vote counting - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बीएमसी मतगणना : बीएमसी चुनाव के परिणाम आज, पहले नतीजे में कांग्रेस आगे, बीजेपी ने दी उद्धव-राज के गठबंधन को पटखनी
मुंबई। महाराष्ट्र की 29 महानगर पालिकाओं का चुनाव की मतगणना शुक्रवार को सुबह 10 बजे शुरू हुई और आज शाम तक इस बात से पूरी तरह से पर्दा हट जाएगा कि कौन होगा बीएमसी का दावेदार। सूत्रों के अनुसार, महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में भाजपा को बड़ी बढ़त मिलती दिखाई दे रही है और दूसरी तरफ बीएमसी में शिवसेना (यूबीटी) में कांटे की टक्कर दिख रही है। गौरतलब है कि राज्य में नगर पालिका चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान हुआ था। इसके बाद  कड़ी सुरक्षा में ईवीएम बीएमसी के विक्रोली, कांदिवली स्थित गोदाम में पहुंचा दिया गया है।  बृहन्मुंबई नगर निगम बीएमसी के चुनाव में 227 सीटों के लिए करीब 1,700 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं।

देश के सबसे अमीर नगर निकाय पर कब्जे की लड़ाई में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली महायुति और उद्धव-राज ठाकरे के गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। कुल 29 नगर निकाय के 893 वार्डों की 2,869 सीटों  पर गुरुवार को मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

मतगणना के लिए 23 मतगणना केंद्र बनाए गए है, जहां एक साथ दो-दो प्रभागों के मतों की गिनती शुरू की जाएगी। इसके 23 रिटर्निंग ऑफिसरों की नियुक्ति की गई है। बीएमसी के आयुक्त  भूषण गगरानी ने गुरुवार शाम को मतगणना की तैयारियों का निरीक्षण किया । उन्होंने बताया कि 2,299 अधिकारियों-कर्मचारियों की तैनाती की गयी है।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: एग्जिट पोल के बाद तेजस्वी का बड़ा बयान, एनडीए पर बोला जमकर हमला
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग के बाद आए सभी एग्जिट पोल में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है। इन सर्वेक्षणों के अनुमानों को लेकर सत्ता पक्ष में शामिल एनडीए के दल जहां उत्साहित हैं वहीं विपक्ष निराश है। बिहार की राजनीतिक के केंद्र में बने रहने वाले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता लालू यादव के दोनों बेटों तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव ने प्रतिक्रियाओं में एग्जिट पोल के अनुमानों को नकार दिया है। आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव विपक्ष के महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। तेज प्रताप यादव ने अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) से महुआ सीट पर चुनाव लड़ा है। पिछले विधानसभा चुनाव में आरजेडी के अच्छे प्रदर्शन के मद्देनजर तेजस्वी यादव को महागठबंधन के इस बार बहुमत हासिल करने का भरोसा है।  यदि चुनाव के नतीजे अनुमानों के मुताबिक ही आते हैं तो यह दोनों के लिए बड़ा झटका होगा।

मतदान खत्म नहीं हुआ और एग्जिट पोल आ गए

आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एग्जिट पोल पर निशाना साधा। तेजस्वी ने कहा कि मतदान करने के लिए शाम सात बजे तक लोग खड़े थे। लोग वोटिंग के लिए खड़े रहे और एग्जिट पोल आ गया। यानी मतदान खत्म नहीं हुआ और एग्जिट पोल आ गया। हम सर्वे पर न खुशफहमी में हैं, न गलतफहमी में। यह सर्वेक्षण केवल मनोवैज्ञानिक तौर पर, जितने अधिकारी चुनाव में लगे हुए हैं, उनके दबाव में लाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पहले भी आप दिखाते थे कि मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में बिहार की जनता किसे पसंद करती है। तो उसमें नीतीश जी 16, 17, 18 परसेंट से ऊपर नहीं उठ पाए। और वहां एनडीए में तो इस बार घोषणा भी नहीं हुई कि आधिकारिक रूप से सीएम का चेहरा कौन होगा।  आप देखें, यह वही गोदी मीडिया है, जिन लोगों ने सर्वे दिखाया। वही मीडिया जिसने पाकिस्तान में इस्लामाबाद, कराची को कब्जे में ले लिया था।

मतगणना की पूरी प्रक्रिया को धीमा करवाया जाएगा

राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े आरजेडी के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा, प्रशासन के लोगों पर दबाव डालने की जो रणनीति है उसे हम, आप और बिहार के सभी लोग जानते हैं। सर्वे चलाया गया है और पूरा प्रयास किया गया कि काउंटिंग को धीमा किया जाए। मतगणना की पूरी प्रक्रिया को धीमा करवाया जाएगा। जहां बम ब्लास्ट और अन्य घटनाएं हुई हैं वहां कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी लेकिन लोकतंत्र की हत्या के लिए ये लोग सेना से बिहार के सभी जिलों में फ्लैग मार्च तक करवाएंगे ताकि लोगों में दहशत पैदा हो सके। महागठबंधन भारी जीत दर्ज करने जा रहा है।

