sanitation workers - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल हादसा: राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने शुरू की जांच, उपाध्यक्ष गिल ने की परिजनों से मुलाकात
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में सीवरेज टैंक की सफाई के दौरान तीन सफाई कर्मचारियों की दर्दनाक मौत के मामले ने अब राष्ट्रीय स्तर पर तूल पकड़ लिया है। इस गंभीर घटना पर संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।

आयोग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर बुधवार रात रायपुर पहुंचे और गुरुवार को सबसे पहले भाटागांव स्थित बीएसयूपी कॉलोनी पहुंचकर मृतक सफाई कर्मचारियों के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

परिजनों से मुलाकात के बाद गिल सीधे पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और प्रारंभिक जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि जांच के दौरान सीवरेज टैंक में सफाई के समय अपनाए गए सुरक्षा मानकों, जहरीली गैस से बचाव के उपायों और संभावित लापरवाही के पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

गौरतलब है कि, इस हादसे में तीन सफाई कर्मचारियों की जान चली गई थी, जिसके बाद यह मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। आयोग की यह जांच न केवल जिम्मेदारों की जवाबदेही तय करेगी, बल्कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

गिल राज्य प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों के साथ इस मामले में बैठक भी करेंगे, जिसमें सफाई कर्मचारियों की कार्यस्थितियों, सुरक्षा उपायों और उनके अधिकारों की सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

शहर में मुख्य मार्ग व कचरा पॉइंटों पर लगे कचरे के ढेर : रोजाना निकल रहा एक हजार टन कचरा, घर को साफ कर बाहर से ला रहे गंदगी
कोटा। शहर में इन दिनों अधिकतर घरों में साफ सफाई और रंगाई पुताई का काम तेजी से चल रहा है। जिससे निकलने वाला कचरा सड़कों पर ही डाला जा रहा है। हालत यह है कि घर तो साफ हो रहे हैं और मुख्य मार्गों पर कचरे के ढेर लगे हुए हैं। दीपावली सफाई के दौरान शहर में इन दिनों सामान्य दिनों की तुलना में करीब दोगुना कचरा निकल रहा है। दस दिन तक गणपति की आराधना और नौ दिन तक देवी मां की भक्ति करने के बाद अब मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने की बारी है। 5 दिवसीय दीपोत्सव को मनाने के लिए शहर में अधिकतर घरों को साफ करने व चमकाने का काम चल रहा है। नवरात्र समाप्त होने के बाद से ही कई घरों व प्रतिष्ठानों में साफ सफाई का काम शुरु हो गया था। वहीं अधिकतर घरों में पिछले कुछ दिन से सफाई चल रही है।

500 टन की तुलना में दोगुना कचरा
नगर निगम की ओर से घर-घर कचरा संग्रहण किया जा रहा है। इसके लिए हर वार्ड में दो से तीन टिपर लगे हुए हैं। वे वार्डों  में घर-घर व दुकानों से कचरा एकत्र कर रहे हैं। हालांकि अभी ये एक समय सुबह ही चल रहे है। उस कचरे को कचरा ट्रांसफर स्टेशन पर लाया जा रहा है। वहां से नांता सिथत ट्रेचिंग ग्राउंड पर भेजा जा रहा है। हालत यह है कि सामान्य दिनों में जहां शहर से रोजाना करीब 450 से 500 टन कचरा निकल रहा है। वहीं दीपावली पर घरों में हो रही सफाई के दौरान निकलने वाले हर तरह के कचरे की मात्रा बढ़कर करीब दो गुनी 900 से 1000 टन तक हो गई है। यह स्थिति नवरात्र के समय से शुरु हुई है जो अभी भी बनी हुई है।

दशहरा मेले से भी निकल रहा कचरा
शहर में 2 अक्टूबर से ही दशहरा मेला भी चल रहा है। ऐसे में वहां भी रोजाना हजारों लोग पहुंच रहे है। फूड जोन में खाने-पीने के साथ ही दुकानों से निकलने वाला कचरा भी मैदान में एकत्र हो रहा है। हालांकि उस कचरे को तीन पारियों में सफाई कर्मचारियों के माध्यम से साफ कराया जा रहा है। लेकिन वहां से भी टनों कचरा रोजाना निकल रहा है।

