Israeli attacks - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

इजरायली हमलों के दहशत से ईरान से भाग रहे लोग, बॉर्डर इलाकों में भयानक जाम
तेहरान। इजरायल के भीषण हमलों के बीच ईरान की राजधानी तेहरान से भारी संख्या में लोगों का पलायन शुरू हो चुका है। राजधानी तेहरान में विस्फोटों की आवाजें रातभर गूंजती रही हैं। सआदत आबाद जैसे अमीर इलाकों तक हमलों की जद में आने के बाद अब शहरवासियों का पलायन शुरू हो गया है। सआदत आबाद के एक निवासी ने सीएनएन की रिपोर्ट में कहा है कि विस्फोट इतने जोरदार थे कि पूरा अपार्टमेंट कांप उठा। पड़ोसी इमारत में आग लग गई। लोग घबराकर नीचे भागने लगे। छोटे बच्चों को संभालना मुश्किल हो गया। इजराइल की तरह ईरान की राजधानी तेहरान में आधुनिक बम आश्रय नहीं हैं, इसलिए शहर को सुरंगों, तहखानों या पुराने आश्रयों में लोग जान बचाने के लिए छिपने पर मजबूर हैं। इनका इस्तेमाल आखिरी बार 1980 के दशक के ईरान-इराक युद्ध में किया गया था।

तेहरान के नगर परिषद के चेयरमैन मेहदी चमरान ने रविवार को संवाददाताओं से कहा कि तेहरान में कोई आश्रय स्थल नहीं है, रात में लोग तहखानों में चले गए थे। उन्होंने आगे कहा कि मेट्रो का इस्तेमाल अत्यधिक संकट में आश्रय स्थल के रूप में किया जा सकता है, लेकिन हमें इस सिस्टम को बंद करना होगा। ईरान सरकार की तरफ से जारी बयान में तेहरान में मेट्रो रविवार रात से लोगों को आश्रय देने के लिए 24 घंटे खुली रहने की घोषणा की गई है। सरकार ने कहा है कि स्कूल और मस्जिदें भी खुली रहेंगी। सआदत आबाद के लोगों का कहना है कि बुजुर्ग लोग मौजूदा स्थिति की तुलना इराक-ईरान युद्ध से कर रहे हैं जब इराक ने सद्दाम हुसैन के शासनकाल के दौरान ईरान पर हमला किया था।

इजरायल के खिलाफ फूट रहा लोगों का गुस्सा
सीएनएन से बात करते हुए कई लोगों का कहना है कि वो देश की इस्लामिक सरकार और उसकी नीतियों का समर्थन नहीं करते हैं, लेकिन इजरायल लोगों की आबादी को निशाना बना रहा है, जो सरासर गलत है। लोगों का कहना है कि इजरायल अच्छी तरह से जानता है कि परमाणु ठिकाने कहां हैं, फिर भी वो शहरी आबादी इलाकों में बमबारी कर रहा है। सीएनएन की रिपोर्ट में कहा गया है कि तेहरान के हालात अब तेजी से बिगड़ रहे हैं।

लोग भारी संख्या में शहर छोड़कर उत्तर की ओर कास्पियन सागर के किनारे ग्रामीण इलाकों की ओर जा रहे हैं, लेकिन नेशनल हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम है। कई परिवार बच्चों और बुजुर्गों को लेकर सूटकेस और पानी की बोतलें बांधकर गाड़ियों में निकल पड़े हैं। दूसरी तरफ ईरानी एक्सपर्ट्स ने कहा है कि ईरान में आवासीय क्षेत्रों पर हमला करके, इजराइल ने रूबिकॉन को पार कर लिया है यानि उस बिंदु को पार कर लिया है, जहां से वापस लौटना संभव नहीं है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि तेहरान उसी तरह के हमलों का जवाब दे रहा है।

लेबनान में इजरायल ने किया ड्रोन हमला : सेना ने सीमा क्षेत्र में चलाया विस्फोट अभियान, 6 लोगों की मौत
बेरूत। लेबनान की पूर्वी बेका में एक शहर के पास अल-शारा इलाके को निशाना बनाकर किए गए इजरायली ड्रोन हमले में 6 लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। इजरायली युद्धक विमान दक्षिणी लेबनान के ऊपर गहन मध्य-ऊंचाई वाली उड़ानें संचालित कर रहे थे, जबकि इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान में सीमा क्षेत्र के पूर्वी क्षेत्र में स्थित अदैसेह गांव में विस्फोट अभियान चलाया।

जैसे ही तनाव बढ़ा पश्चिमी और मध्य दक्षिणी लेबनान में कई नगर पालिकाओं ने निवासियों और आगंतुकों को इजरायली बलों द्वारा छोड़ी गई बारूदी सुरंगों की उपस्थिति के बारे में चेतावनी जारी की, जिनमें से कुछ को नागरिकों को निशाना बनाने वाले जाल में बदल दिया गया था। कुछ घंटों बाद इजरायली सेना ने कहा कि उसकी वायु सेना ने बेका में हिज्बुल्लाह के ठिकाने पर हमला किया है।

राफा पर इजरायली हमलों में मारे गए 100 से ज्यादा लोग
गाजा। गाजा पट्टी के दक्षिणी शहर राफा और आसपास के इलाकों पर इजरायली सेना के भारी हमलों में मरने वाले लोगों की संख्या सोमवार को बढ़कर सौ से अधिक हो गई, जबकि महिलाओं और बच्चों सहित सैकड़ों लोग घायल हो गए। आधिकारिक फिलस्तीनी समाचार एजेंसी वाफा ने यह जानकारी दी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इजरायली सेना ने आज तड़के राफा क्षेत्र पर लगभग 40 हवाई हमले किए। हमलों में जमीनी स्तर पर गोलाबारी की गई। इजरायली सेना ने एक बयान में कहा कि उसने सोमवार को दक्षिणी गाजा में आतंकवादी ठिकानों पर सिलसिलेवार हमले किए, लेकिन विस्तृत विवरण नहीं दिया।

गाजा स्थित स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को एक बयान में कहा कि गाजा पट्टी में इजरायली हमलों में मरने वाले फिलिस्तीनियों की संख्या बढ़कर 28,176 हो गई है, जबकि 67,784 अन्य घायल हुए हैं। उल्लेखनीय है कि गाजा में इजरायल-हमास संघर्ष शुरू होने के बाद से यहां के लगभग आधे लोग सुरक्षा की तलाश में मिस्र से सटे राफा शहर में आ गए हैं।

इजराइली हमलों में फिलिस्तीनी मृतकों की संख्या बढ़कर 1,569 हुई: स्वास्थ्य मंत्रालय
गाजा। गाजा पट्टी और वेस्ट बैंक पर इजरायली हमलों में मरने वालों की संख्या कुल 1,569 हो गई है, जबकि 7,212 अन्य घायल हुए हैं। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि गाजा में मरने वालों की संख्या 1,537 तक पहुंच गई है, जिनमें 500 बच्चे और 276 महिलाएं भी शामिल हैं।

फ़िलिस्तीनी इस्लामिक प्रतिरोध आंदोलन (हमास) द्वारा शनिवार को बड़े पैमाने पर किए गए अचानक हमले के जवाब में इजराइली हमास गाजा पट्टी पर हमले की और गुरुवार को भी गाजा के विभिन्न क्षेत्रों पर इजरायली हवाई हमले जारी रखे।

इजराइल के सार्वजनिक प्रसारक कान ने बताया कि हमास की ओर से इजरायल पर किए गए हमले में अब तक मरने वालों की संख्या 1,300 से अधिक हो गई है।