जश्न नहीं, काम की तैयारी

बिहार चुनाव के एग्जिट पोल पर जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के प्रमुख और महुआ विधानसभा सीट से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने कहा, मैं एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं करता। हम नहीं कह सकते कि 14 नवंबर को क्या होगा। देखते हैं क्या होता है। उन्होंने कहा कि मैं महुआ सीट जीत रहा हूं।  हम जश्न की तैयारी नहीं, हम काम की तैयारी करते हैं। बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के तुरंत बाद सामने आए विभिन्न एग्जिट पोल के अनुसार बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को भारी जीत मिलने की संभावना है। मंगलवार को बिहार में मतदान का अंतिम चरण संपन्न होने के बाद एग्जिट पोल के कई अनुमान सामने आए हैं। इनके मुताबिक बिहार में एनडीए सरकार बनाने जा रही है।

मतगणना स्थल में प्रवेश एवं पार्किंग के लिए की विशेष व्यवस्था
जयपुर। विधानसभा चुनावों में 25 नवंबर को हुए मतदान के बाद प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा रविवार को ईवीएम से बाहर आएगा। इसके लिए राजस्थान एवं कामर्स कॉलेज में रविवार को सुबह 8 बजे से जिले की 19 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना प्रक्रिया शुरू होगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि मतगणना स्थल में प्रवेश एवं पार्किंग के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। जिसके तहत तय मार्ग से ही चुनाव प्रत्याशियों, मतदान कर्मियों, अधिकारियों, मतगणना अभिकर्ताओं का मतगणना स्थल में प्रवेश दिया जाएगा। इसके साथ ही राजस्थान कॉलेज एवं कॉमर्स कॉलेज में विधानसभावार वाहन पार्किंग व्यवस्था की गई है।

पार्किंग व्यवस्था
जिला निर्वाचन अधिकारी, पर्यवेक्षक और समस्त प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारी गांधी सर्किल से राजस्थान कॉलेज के गेट नम्बर 4 से वाहन सहित प्रवेश करेगें। राजस्थान कॉलेज में वाहन पार्किंग व्यवस्था झालाना रोड से विवेकानन्द हॉस्टल के सामने से राजस्थान कॉलेज के खेल मैदान में की गई है। इसी प्रकार कॉमर्स कॉलेज मतगणना स्थल के लिए अधिकारियों, कार्मिकों, चुनाव अभ्यर्थियों, मतगणना अभिकर्ताओं, मीडिया कर्मियों के वाहन कॉमर्स कॉलेज की साइड से झालाना की तरफ  मुड़कर कॉमर्स कॉलेज के गेट नं. 4 से क्रिकेट मैदान में पार्क होंगे।

मीडिया के लिए व्यवस्था
राजस्थान कॉलेज में मतगणना प्रक्रिया की कवरेज के लिए समस्त मीडियाकर्मी वाहन पार्किग कर गेट नं. 1 से बाहर जेएलएन मार्ग पर पैदल निकल कर गेट नं. 3 से राजस्थान कॉलेज में प्रवेश करेंगे तथा सीधे चलकर चैनल गेट नं. 3 द्वारा भूगोल विभाग के अन्दर रूम नम्बर 25 में प्रवेश करेंगें। कॉमर्स कॉलेज में समस्त मीडियाकर्मी एंट्री गेट नं. 2 कॉमर्स कॉलेज में प्रवेश करेंगे तथा चैनल गेट नं. 5 से मुख्य भवन में प्रवेश कर मीडिया कक्ष तक पहुंचेंगे।

