malikajun Kharge - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मेक इन इंडिया बना केवल प्रचार का माध्यम, एक दशक पहले सत्ता में आने के लिए मोदी ने किए थे लुभावने वादे : खड़गे
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ को महज प्रचार का एक बेहतर माध्यम बताते हुए कहा है कि एक दशक पहले सत्ता में आने के लिए मोदी ने जो लुभावने वादे किए थे उनमें से कोई भी पूरा नहीं हुआ है। खड़गे ने कहा कि “मोदी सरकार का 'मेक इन इंडिया' डिलीवरी देने के बजाय प्रचार को महत्व देने का एक बेहतरीन उदाहरण है। वर्ष 2014 के अपने घोषणापत्र में, भाजपा ने भारत को ‘वैश्विक विनिर्माण केंद्र’ बनाने के लिए 10 वादे किए थे, जिनमें से कोई भी पूरा नहीं हुआ। विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार और जीडीपी में विनिर्माण की हिस्सेदारी में भारी गिरावट के साथ स्थिति और भी खराब हो गई है।”

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र-पीएसयू बेचे जा रहे हैं। एमएसएमई पीड़ित हैं। नौकरशाही की बाधाएं दिन-प्रतिदिन की दिनचर्या बन गई हैं। भारतीय उद्यमी भारत को प्राथमिकता देने के बजाय विदेश जा रहे हैं और वहां कंपनियां स्थापित कर रहे हैं। निर्यात में गिरावट जारी है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार से सवाल पूछा और कहा कि “क्या मोदी सरकार ने 1.97 लाख करोड़ रुपए की बहुप्रचारित पीएलआई योजना के चरण एक को बंद कर दिया है, जबकि 14 में से 12 पहचाने गए क्षेत्र विफल हो गए हैं। मोदी सरकार के कार्यकाल में भारत के कुल निर्यात में वस्तुओं की हिस्सेदारी कम से कम 50 वर्षों में सबसे निचले स्तर पर क्यों आ गई है और एक तथ्य यह है कि कांग्रेस-यूपीए के कार्यकाल में भारतीय इतिहास में यह सबसे तेजी से बढ़ा है। शायद, मोदी जी को अब एहसास हो गया होगा कि असली आत्मनिर्भर भारत कांग्रेस के कार्यकाल में ही था।”

कांग्रेस विधानसभा चुनाव की हार को छोड़ अब करेगी आम चुनाव पर फोकस
नई दिल्ली। राजस्थान में कांग्रेस अब विधानसभा चुनाव में हुई हार से आगे बढ़ कर अगले साल होने वाले आम चुनाव पर फोकस करेगी। शनिवार को कांग्रेस आलाकमान के साथ प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ हुए दो घंटे से ज्यादा के मंथन से यह संकल्प लिया गया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में हुई बैठक में हार की समीक्षा के दौरान इस बात पर संतोष जताया गया कि राजस्थान में पार्टी को मिलने वाले वोट में कमी नहीं आई है। बल्कि इसे लोकसभा चुनाव में और बढ़ाना है। ताकि पार्टी बेहतर प्रदर्शन कर सके। सूत्रों के अनुसार बैठक अच्छे माहौल में हुई और सभी मौजूद नेताओं ने अपनी अपनी बात खुलकर रखी। किसी एक नेता पर हार का ठीकरा नहीं फोड़ा गया। पर हार गई थी। इसीलिए कांग्रेस के सामने आम चुनाव 2024 में बेहतर प्रदर्शन की चुनौती है।

प्रदेश के यह नेता रहे मौजूद
निवर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, प्रभारी महासचिव एसएस रंधावा, पूर्व मंत्री महेंद्रजीत मालवीय, हरीश चौधरी, वरिष्ठ नेता मोहन प्रकाश, तीनों एआईसीसी सचिव एवं सहप्रभारी, स्क्रीनिंग कमिटी के चेयरमैन गौरव गोगोई, इसके दोनों सदस्य आदि मौजूद रहे।
इसी प्रकार केंद्रीय नेताओं में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, संगठन महामंत्री के सी वेणुगोपाल और पूर्व केंद्रिय मंत्री जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