सफाई श्रमिक व संसाधन बढ़ाए
इधर नगर निगम कोटा उत्तर व दक्षिण की ओर से शहर में सफाई के लिए श्रमिक व संसाधन बढ़ाए हैं। नगर निगम कोटा दक्षिण आयुक्त द्वारा आदेश जारी कर हर वार्ड में संवेदक के माध्यम से 5-5 सफाई श्रमिक 17 से 31 अक्टूबर तक और 15 से 30 अक्टूबर तक हर सेक्टर में एक-एक ट्रेक्टर ट्रॉली अतिरिक्त लगाएं हैं। मोतीलाल चौधरी स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि पहले जहां संवेदक दो चक्कर में कचरा उठा रहा था। वहीं अब चाहे तीन हों या चार चक्कर एक बार में पूरा कचरा उठाना होगा।

वैसे तो निगम के स्तर पर नियमित सफाई की जा रही है। कचरा भी उठाया जा रहा है। लेकिन त्योहार पर निकलने वाले अतिुरक्त कचरे को साफ करनेी व उठाने के लिए अतिरिक्त श्रमिक व संसाधन लगाए हैं। जिससे सफाई होने के साथ समय पर कचरा उठ सके। वहीं जहां से भी शिकायत मिल रही है। वहां तुरंत टीम भेजकर सफाई भी कवाई जा रही है। वहीं नगर निगम कोटा उत्तर की ओर से हर सेक्टर में एक-एक ट्रेक्टर ट्रॉली अतिरिक्त लगाई है। साथ ही संवेदक की ट्रेक्टर ट्रॉली द्वारा कचरा उठाने के फेरे बढ़ाए हैं।
- ऋचा गौतम स्वास्थ्य अधिकारी

सफाईकर्मियों की राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका, उनका कल्याण राज्य सरकार की प्राथमिकता: भजनलाल शर्मा
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सफाईकर्मियों की राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका है। वे हमें बीमारियों और गंदगी से बचाकर स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि सफाईकर्मियों की सुरक्षा, सम्मान और कल्याण राज्य सरकार की प्राथमिकता और जिम्मेदारी है।

संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई श्रमिक संघ की ओर से रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने नगर निकायों में होने वाली करीब 24 हजार सफाई कर्मचारियों की भर्ती में सफाईकर्मियों की मांगों एवं सुझावों के अनुरूप संशोधन कर नियमों का सरलीकरण किया है और लॉटरी के माध्यम से पारदर्शी तरीके से भर्तियां करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सफाईकर्मियों को उनका यह हक पहले ही मिल जाना चाहिए था, लेकिन पूर्ववर्ती सरकार ने इन भर्तियों को अटकाने, लटकाने और भटकाने का काम किया। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी 2018 में हमारी ही सरकार ने 21 हजार से अधिक पदों पर सफाईकर्मियों की भर्ती की थी।

शर्मा ने कहा कि सफाई कर्मचारी विषम परिस्थितियों में काम करते हैं। ऐसी स्थिति में उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए आरजीएचएस के तहत फेफड़ों, किडनी एवं त्वचा से संबंधित बीमारियों के नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही सफाई कर्मचारियों को रियायती दर पर ऋण भी राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वाल्मीकि समाज के छात्रावास के लिए भूमि आवंटन तथा जोधपुर में नवलजी महाराज का पैनोरमा बनवाने का सकारात्मक आश्वासन दिया।

प्रधानमंत्री ने देश को दिया स्वच्छता का मंत्र
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2 अक्टूबर, 2014 को स्वयं झाड़ू उठाकर स्वच्छ भारत अभियान का आगाज किया था। उन्होंने देशवासियों को स्वच्छता का मंत्र दिया और आज स्वच्छ भारत अभियान एक जन-आंदोलन का रूप ले चुका है, क्योंकि इसे पूरे देश की जनता का अपार समर्थन मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के सफाईकर्मियों का आभार व्यक्त करने के लिए प्रयागराज में कुंभ के दौरान उनके चरण धोए थे। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर को देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में बहुत आदर से देखा जाता है। उन्होंने कहा कि अपनी यूके यात्रा के दौरान मैंने लंदन में किंग हेनरी रोड स्थित ऐतिहासिक अम्बेडकर हाउस का दौरा किया। यह स्थान बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर से जुड़ी अमूल्य स्मृतियों, उनके जीवन के महत्वपूर्ण प्रसंगों और उनके द्वारा किए अभूतपूर्व कार्यों का साक्षी रहा है।

