Western Disturbance - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

देर रात तक रुक-रुक कर बारिश : तापमान में सात डिग्री तक की गिरावट, आज भी जयपुर सहित कई जगहों पर जारी रह सकता है बारिश का दौर
जयपुर। प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण जयपुर सहित कई जिलों में मंगलवार सुबह से ही मौसम में बदलाव हुआ। जयपुर में सुबह बादल छाए और फिर बारिश हुई। दोपहर में एक बार फिर धूप खिली फिर शाम को बारिश का दौर शुरू हुआ जो रुक-रुक कर देर रात तक बूंदाबांदी के रूप में चलता रहा। नागौर में तेज अंधड़ के साथ बारिश हुई और चने के आकार के ओले भी गिरे। यहां तेज तूफान के कारण कई पेड़ और बिजली पोल गिर गए। फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा। टोंक और श्रीगंगानगर में भी तेज बारिश के साथ ओले गिरे। जैसलमेर, अजमेर, जोधपुर, सीकर, बांसवाड़ा सहित कई जिलों में बारिश हुई। सीकर-झुंझुनूं में भी तेज अंधड़ के साथ ओले और उदयपुर-प्रतापगढ़ में अंधड़ के साथ बारिश हुई। अलवर में तेज देर शाम तेज बारिश हुई। बीते 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश फलोदी में 42 एमएम दर्ज की गई।

आज भी रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। जिसके भरतपुर, जयपुर संभाग के उत्तरी भागों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं 9 अप्रेल से तापमान में 3-4 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है। बारिश के कारण तापमान में सात डिग्री तक की गिरावट आई है। इस बीच अधिकांश जिलों में तापमान 30 डिग्री या उसके आसपास ही दर्ज किया गया।

इस बार मानसून के कमजोर रहने के आसार

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बीते करीब 20 दिन में एक्टिव हुए 6 वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण मौसम गर्म नहीं हो सका है। इसका असर आने वाले मानसून सीजन पर पड़ने की आशंका है। एक्सपर्ट के अनुसार मानसून को कई फैक्टर प्रभावित करते हैं। यदि गर्मी तेज पड़ती है और समुद्र का तापमान सामान्य से नीचे रहता है तो मानसून अच्छा रहता है। हालांकि इस बार स्थिति विपरीत हो सकती है। बार-बार बारिश से धरती का तापमान सामान्य से नीचे है। वहीं समुद्र का तापमान फिलहाल सामान्य है लेकिन धीरे-धीरे बढ़ रहा है। जुलाई-अगस्त के बीच अल-नीनो के सक्रिय होने की संभावना 60 से 80 फीसदी के बीच है। इसका प्रभाव कम बारिश के तौर पर सामने आ सकता है। क्योंकि जुलाई में ही मानसून में सबसे ज्यादा बरसात होती है।

जयपुर में देर शाम बारिश: रात तक बूंदाबांदी, आज भी कई जगह बारिश की संभावना
जयपुर। राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के असर से शनिवार को राजधानी जयपुर में देर शाम हल्की बारिश हुई। इसके बाद बूंदाबांदी देर रात तक चलती रही। दिनभर बादलों के बीच सूरज की आंखमिचोली भी देखने को मिली। जैसलमेर, बाड़मेर और आस-पास के हिस्सों में मामूली बूंदाबांदी हुई।  मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान में हल्की-मध्यम बारिश हुई है। जबकि, सर्वाधिक बारिश झुंझुनूं के मंडावा में 18 एमएम दर्ज हुई। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन और रात के तापमान में दो से लेकर चार डिग्री तक की गिरावट आई है। राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 28.6 और रात का तापमान 16.7 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार रात राज्य में रात का सबसे कम तापमान माउन्ट आबू में 9.1 डिग्री दर्ज किया गया।

4-5 दिन मौसम शुष्क रहेगा

मौसम विभाग का मानना है कि एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में 22 मार्च को मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश और बूंदाबांदी होने की संभावना है। जबकि अधिकांश भागों में आगामी 4-5 दिन मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि प्रदेश में अभी एक सप्ताह तक हीटवेव की संभावना नहीं है।

