Israeli army - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

गलती से मारे गए गाजा में कैद तीन बंधक: इजरायली सेना
यरूशलम। इजरायली सेना ने कहा  है कि उसने  गाजा में अपने अभियान के दौरान गलती से तीन बंधकों को मार डाला और इसके लिए परिजनों  से माफी मांगी है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बंधकों की  मौत को असहनीय त्रासदी करार दिया है। नेतन्याहू ने कहा, हम अपने घावों पर मरहम लगाएंगे, सबक सीखेंगे और अपने सभी अपहृत लोगों को सुरक्षित घर वापस लाने के लिए सर्वोच्च प्रयास जारी रखेंगे।

इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने एक बयान जारी करके कहा कि शुक्रवार की घटना की जांच की जा रही है। वह Þदुखद घटना पर गहरा अफसोस व्यक्त करते हुए परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता है।

सेना ने कहा कि तीनों इजरायली बंधकों का नाम योतम हैम (28 साल) , समीर तलाल्का (22 साल) और अलोन शमरिज (26 साल) है। उसने दुख जाहिर करते हुए कहा,'' कल तीनों को गाजा के उत्तर में शेजैया में सक्रिय सैनिकों ने गोली मार दी थी।"

आईडीएफ ने कहा कि हमारा राष्ट्रीय मिशन लापता लोगों का पता लगाना और सभी बंधकों को घर लौटाना है।

सेना के इस खुलासे के बाद सैकड़ों लोग मध्य तेल अवीव में एकत्र हुए और शहर में आईडीएफ सैन्य अड्डे तक मार्च किया। उन्होंने सरकार से शेष बंधकों की रिहाई के लिए एक समझौता करने की मांग की।

तीनों नागरिकों  के शव इजरायली क्षेत्र में लौटा दिए गए हैं, जहां जांच से उनकी पहचान की पुष्टि हुई।इजरायल पर सात अक्टूबर के हमलों में पकड़े जाने के बाद से 100 से अधिक बंधक गाजा में कैद में हैं।

सेना की कार्रवाई में मारा गया योतम हैम एक संगीतकार था। उसे सात अक्टूबर को किबुत्ज कफऱ अजा से अपहरण कर लिया गया था। उसकी मां ने बीबीसी से इसके पहले कहा था कि  जब वे अपने घर में छिपे हुए थे  तब वे एक दूसरे से फोन पर संपर्क में थे लेकिन बाद उनका संपर्क टूट गया था।

इजरायली सेना में मरने वालों की संख्या 97 तक पहुंची: रिपोर्ट
गाजा। गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ जमीनी अभियान शुरू होने के बाद से मारे गए इजरायली सैनिकों की संख्या बढ़कर 97 हो गई है। टाइम्स ऑफ इजरायल ने शनिवार को इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) का हवाला देते हुए यह रिपोर्ट दी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि आईडीएफ ने पांच सैनिकों की मौत की घोषणा की, जिनमें से एक की मौत 7 अक्टूबर को मिले घावों के कारण हुई और चार की मौत दक्षिणी गाजा पट्टी में लड़ाई के दौरान हुई।

हमास ने 7 अक्टूबर को गाजा पट्टी से इजराइल पर रॉकेट से हमला किया और सीमा पार से लड़ाके भेजे जिन्होंने सैकड़ों लोगों को मार डाला और अपहरण कर लिया। इज़रायल ने उसी दिन जवाबी हमले शुरू किए और गाजा की पूर्ण नाकाबंदी का आदेश दिया, जिसके बाद 27 अक्टूबर को जमीनी आक्रमण किया गया।

कुछ कैदियों और बंधकों की अदला-बदली के लिए दोनों पक्ष एक सप्ताह के संघर्षविराम पर सहमत हुए जो एक दिसंबर को समाप्त हो गया। इस संघर्ष में इज़रायल में 1,200 लोग और गाजा पट्टी में 17,700 लोग मारे गए है।

इजरायली सेना ने गाजा पट्टी में सैन्य कमांड केंद्रों को किया नष्ट
गाजा। इजरायली सेना ने पिछले कुछ घंटों में गाजा पट्टी में सैन्य कमांड पोस्ट को नष्ट कर दिया।

यह जानकारी इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने सोमवार को दी। आईडीएफ ने अपने टेलीग्राम चैनल पर लिखा कि पिछले कुछ घंटों में गाजा पट्टी में दर्जनों सैन्य कमान केंद्रों और मोर्टार शेल चौकियों को नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा, हमास नुखबा कमांडो बलों के कमांडरों में से एक अली कादी के ऑपरेशनल कमांड केंद्र पर भी हमला किया गया, जो कुछ दिन पहले मारा गया था।

आईडीएफ ने कहा कि इजरायली लड़ाकू विमानों ने एक सैन्य परिसर पर हमला करके हमास के कई सदस्यों को भी मार गिराया।