Traffic Jam - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे: 33 घंटे के जाम के बाद 1 लाख वाहन चालकों को मिलेगा टोल रिफंड
महाराष्ट्र। महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MSRDC) ने एक ऐतिहासिक फैसले की घोषणा करते हुए कहा है कि इस महीने की शुरुआत में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भीषण ट्रैफिक जाम में फंसे यात्रियों को टोल का पैसा वापस मिलेगा। दरअसल, 3 फरवरी को, खोपोली के पास एक गैस टैंकर पलट गया, जिससे मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 32 घंटे से ज़्यादा समय तक भारी जाम लग गया, जिसके कारण हाईवे पर काफी बड़ा जाम लगा, जिससे हज़ारों यात्री, जिनमें बच्चों वाले परिवार और बुज़ुर्ग यात्री शामिल थे, लंबे समय तक बिना खाने, पानी या बेसिक सुविधाओं के फंसे रहे। हालांकि, अधिकारियों ने वाहन चालकों को कुल 5.16 करोड़ रुपये की रिफंड राशि अगले कुछ दिनों में सीधे प्रभावित वाहन मालिकों के FASTag खातों में जमा करने की घोषणा की है।

ऑटोमेटेड FASTag कटौती का समाधान

MSRDC के अधिकारियों के अनुसार, टोल वसूली रोकने के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद, ऑटोमेटेड सिस्टम के कारण कई वाहनों के FASTag खातों से पैसे कट गए थे। जिसके बाद अब विभाग इन सभी लेन-देन की जांच कर रहा है और टोल ऑपरेटर को डेटा सत्यापन के निर्देश दिए गए हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि एक्सप्रेसवे के दोनों ओर फंसे यात्रियों को उनकी राशि वापस मिल जाए।

आलोचना के बाद राहत का कदम

देश के सबसे व्यस्त कॉरिडोर में से एक पर इस 32 घंटे से अधिक लंबे जाम ने आपातकालीन प्रबंधन और ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे। यात्रियों में व्याप्त भारी गुस्से और आलोचना के बीच, MSRDC का यह रिफंड देने का निर्णय प्रभावित लोगों के लिए एक बड़ी राहत माना जा रहा है। यह कदम न केवल वित्तीय क्षतिपूर्ति है, बल्कि बुनियादी ढांचे की विफलता की जिम्मेदारी लेने की दिशा में भी एक संदेश है।

चलती सीएनजी कार में लगी आग, लोगों ने कूदकर बचाई जान
जयपुर। रामनगरिया थाना इलाके में शनिवार देर शाम चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार तीन लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पुलिस ने बताया कि जगतपुरा स्थित सात नंबर बस स्टैंड के पास महल रोड पर शाम करीब साढ़े 7 बजे एक कार के बोनट से अचानक धुआं उठने लगा। चालक महेन्द्र ने कार को सड़क किनारे रोका। जिसके बाद आग भड़क उठी। कार में सवार महेन्द्र और उसके दो साथी तुरंत नीचे कूद गए। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर क्षतिग्रस्त वाहन को हटवा कर यातायात सुचारु करवाया।

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, प्रदूषण और जाम की समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज कहा कि दिल्ली यूनिफाइड मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (डीयूएमटीए) सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने, अंतिम बिंदु तक संपर्क सुविधा सुधारने और निजी वाहनों पर निर्भरता कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा जिससे सड़कों पर जाम में कमी आएगी।

दिल्ली सरकार ने दिल्ली यूनिफाइड मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (डीयूएमटीए) तथा एक समर्पित दिल्ली अर्बन ट्रांसपोर्ट फंड (डीयूटीएएफ) के गठन हेतु एक व्यापक विधेयक का मसौदा तैयार करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। प्रस्तावित कानून का उद्देश्य दिल्ली की वर्तमान में खंडित परिवहन व्यवस्था को एकीकृत, सुसंगत और समन्वित योजना एवं शासन ढांचे के अंतर्गत लाना है, ताकि राजधानी के लिए एक आधुनिक, कुशल, जन-केंद्रित और पर्यावरण की दृष्टि से सतत परिवहन प्रणाली विकसित की जा सके। यह पहल दिल्ली के शहरी परिवहन शासन में एक महत्वपूर्ण संस्थागत सुधार की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगी। प्रस्तावित कानून के शीघ्र और समावेशी मसौदे को सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया है। टास्क फोर्स को निर्देश दिए गए हैं कि वह निर्धारित समय-सीमा में विधेयक का मसौदा तैयार कर प्रस्तुत करे, जिससे सरकार की सुधारोन्मुख प्रतिबद्धता और तत्परता स्पष्ट होती है।