रंधावा ने दिया संकेत
इस बीच, बैठक के बाद प्रदेश के प्रभारी महासचिव एसएस रंधावा ने संकेत दिया कि उन्हें विधानसभा चुनाव तक ही यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अब अगले साल आम चुनाव हैं और उन्हें पंजाब में भी काम करना है।

यह कारण गिनवाए गए हार के

समय पर पार्टी संगठन और सरकार द्वारा सामाजिक कल्याण और जनता के हित में लिए गए निर्णयों और योजनाओं को जमीन पर नहीं पहुंचा पाना। चुनाव भियान कर्नाटक की तर्ज पर चलता तो शायद बेहतर परिणाम आते।
चुनाव अभियान के दौरान जमीनी कार्यकर्ता से तालमेल का अभाव महसूस किया गया। चुप रहे पायलट ,सूत्रों के अनुसार पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट बैठक के दौरान ज्यादा नहीं बोले बल्कि चुप रहे। हालांकि उन्होंने अपनी बात रखी लेकिन संक्षेप में।

Congress Menifesto: कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, चिरंजीवी बीमा राशि 50 लाख सहित 4 लाख सरकारी नौकरी देने का वादा
जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनावों में 25 नवंबर को होने जा रहे मतदान से पहले कांग्रेस पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया गया है। घोषणा पत्र में कांग्रेस पार्टी द्वारा निम्न घोषणा की गई-

सत्ता में आने के बाद सरकार की तात्कालिक प्राथमिकताएँ

1. किसानों का कल्याणः

• न्यूनतम समर्थन मूल्यः हम स्वामीनाथन समिति की सिफारिशों के आधार पर "न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी)" गारंटी स्थापित करने के लिए एक विशिष्ट कानून लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इससे हमारे किसानों के लिए उचित लाभ सुनिश्चित हो सकेगा।

• सहकारी बैंकिंग से ब्याज मुक्त ऋणः सहकारी बैंकों से सभी किसानों को 2 लाख रूपये तक के ब्याज मुक्त कृषि ऋण की सुविधा प्रदान करेंगे।

• 12 मिशनों का विस्तारः कृषि बजट के अंतर्गत हमारी सरकार द्वाटा प्रारम्भ किये गए 12 मिशनों का विस्तार कर इन्हें "दो-गुना" करेंगे।

• कृषि प्रोन्नतिः राज्य के उज्जवल भविष्य के लिए आवश्यक "पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी)" के क्रमबद्ध कार्यान्वयन के लिए एक विस्तृत योजना पेश करेंगे।

2. युवा एवं रोजगार:

• रोजगार सृजन: पांच वर्षों में 10 लाख रोजगार के अवसर सृजित करेंगे, जिसमें से 4 लाख सरकारी नौकरियों में भर्ती करेंगे।

• पंचायत स्तर पर भर्ती की योजनाः पंचायत स्तर पर भर्ती के लिए एक नई योजना लाएंगे जिसमें इन कर्मचारियों को धीरे-धीरे सरकारी रिक्तियों के साथ विलय करके जमीनी स्तर पर युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगे।

• रोजगार संबंधी समस्याओं का निदान: बेरोजगार युवाओं को रोजगार सम्बन्धी समस्या के समाधान हेतु "TOLL FREE CALL CENTER" के साथ-साथ 'e-Employment Exchange' की सुविधा आरंभ करेंगे।

3. महिला शक्ति

महिला सुरक्षा के उपाय

• महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की मौजूदगी सुनिश्चित करेंगे।

• महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देने के लिए प्रत्येक गाँव तथा शहरी वार्ड में सुरक्षा प्रहरी की नियुक्ति करेंगे।