गर्मी से राहत

पश्चिमी विक्षोभ से मौसम के बदले मिजाज से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। जबकि पिछले दिनों सूर्य की तल्खी के कारण चन्द दिनों में ही लोग गर्मी से खासे परेशान हो गए थे।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आसमान में छाए बादल: कुछ स्थानों पर हुई बारिश से तापमान में गिरावट, वातावरण में ठंडक महसूस की गई
जयपुर। प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। शनिवार को सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे, जिससे वातावरण में ठंडक महसूस की गई। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिसके चलते तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बादलों की आवाजाही बनी हुई है।

कुछ स्थानों पर रुक-रुक कर बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है। जयपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में भी बादलों की घिरावट के साथ हल्की बूंदाबांदी देखी गई। बारिश के चलते अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की गई है। वहीं, ठंडी हवाओं के चलने से सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भी कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस बदलाव से फसलों को फायदा हो सकता है, लेकिन लगातार बारिश होने पर कुछ नुकसान की आशंका भी बनी रहती है। फिलहाल, मौसम के इस बदले मिजाज से आमजन को गर्मी से राहत मिली है।

दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट! एक हफ्ते की गर्मी के बाद हल्की बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
नई दिल्ली। दिल्ली में रविवार सुबह हुई हल्की बारिश से पिछले एक सप्ताह की गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, दिन भर हल्की बारिश की संभावना है। इस कारण शहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि दोपहर और शाम को फिर से बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान दिल्ली में गरज के साथ 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की उम्मीद है। सुबह 8:30 बजे दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले सप्ताह के तापमान की तुलना में काफी कम है।सुबह आंशिक रूप से बादल छाये रहे जिससे शहर के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की बौछारें पडऩे के दौरान तापमान कम बना रहा।

मौसम विशेषज्ञों ने पश्चिमी हिमालय पर सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ को इस वर्षा का मुख्य कारण बताया है। इसके साथ ही मध्य पाकिस्तान और पंजाब तथा हरियाणा के सटे इलाकों में एक चक्रवाती परिसंचरण भी विकसित हुआ है, जिसके चलते अगले कुछ दिनों तक राष्ट्रीय राजधानी में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। एक और पश्चिमी विक्षोभ मंगलवार रात से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है, जिससे बुधवार को फिर से बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। इसके बाद इसमें धीरे-धीरे फिर से उतनी ही बढ़ोतरी दर्ज होने के आसार हैं।

गर्मी ने अभी से किया बेहाल: बाड़मेर-जैसलमेर में पारा 40 डिग्री के करीब पहुंचा, अब लू का अलर्ट
जयपुर। प्रदेश में गर्मी का सितम मार्च के पहले हफ्ते से ही शुरू हो गया है। इस समय ऐसी गर्मी पड़ रही जो कि अमूमन अप्रेल के मध्य में पड़ती है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि अरब सागर में बने एंटी साइक्लोन सिस्टम जो कि लंबे समय से एक्टिव है, उसके कारण राजस्थान समेत गुजरात, हरियाणा और मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों में समय से पहले गर्मी की शुरुआत हुई है। इस बीच पश्चिमी राजस्थान में पारा 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है।

शनिवार को बाड़मेर में सबसे ज्यादा 39.8 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं जैसलमेर में 39.3 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। ऐसे में यहां झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है और अब मौसम विभाग ने इन इलाकों में हीटवेव यानी लू का अलर्ट भी जारी किया है। ऐसे में आने वाले दिनों में गर्मी का असर तेजी से बढ़ेगा जो कि आमजन के लिए चिंता का कारण बन सकता है। इधर जयपुर सहित अधिकांश जिलों मे पारा 36 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जयपुर में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं पिलानी, चित्तौड़, जोधपुर, फलौदी, बीकानेर, श्रीगंगानगर और पाली में 38 डिग्री के पार तापमान दर्ज किया गया। जो की सामान्य से 4 से 9 डिग्री ज्यादा है।

