Dashara - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रावण पर राम से पहले इन्द्र का कहर : बारिश ने बिगाड़ा दशहरे का रंग, जयपुर में भीगे रावण के पुतले
जयपुर। राजधानी में मंगलवार शाम को हुई अचानक बारिश ने दशहरे की तैयारियों पर पानी फेर दिया। शहर के कई इलाकों में जगह-जगह खड़े किए जा रहे रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले भीग गए। पुतला बनाने वाले कलाकारों का कहना है कि कई दिनों की मेहनत से तैयार किए गए पुतलों को बारिश से नुकसान पहुंचा है। पुतलों का कागज और रंग फीका पड़ गया, जिससे आयोजकों को अब इन्हें दोबारा दुरुस्त करना पड़ेगा। शहर के खुले मैदानों और मोहल्लों में लगे पुतले बारिश के कारण झुक गए या गीले होकर फटने गए।

हालांकि आयोजकों का कहना है कि वे समय रहते पुतलों को फिर से सजाकर दशहरा उत्सव मनाने की तैयारी करेंगे। बारिश से बच्चों और दर्शकों में मायूसी जरूर छाई, लेकिन आयोजकों का कहना है कि रावण भले भीग गया हो, बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व पूरे उत्साह से मनाया जाएगा। बारिश के बाद पुतले बेचने वाले भी मायूस हैं। मानसरोवर मेट्रो स्टेशन के पास पुतले पानी में बह गए, जिससे उनको बनाने वालों को भारी नुकसान हुआ।

उत्तर प्रदेश के एक गांव में दशहरे पर नहीं जलता रावण
हमीरपुर। विजयादशमी पर्व पर देश में रावण दहन किया जाता है, लेकिन उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक गांव ऐसा भी है, जहां पर दशहरे के दिन सन्नाटा पसरा रहता है। यहां गांव में दशहरे के दिन रावण के पुतले का दहन नहीं होता है। पूरे गांव के लोग रावण की विशाल प्रतिमा की सामूहिक रूप से पूजा करते हैं। विजयादशमी के दिन रावण की प्रतिमा का श्रृंगार कर पूजा करने की परम्परा सैकड़ों सालों से चली आ रही है। हमीरपुर जिले के मुस्करा थाना क्षेत्र के बिहुंनी कला गांव में विजयादशमी पर ग्रामीण रावण की पूजा करते हैं। हजारों की आबादी वाले इस गांव में रावण की विशालकाय प्रतिमा भी स्थापित है। दशहरे पर्व को लेकर यहां ग्रामीणों ने रावण की प्रतिमा को रंग रोशन कर दिया।

गांव के सरपंच प्रतिनिधि उपेन्द्र कुमार ने बताया कि गांव में विजयादशमी पर्व पर यहां रावण की पूजा होती है। गांव के लोग बड़े ही श्रद्धाभाव से रावण की पूजा-अर्चना करते हैं। ग्राम प्रधान संगठन के प्रमुख नेता हर स्वरूप व्यास ने बताया कि हमीरपुर जिले का बिहुंनी कला इकलौता ऐसा गांव है, जहां दशहरे पर्व की धूम नहीं रहती है। पूरा गांव एकजुट होकर रावण की प्रतिमा के सामने माथा टेकता है। विजयादशमी के दिन रावण की प्रतिमा का भव्य श्रृंगार भी लोग करते हैं।

दस फीट ऊंची रावण की प्रतिमा
ग्रामीणों ने बताया कि बिहुंनी कला गांव में दस फीट ऊंची और बीस हाथ वाली रावण की प्रतिमा स्थापित है। रावण की प्रतिमा के मुकुट में घोड़े जैसी आकृति भी बनी हुई है। इसके बीस हाथ हैं। रावण की मुख्य सिर के अलावा नौ सिर भी प्रतिमा में लगे हैं। प्रतिमा भी बैठने की मुद्रा में है। पंडित दिनेश दुबे ने बताया कि रावण बड़ा ही धर्मशास्त्री था, जिसका अपमान नहीं होना चाहिए, इसीलिए इस गांव में रावण का पुतला दहन नहीं किए जाने की परम्परा कायम है। बता दें कि गांव का एक मुहाल रावण पटी के नाम से बसा है।

दशहरा को लेकर बाजार में रावण के पुतलों की बिक्री जोरों पर, 105 फीट लंबे रावण के पुतले का होगा दहन
जयपुर। दशहरा को लेकर बाजार में रावण के पुतलों की बिक्री जोरों पर है। शहर में कई स्थानों पर रावण के पुतले 15 हजार रुपए तक के बिक रहे हैं। रावण मंडी में 200 रुपए से लेकर 2 हजार रुपए तक के छोटे रावण के पुतले अधिक बिक रहे हैं। वहीं इस मंडी में बड़े रावण के पुतलों को दाम 50 हजार रुपए तक भी है।

105 फीट का रावण और 90 फीट कुंभकर्ण
आदर्श नगर स्थित दशहरा मैदान में राजधानी के सबसे ऊंचे 105 फीट लंबे रावण के पुतले का दहन होगा। राम मन्दिर प्रन्यास सनातन धर्मसभा की ओर से दशहरा महोत्सव होगा। दशहरा महोत्सव संयोजक राजीव मनचंदा ने बताया कि 105 फीट ऊंचे रावण और 90 फीट ऊंचा कुंभकर्ण के पुतलों का दहन होगा। रावण का मुकुट 15 फीट का होगा। रावण के हाथ-कंधों को बीते साल के मुकाबले बड़ा आकार दिया है। प्रताप नगर सेक्टर 16 स्थित दशहरा मैदान में रात 10 बजे 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा। इससे पहले प्रताप नगर विकास समिति की ओर से मेले का आयोजन होगा। सद्भावना परिवार की ओर से शिप्रापथ स्थित मैदान में दशहरा में आतिशबाजी के बीच 70 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा। इस दौरान कलाकार लाइव बैंड की प्रस्तुति देंगे। दशहरा मेला समिति शास्त्री नगर की ओर से शाम 6 बजे से राष्ट्रपति मैदान में मेला लगेगा। रात 9.30 बजे 80 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा।