electricity supply - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

असर खबर का : भण्डेड़ा फीडर पर लगा नया ब्रेकर, बार-बार तार टूटने से मिलेगी राहत
भण्डेड़ा। क्षेत्र में मानपुरा रोड स्थित बांसी जीएसएस पर लंबे समय से चल रही विद्युत समस्या का आखिरकार समाधान शुरू हो गया है। खबर प्रकाशित होने के बाद विद्युत निगम ने भण्डेड़ा फीडर पर मुख्य ब्रेकर स्थापित कर दिया है, जिससे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार बांसी-मानपुरा मुख्य मार्ग पर स्थित जीएसएस से जुड़े भण्डेड़ा फीडर का मुख्य ब्रेकर खराब होने के कारण  बार-बार 11 केवी विद्युत तार टूटकर नीचे गिर रहे थे। इससे न केवल बिजली आपूर्ति बाधित हो रही थी, बल्कि आगजनी की घटनाएं भी सामने आ रही थीं। इस समस्या के चलते भण्डेड़ा, बांसी, रामगंज, माधोराजपुरा, जोगी बस्ती और मानपुरा सहित आधा दर्जन गांवों में उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा था। जलापूर्ति समेत दैनिक जीवन की व्यवस्थाएं भी प्रभावित हो रही थीं।

नवज्योति ने उठाया था मामला
दैनिक नवज्योति में 30 अप्रैल को प्रमुखता से के जिम्मेदारों ने मामले को गंभीरता से लिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए नया ब्रेकर लगाया। इससे अब बार-बार तार टूटने की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। स्थानीय उपभोक्ताओं ने समस्या के समाधान पर संतोष जताते हुए कहा कि अब नियमित बिजली मिलने से आमजन और किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने जनसमस्या को प्रमुखता से उठाने के लिए समाचार पत्र का आभार भी व्यक्त किया।

हाईटेंशन लाइन में फाल्ट आने से 30 गांव अंधेरे में डूबे
करवर। लाखेरी से आ रही 33 केवी बिजली की लाइन में गुरुवार रात अचानक फाल्ट आ गया। इस वजह से रात 10 बजे बिजली बाधित होकर कस्बे को छोड़कर करवर, तलवास व जरखोदा, ग्रिड से जुड़े फीडरों के करीब 30 गांवों की बिजली आपूर्ति करीब 15 घण्टे तक ठप रही। रातभर ग्रामीण अंधेरे में रहे। जिससे शुक्रवार को ग्रामीणों की दिनचर्या बिगड़ गई। गांवों में जलसकंट गहरा गया। काफी परेशानी झेलने के बाद 15 घंटे पश्चात शुक्रवार सुबह 12 बजे बिजली आपूर्ति सुचारू हुई तब जाकर ग्रामीणों को राहत मिली। इसके बाद 132 जीएसएस में आयल चेंज के लिए 1 घण्टे का शट डाउन हुआ।

पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी, रेलनी हुई प्रभावित
बिजली आपूर्ति की वजह से कई फीडर की लाइनों में फाल्ट और अन्य व्यवधान के चलते शाम तक आंख मिचौनी बनी रही। बिजली गुल रहने से ग्रामीणों को पूरी रात अंधेरे में रहना पड़ा। काश्तकारों को बड़ी परेशानी हुई। खेतों में रेलनी कार्य प्रभावित हो गया। नलकूप बन्द रहने से लोगों को दूरदराज से आवश्यक पानी जुटाना पड़ा। गुरुवार रात 10 बजे लाखेरी से आ रही 33 केवी विद्युत लाइन में करवर व इंद्रगढ़ के बीच फाल्ट होने से करवर, जरखोदा, तलवास ग्रिड से जुड़े 30 गांवों की बिजली ठप हो गई। जो सुबह 12 बजे सुचारू हो पाई।

गड़बड़ाई पेयजल आपूर्ति
बिजली कटौती का असर कस्बे सहित जलापूर्ति पर भी पड़ रहा है। कस्बे में जलापूर्ति की व्यवस्था पर्याप्त मात्रा में बिजली नहीं मिलने पर बिगड़ने लगी है। बिजली कटौती का असर कस्बे के उद्योग धंधे के साथ - साथ जलापूर्ति पर भी पड़ रहा है। कस्बे में जलापूर्ति की व्यवस्था पर्याप्त मात्रा में बिजली नहीं मिलने पर बिगड़ने लगी है। ऐसे में लोगों के कंठ तर करने मुश्किल हो गए हैं।  जलदाय विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जलदाय विभाग की बिजली बुधवार रात 10 बजे से गुल हो गई थी जो शुक्रवार को दोपहर 1 बजे के बाद मिली है। इससे जलदाय विभाग और बासला बांध से करवर कस्बे की पेयजल परियोजना की लाइनों पर भी असर पड़ रहा है। जिससे पानी की भंडारण नहीं हो पाया। वहीं जलापूर्ति सप्लाई छोड़ने के समय भी दिक्कत आ रही है।

ग्रामीणों की परेशानी उन्हीं की जबानी
बिजली और पानी की समस्या से ग्रसित हैं। कस्बे में कभी भी बिजली गुल होने से बिजली और फिर पानी की समस्या हो आ जाती है। जलदाय विभाग की लापरवाही से आए दिन पानी की मोटरें जल जाती है जिससे पेयजल आपूर्ति बाधित हो जाती है। कस्बे की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुधारने की जरूरत है। पर्याप्त पानी होने के बावजूद भी समय पर सप्लाई नहीं होती है। कस्बे में दोनों विभागों के अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी इस समस्या की ओर ध्यान देते जिससे बिजली व पानी की समस्या से निजात मिल सकी।
- पवन तिवारी, करवर

जलदाय विभाग को बिजली आपूर्ति समय पर मिलनी चाहिए, जिससे पेयजल आपूर्ति प्रतिदिन सुचारू हो सके। पानी व भंडारण व्यवस्था पर्याप्त होनी पर भी दोनों विभागों की आपसी तालमेल के अभाव में कस्बे वासियों को खामियाजा भुगतना पड़ा रहा है।
- बालमुकुंद जैन, करवर

लाखेरी 132 जीएसएस से आ रही 33 केवी बिजली लाइन में फाल्ट आ गया था। रात को अंधेरे के चलते कार्य में देरी हुई है। सुबह खराबी ठीक कर आपूर्ति सुचारू की जा चुकी है।
- कमलेश मीना,डिस्कॉम एईएन

बिजली व्यवधान से कस्बे में एक दिन छोड़कर दूसरे दिन पानी की सप्लाई की जा रही है जैसे ही बिजली सुचारू रूप से मिलेंगी कस्बे को पेयजलापूर्ति सुचारू हो जायेगी।
- रामखिलाड़ी मीणा ,सहायक अभियंता पीएचईडी नैनवां