उन्होंने कहा, डीयूएमटीए दिल्ली की संपूर्ण शहरी गतिशीलता प्रणाली में समन्वय स्थापित करेगा। मेट्रो, बस, क्षेत्रीय रेल, रेलवे और फीडर सेवाओं जैसे सभी परिवहन साधनों को एकीकृत योजना क्षेत्राधिकार के अंतर्गत लाकर हम यह सुनिश्चित करेंगे कि परिवहन समाधान कुशल, समावेशी और नागरिक केंद्रित हों।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डीयूएमटीए सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने, अंतिम बिंदु तक संपर्क सुविधा को सुधारने और निजी वाहनों पर निर्भरता कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जिससे सड़कों पर जाम में कमी आएगी। उन्होंने रेखांकित किया कि यह पहल वायु प्रदूषण से निपटने की सरकार की दीर्घकालिक रणनीति का एक अहम अंग है। वाहन उत्सर्जन प्रदूषण का एक प्रमुख स्थानीय स्रोत है और सुव्यवस्थित तथा विश्वसनीय सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क का विस्तार पर्यावरणीय लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए अनिवार्य है।

उन्होंने कहा, हमारी सरकार प्रदूषण से निपटने के लिए अल्प कालिक, मध्यम कालिक और दीर्घ कालिक समाधानों पर एक साथ काम कर रही है। यह समस्या पिछले वर्षों में संरचनात्मक सुधारों के अभाव में और गंभीर हुई है। डीयूएमटीए की स्थापना निजी वाहनों पर निर्भरता घटाने और दिल्ली के प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ, सुरक्षित और कुशल गतिशीलता उपलब्ध कराने के लिए सबसे महत्वपूर्ण दीर्घकालिक हस्तक्षेपों में से एक होगी।

राष्ट्रीय शहरी परिवहन नीति के तहत बड़े शहरों में एकीकृत महानगरीय परिवहन प्राधिकरण (यूएमटीए) की परिकल्पना की गई है, ताकि शहरी परिवहन की रणनीतिक योजना और समन्वित क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। दिल्ली एनसीआर में बढ़ती जनसंख्या, प्रदूषण, सड़कों पर दबाव और सुव्यवस्थित सार्वजनिक परिवहन की बढ़ती आवश्यकता  डीयूएमटीए की स्थापना को अत्यंत आवश्यक बनाती है।

हादसे ने तोड़ा परिवार का सहारा : दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, ग्रामीण गुस्साए; सड़क पर जाम
जयपुर। आमेर थाना क्षेत्र में दिल्ली-जयपुर हाईवे के नजदीक कुंडा के पास हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। डंपर की चपेट में आने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और कई घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ, जब मृतक शंकर सैनी और ओमप्रकाश सैनी अपने रिश्तेदार के साथ आटा चक्की की ओर जा रहे थे।

9 दिन पहले मां का निधन, अब बेटे की मौत से टूटा परिवार :

मृतकों में शामिल शंकर सैनी की मां का निधन अभी महज 9 दिन पहले ही हुआ था। परिवार एक गहरे सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि बेटे की असामयिक मौत ने सभी को पूरी तरह तोड़ दिया। वहीं ओमप्रकाश सैनी अपने पीछे चार छोटे बच्चों को अनाथ छोड़ गए हैं। शंकर का मासूम बेटा भी अब पिता के साए से वंचित हो गया। परिजनों और ग्रामीणों ने मृत के आश्रित बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा, 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता और आश्रितों को नौकरी की मांग की है।

रिश्तेदारों का बयान :

दुख दोगुना हो गया :मृतक के रिश्तेदार अविनाश ने बताया कि 17 सितंबर को उनकी दादी का स्वर्गवास हुआ था। गुरुवार को नई के नावां का कार्यक्रम रखा गया था। कार्यक्रम की तैयारियों के चलते रिश्तेदार आए हुए थे और शाम को तीनों लोग आटा चक्की पर गए थे। तभी यह बड़ा हादसा हो गया।

सड़क पर प्रदर्शन :

हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मृतकों के शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों की मांग है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर रोक लगाई जाए, क्योंकि ट्रकों की बेकाबू रफ्तार के कारण आए दिन जानलेवा हादसे हो रहे हैं।

