Jhotwara Assembly - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

झोटवाड़ा में विकास की राह में समस्याओं का अड़ंगा, चुनाव से पहले जनता पूछ रही सवाल: कब बदलेगी वार्डों की तस्वीर
जयपुर। जयपुर के झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में विकास की रफ्तार और जमीनी हकीकत के बीच बड़ा फासला नजर आता है। विधानसभा में प्रवेश करते ही वार्ड 23 से शुरू होने वाला यह क्षेत्र वार्ड 37 तक पहुंचते-पहुंचते कई गंभीर समस्याओं से घिरा दिखाई देता है। कहीं टूटी सड़केंऔर बदहाल सीवरेज व्यवस्था है तो कहीं स्ट्रीट लाइट का अभाव। मुख्य कालवाड़ रोड और सिरसी रोड़ पर अतिक्रमण, टूटी सड़कें और बारिश में जलभराव के चलते आए दिन जाम लगता है। वार्ड 23 में प्रवेश करते ही बायपास के पास बने डंपिंग यार्ड से दुर्गंध और संक्रमण का खतरा हर समय बना रहता है। दूसरी ओर जेडीए अप्रूव्ड कॉलोनियों में भी मूलभूत सुविधाओं की कमी और आबादी के ऊपर से गुजरती हाईटेंशन लाइनें लोगों की चिंता बढ़ा रही हैं।

मुख्य कालवाड़ रोड-सिरसी रोड पर अतिक्रमण-जलभराव

झोटवाड़ा क्षेत्र की प्रमुख मुख्य कालवाड़ रोड और सिरसी रोड यातायात के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है लेकिन अतिक्रमण, सड़कों में गढ्ढे और बारिश के दौरान होने वाला जलभराव यहां की बड़ी समस्या बन चुका है। सड़क के आसपास अतिक्रमण, अव्यवस्थित पार्किंग और बारिश का पानी जमा होने से सड़क पर आवागमन बाधित होता है। पीक टाइम में जाम की स्थिति आम हो जाती है।

क्षेत्र में प्रवेश करते ही कचरे से स्वागत

झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करते ही वार्ड 23 की शुरुआत होती है। बायपास के नजदीक बना कचरा डंपिंग यार्ड भी स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। यहां जमा कचरे से उठने वाली दुर्गंध आसपास के वातावरण को प्रभावित करती है। लोगों का कहना है कि गर्मी और बारिश दोनों मौसम में स्थिति अधिक खराब हो जाती है।

टूटी सड़कें, सीवरेज और जल निकासी बड़ी चुनौती

वार्ड 23 से 37 तक कई कॉलोनियों में सड़कें खराब होने की शिकायतें हैं। कई कॉलोनियों तो सड़कें है ही नहीं। जगह-जगह गड्डे और क्षतिग्रस्त सड़कें बारिश के समय और परेशानी पैदा करती हैं। कई इलाकों में सीवरेज और जल निकासी की समस्या भी बनी हुई है।

चुनाव से पहले जनता के सवाल

मुख्य कालवाड़ रोड से अतिक्रमण कब हटेगा?
बारिश में होने वाले जलभराव का स्थायी

समाधान कब होगा

कॉलोनियों का नियमन कब होगा?
डंपिंग यार्ड कब हटेगा?
जेडीए अप्रूव्ड कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाएं

कब मिलेंगी?

टूटी सड़कों और बदहाल सीवरेज व्यवस्था की

मरम्मत कब होगी?

अंधेरी गलियों में पर्याप्त स्ट्रीट लाइट कब लगेंगी?
आबादी के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइनों का समाधान कब होगा?
मकानों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइनें

बायपास से सटी सिरसी रोड के नजदीक आबादी वाले क्षेत्रों में मकानों के ऊपर या बेहद नजदीक से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइनें भी सुरक्षा का गंभीर मुद्दा हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि काफी लंबे समय से हमारी मांग है कि बिजली विभाग को सर्वे कर ऐसे स्थानों को चिह्नित करना चाहिए। सुरक्षा मानकों के अनुसार इनके समाधान की दिशा में ठोस कार्रवाई की जरूरत है।

झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा, विजय द्वार से चित्रकूट स्टेडियम तक निकाली जाएगी रैली
जयपुर। ऑपरेशन सिंदूर में भारत के वीर जवानों की शौर्य की गौरवगाथा को जन-जन तक पहुँचाने को आज शाम 4:30 बजे झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में विजय द्वार से चित्रकूट स्टेडियम तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। वे खुद विजय द्वार से चित्रकूट स्टेडियम तक निकाली जाने वाली यात्रा की तैयारियां कर रहे हैं। जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं। उन्होंने आज क्षेत्र के लोगों से मिलकर तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने लोगों को भारत की राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का वितरण भी किया है।

