Pro Kabaddi leaue - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पीकेएल सीजन- 12 प्लेयर ऑक्शन में कुल 37.90 करोड़ की राशि खर्च हुई, राजस्थान के सचिन तंवर को पुनेरी पलटन ने खरीदा, रिकॉर्ड दस खिलाड़ी बने करोड़पति
जयपुर। प्रो कबड्डी लीग के सीजन-12 का रोमांचक प्लेयर ऑक्शन समाप्त हुआ, जिसमें 12 फ्रेंचाइजियों ने आगामी सीजन के लिए टीमों का निर्माण किया। पहले दिन की सबसे बड़ी हाइलाइट रही 10 करोड़पति खिलाड़ी रहे, जिनमें सबसे बड़ा नाम दो बार के चैंपियन मोहम्मदरेजा शादलू का रहा, वहीं पहली बार फाइनल बिड मैच (एफबीएम) नियम को भी लागू किया गया, जिसके तहत टीमों ने 5 खिलाड़ियों को दो सीजन के लिए रिटेन किया। ऑक्शन के दूसरे दिन कैटेगरी डी के अनिल मोहन के लिए यू मुम्बा ने 78 लाख की रिकॉर्ड कीमत लगाई, वहीं पिछले सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी राजस्थान के सचिन तंवर को इस बार पुनेरी पलटन ने 1.05 करोड़ में खरीदा।

कैटेगरी डी में अनिल मोहन ने मचाया धमाल :

78 लाख मिले-

ऑक्शन की सबसे चौंकाने वाली बोली कैटेगरी डी में दिखी, जब यू मुंबा ने हिमाचल प्रदेश के ऑलराउंडर अनिल मोहन को 78 लाख की रिकॉर्ड तोड़ बोली में साइन किया। पीकेएल इतिहास में कैटेगरी डी की यह सबसे बड़ी बोली है।

यह बने करोड़पति :

मोहम्मदरेजा शादलू चियानेह (2.23 करोड़), देवांक दलाल (2.205 करोड़), आशु मलिक (1.90 करोड़), अंकित जगलान (1.573 करोड़), अर्जुन देशवाल (1.405 करोड़), नवीन कुमार (1.20 करोड़), योगेश दहिया (1.125 करोड़), गुमान सिंह (1.0725 करोड़), सचिन तंवर (1.0575 करोड़), नितिन कुमार धनखड़ (1.0025 करोड़)।

कैटेगरी सी में ऑलराउंडर्स की चमक :

कैटेगरी सी ऑलराउंडर्स के लिए शानदार मौका साबित हुई, जहां नितिन रावल, गुरदीप और धीरज को बड़ी बोलियां मिलीं। नितिन को जयपुर पिंक पैंथर्स ने 50 लाख, गुरदीप को पुनेरी पलटन ने 47.10 लाख और धीरज को बेंगलुरु बुल्स ने 40.20 लाख में खरीदा। हालांकि इस श्रेणी की सबसे ऊंची बोली रेडर आकाश शिंदे (53.10 लाख) के नाम रही, जिन्हें बेंगलुरु बुल्स ने खरीदा।

सबसे बड़ा रेडर रहा अनसोल्ड :

सबसे हैरान करने वाली घटना भी देखने को मिली, जहां प्रो कबड्डी लीग के इतिहास के सबसे बड़े रेडर परदीप नरवाल को अनसोल्ड ही लौटना पड़ा।

ऑक्शन हाइलाइट्स :

पहले दिन 10 खिलाड़ियों ने पार किया 1 करोड़ रुपये का आंकड़ा, जो सीजन 10 की तुलना में दोगुना।

मोहम्मदरेजा शादलू और देवांक दलाल ने कैटेगरी ए की क्रमश: पहली और आखिरी बोली में 2 करोड़ क्लब में जगह बनाई।