दहीखेड़ा फव्वारा सर्किल की अतिक्रमण व गंदगी से बिगड़ी तस्वीर : बने जाम के हालात, गंदगी के ढेर से राहगीर परेशान
खानपुर। खानपुर कस्बे के अंदर सौंदर्यता बढ़ाने के लिए एक फव्वारा सर्कल बनाया गया था, जिसकी अभी कोई सुंदरता नजर नहीं आ रही है। फव्वारा सर्कल दहीखेड़ा चौराहे की शान है यदि बाहर से भी कोई व्यक्ति आता है तो वह यही पूछता है कि फंव्वारा सर्कल कहां पर है और इसी सर्कल के पते से किसी व्यक्ति के घर का पता लगता है लेकिन आज यह सर्कल ही ट्रैफिक जाम में फंसा हुआ है इसके आसपास अतिक्रमण हो रहा है। अतिक्रमण होने के कारण गाड़ियों के आने जाने में परेशानी होती है और आम व्यक्ति को पैदल चलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कभी भी अचानक सर्किल से कोई भी वाहन राहगीरों के सामने आ जाता है जिससे दुर्घटना की स्थिति बन जाती है। वहीं फव्वारा सर्किल के अंदर व आसपास गंदगी के ढेर लगे हुए है जिससे राहगीरों को दुर्गंध से निकलना दुश्वार हो रहा है।

खानपुर में कस्बे के अंदर फव्वारा सर्कल खानपुर की शान के लिए लगाया था जो की प्राकृतिक सुंदरता को दिखाता है लेकिन इस पर अतिक्रमण व ट्रैफिक जाम रहते हैं प्रशासन से गुजारिश हे की इसे अतिक्रमण मुक्त कराया जाए।
- अभिनव राजावत, कस्बेवासी

कस्बे के अंदर दहीखेड़ा चौराहे पर एक ही सर्किल है, यह अतिक्रमण से ढका हुआ है। आमने-सामने आने वाले वाहनों को दिखाई नहीं देता है जिससे दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है।
- शुभम नागर, कस्बेवासी

फंव्वारा सर्किल को पूर्व में दहीखेड़ा चौराहा बोला जाता था, यह खानपुर से दहीखेड़ा जाने का एक पुराना रास्ता है, जो की सर्कल के नाम से ही जाना जाता है, आजकल फल फ्रूट के ठेले वालों ने इस सर्किल पर अतिक्रमण कर लिया है।
- विपिन गौतम, कस्बेवासी

खानपुर अब नगर पालिका बन चुकी है तो नगर पालिका का असर तो दिखाना जरूरी है, अभी खानपुर नगर पालिका जैसा नहीं लग रहा है, हालांकि सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से चालू हो गई है लेकिन अतिक्रमण अभी वही है।
- इंद्रराज मीणा, कस्बेवासी

जैसे खानपुर में नगर पालिका हो चुकी है और अतिक्रमण लगभग हटाना भी शुरू हो गया है तो हमारा सर्किल का अतिक्रमण भी हटना चाहिए सरकार से गुजारिश है कि हमारे सर्कल के आसपास का अतिक्रमण हटाना चाहिए व सफाई व्यवस्था बनी रहे।
- ब्रजेश नागर, कस्बेवासी

फव्वारा चौराहा जो एक सौंदर्य का प्रतीक है इसके अंदर कचरे के ढेर लगे हुए हैं दुर्गंध से राहगीरों को परेशानी हो रही है।
- राहुल मीणा, कस्बेवासी

फव्वारा सर्किल का अतिक्रमण तुरंत हटा दिया जाएगा और सफाई व्यवस्था भी सुचारू रूप से बनी रहेगी ।
- पुखराज मीणा नगर पालिका आयुक्त खानपुर

अंदरुनी शहर में जाम बना आम, खरीददारी करने वालों की दिनभर दुकानों पर रेलमपेल
कोटा। रक्षाबंधन का पर्व  इस बार 9 अगस्त को मनाया जाएगा जिसके चलते बाजार में मंगलवार को खरीददारी करने वालों की दिनभर दुकानों पर रेलमपेल रही। जिसके चलते शहर के घंटाघर क्षेत्र, शास्त्री मार्केट, बजाजा खाना,अग्रसेन बाजार व इंद्रा मार्केट, चौथमाता बाजार व बक्शपुर कुंड की गली सहित अन्य शहर के बाजार की तंग गलियों में त्यौहारी सीजन के चलते बार-बार जाम लगाता हैं।

3 बजे : रामपुरा बाजार
रामपुरा बाजार पहुंचता तो देखने में आया की रक्षाबंधन पर्व के चलते लोगों खरीदारी करने में व्यस्त थे। खरीदारी करने वाले इटावा निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि में बाजार में खरीदार करने फोर वाहन लेकर आया था पर तंग गली व बाजार में ट्रैफिक की अव्यवस्था को देखकर गाड़ी बाजार से बाहर ही खड़ी करके आया। और में बाजार से सामानों की खरीदारी करके गाड़ी में एक-एक करके रखके आया हूं।

4 बजे : अग्रसेन बाजार
में दिन भर शहर समेत नजदीक के गांव से खरीदारी करने वालों की भीड़ रही। वहीं बाजार में एक जनरल स्टोर की दुकान के नजदीक ग्राहको ने आड़ी -तिरछी बाइक व वाहन खडेÞ कर रखे थे। जिससे बार-बार बाजार की तंग गली में  जाम लगाता रहा। सुल्तानपुर निवास ओमप्रकाश व रितेश ने बताया कि बाजार में खरीदारी करने के लिए इतनी दूर से आए हैं पर वाहन दूर ही खड़ा करके आना पड़ता हैं।

