BJP MLAs - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सीएम ने मंत्रियों और भाजपा विधायकों की ली बैठक : सीएम भजनलाल ने कहा- जनता के प्रति जवाबदेही, उसकी अपेक्षा पूरी करना ही प्राथमिकता
जयपुर। सीएम भजनलाल शर्मा ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर मंत्रीपरिषद के सदस्यों एवं भाजपा विधायकों के साथ बैठक की। बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, डिप्टी सीएम दिया कुमारी, डॉ. प्रेमचंद बैरवा, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग सहित सभी मंत्री मौजूद रहे। सीएम भजनलाल ने कहा कि प्रत्येक जनप्रतिनिधि की जनता के प्रति जवाबदेही है। जन आकांक्षाओं को पूरा करना ही जनप्रतिनिधि की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने सबका साथ सबका विकास की भावना के साथ दोनों बजट में सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में बजट दिया।

हमारी सरकार के दो साल पूरे होने पर 15 दिन तक विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। इन कार्यक्रमों के दौरान सभी जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में प्रवास पर रहें और कार्यकर्ताओं एवं आमजन को साथ लेकर अपने विधानसभा क्षेत्र व राज्य सरकार के विकास कायोंर् की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं। जनप्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र के आमजन एवं कार्यकर्ताओं से जुड़ाव रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार के इन दो साल के जनकल्याणकारी कायोंर् और उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाएं तथा निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारी करें।

भाजपा विधायकों और सांसदों की होगी गुड गर्वनेंस और बेहतर परफार्मेंस की ट्रेनिंग
जयपुर। भाजपा के विधायक और सांसद सोमवार से आगामी तीन दिन तक गुजरात के केवडिया में रहेंगे। कैम्प का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शाम 7 बजे करेंगे। विधायकों-सांसदों का यहां तीन दिन तक ट्रेनिंग कैम्प रहेगा जिसमें विभिन्न सत्र आयोजित किए जाएंगे। इस कैम्प में विधायकों आमजन को गुड गर्वनेंस देने और अपने क्षेत्र में बेहतर परफोर्मेंस देने के गुर सिखाए जाएंगे। कैम्प में भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्र में अलग अलग विषयों पर अपना अनुभव और काम करने के तौर-तरीकों की टिप्स देंगे जिसमें जनता से बेहतर संवाद कायम करने, सरकार की योजनाओं को जनता को फायदा पहुंचाने, अधिकारियों से कोर्डिनेशन रखने इत्यादि के बारे में बताया जाएगा। शिविर में नड्डा के अलावा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री शिवप्रकाश, विनय सहास्त्रबुद्धे भी अपनी बात विधायकों के समक्ष रखेंगे।

कैम्प में विधायकों-सांसदों को सत्ता में काम करने के साथ ही संगठन को मजबूत करने के लिए भी गुर ज्ञान दिया जाएगा। शिविर में भाजपा के प्रदेश में मौजूद 119 विधायक और लोकसभा, राज्यसभा के 19 सांसद मौजूद रहेंगे। कैम्प के प्रशिक्षण वर्ग के संयोजक प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी को बनाया गया है। उन्होंने बताया कि कैम्प में विधायकों को केन्द्र व राज्य की योजनाओं की जानकारी देने, इनका जनता को फायदा पहुंचाने के लिए कार्य योजना, संगठन को मजबूती के लिए उनकी गतिविधियों, व्यवहार इत्यादि के बारे में बताया जाएगा।

विवादास्पद मुद्दों को हवा देकर राजस्थान का माहौल खराब करने से बाज आए विधायक और मंत्री: माकपा
जयपुर। माकपा की राज्य कमेटी और जयपुर जिला कमेटी ने भाजपा विधायक बालमुकुंदाचार्य द्वारा एक सरकारी स्कूल में शिक्षकों और छात्राओं को डराने-धमकाने और साम्प्रदायिक तनाव पैदा करने की कथित कोशिश की कड़े शब्दों में निंदा की। माकपा के राज्य सचिव अमराराम ने कहा कि तथाकथित बाबा विधायक अपने निर्वाचन के तुरंत बाद से लगातार विवादों में रहने के लिए कोशिश कर रहे हैं। पहले भी उन्होंने शहर के अल्पसंख्यक दुकानदारों को डराने-धमकाने का प्रयास किया था।