नई फाइनल बिड मैच नीति के तहत पांच खिलाड़ी आशु मलिक (दबंग दिल्ली), दीपक सिंह (पटना पाइरेट्स), मोहम्मद आमान (पुनेरी पलटन), हरदीप और घनश्याम (हरियाणा स्टीलर्स) दो सीजन के लिए रिटेन हुए।

प्रो कबड्डी लीग के सीजन 12 के लिए प्लेयर्स ऑक्शन : राजस्थान के 34 खिलाड़ी, अफसोस 30 लाख की बेस प्राइस में एक भी नहीं
जयपुर। प्रो कबड्डी लीग के सीजन-12 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 31 मई और एक जून को मुम्बई में आयोजित की जाएगी। इस नीलामी में राजस्थान के भी 34 खिलाड़ी शामिल होंगे। ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों की चार कैटेगरी बनाई गई हैं। लेकिन अफसोस की बात है कि 30 लाख के बेस प्राइस की टॉप कैटेगरी में राजस्थान का कोई खिलाड़ी शामिल नहीं है। वहीं 20 लाख रुपए के बेस प्राइस की बी कैटेगरी में भी राजस्थान का सिर्फ एक खिलाड़ी सचिन तंवर शामिल है। इसके अलावा सी कैटेगरी के लिए बेस प्राइस 13 लाख रुपए और डी कैटेगरी के लिए बेस प्रासि 9 लाख रुपए रखा गया है।

हर टीम के पास 5 करोड़ का पर्स :

ऑक्शन के लिए लीग की सभी 12 फ्रेंचाइजी टीमों के पास 5-5 करोड़ रुपए का पर्स है। नीलामी में खिलाड़ियों को खरीदने पर कोई भी टीम पांच करोड़ रुपए से ज्यादा राशि खर्च नहीं कर सकेगी। इसके अलावा जो खिलाड़ी रिटेन किए गए हैं, उनकी प्राइस भी कुल पर्स से कम होगी। जैसे जयपुर पिंक पैंथर्स ने आगामी सीजन के लिए 6 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। अब इन खिलाड़ियों पर खर्च राशि घटाकर ही टीम ऑक्शन में खर्च कर सकेगी।

सचिन रहा था पिछले सीजन का सबसे महंगा खिलाड़ी :

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जयपुर का सचिन तंवर प्रो कबड्डी लीग के पिछले सीजन की नीलामी में सबसे महंगा खिलाड़ी रहा था। सचिन को तमिल थलाईवास ने 2.15 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड कीमत पर खरीदा लेकिन टीम ने उन्हें रिटेन नहीं किया और ऑक्शन के लिए रिलीज कर दिया। पिछले सीजन में सचिन 30 लाख के बेस प्राइस की ए कैटेगरी में शामिल थे। सचिन प्रो कबड्डी में छह सत्र खेल चुके हैं। वे इससे पहले पटना पाइरेट्स और गुजरात जायंट्स का हिस्सा रह चुके हैं।

राजस्थान के यह खिलाड़ी ऑक्शन में शामिल होंगे :

ए कैटेगरी : कोई नहीं

बी कैटेगरी : सचिन तंवर

सी कैटेगरी : ब्रिजेन्द्र चौधरी, जितेन्द्र यादव, हरकित सिंह, मोहम्मद तबिश, कुलदीप सिंह गौड, दीपक कुमार, विजय सैनी, ईश्वर, महेन्द्र चौधरी, सौरव, अनुज सैनी, कपिल गुर्जर, करन सिंह, अरुण सोलंकी, रोहित यादव, साहिल जांदु, जयभगवान, जितेश चौधरी, महिपाल, राहुल चौधरी, विशाल चौधरी, हरिओम चौधरी, मनोज चौधरी, पीयूष, राहुल चौधरी, राजीव सिंह।

डी कैटेगरी : राजेश गुर्जर, विनोद चौधरी, नवीन ईश्वरवाल, तौसीफ अहमद, भुवनेश्वर गौड, अभिषेक धाबाई, राहुल शर्मा।