• हम यौन उत्पीड़न मामलों में त्वरित न्याय के लिए इनकी औसत जांच समय में कमी करने की दिशा में जरूरी कदम उठाएंगे।

महिला सशक्तिकरण

• राज्य द्वारा संचालित Roadways बसों में महिलाओं को वर्तमान छूट के अतिरिक्त निःशुल्क यात्रा हेतु हर महीने एक फ्री कूपन ।

• हम मुख्यमंत्री निःशुल्क चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत आने वाले परिवारों की महिला मुखिया को "इंटरनेट कनेक्शन के साथ स्मार्टफोन" प्रदान करेंगे।

4. जातिगत जनगणनाः

• समाज के सभी तबकों के लिए समान सामजिक कल्याण की भावना पर आधारित नीति निर्माण हेतु वास्तविक जनसंख्या के आधार पर लाभ निर्धारण के लिए जाति आधारित जनगणना करेंगे।

5. चिकित्सा एवं स्वास्थ्यः

• मुख्यमंत्री निःशुल्क चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा की राशि को 25 लाख रूपए वार्षिक से वृद्धि कर 50 लाख रूपए वार्षिक करेंगे।

• राजकीय चिकित्सा संस्थानों में निःशुल्क OPD/IPD के अंतर्गत जिला एवं ब्लॉक स्तर पर सुविधाओं में वृद्धि करेंगे।

• संतान सुख से वंचित दम्पत्तियों को राहत देने के उदेश्य से 'चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना' में 'In vitro fertil- ization (IVF) पैकेज निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु शामिल किया जाएगा।

6. शिक्षा:

• राज्य में शिक्षा की गारंटी क़ानून लाकर RTE के अंतर्गत कक्षा 8वीं के स्थान पर कक्षा 12वीं तक शिक्षा की सुविधा उपलब्ध करवाना।

7. श्रम और लघु व्यवसायः

• ग्रामीण रोजगार: महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना का विस्तार करते हुए वर्तमान में उपलब्ध प्रति वर्ष 125 दिन के स्थान पर 150 दिन का रोज़गार प्रदान करेंगे।

• शहरी रोजगार: इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना का विस्तार करते हुए वर्तमान में उपलब्ध प्रति वर्ष 125 दिन के स्थान पर 150 दिन का रोज़गार प्रदान करेंगे।

• किसान क्रेडिट कार्ड योजना की ही तरह एक "व्यापारी क्रेडिट कार्ड योजना" लागू करेंगे जो आर्थिक विकास को बढ़ावा देते हुए छोटे व्यापारियों, दुकानदारों और युवा उद्यमियों को 5 लाख रुपये तक व्याज मुक्त ऋण प्रदान करेगी।

• MSME के विस्तार के लिए उद्यम प्रोत्साहन योजना को वृहद रूप देकर इसका विस्तार करेंगे।

• ऑटो और टैक्सी चालकों को "गिग वर्कर्स कल्याण अधिनियम" में शामिल करने के लिए क़ानून में संशोधन किया जाएगा, जिससे एक अधिक समावेशी कल्याण प्रक्रिया तैयार होगी।

8. कार्मिकः

• OPS को निरंतर जारी रखने के लिए क़ानून बनाया जाएगा।

• चयनित वेतनमान (9-18-27) के उपरान्त चौथे चयनित वेतनमान का प्रावधान करेंगे।

• मंत्रालयिक सहित विभिन्न संवगों के कार्मिकों की वेतन (Pay Scale) सम्बन्धी समस्याओं का समाधान करेंगे।

• विभिन्न राजकीय सेवाओं में APEX Scale पर पदोन्नति का प्रावधान सुनिश्चित करेंगे।

9. शहरी विकास:

• शहरी विकास और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए दो निकटतम शहरों के लिए एक विशेष विकास प्राधिकरण का गठन किया जाएगा।