विधायकों और मंत्रियों को हिदायत दें सीएम
जयपुर जिला सचिव डॉ.संजय माधव ने मुख्यमंत्री भजनलाल से अपील की है कि वे अपने विधायकों और मंत्रियों को हिदायत दें कि अनावश्यक और विवादास्पद मुद्दों को हवा देकर राजस्थान का माहौल खराब करने से बाज आए। राज्य की जनता ने उन्हें जिस काम के लिए चुना है, उस काम पर ध्यान दें तो यह राज्य की जनता और राज्य के हित में होगा। जनता ने मूलभूत समस्याओं का समाधान करने और उनकी सेवा करने के लिए उन्हें चुना है तो सरकार को जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए उसी दिशा में काम करना चाहिए। अनावश्यक रूप से साम्प्रदायिक सद्भाव को नुकसान पहुंचाने वाले मुद्दों को हवा देने से बचना चाहिए। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) का मानना है कि राज्य में महिलाओं और महिला शिक्षा की पहले से ही हालत अच्छी नहीं है, ऐसे में सरकार के मंत्रियों-विधायकों की ऐसी हरकतों और अपने संगठन विशेष की विचारधारा के आधार पर चुन-चुन कर मुद्दों को हवा देने से राज्य का माहौल खराब होगा और महिला शिक्षा को भी भारी आघात पहुंचेगा।

गहलोत ने बीजेपी पर साधा निशाना- मेरी प्रशंसा करने पर कई भाजपा विधायकों को सजा मिली, लोकतंत्र में ये सब नहीं होना चाहिए
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज सुबह दो दिवसीय दौरे पर जोधपुर पहुंचे। जोधपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से रूबरू होते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। गहलोत कहा कि भाजपा के आरोपों में कोई दम नहीं है, भाजपा देशभर में कांग्रेस की सरकारों को गिराने का काम करती है, मेरे कारण कई बड़े भाजपा नेताओं का नुकसान हुआ, मेरी प्रशंसा करने पर कई भाजपा विधायकों को सजा मिली है, लोकतंत्र में ये सब नहीं होना चाहिए।

कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को शानदार योजनाएं दी, हम प्रदेश की जनता को काम की गारंटी दे रहे हैं। हमारी योजनाओं की चर्चा पूरे देश में है, भाजपा को बुजुर्ग नेताओं का सम्मान करना चाहिए था, भाजपा इतनी घबराई हुई है कि 7 सांसद चुनाव में उतार दिए, क्या भाजपा के पास 5 साल से उन विधानसभाओं में प्रत्याशी, कार्यकर्ता नहीं थे।

राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने जोरदार योजनाएं शुरू की, प्रदेश के विकास कार्यों की चर्चा पूरे देश में है, आज राजस्थान की बात पूरे देश में होती है, कांग्रेस इस बार सरकार रिपीट करने जा रही है, आज राजस्थान कई क्षेत्रों में नंबर वन पर है, सरकार ने जनता से जुड़ी योजनाओं को लागू करने में कसर नहीं छोड़ी, पहली बार सरकार के खिलाफ कोई लहर नहीं है, कांग्रेस सरकार की योजनाएं घर-घर पहुंची हैं, पूरे प्रदेश में विकास का माहौल है, गांवों में कांग्रेस की आंधी चल रही है, सब नेताओं की राय से ही टिकट वितरण हो रहा है, अधिकतर लोगों को संतुष्ट करने की कोशिश करेंगे, मैंने कभी जिंदगी में कोई जमीन नहीं खरीदी, मैंने कभी कोई मकान भी नहीं खरीदा, मेरे पास कोई संपत्ति नहीं है, पीएम मोदी ने कहा था कि मैं अशोक गहलोत से ज्यादा ईमानदार हूं, लेकिन मैं कह रहा हूं कि मैं पीएम मोदी से बड़ा फकीर हूं, भाजपा जानबूझकर भ्रम फैलाने का काम करती है।