देखकर अच्छा लगा कि युवा कबड्डी में रूचि लेते है: टाइगर श्रॉफ
मुम्बई। प्रो कबड्डी लीग के 10वें सत्र में पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने कहा कि युवा कबड्डी में रूचि लेते है यह देखकर अच्छा लगा। इस दौरान उन्होंने यू मुंबा की टीम का हौसला बढ़ाया।

सोमवार को खेले गये मुकाबले के दौरान टाइगर श्रॉफ ने कहा, ''ये प्रो कबड्डी लीग का 10वां सत्र है और खेल टूर्नामेंटों के इतने सीजन तक बने रहने का ये एक शनदार अवसर है। मैं प्रो कबड्डी लीग के साथ जुड़कर बहुत खुश हूं। युवाओं को कबड्डी में रुचि लेते देखना वाकई सुखद है।"

उन्होंने कहा कि मेरे पसंदीदा खिलाड़ी पवन सहरावत है। मैं उससे खुद को जोड़ सकता हूं क्योंकि वो एक हाई-फ्लायर है और मेरी पसंदीदा चाल डुबकी है। मुझे वास्तव में पसंद है कि रेडर कैसे डिफेंडरों के घेरे से बचते हैं।

उन्होंने कहा, ''कबड्डी वास्तव में एक शारीरिक खेल है। इसमें बहुत अधिक एथलेटिकिज्म, ताकत और चपलता की आवश्यकता होती है। मैं प्रो कबड्डी लीग में एथलीटों के प्रदर्शन से वास्तव में प्रभावित हूं।"

उन्होंने कहा कि स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में मुख्य खेलों में से एक कबड्डी था। मैंने फिल्म के लिए बॉडी लैंग्वेज को सही करने के लिए कबड्डी में बहुत प्रशिक्षण लिया। उन्होंने कहा कि ये उनके लिए चुनौतीपूर्ण था। मैंने सीखा कि रेड और टैकल कैसे किए जाते हैं। मैंने डुबकी जैसी विभिन्न चालें भी आजमाईं। उल्लेखनीय है कि टाइगर श्रॉफ ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के लिए कबड्डी का प्रशिक्षण लिया था।

प्रो कबड्डी की जयपुर में वापसी, एसएमएस स्टेडियम में होंगे 6 मैच
जयपुर। आईपीएल के बाद देश की सबसे चर्चित प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) की चार साल बाद फिर जयपुर वापसी हो रही है।  पीकेएल के इस बार छह मुकाबले जयपुर के सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में खेले जाएंगे। लीग के आयोजक मशाल स्पोर्ट्स ने गुरुवार को पीकेएल के सीजन-10 के कार्यक्रम का ऐलान किया। जयपुर में 12 से 18 जनवरी के बीच छह मैच खेले जाएंगे। इससे पहले 2019 में आखिरी बार प्रो कबड्डी लीग का आयोजन जयपुर में किया गया था।  पीकेएल के शुरुआती लीग मुकाबले 12 शहरों में खेले जाएंगे। लीग चरण 2 दिसंबर से 21 फरवरी 2024 तक आयोजित किया  जाएगा। प्लेआॅफ  कार्यक्रम की घोषणा बाद में की जाएगी। लीग के मैच अहमदाबाद (2 से 7 दिसंबर), बेंगलुरु (8 से 13 दिसंबर), पुणे (15 से 20 दिसंबर), चेन्नई (22 से 27 दिसंबर), नोएडा (29 दिसंबर से 3 जनवरी), मुंबई (5 से 10 जनवरी), जयपुर (12 से 17 जनवरी), हैदराबाद (19 से 24 जनवरी), पटना (26 से 31 जनवरी), दिल्ली (2 से 7 फरवरी), कोलकाता (9 से 14 फरवरी) और पंचकुला (16 से 21 फरवरी) में खेले जाएंगे।