interest rates - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने रेपो रेट में नहीं की कोई कमी: तेल की कीमतों और मिडिल ईस्ट तनाव ने बढ़ाई चिंता, शेयर बाजार हुए लाल
वॉशिंगटन। पश्चिम एशिया संकट से उपजी वैश्विक अनिश्चितता और कच्चे तेल की कीमतों में आये भारी उछाल के बीच अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने बाजार की उम्मीद के विपरीत रेपो दरों में कोई कटौती नहीं की है। फेड की दो दिन चली बैठक के बाद बुधवार को जारी बयान में कहा गया है कि अर्थव्यवस्था की वृद्धि मजबूत बनी हुई है, लेकिन हाल के महीनों में नये रोजगार की रफ्तार सुस्त रही है और मुद्रास्फीति बढ़ी हुई है। साथ ही पश्चिम एशिया के घटनाक्रम के अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर प्रभाव में भी अनिश्चितता है।

अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने बताया कि समिति ने दरों को 3.5 से 3.75 प्रतिशत के बीच स्थिर रखने का फैसला किया है। समिति के 12 में से 11 सदस्यों ने फैसले के पक्ष में वोट दिया जबकि स्टिफन माइरन एक-चौथाई प्रतिशत की कटौती के पक्ष में थे। बयान में कहा गया है कि फेड का लक्ष्य रोजगार को अधिकतम करना और महंगाई दर को दो प्रतिशत पर रखना है।

संवाददाताओं से बात करते हुए फेड के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल ने कहा कि इस समय बेरोजगारी दर दीर्घावधि औसत के आसपास है और मुद्रास्फीति उससे एक प्रतिशत ऊपर है। उन्होंने कहा मुद्रास्फीति में जितनी कमी का अनुमान था उतनी देखने को नहीं मिली है। अनिश्चितताओं के बावजूद फेड के भविष्य के अनुमानों में इस साल चौथाई प्रतिशत कटौती की संभावना जतायी गयी है। हालांकि, महंगाई का अनुमान पहले की तुलना में बढ़ा दिया गया है।

रेपो दरों को स्थिर रखने का अमेरिकी केंद्रीय बैंक का फैसला शेयर बाजारों को रास नहीं आया। बाजार दरों में कटौती की उम्मीद लगाये बैठा था। फेड के फैसले के बाद अमेरिकी शेयर बाजार लगभग डेढ़ प्रतिशत टूट गये।

बाजार में कोहराम: भारी गिरावट में खुले शेयर बाजार; सेंसेक्स 1700 अंक गिरवटर 74,750 पर खुला, इन शेयरों पर रखें नजर
मुंबई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के रिपो दरों को स्थिर रखने के फैसले के बाद गुरुवार को घरेलू शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट रही। विदेश से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच बीएसई का सेंसेक्स 1,953.21 अंक की गिरावट में 74,750.92 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 1,722.90 अंक (2.25 प्रतिशत) नीचे 74,981.23 अंक पर था।

बाजार में चौतरफा गिरावट रही और सभी सेक्टरों के सूचकांक नीचे चल रहे हैं। ऑटो, वित्त, बैंकिंग, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और रसायन समूहों के सूचकांक दो प्रतिशत से अधिक की गिरावट में हैं। आईटी, एफएमसीजी, धातु, फार्मा, स्वास्थ्य और तेल एवं गैस समूहों में भी भारी बिकवाली देखी जा रही है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 580.05 अंक टूटकर 23,197.75 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 517.15 अंक यानी 2.17 फीसदी की गिरावट में 23,260.65 अंक पर था। सेंसेक्स की सभी 30 कंपनियों के शेयर नीचे चल रहे हैं। फिलहाल एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी, एक्सिस बैंक, इंफोसिस, महिंद्र एंड महिंद्रा और कोटक महिंद्रा बैंक ने बाजार पर सबसे अधिक दबाव बनाया है।

बाजार को उम्मीद थी कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती करेगा, लेकिन उसके ऐसा न करने से बाजार में निराशा फैल गयी, और अमेरिका तथा दूसरे एशियाई शेयर बाजारों के साथ भारतीय बाजार में भी निवेश धारणा कमजोर हुई। फेड ने बुधवार को जारी बयान में रेपो दर को 3.5 प्रतिशत से 3.75 प्रतिशत के बीच रखने का फैसला किया है।