10. सुशासनः

• सुधासन के लिए "जवाबदेही तथा स्वतः सेवा प्रदायगी क़ानून" (Accountability and Auto Service Delivery Act) लेकर आयेंगे।

11. आधारभूत संरचना का विकासः

• ऐसे गाँव / ढाणियाँ जहाँ भी 100 व्यक्तियों से ज्यादा की आबादी हैं, उसे सड़क मार्ग से जोड़ा जाएगा।

12. 500 रुपये में गैस सिलेंडर:

• कांग्रेस ने देश के सबसे सस्ते रुपए 500 की सिलेंडर योजना का विस्तार एनएफएसए एवं बीपीएल परिवारों के लिए करने की गारंटी दी हैं। हम भविष्य में उज्जवला, एनएफएसए एवं बीपीएल परिवारों को और राहत देते हुए रुपए 400 का एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाएंगे ।

मीडिया को संबोधित करते हुए पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि पिछली बार के घोषणा पत्र को हमनें 98% से अधिक पूरा किया है। घोषणा पत्र समिति के चेयरमेन सीपी जोशी ने कहा कि हम विजन 2030 को लेकर अपना घोषणा पत्र जारी कर रहे है।

कांग्रेस ने पहले ही दी है 7 गारंटियां

पहली गारंटी 1 करोड़ से अधिक परिवारों को 500 रुपये गैस सिलेंडर मिलेगा ।

दूसरी गारंटी के तहत प्रतिवर्ष परिवार की महिला मुखिया को प्रतिवर्ष 10 हजार रुपये मिलेंगे ।

तीसरी गारंटी के तहत सरकार पशुओं का गोबर खरीदेगी । दो रुपये किलो गोबर खरीदा जायेगा ।

चौथी गारंटी के तहत हर विद्यार्थी के लिए अंग्रेजी शिक्षा लागू की जाएगी ।

पांचवीं गारंटी के तहत सरकारी कॉलेजों के छात्र-छात्राओं लैपटॉप और टैबलेट मिलेंगे ।

छठी गारंटी के तहत सरकारी कर्मचारियों को ओपीएस कानून लाया जाएगा।

सातवीं गारंटी के तहत 15 लाख रुपये तक का आपदा राहत फ्री बीमा मिलेगा ।

घोषणा पत्र समिति के चेयरमैन डॉ. सीपी जोशी ने इसे तैयार किया है। घोषणा पत्र जारी करते समय जोशी के अलावा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, जयराम रमेश सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद है।

खडगे, राहुल, प्रियंका ने दी देशवासियों को विजयादशमी की बधाई
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक विजयादशमी के पर्व पर देशवासियों को आज बधाई दी।

खडगे ने कहा "असत्य पर सत्य, बुराई पर अच्छाई एवं अन्याय पर न्याय की विजय के प्रतीक विजयादशमी के पावन पर्व पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। इस महापर्व पर अहंकार और बुराइयों का अंत कर हमें सामाजिक सछ्वाव, सौहार्द एवं भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लेना चाहिए।''

राहुल गांधी ने कहा ''अच्छाई की बुराई पर जीत के महापर्व, विजयदशमी की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। असत्य और अहंकार का नाश हो, सत्य और मानवता का सभी के जीवन में वास हो। शुभ दशहरा।''

प्रिंयका गांधी वाड्रा ने कहा ''असत्य, अन्याय और अत्याचार की हार तय है। लड़ाई लंबी चल सकती है लेकिन युद्ध का अंत सत्य और न्याय के पक्ष में ही होगा। विजयादशमी ने हमें यही सर्वोत्तम रास्ता दिखाया है। आइये, भगवान राम की साधुता, भद्रता, विनम्रता और महान शौर्य को याद करें। उसे धारण करें। आप सबको विजयादशमी की बधाई। उत्सव के साथ-साथ यह संकल्प का भी दिन है।''