4.40 बजे : बजाजा खाना
में अधिकतर कपड़े की दुकाने होने व भाई - बहिन का पर्व रक्षाबंधन नजदीक होने से साड़ियों की दुकानों पर दिनभर खरीददारी करने के लिए महिलाओं की भीड़ रही। राजगंजमंडी निवासी महिला माधुरी व कल्पना ने बताया कि कोटा में मेरी बहिन के यहां पर साड़ियों सहित अन्य सामानों की खरीददारी करने के लिए यहां पर आई हूं। पर यहां पर बाजार में बार-बार जाम लगाता हैं और स्कूटी भी दुकान से दूर ही खड़ी  करके आई हूं।

5.30 बजे : इंद्रा मार्केट
में जनरल सामान के खरीदने के लिए दिनभर महिलाओं का रेलमपेल रही। शहर निवासी कल्पना व मेघा ने बताया कि कोटा हम खरीददारी करने के लिए हम कोटा आएं पर शहर का बाजार तंग होने से बार - बार जाम लगाता हैं।

इनका कहना
बाजार की गलियों में त्यौहारी सीजन के चलते यदि जाम लग रहा हैं तो यातायात की सहीं व्यवस्था करवाई जाएगी। व कांस्टेबल की डयूटी लगाकर समस्या का समाधान किया जा रहा हैं। कोशिश रहती है कि त्यौहारी सीजन में आमजन को कोई परेशानी नहीं होऔर वाहनों कोव्यवस्थित स्थान पर खड़े किया जाए व कुछ लोग वाहनों को अपनी इच्छानुसार खड़ा कर देते हैं जिसे जाम की स्थिति बनाती हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- पूरण सिंह टीआई कोटा

कीचड़ व गंदगी की मारामारी, सरे बाजार बीच बिक रही तरकारी
कोटा । शहर के बीच स्थित थोक फलसब्जी मंडी में बारिश के मौसम में इन दिनों कीचड़ और गंदगी की भरमार हो रही है। इससे विक्रेताओं और ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी के बीच ही फल और सब्जियों की खरीद फरोख्त का कारोबार किया जा रहा है। बारिश के कारण मंडी परिसर में पानी भर जाता है। जिसमें मच्छर और मक्खियां भिनभिनाती रहती है। ऐसे में थोक मंडी में खरीदी गई सब्जियों के साथ बीमारियां भी घर तक प्रवेश कर सकती है। मंडी में करीब 8 से 10 हजार बड़े, छोटे व्यापारी, सब्जी विक्रेताओं और ग्राहकों की रोजाना आवाहाजी होती है। मंडी में तड़के चार बजे ही कारोबार शुरू हो जाता है। रात को बारिश के बाद मंडी में कीचड़ और गंदगी की समस्या व्याप्त हो जाती है। जिससे कई बार कीचड़ के बीच फलों और सब्जियों की बिक्री का कारोबार करना पड़ता है।

थोड़ी सी बरसात में भर जाता है पानी
थोक मंडी के फल और सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि मंडी परिसर में थोड़ी सी बरसात में ही पानी भर जाता है। ऐसे में व्यापारियों को कीचड़ में ही कारोबार करना पड़ता है। कई बार तो कीचड़ और गंदगी के कारण सब्जी विक्रेता और ग्राहक फिसल भी जाते हैं। एक बार बरसात होने के बाद कीचड़ की समस्या काफी समय तक बनी रहती है। हालांकि मंडी की सफाई के लिए प्रशासन ने कर्मचारी लगा रखे हैं, लेकिन वह सही तरीके से मंडी परिसर की सफाई नहीं करते हैं। जिससे कीचड़ की समस्या बरकरार रह जाती है। इस दौरान कई बार परिसर में खराब सब्जियों और फलों को फेंक दिया जाता है। जिससे मंडी परिसर में दुर्गध तक आती रहती है। यहां पर सफाई व्यवस्था की प्रभावी मॉनिटरिंग होनी चाहिए ताकि व्यापारियों और ग्राहकों को बारिश के मौसम में कीचड़ की समस्या से निजात मिल सके।