Stock Market Update : फेड रिजर्व के ब्याज दर में कटौती शुरू करने के संकेत से चढ़ा बाजार
मुंबई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत बैठक के जारी मिनट्स में अगले कुछ सप्ताह में ब्याज दर में कटौती शुरू करने के संकेत से विश्व बाजार में आई तेजी की बदौलत स्थानीय स्तर पर कमोडिटीज, दूरसंचार, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और सर्विसेज समेत पंद्रह समूहों में हुई लिवाली से शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन बढ़त बरकरार रही।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 147.89 अंक मजबूत होकर करीब दो सप्ताह बाद 81 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 81,053.19 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 41.30 अंक बढ़कर 24,811.50 अंक पर बंद हुआ। बीएसई का मिडकैप 0.67 प्रतिशत की छलांग लगाकर 48,643.86 अंक और स्मॉलकैप 0.47 प्रतिशत की बढ़त लेकर 55,598.26 अंक हो गया।

इस दौरान बीएसई में कुल 4053 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2451 में लिवाली जबकि 1513 में बिकवाली हुई वहीं 89 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 27 कंपनियों में बढ़त जबकि 23 में गिरावट रही।

विश्लेषकों के अनुसार, सकारात्मक वैश्विक भावनाओं के कारण घरेलू बाजार में मामूली बढ़त देखी गई। खास तौर पर अमेरिका के गैर-कृषि रोजगार आंकड़ों के कमजोर रहने के  संकेतों ने सितंबर में ब्याज दरों में कटौती की संभावना प्रबल हो गई है। हालांकि, बाजार में निवेशक सतर्क हैं।

इससे विश्व बाजार का रुझान सकारात्मक रहा। इससे ब्रिटेन का एफ़टीएसई 0.17, जर्मनी का डैक्स 0.25, जापान का निक्केई 0.68 और हांगकांग का हैंगसेंग 1.44 प्रतिशत मजबूत रहा जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.27 प्रतिशत फिसल गया।

निवेश धारणा मजबूत रहने से बीएसई के 15 समूहों में लिवाली हुई। इससे दूरसंचार 1.60, कमोडिटीज 1.00, सीडी 0.51, एफएमसीजी 0.59, वित्तीय सेवाएं 0.39, हेल्थकेयर 0.17, इंडस्ट्रियल्स 0.10, ऑटो 0.01, बैंकिंग 0.46, कैपिटल गुड्स 0.09, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.91, धातु 0.57, रियल्टी 0.49, टेक 0.24 और सर्विसेज समूह के शेयर 0.70 प्रतिशत उछल गए।

Stock Market : आरबीआई के ब्याज दर यथावत रखने से शेयर बाजार नए शिखर पर
मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के ब्याज दर को लगातार आठवीं बार यथावत रखने से निर्णय से ऑटो, बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं और रियल्टी समेत दर संवेदनशील समूहों में जबरदस्त लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार नये शिखर पर पहुंच गया।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1618.85 अंक अर्थात 2.16 प्रतिशत की छलांग लगाकर सार्वकालिक उच्चतम स्तर 76,693.36 अंक पर पहुंच गया। साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 468.75 अंक यानी 2.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,290.15 अंक के नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 1.28 प्रतिशत उछलकर 44,111.44 अंक और स्मॉलकैप 2.18 प्रतिशत मजबूत होकर 48,731.55 अंक हो गया।

इस दौरान बीएसई में कुल 3952 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2890 में लिवाली जबकि 970 में बिकवाली हुई वहीं 92 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 48 कंपनियों में तेजी जबकि शेष दो में गिरावट रही।

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को चालू वित्त वर्ष की दूसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा में आर्थिक गतिविधियों में जारी तेजी एवं महंगाई पर कड़ी नजर रखने का हवाला देते हुये लगातार आठवीं बार नीतिगत दरों को यथावत रखने का फैसला किया है। इससे निवेश धारणा मजबूत हुई और बीएसई के सभी 20 समूह चढ़ गए।

