disproportionate assets - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

संयुक्त निदेशक के लॉकर से 1.46 करोड़ के सोने-चांदी के आभूषण मिले, नौ बैंक खातों में 64.26 लाख रूपए
जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की ट्रैप कार्रवाई के बाद सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक जयप्रकाश चारण के परिवार के संयुक्तबैंक लॉकर की तलाशी में करीब 1.46 करोड़ रुपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषण मिले हैं। एसीबी ने लॉकर से 945 ग्राम सोना और 1.027 किलोग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। डीआईजी डॉ. रामेश्वर सिंह ने बताया कि गत 4 सितंबर को जयप्रकाश चारण के खिलाफ  एसआईडब्ल्यूए जयपुर इकाई ने ट्रैप कार्रवाई की थी। इसी कार्रवाई के क्रम में एसीबी अजमेर इकाई की ओर से अनुसंधान एवं सर्च कार्रवाई जारी है। शनिवार को चारण के परिवारजनों के संयुक्त नाम से अजमेर स्थित बैंक के जॉइंट लॉकर की तलाशी ली गई।

एसीबी ने आरोपी जयप्रकाश चारण और उनके परिजनों से संबंधित दो बैंकों में संचालित कुल नौ बैंक खातों की जांच की। जांच में इन खातों में कुल 64 लाख 26 हजार 780 रुपए की राशि शेष मिली। एसीबी के अनुसार लॉकर से मिले आभूषणों और बैंक खातों में उपलब्ध राशि के संबंध में आवश्यक दस्तावेज एवं अभिलेख जुटाए जा रहे हैं।

आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री शिवकुमार को राहत
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोपी व कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार के खिलाफ की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की जांच पर लगी अंतरिम रोक हटाने की याचिका पर नोटिस जारी करते हुए कहा कि वह इस मामले में अगली सुनवाई सात नवंबर को करेगा।

न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस और न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी की पीठ ने शिवकुमार को नोटिस जारी करते हुए मामले की अगली सुनवाई के लिए सात नवंबर 2023 की तारीख मुकर्रर कर दी।

पीठ ने सीबीआई की उस याचिका को खारिज कर दी, जिसमें उच्च न्यायालय के स्थानआदेश पर रोक लगाने की गुहार लगाई गई थी।

पीठ ने सीबीआई की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एस वी राजू की दलीलें खारिज करते हुए कहा कि हम इस पर एकपक्षीय रोक नहीं लगा रहे हैं। वह  आदमी (शिवकुमार) कहीं भाग नहीं रहा है।

राजू ने दलील दी थी कि मामले में 90 फीसदी जांच पूरी हो चुकी है। उन्होंने यह भी दावा किया आरोपी को हलफनामे में उसके झूठे बयान पर अंतिम रोक लगाई गई थी।

कर्नाटक उच्च न्यायालय  2020 के मामले में जून 2023 में रोक लगा दी थी।

केंद्रीय एजेंसी ने दावा किया कि शिवकुमार ने अप्रैल 2013 से अप्रैल 2018 तक आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक 74.93 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की, जब वह कांग्रेस नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार में ऊर्जा मंत्री थे।

अगस्त 2017 में उनसे जुड़े लगभग 70 परिसरों पर की गई आयकर विभाग की तलाशी के निष्कर्षों के आधार पर सीबीआई ने भ्रष्टाचार के आरोप में अक्टूबर 2020 में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।