23820 पदों पर सफाई कर्मियों की होगी भर्ती, नए नियमों से विज्ञप्ति जारी
जयपुर।  प्रदेश में 23820 पदों पर सफाई कर्मियों की भर्ती होगी। भर्ती के लिए नए नियम तय करते हुए स्वायत्त शासन विभाग ने भर्ती विज्ञप्ति जारी कर दी है। विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार  23820 पदों के लिए 7 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन दिए जा सकेंगे, आवेदन की अंतिम तिथि 6 नवंबर है।

प्राप्त आवेदनों की पहले लॉटरी निकाली जाएगी। लॉटरी में चयनित अभ्यर्थियों की प्रायोगिक परीक्षा ली जाएगी, सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति 185 निकायों में की जाएगी। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय भी सफाई कर्मियों के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन वाल्मीकि समाज की ओर से  भर्ती में शत प्रतिशत आरक्षण किए जाने के प्रतिरोध के चलते प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई थी।

वाल्मीकि समाज के साथ हुए समझौते के बाद राज्य सरकार ने भर्ती में निकायों में एक साल का सफाई कार्य करने वालों को ही पात्रता तय करते हुए विज्ञप्ति जारी की गई है। यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने भी विधानसभा में भर्ती को लेकर विधायकों की ओर से उठाए गए सवाल के जवाब में कहा था कि वर्ष 2018 में जिन नियमों के आधार पर भर्ती की गई थी, उन  योग्यताओं के आधार पर नए सिरे से भर्ती प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।

दो माह से सफाई नहीं होने से जगह-जगह लगे कचरे और गंदगी के ढेर
कनवास। आदर्श ग्राम पंचायत कनवास में पिछले दो माह से सफाई नहीं हो रही है। जिससे स्वच्छ भारत अभियान की  हवा निकलती नजर आ रही है।  सफाई कर्मचारियों के पिछले दो माह से वेतन नहीं दिए गए और वेतन टाइम पर देने की मांग व 10 प्रतिशत वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल की वजह से  मेन मार्केट से लेकर धार्मिक जगह मंदिर, मस्जिद, स्कूल इन सब जगह पर कचरों के ढेर लगे रहे हैं। श्रीकर्णेश्वर महादेव मंदिर, गणेश चबूतरा, श्रीसत्यनारायण  मंदिर, इंग्लिश मीडियम महात्मा गांधी स्कूल की तरफ होकर काल भेरुजी वाले रास्ते पर आधे रोड पर गंदगी व कचरा होने की वजह से हर रविवार आने वाले भक्तों और स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों का गंदगी और बदबू का सामना करना पड़ रहा है।  गंदगी और कचरे से बीमार होने की संभावनाग्राम कनवास में गंदगी और कचरे से बीमार होने की संभावना बनी हुई है। वहीं मंदिर पर आने जाने वाले श्रद्धालु परेशान हो रहे हैं। ग्राम पंचायत कनवास में उपखंड कार्यालय,तहसील, आदर्श ग्राम पंचायत कॉलेज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, वन विभाग, सिंचाई विभाग  सांगोद पंचायत समिति में 36 ग्राम पंचायत में जनसंख्या की दृष्टि से ग्राम पंचायत कनवास की ही सबसे ज्यादा जनसंख्या और इतने बड़े-बड़े विभाग होने के बावजूद  फिर भी यह दिन देखने को मिल रहे हैं। कस्बेवासियों ने जल्द से जल्द कचरा उठाया जाने और कचरा गाड़ी चालू कराने की मांग की है।  ग्राम पंचायत कनवास में रामनगर टपरिया, बालापुरा, इंदिरा कॉलोनी, मामा बस्ती, बालाजी नगर, प्रभु नगर, कान्हा नगर, करीब आधा दर्जन से भी ज्यादा कॉलोनिया बसी हुई है। वहीं सुभाष सर्किल का सौंदर्यकरण भी खत्म हो रहा है। सुभाष सर्किल का सौंदर्यकरण किया जाए और कचरा उठाया जाए।

पिछले दो माह से सफाई नहीं होने की वजह से मंदिर के आगे गंदगी एवं कचरे के ढेर लगे रहते है। रोज सफाई नहीं होने की वजह से बदबू मार रहे हैं।
- परशुराम, पुजारी, श्रीकर्णेश्वर महादेव मंदिर।