इस दौरान कमोडिटीज 1.80, सीडी 1.94, ऊर्जा 1.99, एफएमसीजी 1.13, वित्तीय सेवाएं 1.27, हेल्थकेयर 1.65, इंडस्ट्रियल्स 1.85, आईटी 3.38, दूरसंचार 3.78, यूटिलिटीज 2.18, ऑटो 2.53, बैंकिंग 1.09, कैपिटल गुड्स 1.42, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 2.22, धातु 2.15, तेल एवं गैस 1.84, पावर 1.94, रियल्टी 1.89, टेक 3.33 और सर्विसेज समूह के शेयर 1.82 प्रतिशत की तेजी  पर रहे।

वहीं, विश्व बाजार में गिरावट का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफ़टीएसई 0.56, जर्मनी का डैक्स 0.84, जापान का निक्केई 0.05 और हांगकांग का हैंगसेंग 0.59 प्रतिशत गिर गया। वहीं, चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.08 प्रतिशत मजबूत रहा।

SBI ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर इंटरेस्ट रेट बढ़ाए
जयपुर। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने बुधवार को फिक्स्ड डिपॉजिट पर इंटरेस्ट रेट बढ़ाए जाने की घोषणा की हैं। एसबीआई में डिपॉजिट पर 46 से 179 दिन तक जमा पर ब्याज दर 4.75 से 5.50 प्रतिशत कर दिया है। 180 से 210 दिन तक की जमा पर 5.75 से 6 प्रतिशत कर दिया है। 211 दिन और एक साल से कम पर 6 से 6.25 प्रतिशत ब्याज दर देय है। एक साल से दो साल कम पर 6.80 से 7.30 प्रतिशत कर दिया है। दो साल से तीन साल कम पर 7 से 7.50 प्रतिशत ब्याज दर देय है। तीन साल से पांच साल कम पर 6.75 से 7.25 प्रतिशत कर दिया है। पांच साल से दस साल तक ब्याज दर 6.50 से 7.50 प्रतिशत कर दिया है। फिक्स्ड डिपॉजिट पर नई इंटरेस्ट रेट 15मई 2024 से देय होगी। बयाज से मिलने वाली राशि आपकी आय में जुड़ेगी जो कि कर योग्य हैं।

Stock Market Update: फेड रिजर्व के ब्याज दर में कटौती नहीं करने की संकेत से बाजार गिरा
मुंबई। इजराइल-फिलिस्तीन संघर्ष के बीच अमेरिकी रिजर्व  के निकट भविष्य में ब्याज दरों में कटौती नहीं करने की संकेत से विश्व बाजार में गिरावट के दबाव में स्थानीय स्तर पर धातु, ऊर्जा, टेक और सर्विसेज समेत सोलह समूहों में हुई बिकवाली से आज शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन गिर गया।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 247.78 अंक का गोता लगाकर 65629.24 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 46.40 अंक फिसलकर 19624.70 अंक रह गया। हालांकि मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में मिलाजुला रुख रहा। बीएसई का मिडकैप 0.08 प्रतिशत उतरकर 32,210.38 अंक पर आ गया जबकि स्मॉलकैप 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 38,490.14 अंक पर पहुंच गया।

इस दौरान बीएसई में कुल 3832 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1859 में लिवाली जबकि 1836 में बिकवाली हुई वहीं 137 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 33 कंपनियां लाल जबकि 17 हरे निशान पर रही।

बीएसई में एफएमसीजी, सीडी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑटो समूह की 0.53 प्रतिशत तक की तेजी को छोड़कर शेष सोलह समूहों में बिकवाली का दबाव रहा। इस दौरान कमोडिटीज 0.06, ऊर्जा 0.56, वित्तीय सेवाएं 0.26, हेल्थकेयर 0.36, इंडस्ट्रियल्स 0.14, आईटी 0.18, दूरसंचार 0.01, यूटिलिटीज 0.18, बैंकिंग 0.31, कैपिटल गुड्स 0.08, धातु 0.95, तेल एवं गैस 0.48, पावर 0.43, रियल्टी 0.38, टेक 0.42 और सर्विसेज समूह के शेयर 0.44 प्रतिशत टूट गया।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिरावट का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफ़टीएसई 0.74, जर्मनी का डैक्स 0.30, जापान का निक्केई 1.91, हांगकांग का हैंगसेंग 2.46 और चीन का शंघाई कम्पोजिट 1.74 प्रतिशत लुढ़क गया।