मंडी के अंदर बाहर ट्रैफिक जाम
थोक मंडी में आने के लिए कुल तीन गेट हैं। जिनमें से मंडी में प्रवेश के लिए अधिकतर वाहन गेट नंबर एक से ही आते जाते हैं। इस वजह से यहां सुबह छह बजे से दस बजे तक जाम के हालात बने रहते हैं। वहीं मंडी के अंदर भी बेतरतीब वाहन खड़े रहने व बाहर से आने वाली गाड़ियों के कारण जाम के हालात बने रहते हैं। कई बार तो लोगों को निकलने तक की जगह नहीं मिल पाती है। पैदल सब्जी खरीदने आए लोग वाहनों के बीच फंस तक जाते हैं। बारिश के दिनों में तो समस्या और बढ़ जाती है। एक तरफ तो कीचड़ में ग्राहकों को फिसलने का खतरा बना रहता है वहीं दूसरी तरफ वाहनों के जाम के कारण आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। सुबह के समय जाम की समस्या के समाधान के लिए मंडी कर्मचारियों की तैनाती करना अनिवार्य है।

इन दिनों बरसात का मौसम होने के कारण सुबह के समय मंडी परिसर में कीचड़ व गंदगी की भरमार हो जाती है। इस दौरान फल और सब्जी की खरीदारी करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसाती मौसम में तो मंडी में लगातार सफाई करवाने की जरूरत है।
-सुमन देवी, ग्राहक

मंडी परिसर की नियमित रूप से सफाई करवाई जाती है। इसके लिए कर्मचारी लगा रखे हैं। बरसात के मौसम में कीचड़ की समस्या अधिक होती है। इसके चलते फल और सब्जियों का कारोबार समाप्त होने के बाद परिसर की सफाई करवाई जाती है।
-विश्वजीत सिंह, सचिव, थोक फलसब्जी मंडी

असर खबर का - फिर से रोशन हो उठा डीसीएम मार्ग व नई धानमंडी चौराहा
कोटा। शहर के सबसे व्यस्ततम चौराहे में शामिल नई धानमंडी चौराहा और डीसीएम रोड पर कई दिनों से गुल रोड लाइटों की बत्ती अब फिर से जल गई है। यहां पर लम्बे समय से रोड लाइटें बंद होने के कारण राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। रात के समय आए दिन दुर्घटनाएं होने लगी थी। वहीं रात को फलों व सब्जियों से भरे वाहनों को भी निकलने में दिक्कत हो रही थी और आए दिन जाम की स्थिति होने लगी थी। अब केडीए ने इस मार्ग और चौराहे की सुध लेते हुए खराब रोड लाइटों को ठीक करवा दिया है। रात के समय फिर से मार्ग और चौराहा रोड लाइटों से रोशन हो गया है। इससे अब रात के समय में आवागमन की राह आसान हो गई है।

रात को जाम से मिली निजात
डीसीएम रोड पर स्थित थोक फलसब्जी मंडी में रात के समय सब्जियों से भरे वाहन आते हैं। मंडी में तड़के से ही सब्जियों की खरीद-फरोख्त का कार्य शुरू हो जाता है। इस कारण बाहरी राज्यों और लोकल किसान वाहनों में फल और सब्जियां लेकर आते हैं। रात के समय रोड लाइट नहीं होने से इस चौराहे पर रोजाना जाम की स्थिति बन रही थी। रात को करीब नौ बजे के बाद सब्जियों से भरे ट्रक काफी संख्या में आते हैं। इनमें से कई चालक तो गलत साइड में ट्रक को घुसा देते हैं, जिससे कई बार हादसे भी हो जाते थे। अब रोड लाइटें चालू होने के बाद रात को जाम लगने से निजात मिल गई है। बड़े वाहनों का आसानी से आवागमन होने लगा है।

चौराहे पर हो रहे थे चक्करघिन्नी
डीसीएम रोड पर थोक फलसब्जीमंडी होने के कारण चौराहा बनाया गया है। इस चौराहे पर रात होने के बाद यातायात के सभी नियम गौण हो जाते हैं। यहां पर अपनी सुविधा के अनुसार वाहन चालक चौराहे से निकलने की कोशिश करते हैं, जिससे कई बार दुर्घटनाएं तक हो जाती है। चौराहे से निकलने के लिए प्रशासन ने चारों तरफ आवागमन की सुविधा दे रही है, लेकिन कई छोटे और भारी वाहन नियमों को दरकिनार कर निकलने की कोशिश करते हैं, जिससे हादसों की संभावना बन जाती है। इस चौराहे पर गलत साइड से कई वाहन निकलते रहते हैं। इसके चलते कई बार चौराहे पर दुर्घटनाएं तक हो चुकी है। रात को रोड लाइट बंद होने के कारण राहगीरों की परेशानी और बढ़ गई थी। अब रोड लाइट चालू होने से राहगीरों को राहत मिल गई है।