सुभाष सर्किल पर तो पिछले 2 साल पहले रिपेयरिंग के लिए खोली गई सेफ्टी जाली को ग्राम पंचायत ने अभी तक ना तो वापस लगाया है और न ही ग्राम पंचायत में जमा की हैं। इस जाली की वजह से यहां कचरो के ढेर व गंदगी रहती  हैं।  शासन प्रशासन से मांग की है कि इस जाली को या तो वापस लगाई जाए या फिर ग्राम पंचायत कनवास यहां से उठाकर ले जाए।
- कुशाल नामा, व्यापारी।

मेरा और सफाई कर्मचारियों का आदर्श ग्राम पंचायत कनवास ने पिछले दो ढाई  माह से वेतन का भुगतान नहीं देने की वजह से इस बरसात में सफाई कर्मचारियों ने अपना काम बंद कर दिया और पिछली बार भी ग्राम पंचायत कनवास ने  आश्वासन दिया था कि 10 प्रतिशत वेतन बढ़ाएंगे। वेतन बढ़ाने की छोड़कर तो हमें किए हुए काम का भुगतान भी नहीं दिया जा रहा है। घर में पैसें नहीं होने की वजह से इस महंगाई के जमाने में घर चलाना बहुत मुश्किल हो रहा है।
- रेवड़ीलाल, जमादार।

ग्राम पंचायत कनवास के पास वर्तमान में बजट नहीं होने के कारण भुगतान नहीं हो पाया है। जल्दी ही सफाई कर्मचारियों को भुगतान करवाकर सफाई कार्य सुचारू रूप से कराया जाएगा।
- बीरधीलाल मेरोठा, विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत  कनवास।

भारतीय युवा कांग्रेस स्थापना दिवस पर पीसीसी में पौधारोपण के साथ ही सफाई कर्मचारियों का किया सम्मान
जयपुर। भारतीय युवा कांग्रेस के 64 वें स्थापना दिवस पर शुक्रवार को पीसीसी मुख्यालय में राजस्थान युवा कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष यशवीर शूरा ने ध्वजारोहण किया।

ध्वजारोहण के बाद पीसीसी मुख्यालय पर आयोजित स्थापना दिवस समारोह में महात्मा गांधी के वचन की जहां स्वच्छता है वहा ईश्वर निवास करते है, ध्येय हो आगे बढ़ाते हुए स्थानीय सफाई कर्मचारियो का सम्मान किया गया और प्रकृति संरक्षण के लिए राष्ट्रव्यापी वृक्षारोपण अभियान एक पेड़ भारत के भविष्य के लिए मुहीम के तहत जयपुर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पीसीसी में वृक्षारोपण किया गया। राजस्थान युवा कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष यशवीर सुरा, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी अरबाब खान ने सभी युवा कांग्रेस के साथियों को स्थापना दिवस कि बधाई व शुभकामनाएं दी।

इस अवसर जयपुर जिला प्रभारी वरिष्ठ प्रदेश महासचिव प्रकाश मीणा, जयपुर ग्रामीण जिला प्रभारी वरिष्ठ प्रदेश महासचिव करतार सिंह गुर्जर, प्रदेश महासचिव राहुल यादव, वरिष्ठ प्रदेश सचिव रवि कुमार सिगदार, शेलेन्द्र मीणा, सद्दाम हेवतका, जयपुर शहर जिला अध्यक्ष राकेश सैनी, ग्रामीण जिला अध्यक्ष धर्मवीर पायला, जयपुर जिला उपाध्यक्ष अजरुद्दीन, शुभम मीणा, विधाधर नगर विधानसभा अध्यक्ष गुलफाम खान, सांगानेर विधानसभा ओमप्रकाश यादव, वरिष्ठ युवा नेता बाबूलाल फगोडिया सहित प्रदेश, जिले व विधानसभा के पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सफाई कर्मचारियों का आन्दोलन जारी
जयपुर। संयुक्त वाल्मीकि और सफाई श्रमिक संघ के बैनर तले विभिन्न मांगों को लेकर सम्पूर्ण राजस्थान में किए जा रहे आन्दोलन के आठवें दिन विभिन्न क्षेत्र में रैली व जुलूस निकालकर विरोध जताया गया। इस दौरान वीआईपी क्षेत्र सहित शहर की अन्य कॉलोनियों में कचरे के ढेर लगे रहे।