अब चलेगी लू

मौसम विभाग केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों तापमान और बढ़ेगा वहीं दक्षिण-पश्चिम भागों में 10-11 मार्च को हीटवेव की संभावना है। वहीं राज्य के शेष अधिकांश भागों में आगामी तीन-चार दिन अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री ऊपर रहने की प्रबल संभावना है। वहीं 11-12 मार्च को उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ भागों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कहीं कहीं बारिश हो सकती है और तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है।

दिल्लीवासियों के लिए राहत की खबर: होली से पहले वायु गुणवत्ता में सुधार, हल्की से मध्यम बारिश की संभावना
नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में चल रही तेज हवाओं के कारण वायु गुणवत्ता में सुधार होने से दिल्लीवासियों को प्रदूषण से काफी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस ऊपर रहने का अनुमान जताया गया है।

मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि का अनुमान जताया है। जिससे क्षेत्र में दिन का तापमान मौसमी औसत से ऊपर रहने की उम्मीद है। विभाग के अनुसार, दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 26 से 28 फरवरी और फिर दो-तीन मार्च के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकते हैं। इनके प्रभाव से कल और आज जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में तथा आज हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। दो से चार मार्च के बीच जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

मध्य भारत में अगले सात दिनों के दौरान अधिकतम तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस बढने का अनुमान जताया गया है। महाराष्ट्र में अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, इसके बाद मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। गुजरात में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है, जिसके बाद अगले चार दिनों में तापमान तीन से पांच डिग्री बढ़ सकता है। पूर्वी भारत में अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद पांच दिनों में दो से चार डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

मौसम विभाग ने कहा कि सप्ताह के अंत तक पश्चिम, मध्य, पूर्व और उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत के हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री अधिक रहने का अनुमान है। देश के शेष हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने का अनुमान है। इस बीच, गुरुवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज के साथ बिजली कड़कने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं।इसी तरह का मौसम 27 और 28 फरवरी को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में रहने का अनुमान है। विभाग के अनुसार, 26 से 28 फरवरी के बीच अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल में भी बिजली गिर सकती है।

दिल्ली में हवा में सुधार: धीरे-धीरे बढ़ रहा तापमान, हल्की बारिश के आसार, वायु गुणवत्ता खराब बनी रही
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है, जबकि पूरे उत्तर भारत में सर्दी का असर अभी बना हुआ है। इस हफ्ते के आखिर में इस इलाके में हल्की बारिश होने के आसार हैं, जिससे मौसम में थोड़ा बदलाव आएगा। भारत मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार के आसपास हल्की बारिश होने का अनुमान है।

भारी बारिश की हालांकि कोई चेतावनी जारी नहीं की गयी है। एक नये पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयी बेल्ट पर असर डालने का अनुमान है, जिससे बादल छाये रहेंगे और पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। इस बीच, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

प्रदूषण के मामले में, लोग खराब वायु गुणवत्ता से जूझ रहे हैं। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार रविवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 216 था, जो खराब श्रेणी में आता है। हवा की रफ्तार कम होने की वजह से प्रदूषक जमा हो गये हैं, जिससे हवा गुणवत्ता में ज्यादा सुधार नहीं हो पा रहा है।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने बताया कि वायु गुणवत्ता स्तर में पहले थोड़ा सुधार हुआ था, लेकिन शहर की हवा अभी भी ठीक नहीं है। वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान प्रणाली ने बताया है कि वायु गुणवत्ता सूचकांक 180 के आस-पास रह सकता है, जो मध्यम श्रेणी के दायरे में चला जाएगा, लेकिन अभी तक कोई खास राहत नहीं मिली है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर, मध्य भारत में कोहरा, बारिश, बर्फबारी का अनुमान, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में तापमान गिरने के बीच गुरुवार को दिल्ली में दृश्यता में सुधार हुआ। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पालम को 8.2 डिग्री सेल्सियस के साथ दिल्ली में सबसे ठंडा जगह बताया और चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में कई पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर और मध्य भारत में कोहरा, बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