नवज्योति ने उजागर की थी समस्या
नई धानमंडी चौराहा और डीसीएम रोड पर रोड लाइटें बंद होने के सम्बंध में दैनिक नवज्योति में 1 मई को प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया गया था। जिसमें बताया था कि शहर के बीच में स्थित नई धानमंडी चौराहा और डीसीएम रोड की, जहां पर पिछले कई दिनों से रोड लाइटें बंद पड़ी हुई है। यह शहर का सबसे व्यस्ततम मार्ग है, जिस पर वाहनों का लगातार आवागमन होता है। दिन-रात वाहन गुजरने रहते हैं। इसके बावजूद रोड लाइटों की सुध नहीं ली जा रही है। जिससे रात के समय दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। एक-दो दिन पहले रात के समय चौराहें पर वाहन टकराने की घटनाएं हो चुकी है। समाचार प्रकाशित होने के बाद केडीए प्रशासन हरकत में आया और खराब रोड लाइटों को ठीक करवा दिया।

इनका कहना
थोक फल सब्जीमंडी में रात के समय ही माल से भरी गाड़ियां आती है। ऐसे में चौराहे पर रोड लाइट नहीं होने से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया था। अब रोड लाइटों को ठीक करवाने से आवागमन आसान हो गया है।
- शब्बीर वारसी, महासचिव, थोक फलसब्जी विक्रेता यूनियन

डीसीएम रोड और धानमंडी चौराहे पर रोड लाइट बंद होने की जानकारी मिलते ही सम्बंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए थे। अब वहां की रोड लाइटों को ठीक करवा दिया गया है।
- पवन शर्मा, एक्सईएन, केडीए

गर्मी में मजदूरों का टोटा, ट्रकों की नहीं टूट रही कतार, चालक परेशान
कोटा। हाड़ौती में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद शुरू होते ही सरकारी गोदामों को भरने का कार्य शुरू हो गया है। रोजाना गेहूं से भरे ट्रक गोदामों में पहुंच रहे हैं। गर्मी के कारण श्रमिकों का टोटा होने से गोदामों में माल खाली करने का कार्य प्रभावित हो रहा है। ऐसे में गोदामों के बाहर ट्रकों की कतार कम होने का नाम नहीं ले रही है। इससे गोदामों के बाहर आए दिन जाम की स्थिति बनी रही है। इन साल बोनस और समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी के कारण किसान सरकारी केन्द्रों पर गेहूं बेचने के लिए उमड़ रहे हैं। कोटा संभाग में अब तक सवा लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं की खरीद हो चुकी है। खरीदे गए गेहूं को एफसीआई के गोदामों में ट्रकों में भरकर पहुंचाया जा रहा है, लेकिन यहां माल उतारने वाले श्रमिकों का टोटा होने से प्रभावित हो रहा है। जिससे बाहर खड़े ट्रक जाम का कारण बन रहे हैं।

मजूदर कम, माल आ रहा ज्यादा
कोटा शहर में डीसीएम रोड और डकनिया स्टेशन रोड स्थित एफसीआई के गोदामों के बाहर रोजाना डेढ़ सौ से दो सौ ट्रक संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से गेहूं लेकर पहुंच रहे हैं। लगातार 24 घंटे तक गेहूं से भरे ट्रकों के आने का सिलसिला चलता रहता है। गोदामों में केवल दिन के समय माल का खाली किया जाता है। रात को इनमें प्रवेश निषेध रहता है। माल की आवक अधिक होने से मजदूरों का संख्या कम पड़ रही है। इससे ट्रकों से पर्याप्त मात्रा में माल खाली नहीं हो पा रहा है। इन दिनों गर्मी का असर भी तेज हो गया है। जिससे मजूदरों की कार्यक्षमता भी प्रभावित होने लगी है। इससे ट्रकों की कतारें गोदामों के बाहर बनी हुई है।

ट्रकों की कतार से लग रहा जाम
डीसीएम रोड स्थित सरकारी गोदाम पर रोजाना 100 से 150 ट्रक आ रहे हैं। एक दिन में केवल 70 से 80 ट्रकों का ही माल उतारा जा सकता है। ऐसे में अन्य ट्रकों का नम्बर नहीं आ पाता है। इस कारण गोदाम के बाहर गेहूं से भरे ट्रकों की कतार लगी रहती है। इससे कई बार डीसीएम रोड पर वाहनों का जाम लग जाता है। इससे वाहन सवारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं यहां पर फलों के ठेले लगाने वाले विक्रेताओं की ग्राहकी भी प्रभावित हो रही है। फल विक्रेताओं का कहना है कि ट्रकों के कारण उनके ठेले तक खड़े नहीं हो पा रहे हैं। जिससे ग्राहकी कम होने लगी है।