संयुक्त वाल्मीकि और सफाई श्रमिक संघ के अध्यक्ष नंद किशोर डंडोरिया ने बताया कि जयपुर शहर में आदर्श नगर जोन में गलता गेट से रामगंज चौपड तक, सिविल लाईन जोन में पीडब्ल्यूडी चौराहा हसनपुरा से चार दरवाजा तक और मुरलीपुरा व विद्याधर नगर जोन में चौमूं पुलिया से रोड नम्बर-1 सीकर रोड तक प्रभात फेरी निकाली गई। यूनियन प्रतिनिधि मंडल की डीएलबी के निदेशक सुरेश ओला से वार्ता हुई, जो विफल रही। इस हड़तालन के कारण सिविल लाइन, विद्याधर नगर, मुरलीपुरा, झोटवाड़ा, चारदीवारी क्षेत्र, आमेर रोड सहित अन्य क्षेत्रों में कचरे के ढ़ेर लगे रहे।

सफाईकर्मियों की हड़ताल शहर में लगे कचरे के ढ़ेर
जयपुर। नगर निगम जयपुर के सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर में कचरा नहीं उठ सका। इसके चलते कॉलोनियों, मुख्य सड़कों और बाजारों में कचरे के ढे़र लगे रहे। इसके चलते आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार निगम के सफाई कर्मियों की ओर से हड़ताल की जा रही है। इससे शहर में सफाई व्यवस्था चौपट हो रही है। सफाई नहीं होने के कारण सड़कों पर व कॉलोनियों में कचरे के ढेर लगे हुए हैं। इनमें दिनभर आवारा पशु बैठे रहते हैं। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है।

24797 सफाई कर्मियों की भर्ती की लॉटरी में अभी लगेगा समय, डीओआईटी से तैयार नहीं हुआ पोर्टल
जयपुर। स्थानीय निकायों में 24797 रिक्त पदों पर होने वाली सफाई कर्मियों की भर्ती में अभी और समय लगने के आसार हैं। इसकी लॉटरी निकालने के लिए तैयार किए जाने वाले पोर्टल की प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण देरी हो रही है।

पूर्व की सफाई कर्मियों की भर्ती के अनुभव को देखते हुए स्वायत्त शासन विभाग भर्ती में आरक्षित कैटिगरी के पदों को लेकर बारीकी से अध्ययन कर रहा है, ताकि लॉटरी निकलने के बाद भर्ती  किसी तरह की लीगल प्रक्रिया में नहीं अटक सके। इसके लिए डीएलबी डीओआईटी से एक पोर्टल तैयार करवा रहा है, जिसमें योग्य सभी आवेदनों को पोर्टल में डालकर लॉटरी निकाली जाएगी। डीएलबी निदेशक सुरेश ओला बताया कि निर्धारित केटेगिरी का रिजर्वेशन चेक करने में समय लग रहा है, पोर्टल के तैयार होने के बाद भर्ती की लॉटरी निकाल दी जाएगी। इस मामले में सीएमओ को भी अवगत करा दिया गया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पिछले सप्ताह स्वायत्त शासन विभाग की समीक्षा बैठक में सफाई कर्मियों की लंबित भर्ती की आगामी 10 दिन में लॉटरी निकालने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद विभाग लॉटरी की कवायद में जुट है।

सफाई कर्मियों की फौज, फिर भी अपना मूल काम नहीं कर पा रहा निगम
कोटा । नगर निगम कोटा उत्तर व दक्षिण में जहां करीब तीन हजार तो स्थायी सफाई कर्मचारी हैं और 700 से अधिक अस्थायी कर्मचारी हैं। उसके बाद भी निगम अपना मूल काम ही नहीं कर पा रहा है। गीला सूखा कचरा अलग करने व ट्रेचिंग ग्राउंड ऐसे काम हैं जिनसे आमजन को तो राहत मिलेगी है साथ ही स्वच्छता रैकिंग सुधार में भी सहयोगी होंगे। शहर में साफ सफाई का जिम्मा नगर निगम का है। मेन रोड की सफाई हो या वार्डों की। नालियों की सफाई हो या घरों से निकलने वाले कचरे को एकत्र करने की। यह काम आसान हो इसके लिए दो निगम बनाए गए। वार्डों को छोटा कर उनकी संख्या बढ़ाई गई। निगम के दोनों बोर्ड को बने हुए करीब साढ़े तीन साल का समय हो  चुका है। हर साल सफाई पर करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। उसके बाद भी न तो शहर साफ नजर आ रहा है और न ही लोगों को राहत मिलने के साथ निगम अपनी रैकिंग सुधार पा रहा है।

