार विधानसभा चुनाव के दौरान बुजुर्गों व दिव्यांगजनों को होम वोटिंग की सुविधा प्रदान की है। इसके तहत कोटा में इस श्रेणी के करीब 35 हजार से अधिक मतदाता घर बैठे मतदान कर सकेंगे। निर्वाचन आयोग की ओर से एक दिन पहले राज्य में विधानसभा चुनाव की घोषणा की है। 23 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव में इस बार राज्य में करीब 5 करोड़ से अधिक मतदात मतदान करेंगे।  वहीं कोटा जिले की 6 विधानसभा सीटों के लिए 14 लाख 45 हजार 506 मतदाता मतदान कर सकेंगेी। इनमें से 35 हजार 251 मतदाता घर से मतदान कर सकेंगे।

80 से अधिक के बुजुर्ग, 40 प्रतिशत दिव्यांगता वाले
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटा जिले में 35 हजार 251 मतदाताओं को घर बैठे मतदान की सुविधा मिलेगी। इनमें से 23 हजार 803 मतदाता बुजुर्ग हैं और 11 हजार 443 मतदाता दिव्यांग है।  निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के अनुसार यह सुविधा 80 साल से अधिक आयु वाले बुजुर्गों और 40 प्रतिशत से अधिक विकलांगता वाले दिव्यांगजनों को मिलेगी। बीएलओ द्वारा किए गए सर्वे में अभी तक इस श्रेणी के जिन लोगों ने अपने नाम जुड़वाएं हैं उन्हें यह सुविधा घर बैठे दी जाएगी।

यह रहेगी व्यवस्था
निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के अनुसार होम वोडिंग की सुविधा का लाभ लेने के लिए बीएलओ व सुपर वाइजर्स द्वारा फार्म 12 डी भरवाया गया है। साथ ही उनकी सहमति भी ली जा रही है। यदि कोई 80 वर्ष से अधिक आयु का बुजुर्ग और 40 प्रतिशत से अधिक विकलांगता वाला दिव्यांग स्वयं चलकर मतदान केन्द्र पर मतदान करने की इच्छा रखता है तो उसे यह सुविधा नहीं दी जाएगी।  आयोग के अनुसार मतदान से पहले निर्वाचन से जुड़े अधिकारी मत पत्र लेकर संबंधित के घर पर जाएंगे। वहां उनका वोट डलवाएंगे।  पुलिस सुरक्षा व वीडिेयोग्राफी के बीच मतदान कर पोस्टल बैलेट को बंद किया जाएगा। मतदान वाले दिन उन्हें शामिल किया जाएगा।

अब कम नजर आएंगे इस तरह के दृश्य
हर बार चुनाव के समय बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं को मतदान करवाने के लिए कई तरह से मतदान केन्द्रों पर ले जाया जाता है। कहीं खाट पर बैठाकर व लेटाकर तो कहीं गोदी में उठाकर। कहीं व्ीहल चेयर पर तो कहीं कंधे पर बैठाकर। कई जगह पर तो डोली नुमा साधन बनाकर उसमें बुजुर्गों को मतदान केन्द्र तक ले जाने के दृश्य अक्सर दिखाई देते थे। लेकिन इस बार निर्वान आयोग द्वारा बुजुर्ग व दिव्यांगों को होम वोडिंग की सुविधा से इस बार उस तरह के दृश्य बहुत कम देखने को मिलेंगे। सूत्रों के अनुसार उस  तरह के दृश्यों से समाज में अच्छा संदेश नहीं  जाता। उसे समाप्त करने के लिए ही यह सुविधा प्रदान की गई है।

सम्मान से कर सकें मतदान का उपयोग
निर्वाचन आयोग ने पहली बार होम वोटिंग की सुविधा दी है। जिसमें 80 साल से अधिक के बुजुर्ग व 40 फीसदी से अधिक दिव्यांगों को यह सुविधा दी जाएगी। कोटा में इन दोनों ही श्रेणियों में करीब 35 हजार से अधिक मतदाता शामिल हैं। जिनका पूर्व में ही चयन हो गया है। संबंधित अधिकारी मतदान से पहले वैलेट पेपर के माध्यम से उनके वोट डलवाएंगे।
-राजकुमार सिंह,  उप जिला निर्वाचन अधिकारी