दिल्ली के बेस स्टेशन सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आया नगर में 9.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। सुबह तड़के पालम में न्यूनतम दृश्यता 1,100 मीटर दर्ज की गई। मौसम विज्ञान ने कहा कि दो पश्चिमी विक्षोभों के पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने का अनुमान है जिससे पांच-छह फरवरी और फिर नौ-दस फरवरी को छिटपुट बारिश और हिमपात हो सकता है।

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर सुबह और रात के समय घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति छह फरवरी तक बने रहने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश में सात फरवरी तक घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है, जबकि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तरपूर्वी राजस्थान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, झारखंड और मेघालय में अगले कुछ दिनों तक कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है।

आईएमडी ने उत्तर प्रदेश को छोड़कर अगले सात दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने का पूर्वानुमान लगाया है, जहां अगले दो से तीन दिनों में दो-तीन डिग्री सेल्सियस की कमी होने का अनुमान है। मध्य भारत में अगले 48 घंटों में तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है, जबकि पूर्वी भारत में अगले तीन दिनों में दो-चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज होने का अनुमान है।

गुजरात के न्यूनतम तापमान में अगले चार दिनों तक कोई खास बदलाव होने का अनुमान नहीं है, जिसके बाद इसमें दो-तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। महाराष्ट्र में अगले 24 घंटों के दौरान तापमान स्थिर रहने के बाद अगले दो दिनों में भी इसी तरह की गिरावट हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत में तापमान में कोई खास बदलाव होने का अनुमान नहीं है।

जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फरबाद में पांच और छह फरवरी को तथा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छह फरवरी को छिटपुट बारिश और हिमपात की चेतावनी दी गई है। इन क्षेत्रों में नौ और 10 फरवरी को बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने चार और पांच फरवरी को उत्तराखंड में छिटपुट पाला पडऩे की संभावना पर चेतावनी जारी करते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रियों से सतर्क रहने का आग्रह किया है।

प्रदेश में कुछ जिलों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय : आंधी-बारिश का दौर जारी, कहीं हुई बारिश
जयपुर। प्रदेश में आज भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके असर से राजस्थान में आंधी-बारिश का दौर आज शुक्रवार को भी जारी है। सुबह अलवर, चित्तौड़गढ़ और कोटपूतली-बहरोड़ में बारिश हुई। उदयपुर में बादल छाए हैं। बीती रात जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, पाली, टोंक समेत कई जिलों में अंधड़ के साथ तेज बारिश हुई। इन शहरों में 1 से लेकर 3 इंच से भी ज्यादा पानी बरसा। सबसे ज्यादा बारिश टोंक में हुई, जहां 83 एमएम बारिश दर्ज हुई।

मौसम विभाग ने आज भी 18 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं राजधानी जयपुर में आज सुबह से तेज गर्मी का असर बना हुआ है। तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। वहीं मौसम विभाग केंद्र जयपुर ने 12 मई से मौसम में बदलाव की संभावना जताई है और गर्मी के साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी की जानकारी दी है। ऐसे में आने वाले सप्ताह में फिर से लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दक्षिणी-पश्चिमी जिलों में छाए रहे बादल
जयपुर। प्रदेश के दक्षिणी-पश्चिमी हिस्सों वाले जिलों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से नौ जिलों में कुछ जगह आंधी चलने के बीच बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम में बदलाव से रविवार को छह जिलों में हीटवेव रही तो भी छह जिलों में हीटवेव के साथ लू चलने की आशंका है। मौसम विभाग की आगामी 24 घंटों के बारे में भविष्यवाणी है कि आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ मेघगर्जन और बारिश की संभावना है। अधिकतम 43 डिग्री और न्यूनतम 33 डिग्री तापमान बना रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में बारिश का दौर हल्का पडने और पश्चिमी हवाओं का प्रभाव कम होने से गर्मी तेज हो गई है। पिलानी, चूरू, गंगानगर, धौलपुर, संगरिया, करौली में पारा 45 डिग्री पार रहा। अलवर, बीकानेर और फतेहपुर में भी पारा 45 डिग्री के आसपास रहा।