टिपरों में एक साथ ही डल रहा कचरा
नगर निगम की ओर से टिपरों के माध्यम से घर-घर कचरा संग्रहण कराया जा रहा है। कोटा उत्तर के सभी 70 व कोटा दक्षिण के 80 वार्डों में यह काम किया जा रहा है। हर वार्ड में दो से तीन टिपर लगे हुए हैं। जिनमें गीला व सूखा कचरा अलग-अलग डालने की सुविधा तो है लेकिन घरों से ही दोनों तरह का कचरा टिपरों में एक साथ डाला जा रहा है। भाजपा के पिछले बोर्ड के समय से ही यह सुविधा शुरु की गई है लेकिन अभी तक भी वर्तमान बोर्ड भी उसे पूरी तरह से  लागू नहीं कर सका है। ऐसे में निगम को ट्रेचिंग ग्राउंड में कचरे का सेग्रीगेशन करवाना पड़ रहा है।  सूत्रों के अनुसार स्वच्छता रैकिंग में गीला-सूखा कचरा अलग-अलग होने के अंक है। निगम द्वारा यह व्यवस्था लागू नहीं करने से निगम को इस श्रेणी में अंक ही नहीं मिल रहे। निगम की ओर से इसके लिए जागरूकता अभियान  चलाने की बातें तो की जा रही हैं लेकिन उसे लागू नहीं किया गया।

ट्रेचिंग ग्राउंड बड़ी समस्या
शहर से रोजाना करीब 400 टन से अधिक निकल रहे कचरे को नांता स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड में डाला जा रहा है। जिससे यहां कचरे के पहाड़ लगे हुए हैं। उस कचरे में हर साल गर्मी के सीजन में आग लगने पर उससे निकलने वाले जहरीली गैस व धुएं से आस-पास की बस्ती में रहने वाले हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  वर्तमान में भी करीब एक से डेढ़ महीने से ट्रेचिंग ग्राउंड के कचरे में लगातार आग सुलग रही है। जिसे बुझाने के लए अब तक लाखों लीटर पानी डाला जा चुका है। गुरुवार को भी निगम की दमकलें आग बुझाने में लगी रही। स्थानीय लोगों ने ट्रेचिंग ग्राउंड हटाओं के नाम से अभियान चलाया हुआ है। लेकिन निगम अधिकारी अभी तक न तो कचरे का और न ही आग का पूृरी तरह से समाधान कर सके हैं।  सूत्रों के अनुसार ट्रेचिंग ग्राउंड के कचरे का समाधान करने के अंक भी रैकिंग में जुड़ते हैं। लेकिन  एनजीटी के आदेश व निर्देश के बाद भी निगम अधिकारी इसका समाधान नहीं कर सके। हालांकि निगम द्वारा कचरे के निस्तारण पर करीब 16 करोड़ रुपए से अधिक का खर्चा किया जा चुका है।

हर बार पिछड़ रहे रैंकिंग में
नगर निगम द्वारा सफाई से संबंधित अपनो मूल काम ही नहीं करने का कारण है कि हर साल केन्द्रीय शहरी मंत्रालय की ओर से होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण में कोटा के दोनों निगमों की रैकिंग लगातार पिछड़ रही है। कोटा पहले 100 शहरों में भी जगह नहीं बना सका है। हर बार 300 से 400 शहरों में शुमार हो रहा है।  इस साल भी सर्वेक्षण होना है। लेकिन निगम अधिकारियों ने अभी तक उस दिशा में कोई प्रयास शुरू नहीं किए हैं। निगम प्रयास करे, जनता सहयोग करेगी: नयापुरा निवासी राजेश विजय ने कहा कि कोटा को इंदौर बनाने की बातें तो की जाती है लेकिन काम नहीं करते।   गुमानपुरा निवासी सौरभ मिगलानी का कहना है कि अधिकतर घरों में एक ही डस्टबीन है। जिसमें गीला और सूखा कचरा डाला जा रहा है। न तो घरों में और न ही निगम के टिपरों में अलग-अलग कचरा डालने की सुविधा है। जिससे समस्या का कभी भी समाधान नहीं हो सकता।