राजस्थान कॉलेज में यह होगी प्रवेश व्यवस्था
जिला निर्वाचन अधिकारी राजपुरोहित ने बताया कि आदर्श नगर, दूदू सांगानेर, झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार गांधी सर्किंल से राजस्थान कॉलेज के गेट नं 2 एवं वहीं, हवामहल, मालवीय नगर, सिविल लाइन्स, बगरू और कोटपूतली विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार गेट नं. 4 से वाहन सहित प्रवेश करेंगे तथा कॉलेज के (चैनल गेट संख्या 1 से 7 में से) किसी भी चैनल गेट से अन्दर प्रवेश कर अपने-अपने मतगणना कक्ष में पहुंचेगे। वहीं कोटपूतली विधानसभा क्षेत्र के मतगणना एजेंट वाहन पार्किग के बाद गेट नं. 1 से पैदल बाहर जेएलएन मार्ग पर निकल कर गेट नं. 4 से पुन: राजस्थान कॉलेज में प्रवेश करेंगे तथा चैनल गेट नं. 7 से अन्दर प्रवेश कर अपने मतगणना कक्ष में पहुंचेगे। चुनाव अभ्यर्थी गांधी सर्किल से राजस्थान कॉलेज के गेट नं. 4 से राजस्थान कॉलेज में प्रवेश करेंगे तथा चैनल गेट नं. 7 से अन्दर प्रवेश कर अपने मतगणना कक्ष में पहुंचेंगे। चुनाव अभ्यर्थियों के वाहनों की पार्किग व्यवस्था राजस्थान कॉलेज के स्थित मैदान में रहेगी। उन्होंने बताया कि हवामहल, मालवीय नगर सिविल लाइन्स एवं बगरू विधानसभा क्षेत्र के मतगणना एजेन्ट वाहन पार्किग के बाद गेट नं. 1 से पैदल बाहर जेएलएन मार्ग पर निकल कर गेट नं. 4 से पुन: राजस्थान कॉलेज में प्रवेश करेंगे तथा चैनल गेट नं. 6 से अन्दर प्रवेश कर अपने मतगणना कक्ष में पहुंचेंगे। वहीं, चुनाव अभ्यर्थी गांधी सर्किल से राजस्थान कॉलेज के गेट नं. 6 से राजस्थान कॉलेज में प्रवेश करेंगे तथा चैनल गेट नं. 7 से अन्दर प्रवेश कर अपने मतगणना कक्ष में पहुंचेगे। चुनाव अभ्यर्थियों के वाहनों की पार्किग व्यवस्था राजस्थान कॉलेज के स्थित मैदान में रहेगी।

राजपुरोहित ने बताया कि आदर्श नगर, दूदू, सांगानेर झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के मतगणना एजेंट वाहन पार्किंग के बाद गेट नं. 2 से पैदल बाहर जेएलएन मार्ग पर निकल कर गेट नं. 2 से पुन: राजस्थान कॉलेज में प्रवेश करेंगे तथा चैनल गेट नं. 1 से अन्दर प्रवेश कर अपने मतगणना कक्ष में पहुंचेंगे। वहीं चुनाव अभ्यर्थी गांधी सर्किल से राजस्थान कॉलेज के गेट नं. 2 से राजस्थान कॉलेज में प्रवेश करेंगे तथा चैनल गेट नं. 1 से अन्दर प्रवेश कर अपने मतगणना कक्ष में पहुंचेंगे। चुनाव अभ्यर्थियों के वाहनों की पार्किग व्यवस्था राजस्थान कॉलेज के स्थित मैदान में रहेगी।

राजस्थान कॉलेज में नियोजित मतगणना कार्मिक वाहन पार्किग के बाद पैदल चलकर कॉमर्स कॉलेज के गेट नं. 1 से प्रवेश कर सामने के ग्राउण्ड में एकत्रित होगें तथा रेण्डमाइजेशन के उपरान्त कॉर्मस कॉलेज के अन्दर से ही राजस्थान कॉलेज में पैदल प्रवेश कर सीधे चलकर चैनल गेट नं. 5 से प्रवेश कर अपने-अपने मतगणना कक्ष में पहुंचेंगे। राजस्थान कॉलेज में मतगणना के लिए आरओ स्टाफ  व अन्य प्रकोष्ठ के कार्मिक वाहन पार्किग कर गेट नं. 1 से पैदल बाहर निकलेंगे तथा गेट नं. 2 से पुन: राजस्थान कॉलेज में प्रवेश कर राजस्थान कॉलेज भवन के मुख्य चैनल गेट तथा चैनल गेट नं. 1, 5, 6 व 7 को छोड़कर किसी भी चैनल गेट से प्रवेश कर अपने-अपने मतगणना कक्ष में पहुंचेंगे।

मतदान समाप्ति के 48 घंटे पहले से तथा मतगणना दिवस पर पूरे राज्य में सूखा दिवस घोषित
जयपुर। राज्य सरकार ने आगामी 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा आम चुनाव-2023 के मद्देनजर मतदान समाप्ति के 48 घंटे पहले से सम्पूर्ण राज्य में सूखा दिवस घोषित किया है।

इस संबंध में वित्त (आबकारी) विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार 23 नवम्बर की शाम से 25 नवम्बर को मतदान समाप्ति तक राज्य में सूखा दिवस रहेगा।

पुनर्मतदान की स्थिति में भी पुनर्मतदान की घोषणा से पुनर्मतदान की समाप्ति तक संबंधित मतदान केंद्रों के क्षेत्रों में पुनर्मतदान की तिथि को शराब एवं ऐसी प्रकृति के अन्य मादक पदार्थ के विक्रय एवं वितरण पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही मतगणना दिवस तीन दिसम्बर को भी सम्पूर्ण राज्य में सूखा दिवस घोषित किया गया है।