दक्षिणी-पश्चिमी हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कोटा, अजमेर और उदयपुर संभाग के नौ जिलों में दोपहर बाद आंधी चली और बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। जयपुर में भी मौसम बदलने के बीच दिन में गर्मी रही। प्रदेश में रविवार को अलवर, भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनू, हनुमानगढ़ और गंगानगर में तेज गर्मी के साथ हीटवेव चली तो प्रतापगढ़, कोटा, झालावाड, चित्तौडगढ़, बूंदी, भीलवाडा, बारां, बांसवाड़ा और अजमेर के आसपास दोपहर बाद बदले मौसम के बीच कुछ जगह धूल भरी आंधी चली। वहीं, सोमवार को अलवर, भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनूं, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में लू चलने की आंशका है और 18 जून को गंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनू और अलवर में हीटवेव का अलर्ट है।

पश्चिमी विक्षोभ से आज बदलेगा मौसम
जयपुर। राज्य में उत्तर से आ रही हवा से प्रदेश में तीखी गर्मी का असर अपेक्षाकृत कम बना हुआ है। मौसम विभाग का मानना है कि तीन मई से राज्य के कुछेक हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इसके बाद गर्मी अपने तीखे तेवर दिखाएगी। राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 36.4 और रात का तापमान 22.5 डिग्री दर्ज हुआ। राज्य में गुरुवार को सबसे अधिक दिन का तापमान बाड़मेर में 40.0 डिग्री दर्ज हुआ, जो राज्य का सर्वाधिक तापमान रहा।

कैसा होगा मौसम का हाल
आगामी 48 घण्टों मे राज्य में दिन और रात के तापमान में 1-2 डिग्री बढ़ोतरी की संभावना है। इसके बाद दिन और रात के तापमान में 4-6 डिग्री बढ़ोतरी की संभावना हैं। मई के द्वितीय सप्ताह में पश्चिमी राजस्थान में सामान्य से कम और पूर्वी राजस्थान में सामान्य बारिश की संभावना हैं।

इन जिलों में रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से झुंझुनूं, सीकर, चूरू, जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर, श्रीगंगानगर, नागौर और हनुमानगढ़ में बारिश की संभावना है। बारिश के साथ ही धूल भरी आंधी चलने और आसमान में बादल छाए रहेंगे।

पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, तापमान गिरा
जयपुर। राज्य में पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक से सोमवार को आसमान में बादलों की चादर तनी रही और पहाड़ों से आ रही सर्द हवा से मौसम में ठण्डक का अहसास बढ़ गया। सर्दी का अहसास बढ़ने से लोग दिनभर ऊनी कपड़ों से लदे रहे। राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 23 और रात का तापमान 15 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार से आगामी 48 घंटों के दौरान जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, कोटा और जयपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बूंदाबांदी होने की संभावना है। सूर्य और बादलों के बीच दिन भर लुकाछिपी का खेल चलता रहा। दिन के तापमान गिरावट दर्ज हुई।

कहां कितना रात का तापमान
अजमेर 16.5, भीलवाड़ा 13.4, टोंक 13.7, अलवर 11.0, पिलानी 11.4, सीकर 13.5, कोटा 15.3, चित्तौड़गढ़ 13.6, उदयपुर 14.8, बाड़मेर 16.9, जैसलमेर 11.5, जोधपुर 14.8, फलौदी 16.6, बीकानेर 15.3, चूरू 12.6, श्रीगंंगानगर 9.7, धौलपुर 11.6, अंता 11.5, फतेहपुर में 12.7 डिग्री रात का तापमान दर्ज हुआ।

आगे कैसा रहेगा मौसम
एक मार्च से एक और नया तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पश्चिमी राजस्थान और आसपास में एक प्रेरित परिसंचरण तंत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से 1-2 मार्च को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, तेज हवा के साथ बारिश की संभावना हैं।