झोटवाड़ा विधानसभा स्थित कालवाड़ ब्लॉक के कांग्रेस पदाधिकारियों ने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
जयपुर। भाजपा मीडिया सेंटर पर झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के कालवाड़ सरपंच त्रिवेंद्र सिंह राजावत और मंडा भोपावास से सरपंच महेंद्र यादव सहित 24 लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रीती नीति में विश्वास प्रकट करते हुए कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक नारायण पंचारिया और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एंव झोटवाड़ा विधानसभा प्रत्याशी कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सभी लोगों को पार्टी का दुपट्टा पहनाकर और मिठाई खिलाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान मंच संचालन भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ  ने किया।

सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नारायण पंचारिया ने कहा कि युवाओं ने एक संकल्प लिया है कि झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र को कांग्रेस मुक्त कर देंगें, मैं भारतीय जनता पार्टी में आने वाले सभी लोगों का स्वागत और अभिनन्दन करता हूँ। झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र का एक ब्लॉक आज कांग्रेस मुक्त हो गया है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एंव झोटवाड़ा विधानसभा प्रत्याशी कर्नल राज्य वर्धन सिंह राठौड़ ने संबोधित करते हुए कहा कि मेरे नामांकन वाले दिन कांग्रेस में प्रदेश सचिव रही अनीता शर्मा ने 100 कार्यकर्त्ताओं के साथ भाजपा ज्वाइन की। तब अनीता शर्मा ने मुझसे कहा कि जब मैं कांग्रेस में थी तब मेरे बच्चे लगातार बोल रहें थे कि हम जिस भाजपा पार्टी के लीडर को आइकन मानते हैं आप उसके खिलाफ कांग्रेस में क्या कर रही हैं। तब मुझे अपने बच्चों के सामने हथियार डालने पड़े।

युवा पीढ़ी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लीडरशिप पर पूरा भरोसा है। आगामी 25 नवंबर को प्रदेश में दशहरा मनेगा और  क्योंकि प्रदेश में रामराज्य आएगा। कालवाड़ सरपंच त्रिवेंद्र सिंह ने सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि विश्व में भारत का डंका बजाने वाले विकास की अग्रणी सोच से प्रभावित होकर हम सभी अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों में कालवाड़ कांग्रेस कमेटी के मण्डल अध्यक्ष आनंद सिंह खेड़ी , कांग्रेस कमेटी के मण्डल उपाध्यक्ष दोलत सिंह पलाड़ा, कांग्रेस ब्लॉक उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह जादौन, ब्लॉक महामंत्री शंकर लाल शर्मा, वार्ड अध्यक्ष भवानी सिंह मामडोदा, मण्डल महामंत्री राजेंद्र सिंह भारीजा, कालवाड़ के वार्डपंच वीरेंद्र यादव, सूरज सैनी, दुर्गा लाल मीणा, रुडमल सैनी, विष्णु सिंह राजावत, आकाश पारीक, शुभम पारीक, करण सिंह राठौड़, लोकेन्द्र सिंह राजावत, ओमप्रताप सिंह, पंचायत समिति प्रत्याशी प्रतिनिधि भगवान सहाय बालोटिया उर्फ़ बालाजी, राकेश शर्मा, मातादीन बालोटिया और वार्ड उपाध्यक्ष बजरंग सिंह शेखावत भाजपा में शामिल हुए।

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को भाजपा प्रत्याशी बनाने पर विरोध शुरू, युवाओं ने राज्यवर्धन Go Back के नारे
जयपुर। जयपुर ग्रामीण की विधानसभा क्षेत्र झोटवाड़ा में सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को बीजेपी से प्रत्याशी बनाए जाने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता नाराज है। भाजपा कार्यकर्ता लगातार विधानसभा क्षेत्र में राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का विरोध करना शूरू हो रहे हैं।

दो दिन पहले ही जोबनेर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राठौड़ को काले झंडे दिखाए थे। आज फिर से झोटवाड़ा के गोकुलपुरा में युवाओं ने राज्यवर्धन Go Back के नारे लगाते हुए उनके काफिले को काले झंडे दिखाये गए था।

इसके साथ ही कालवाड़ गांव के व्यापार मंडल ने सदस्यों ने भी राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने के विरोध में रैली निकाली गई  थी। झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से राजपाल सिंह टिकट की दावेदारी कर रहे थे, लेकिन भाजपा हाईकमान ने तीन बार के विधायक रहे राज्यपाल सिंह को टिकट नहीं देकर जयपुर ग्रामीण के सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को झोटवाड़ा से भाजपा का प्रत्याशी बनाया है।

इसके साथ ही झोटवाड़ा में आशु सिंह सुरपुरा भी अपनी दावेदारी जता रहे थे उन्हें भी भाजपा ने नाखुश किया है जिसके बाद सुरपुरा  निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। अब देखना यह होगा कि भाजपा की आपसी लड़ाई में क्या झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा इस बार कमल खिला पाएगी या एक बार फिर झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस को मौका मीलेगा।