माल चोरी का डर, इसलिए कर रहे रतजगा
शहर में स्थित गोदामों में इन दिनों से कोटा संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से खरीदे गेहूं को लाया जा रहा है। भवानीमंडी से आए ट्रक चालक मोहसिन दो दिन से अपनी गाड़ी का माल खाली करना का इंतजार कर रहा है। उसने बताया कि रात को ट्रक से गेहूं चोरी होने का खतरा बना रहता है। इस कारण रात को जागना भी पड़ता है। बारां से आए ट्रक चालक सुरेश ने बताया कि अगर ट्रक से माल चोरी हो गया तो उसे ही नुकसान की भरपाई करनी पड़ेगी। ऐसे में अधिकांश चालक ट्रकों को आपस में सटाकर लगाते हैं ताकि चोरों को वारदात करने के लिए कोई जगह नहीं मिल सके। वहीं कुछ चालक रात को जागकर भी ट्रकों की निगरानी करते हैं।

इधर कल नहीं होगा केन्द्र पर खरीद कार्य
भामाशाहमण्डी स्थित भारतीय खाद्य निगम के खरीद केन्द्र पर शनिवार को गेहूं खरीद कार्य स्थगित रहेगा। भामाशाह मण्डी सचिव मनोज कुमार मीना ने बताया कि भारतीय खाद्य निगम ने पत्र से यह अवगत कराया कि खरीद केन्द्र भामाशाह मण्डी में खरीदे हुए माल के उठाव के लिए 19 अप्रैल शनिवार को खरीद व तुलाई कार्य स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। अत: किसान भाइयों से अपील की जाती है कि शनिवार को कोई भी किसान भारतीय खाद्य निगम के खरीद केन्द्र भामाशाह मण्डी पर अपनी कृषि जिन्स गेहूं समर्थन मूल्य पर विक्रय के लिए लेकर नही आए तथा व्यवस्था में सहयोग करे।

कोटा संभाग में इस साल एफसीआई के केन्द्रों पर गेहूं की अच्छी खरीद हो रही है। इस कारण रोजाना 150 से 200 ट्रकों में माल आ रहा है। गर्मी के कारण मजदूरों की कमी बनी हुई है। ऐसे में एक दिन में 70 से 80 ट्रक ही खाली हो पाते हैं। अन्य को इंतजार करना पड़ता है। मजदूरों की संख्या बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे।
- प्रकाश कुमार, वेयर हाउस प्रभारी

क्यों ना लगे जाम? जंक्शन के अंदर रेल और बाहर थड़ी ठेलों और ई-रिक्शों की रेलमपेल
जयपुर। जयपुर शहर में थड़ी, ठेले और ई-रिक्शाओं ने जाम के हालात बना दिए हैं। मजे की बात यह है कि इनसे यातायात जाम होता है, लेकिन जिम्मेदारों को वह दिखता ही नहीं है। शहर के मुख्य जंक्शन के बाहर मुख्य दरवाजा थड़ी, ठेलों और ई-रिक्शाओं से अटा पड़ा रहता है। यहां करीब आधा दर्जन यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी रहती है।

मुख्य द्वार पर सामान बेचने वाले, पूड़ी-सब्जी बेचने वाले ठेलों ने फुटपाथ को घेर रखा है। सिंधी कैम्प बस स्टैंड के आगमन और निकास द्वार पर ई-रिक्शे झुण्ड बनाकर खड़े रहते हैं, लेकिन इन्हें भी दूर खड़ा करवाने के लिए कोई जहमत नहीं उठाता। इनके अलावा गर्वमेंट हॉस्टल के पास अमरापुरा के बाहर यातायात कैंची के तौर पर निकलता है। वर्षों पुरानी इस समस्या के हालात जस के तस बने हुए हैं।

जाम से प्रभावित हो रहा कारोबार, व्यापारियों, किसानों और ग्राहकों को करना पड़ता है परेशानी का सामना
कोटा। शहर में एरोड्राम के पास स्थित थोक फल सब्जीमंडी में माल की ज्यादा आवक होने के कारण रोजाना जाम की स्थिति बनने लगी है। माल की अधिकता से मंडी परिसर छोटा पड़ने लगा है। शहर के बीच में स्थित थोक फल सब्जी मंडी में सुबह से शाम तक बार-बार जाम लगता रहता है। ऐसे में फल सब्जी व्यापारियों, किसानों और ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस मंडी के विस्तार के लिए वर्ष 2018 में प्रयास किए गए थे, लेकिन वन विभाग से एनओसी प्रमाण पत्र नहीं मिलने के कारण मामला अटक गया है।

विभिन्न राज्यों से आते हैं फल व सब्जियां
मंडी के व्यापारियों के अनुसार मंडी में महाराष्टÑ, गुजरात, मध्यप्रदेश, पुणे, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, बैंगलुरु से विभिन्न तरह के फल बिक्री के लिए आते हैं। इसके अलावा कोटा सहित हाड़ौती के जिलों से काफी मात्रा में सब्जियों की आवक होती है। माल की आवक लगातार बढ़ने के कारण अब मंडी परिसर छोटा पड़ने लगा है। मंडी में माल से भरे ट्रक, मिनी ट्रक और अन्य वाहनों के कारण दिनभर में कई बार जाम लगा रहता है। इससे एरोड्राम चौराहे के आसपास व डीसीएम रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। बाहर से फलों और सब्जियों से भरे वाहन शाम को ही आना शुरू होते हैं। जो देर रात तक आते रहते हैं। सुबह फल और सब्जी बेचने का काम होता है। इसके बाद वाहन माल बेचकर वापस लौट जाते हैं।