नगर निगम की ओर से शहर को साफ रखने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। समय पर वार्डों में टिपर नियमित जा रहे हैं। कचरा पाइंट से कचरा समय पर उठ रहा है। जहां तक गीला सूखा कचरा अलग करने की बात  है निगम से अधिक लोगों को इस बारे में जागरूक होने की जरूरत है। इंदौर में जनता स्वयं जागरूक है सफाई के प्रति। ट्रेचिंग ग्राउंड के कचरे के निस्तारण के लिए सरकार से बजट मिले तो काम हो।
- तनुज शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम कोटा उत्तर

दो निगम, तीन हजार सफाई कर्मी, फिर भी गंदगी
कोटा। शहर में एक तरफ जहां मौसमी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। वहीं दूसरी तरफ दो नगर निगम  व करीब तीन हजार सफाई कर्मचारी होने के बाद भी शहर में जगह-जगह-मुख्य मार्गों पर ही कचरे के ढेर लगे हुए हैं। जिससे गंदगी और दुर्गंध से आमजन की परेशानी बढ़ रही है। शहर में पहले जहां एक ही नगर निगम थी और 65 वार्ड थे। वहीं अब शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के मकसद से शहर को कोटा उत्तर व दक्षिण निगम में बांट दिया गया। जिससे वार्ड छोटे हो गए। वार्डों की संख्या भी 150 हो गई है। दोनों निगमों में  करीब 3 हजार स्थायी सफाई कर्मचारी हैं। जो सुबह-शाम शहर के मुख्य मार्ग और गली मौहल्लों में सफाई करने व कचरा उठाने का काम कर रहे हैं। उसके बाद भी शहर में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं।

सभी जगह बुरे हाल
शहर का शायद ही कोई इलाका ऐसा होगा जहां कचरे के ढेर दिनभर नहीं पड़े रहते हों। नगर निगम कोटा उत्तर व कोटा दक्षिण के अधिकतर क्षेत्रों में कचरा पाइंट से भी समय पर कचरा नहीं उठ रहा है। जिससे दिनभर मवेशी उस कचरे को  बीच सड़क पर फेला रहे हैं और उसमें से दुर्गंध भी आने लगती है। जिससे वहां आस-पास रहने वाले व दुकानदारों के साथ ही वहां से गुजरने वाले लोगों को भी दुर्गंध व परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सबसे अधिक यहां हाल बेहाल
शहर में वैसे तो सभी जगह पर कचरे के ढेर लगे देखे जा सकते हैं। लेकिन सबसे अधिक समस्या  धानमंडी डाकघर के मुख्य द्वार के पास लगा कचरे का ढेर है। थोक फल सब्जीमंडी के पास , शॉपिंग सेंटर डिस्पेंसरी के सामने, कोटड़ी नहर के किनारे, बारां रोड, नयापुरा और न्यू कॉलोनी समेत सभी जगह पर यही हालत है।

लोगों का कहना है
धानमंडी के दुकानदार राजेश नागर का कहना है कि यहां नियमित सफाई तो होती नहीं है। कचरे का ढेर लगता है वह भी समय पर नहीं उठता। जिससे वह सड़ता रहता है। उसकी दुर्गंध से बीमारी फेलने का खतरा रहता है। धानामंडी डाकघर आए मोहम्मद इस्माइल ने बताया कि वे अक्सर यहां आते रहते हैं। यहां डाकघर के पास हमेशा ही कचरे का ढेर लगा रहता है। इसे देखकर ऐसा लगता है जैसे यहां से कभी कचरा उठता ही नहीं है।  शॉपिंग सेंटर निवासी आॅटो चालक रमेश ने बताया कि वे डिस्पेंसरी के पास आॅटो खड़ा कर सवारी का इंतजार करते हैं। यहां मरीज और उनके तीमारदार भी आते हैं। ऐसे में यहां लगा कचरे का ढेर और बीमारी फेला रहा है। डिस्पेसरी के पास तो कचरा पॉइंट होना ही नहीं चाहिए।

संवेदक के माध्यम से उठता है कचरा
इधर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी का कहना है कि वार्डों में सफाई तो निगम कर्मचारी करते हैं। कचरा पॉइंट से कचरा संवेदक के माध्यम से उठवाया जाता है। संवेदक को वहां से रोजाना पूरा कचरा उठाने के निर्देश हैं। हो सकता है एक बार कचरा उठने के बाद दोबारा से कचरा डलने से वह दिनभर पड़ा रहता होगा। उसे भी साफ करवाने का प्रयास किया जाएगा।