Asian Para Games - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ऐतिहासिक जीत: बिना हाथ-पैर के पायल नाग ने विश्व चैंपियन को हराकर जीता स्वर्ण, भारत में खाते में अब तक कुल 16 मेडल
नई दिल्ली। विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज में भारतीय खिलाड़ी पायल नाग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ा उलटफेर कर दिया। दोनों हाथ और दोनों पैर गंवा चुकी 18 वर्षीय पायल ने फाइनल मुकाबले में हमवतन और दुनिया की नंबर एक तीरंदाज शीतल देवी को 139-136 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस जीत के साथ पायल ने न केवल अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, बल्कि पूरे टूर्नामेंट में भारत की अगुआई भी की।

पायल की इस ऐतिहासिक जीत की बदौलत भारत ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल सात स्वर्ण पदक हासिल किए और पदक तालिका में पहला स्थान प्राप्त किया। भारतीय दल ने इसके अलावा पांच रजत और चार कांस्य पदक भी जीते, जिससे कुल पदकों की संख्या 16 तक पहुंच गई।

गौरतलब है कि पायल की यह शीतल देवी पर एक साल के भीतर दूसरी बड़ी जीत है। इससे पहले उन्होंने जनवरी 2025 में जयपुर में आयोजित पैरा राष्ट्रीय खेलों में भी शीतल को हराया था। लगातार बेहतरीन प्रदर्शन से पायल तेजी से अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बना रही हैं।

दुबई 2025 एशियाई युवा पैरा खेलों से अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने वाली पायल अपने दूसरे ही बड़े टूर्नामेंट में स्वर्ण जीतने में सफल रहीं। वहीं शीतल देवी भी भारत की सबसे सफल पैरा तीरंदाजों में शुमार हैं और उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय पदक अपने नाम किए हैं।

Asian Para Games: भाला फेंक में सुमित अंतिल ने गोल्ड, पुष्पेंद्र सिंह ने जीता कांस्य पदक
हांगझोउ। चीन में चल रहे चौथे एशियाई पैरा खेलों में भारत के सुमित अंतिल ने भाला फेंक में स्वर्ण, पुष्पेंद्र सिंह ने इस स्पर्धा में कांस्य पदक तथा नारायण ने पुरुषों की 200 मीटर टी35 स्पर्धा में कांस्य तथा श्रेयांश त्रिवेदी ने टी-37 200 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीते है।

आज यहां हुए मुकाबले में समुति अंतिल ने पैरा भाला फेंक असाधारण उपलब्धि हासिल करते हुए एफ 64 स्पर्धा में 73.29 मीटर भाला फेंक कर स्वर्ण पदक जीता।

इसी स्पर्धा में पुष्पेंद्र सिंह ने पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में 62.06 मीटर के भाला फेंक कर कांस्य पदक जीता।

एथलीट सुमित ने भाला फेंक ने 73.29 मीटर के उल्लेखनीय थ्रो के साथ नए विश्व, पैरा एशियाई और खेलों के रिकॉर्ड स्थापित करते हुए स्वर्ण पदक जीता।

एक अन्य मुकाबले में नारायण ने एशियाई पैरा गेम्स 2022 में पुरुषों की 200 मीटर टी35 स्पर्धा में प्रभावशाली 29.83 सेकंड का समय लेते हुए भारत के लिए कांस्य पदक जीता।

वहीं श्रेयांश त्रिवेदी ने टी-37 200 मीटर स्पर्धा में 25.26 सेकंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता।

सरबजोत ने एशियन निशानेबाजी चैंपियनशिप के 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता कांस्य
चांगवोन। भारतीय पिस्टल निशानेबाज सरबजोत सिंह ने एशियन निशानेबाजी चैंपियनशिप 2023 के 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर ओलंपिक का कोटा हासिल किया है। निशानेबाजी में यह भारत का आठवां कोटा है और पिस्टल स्पर्धा में पहला कोटा है।

सरबजोत सिंह ने दक्षिण कोरिया के चांगवोन में आज खेले गये फाइनल में 221.1 प्वाइंट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे। वहीं चीन के झांग यिफान और लियू जिन्याओ ने 243.7 और 242.1 अंक हासिल करते हुए क्रमश: स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम किया।

एशियन निशानेबाजी चैंपियनशिप 2023 पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए एक क्वालीफाइंग स्पर्धा है। इस स्पर्धा में कुल 24 ओलंपिक कोटा के लिए एथलीट अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं, जिसमें 12 ओलंपिक निशानेबाजी स्पर्धाओं में से प्रत्येक में शीर्ष दो फिनिशर (प्रति देश एक) अपनी राष्ट्रीय टीमों के लिए कोटा स्थान सुरक्षित करेंगे।

चीन ने पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल में पहले ही क्वालीफाइंग स्पर्धाओं से अधिकतम दो कोटा प्राप्त कर लिया था, सरबजोत सिंह ने पदक राउंड में तीसरे स्थान पर रहकर भारत के लिए कोटा हासिल किया।

भारतीय निशानेबाज सरबजोत ने 48 सदस्यीय एथलीटों के क्वालीफाइंग राउंड में 581 अंक हासिल करते हुए आठवां स्थान हासिल किया और मेडल राउंड में अपनी जगह सुनिश्चित की।

उल्लेखनीय है कि एशियाई खेल 2023 में सरबजोत सिंह ने पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल टीम के साथ स्वर्ण पदक और 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता था।

Asian Para Games: अवनि लेखरा ने R2 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग में जीता स्वर्ण
हांगझोउ। चीन के हांगझोउ में चल रहे एशियाई पैरा खेल में सोमवार को अवनि लेखरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आर2 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता है।

आज यहां हुए मुकाबले में अवनि ने 249.6 कुल स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता। इसी के साथ अवनि ने एक नया एशियाई पैरा गेम्स रिकॉर्ड भी बनाया।

निशानेबाजी में भारत का अब तक का दूसरा पदक है।

Asian Para Games: भारतीय खिलाड़ियों ने ऊंची कूद में दो गोल्ड, थ्रो बॉल में एक स्वर्ण सहित नौ पदक जीते
हांगझोउ। चीन के हांगझोउ में चल रहे एशियाई पैरा खेल में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऊंची कूद की दो स्वर्ण और थ्रो बॉल में एक स्वर्ण सहित नौ पदक जीते है।

भारत के निशाद कुमार ने पुरुषों की ऊँची कूद टी-47 कैटेगरी में 2.02 मीटर की दूरी तय कर एशियाई खेलों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता। इस बीच पुरुषों की ऊंची कूद-टी63 में शैलेश कुमार ने स्वर्ण पदक जीता।

इस स्पर्धा में मरियप्पन थंगावेलु ने रजत और राम सिंह पाधियार ने कांस्य पदक जीता। प्राची यादव ने महिला वीएल2 वर्ग में कैनोइंग में रजत पदक जीत कर चौथे एशियाई पैरा खेलों में भारत के लिए पदक शुरुआत की।

भारत के पुरुषों के थ्रो बॉल में प्रणव सूरमा ने स्वर्ण, धरमबीर ने रजत और अमित सिरोहा ने कांस्य पदक जीता। वहीं मोनू घनघस ने मेंस शॉट पुट में 12.33 मीटर का अपना बेस्ट थ्रो कर कर इस एशियन पैरा खेल में कांस्य पद जीता।

अब तक भारत ने तीन स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य पदक समेत कुल नौ पदक जीत चुका हैं।