sandalwood - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला: बांसवाड़ा, सिरोही और उदयपुर में विकसित होंगे चंदन वन, अधिकारियों को निर्देश जारी
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में वन क्षेत्र के विस्तार और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए बांसवाड़ा, सिरोही और उदयपुर में चंदन के वन विकसित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर वन एवं पर्यावरण विभाग की समीक्षा बैठक लेते हुए कहा कि इन क्षेत्रों में चंदन के पौधों का चयन उच्च गुणवत्ता का हो और उनकी सुरक्षा व उचित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पौधारोपण अभियान की सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएं, ताकि निर्धारित समय पर प्रभावी ढंग से अभियान संचालित किया जा सके।

बैठक में मुख्यमंत्री ने वन संरक्षण के साथ-साथ हरित क्षेत्र बढ़ाने के प्रयासों को और तेज करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण और वन विकास अत्यंत आवश्यक है। बैठक में वन एवं पर्यावरण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

कारगो ट्रक से चंदन की तस्करी का खुलासा, 200 किलो चंदन लकड़ियां व ट्रक जब्त, एक कूरियर गिरफ्तार
भीलवाड़ा। वन विभाग की टीम ने बीती रात चंदन तस्करी का खुलासा करते हुये कारगो ट्रक से करीब 200 किलो चंदन की लकड़ियां जब्त कर एक कूरियर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह चंदन लकड़ियां चंदेरिया से ट्रांसपोर्ट नगर तक लाई गई, जिन्हें बाद में इस कारगो ट्रक से जयपुर भिजवाया जा रहा था। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच में चंदन तस्करी के रैकेट का खुलासा होने की संभावना है। उपवन संरक्षक गौरव गर्ग ने बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे विभाग की पेट्रोलिंग टीम को भीलवाड़ा शहर में सर्किट हाउस के नजदीक चंदन तस्करों की गतिविधियां होने की सूचना मिली।

गर्ग ने बताया कि चुनावी समय होने के साथ ही विभाग की पेट्रोलिंग टीम रात्रि गश्त पर थी। इस टीम ने मौके पर पहुंच कर गोपनीय जानकारी एकत्रित करते हुये सर्किट हाउस के नजदीक खड़े मिले एक कारगो ट्रक की तलाशी ली गई। इस ट्रक में 5 बोरियों में चंदन की लकड़ियां भरी हुई मिली। चंदन लकड़ी डेढ़ सौ से दो सौ किलो है। चंदन लकड़ी सहित कारगो ट्रक को सीज कर लिया गया। गर्ग ने बताया कि चूंकि कारगो ट्रक से चंदन की लकड़ियों की तस्करी की जा रही थी, ऐसे में संभावना है कि इन अवैध गतिविधियों के संचालन में कोई बड़ा रैकेट शामिल है। इसे लेकर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि आगे भी इस तरह की गतिविधियों पर अंकुश के लिए लगातार कार्रवाई की जायेगी। इसे लेकर मुकदमा दर्ज कर अलीनगर निवासी इकबाल खां पुत्र ईसाक खां को गिरफ्तार किया गया है। रेंजर भंवर लाल बारेठ का कहना है कि पकड़े गये आरोपी से अब तक की पूछताछ में यह सामने आया कि चंदन की लकड़ियां चंदेरिया से ट्रांसपोर्ट नगर पहुंची थी और इन्हें जयपुर भिजवाने के लिए इकबाल ने कारगो ट्रक में रखवाया था। इकबाल ने यह भी बताया कि उसे जयपुर से इन 5 बोरियों को ट्रांसपोर्ट नगर से प्राप्त कर जयपुर भिजवाने के लिए कहा गया था।