Illegal material - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

Rajasthan Assembly Election: आचार संहिता के 14 दिन में करीब 216 करोड़ की अवैध सामग्री जब्त
जयपुर। राजस्थान में आगामी 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा आम चुनाव के मद्देनजर चुनाव आदर्श संहिता लगने के बाद गत 14 दिनों में प्रदेश में लगभग 216 करोड़ रुपए मूल्य की अवैध शराब, नगदी एवं अन्य सामग्री जब्त की गई है जो मात्र दो सप्ताह में ही पिछले विधानसभा चुनाव के पूरे समय में जब्त सामग्री से 305 प्रतिशत अधिक हैं।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता के अनुसार प्रदेश में अलग-अलग एजेंसियों की ओर से जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है। इनमें इस दौरान जयपुर जिले में सर्वाधिक 35.20 करोड़ रूपए की अवैध सामग्री जब्त की गई जबकि भीलवाड़ा जिले में 14.07 करोड़, बांसवाड़ा में 13 करोड़ 75 लाख, उदयपुर में 12 करोड़ 80 लाख, अलवर में 12.80 करोड़, बाड़मेर में 10.15 करोड़, जोधपुर में 10.10 करोड़, चित्तौडग़ढ़ में 9.65 करोड़, सीकर में 7.79 करोड़, हनुमानगढ़ में 7.51 करोड़ एवं गंगानगर जिले में 7.46 करोड़ मूल्य की अवैध शराब, नगदी एवं अन्य सामग्री जब्त की गई। इसी तरह अन्य जिलों में भी अवैध सामग्री जब्त की गई।

उन्होंने बताया कि इस दौरान 1868 शिकायतें मिली और 278 एफआईआर दर्ज की गई।

Assembly Election: चुनाव के मद्देनजर 10 दिन में 143 करोड़ रुपए मूल्य की अवैध सामग्री जब्त
जयपुर। राजस्थान में आगामी विधानसभा आम चुनाव- 2023 के मद्देनजर निर्वाचन विभाग के निर्देश पर प्रदेश में विभिन्न एनफोर्समेंट एजेंसियां अवैध सामग्री जब्त करने के मामले में नित नए रिकॉर्ड बना रही हैं और आदर्श आचार संहिता लागू होने के 10 दिन में 143 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अवैध शराब, नकदी व अन्य सामग्री जब्त कर नया रिकॉर्ड कायम किया है।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में अलग-अलग एजेंसियों की ओर से जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है। गत विधानसभा आम चुनाव में पूरी आचार संहिता के दौरान 65 दिन में 70 करोड़ की अवैध सामग्री जब्त की गयी थी। उन्होंने बताया कि इसमें आचार संहिता लगने से अब तक 7 लाख 95 हजार 978 लीटर शराब (15 करोड़ 37 लाख रुपए कीमत) 26 करोड़ 27 लाख रू कैश,  ड्रग्स लगभग 38.94 करोड़ रूपए,  और सोना- चांदी जैसी कीमती धातुओं की 15.72 करोड़ रूपए की जब्ती की गयी है, जबकि फ्रीबीज 46.24 करोड़ रूपए की कीमत की जब्त की गयी है।

गुप्ता ने बताया कि 21 करोड़ 20 लाख के सीजर के साथ जयपुर प्रदेश में सबसे आगे है। दूसरे स्थान पर उदयपुर 11 करोड़ 20 लाख रुपए, तीसरे स्थान पर बाड़मेर 9 करोड़ 80 लाख रूपए चौथे स्थान पर 9 करोड़ 49 लाख रुपए के साथ भीलवाड़ा है। अलवर 8.31 करोड़, जोधपुर 8.26 करोड़, श्रीगंगानगर 7.17 करोड़, सीकर 6.63 करोड़, चित्तौडग़ढ़ 6.53 करोड़ और पाली ने अब तक 5.26 करोड़ रुपए का सीजर किया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में विभागों द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है और किसी भी संदेहास्पद मामले पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।