लहसुन का भी हो रहा कारोबार
शहर में भामाशाहमंडी के अलावा थोक फलसब्जी मंडी में भी लहसुन की खरीद-फरोख्त की जाती है। ऐसे में यहां पर भी काफी संख्या में किसान लहसुन बेचने के लिए आते हैं। वर्तमान में यहां पर पांच से छह हजार कट्टे लहसुन की आवक हो रही है। किसान अपने माल को बड़े वाहनों में लेकर आते हैं। इस दौरान सब्जी के वाहनों के कारण जाम लगने से किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कई बार लहसुन की नीलामी में भी देरी हो जाती है। किसानों का कहना है कि मंडी परिसर छोटा पड़ने से आवागमन में दिक्कत आती है। इसका समाधान होना चाहिए।

ठंडे बस्ते में मंडी शिफ़्ंिटग का मामला
थोक फल सब्जीमंडी को दूसरी जगह शिफ्ट करने के प्रयास 2018 में हुए थे। उस समय चन्द्रेसल के पास मंडी स्थापित करने के लिए 72 बीघा जमीन चिहिन्त की गई थी, लेकिन जमीन घड़ियाल अभयारण्य क्षेत्र में होना बताकर  वन विभाग ने स्वीकृति जारी नहीं की। इस मामले में यूआईटी ने मंडी समिति से 19 करोड़ की डिमांड राशि मांगी थी, लेकिन मंडी प्रशासन ने इतनी राशि जमा कराने में असमर्थता जताई थी। इसके बाद पूरा मामला ठंडे बस्ते में चला गया। ऐसे में वर्तमान मंडी परिसर छोटा होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

थोक फल सब्जीमंडी में माल की आवक बढ़ने लगी है। जिससे मंडी परिसर छोटा पड़ने लगा है। बाहर से माल लेकर आने वाले वाहन जाम में फंस जाते हैं। इससे व्यापारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस मंडी को विस्तार की दरकार है। तभी समस्या का समाधान हो सकेगा।
- शब्बीर वारसी, प्रमुख व्यापारी

थोक फल सब्जीमंडी के आसपास के क्षेत्र को जाम से बचाने के लिए चन्द्रसेल में शिफ्ट करने के लिए पूर्व में प्रयास हुए थे, लेकिन वन विभाग घड़ियाल अभयारण्य क्षेत्र बताकर एनओसी नहीं दी। अभी मंडी को शिफ्ट करने के कोई प्रयास नहीं चल रहे हैं। मंडी शहर के बीच में होने के कारण रोजाना जाम की समस्या होती रहती है।
- विश्वजीत सिंह, सचिव, थोक फल सब्जीमंडी कोटा

कई जगह की गुहार, लेकिन नहीं सुनी पुकार
जयपुर। शहर के व्यस्ततम चांदपोल बाजार के कुरैशी मौहल्ला में खेतड़ी हाउस रोड पर सड़क पर लग रही अवैध मीट की दुकानों की वजह से आमजन का आना-जाना दूभर हो रहा है। इन अतिक्रमणों को लेकर यहां के बाशिन्दों ने कई जगह पुकार की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आखिर हार थक कर उन्होंने मीडिया का सहारा लिया।

दैनिक नवज्योति कार्यालय में आए इलिहास रजा और अन्य लोगों ने बताया कि चांदपोल बाजार के कुरैशी मौहल्ला, खेतड़ी हाऊस रोड पर अवैध रूप से मीट की दुकानें संचालित की जा रही है। अतिक्रमण की वजह से यहां दिन भर जाम लगा रहता है। कई बार वाहनों की लम्बी लाइनें लग जाती है। इसको लेकर कई बार नगर निगम के उच्चाधिकारियों को शिकायत की गई, मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उनका आरोप है कि अतिक्रमण कराने में निगम के अफसरों की मिलीभगत है।

इस वजह से कार्रवाई नहीं हो पा रही। उन्होंने बताया कि मस्जिद कुरैशियों के नीचे बनी दुकानों के मालिकों ने सड़क पर भी कब्जा कर लिया और खुले में बूचड़खाना बनाकर मांस बेच रहे हैं। यहां दिन में पांच बार नमाज पढ़ी जाती है और काफी संख्या में लोग आते हैं। अन्य समुदायों के लोगों का आवागमन भी यहीं से होता है।